नीतिवचन 26:5

मूर्ख को उसकी मूढ़ता के अनुसार उत्तर देना, ऐसा न हो कि वह अपने लेखे में बुद्धिमान ठहरे।

मूर्ख मनुष्य सत्य सुनने या अनुग्रहपूर्ण उत्तर पाने के सम्मान के लायक नहीं होते हैं (नीतिवचन 17:16; 26:1)। वे आपके अच्छे शब्दों का मज़ाक उड़ाएँगे, और आपको बदनाम करने के लिए आपके शब्दों को विकृत करेंगे (मत्ती 7:6)। सामान्य नियम यह है कि मूर्खों से दूर ही रहें और उन्हें उत्तर न दें (नीतिवचन 14:7; 23:9)। लेकिन उन्हें छोड़ने से पहले, परमेश्वर कहता है कि उनकी बकबक को चुप करा दें, कहीं ऐसा न हो कि वे आपकी अनदेखी के कारण घमण्ड से फूल जाएँ।

मूर्ख लोग परमेश्वर, सत्य और बुद्धि के विपरीत सोचते और बोलते हैं। एक बुद्धिमान व्यक्ति को उनका मुँह बंद कर देना चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि वे यह मान लें कि उनके विचार स्वीकार्य और सही हैं। यदि मूर्ख को डाँटा न जाए, तो वह अपनी गलत विचारधारा को लेकर अहंकारी बन जाएगा और दूसरों का बस उपहास करता फिरेगा (नीतिवचन 26:12)। इससे पहले कि उसका मामला पूरी तरह से निराशाजनक हो जाए, और सत्य कीचड़ में धंस जाए, उसके मूर्खतापूर्ण विचारों का उपहास करना अच्छा है।

सुलैमान ने यह भी सिखाया कि मूर्खों को उत्तर न दें, या उनके साथ मूर्खतापूर्ण बहस में शामिल न हों, अन्यथा आप उनके जैसे बन जाएँगे (नीतिवचन 26:4)। मूर्ख लोग ध्यान पाने, उनके विचारों पर चर्चा करने या उनके प्रश्नों के उत्तर के लायक नहीं होते हैं। पौलुस सेवकों को अक्सर चेतावनी दी कि वे मूर्खतापूर्ण प्रश्नों और व्यर्थ बकवास की ओर ध्यान न दें, बल्कि ऐसे प्रश्नों को अस्वीकार करें (1 तीमुथियुस 1:3-7; 4:7; 6:20; 2 तीमुथियुस 2:14-16,23; तीतुस 1:14; 3:9)।

व्यापक संदर्भ में, सुलैमान ने मूर्ख को सम्मान देने से मना किया (नीतिवचन 26:1); उसने चेतावनी दी कि परमेश्वर ने मूर्खों को शाप दिया है (नीतिवचन 26:2); उसने निष्कर्ष निकाला कि एकमात्र उपचार जो वास्तव में काम करता है वह उनपर पाबंदी लगाना और शारीरिक दंड देना (नीतिवचन 26:3)। उन्होंने आगे आनेवाले वचनों में मूर्ख के चरित्र और उसके साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए इस बारे में विस्तार से बताया (नीतिवचन 26:6-12)।

मूर्खों की शिक्षा और बुद्धि अलग-अलग होती है। कुछ ऐसे महान मूर्ख हैं जो पुस्तकें भी लिखते हैं, विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाते हैं, मीडिया में काम करते हैं, या रविवार को चर्च में उपदेश देते हैं। वे बन्दर से मानव-उद्विकास और ग्लोबल वार्मिंग का समर्थन करते हैं, समलैंगिकता का बचाव करते हैं, गर्भपात की पैरवी करते हैं, आधुनिकता के नाम पर नग्नता को बढ़ावा देते हैं, सरकार-विरोधी संघों को उचित ठहराते हैं, बच्चों को छड़ी लगाने और अपराधियों को मृत्युदंड देने का विरोध और भर्त्सना करते हैं, परमेश्वर को नहीं मानते, और स्कूलों में ख्रिश्चन प्रार्थना को गैरकानूनी घोषित करते हैं, और बाकी अन्य कई प्रकार की विक्षिप्त और अराजकतावादी सोच का प्रचार करते हैं। मूर्ख लोग इन महान मूर्खों की पूजा करते हैं।

इन सभी मूर्खों को चुप कराना ज़रूरी है। उनसे सत्य या ज्ञान प्राप्त करने की अपेक्षा न करें। परमेश्वर ने उन्हें उनके विनाशकारी मनों के हवाले कर दिया है (रोमियों 1:18-28)। वे सत्य को नहीं पहचान सकते, भले ही वह सत्य प्रतिदिन सूर्य से और रात्रि में तारों और चंद्रमा से चमकता हो (भजन 19:1-6)। यदि किसी मूर्ख से आपका पाला पड़ता है, तो उसे स्पष्ट शब्दों में बता दें कि वह गलत है, और फिर उससे दूर हो जाएँ।

आप हर दिन मूर्खों से मिलते हैं। आज दुनियाभर में मूर्खता की अधिकाई है, आंशिक रूप से इसलिए क्योंकि कोई भी इसके खिलाफ नहीं बोलता। जब मूर्ख कोई मूर्खतापूर्ण बात कहते या मूर्खतापूर्ण काम करते हैं, तो उन्हें सत्य के साथ सुधारना आपका विवेकपूर्ण कर्तव्य और धन्य विशेषाधिकार है। लेकिन उनके मुंह बंद करने के बाद, आपको उनकी उपेक्षा करनी चाहिए, ऐसा न हो कि आप सूअरों के आगे मोती फेंक दें और कुत्तों को पवित्र वस्तुएँ दें (मत्ती 7:6)।

यीशु मूर्खों के मुंह बंद करने में माहिर थे। वह इस हुनर में सबसे श्रेष्ठ थे, और वह उनकी भ्रांतियों और पाखंडों के प्रति निर्दयी थे। उन्होंने अलौकिक रूप से उनके मूर्खतापूर्ण विचारों को पहचाना, और उन्होंने उनके सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध प्रश्नों को उलट दिया। जब वह उनका उत्तर देता और उन्हें आड़े हाथों लेता, तो वे उत्तर नहीं दे पाते थें, न ही वे कोई और प्रश्न पूछने का साहस कर पाते थे (मत्ती 22:15-46)। प्रभु की महिमा!

पौलुस ने एथेंस में यूनानी दार्शनिकों के सामने गवाही दी, वही मूर्ख जिन्हें आधुनिक अमेरिका जीवन के बारे में उनके भ्रम के लिए पूजता है (प्रेरितों 17:16-34)। उन्होंने उनपरअंधविश्वास का आरोप लगाकर अपने उपदेश का आरंभ किया, और यीशु उनका न्याय करने फिर आनेवाला है यह कहकर अपने उपदेश को समाप्त किया। क्या आप इस यीशु को जानते हैं? क्या आप उससे प्रेम करते हैं? यदि नहीं, तो आप मूर्ख हैं (भजन 14:1; 1 कुरिंथ 16:22)!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।