नीतिवचन 26:4

मूर्ख की मूर्खता भरी बातों का उत्तर मत देना; अन्यथा तू भी उसी के समान मूर्ख बन जाएगा।

मूर्ख कोई उत्तर पाने के योग्य नहीं होते हैं। उनके भद्दे, मूर्खतापूर्ण या उपहासपूर्ण, और मज़ाक उड़ानेवाले सवालों को नज़रअंदाज कर देने से आप उनके उत्तर देने में होने वाले दर्द, परेशानी और समय की बर्बादी से खुद को बचाएंगे। सत्य और ज्ञान का ऊँचा मार्ग अपनाओ, और उनके नफरती दुस्साहस या आलसी अज्ञानता के सामने मत झुको। किसी को उत्तर देने न तो कोई बाध्य है और न उत्तर पाने का किसी का कोई अधिकार है – सवालों के जवाब जानना केवल उन लोगों के लिए सौभाग्य है जो सत्य को जानने की शर्तों को पूरा करते हैं।

मूर्खों से वाद-विवाद करने में कोई फायदा नहीं। वे ज्ञान या सत्य के योग्य नहीं हैं। बुद्धि इतनी मूल्यवान है कि वह उन पर यूँही जाया नहीं की जा सकती। बुद्धिमान मनुष्य अपने समय का सही सही उपयोग करते हैं। और बहस करना शरीर अभिलाषा है। इन कारणों से, उन लोगों के साथ बहस करना पाप है जिनमें धर्मी चरित्र और आचरण का कोई स्पष्ट चिन्ह दिखाई नहीं देता है। यदि आप उन से बहस करते हैं, तो ऐसा होगा मानो आप उनकी मूर्खतापूर्ण अज्ञानता को सम्मानित कर रहे हैं।

आपको सिर्फ़ उतना ही बोलना चाहिए जो उनका मुंह बंद करने के लिए काफी है, लेकिन इससे अधिक कुछ भी कहना मूर्खता और पाप है (नीतिवचन 26:5)। वे आपसे कोई भी ध्यान पाने के लायक नहीं हैं (नीतिवचन 26:1), और कभी कभी तो केवल एक थप्पड़ जड़ देना ही उनके लिए वास्तव में फायदेमंद होगा (नीतिवचन 26:3)। उन्हें यह सोचने से रोकने के लिए कि वे सही हैं, आप संक्षेप में उनकी मूर्खतापूर्ण धारणाओं का खंडन कर सकते हैं। सत्य किसी से पीछे नहीं हटता, लेकिन किसी पर अपना समय बर्बाद करने का भी उसका कोई दायित्व नहीं है।

यदि आप किसी मूर्ख के साथ सच्चाई पर बहस करते हैं, तो वह पहले आपके बुद्धिमान वचनों का मज़ाक उड़ाएगा और उन अनमोल बातों का उपहास करेगा जो आप उसे बताते हैं (नीतिवचन 23:9)। जब आप उसे सत्य का उपहास करने और उसकी निन्दा करने देते हैं तो आप सत्य ही के स्तर को नीचा गिरा दोगे। और फिर घूमकर वह तुम्हारी बातों को तोड़-मरोड़कर आपके ही विरुद्ध प्रयोग करेगा, क्योंकि उसका हृदय घृणा और हिंसा के कारण भ्रष्ट हो चूका है (यशायाह 29:20-21)। उसे अकेला छोड़ दो, और उसे सड़ने दो।

यीशु ने यह सिखाकर सुलैमान के इस नीतिवचन को स्पष्ट रूप से प्रमाणित किया, “जो पवित्र है उसे कुत्तों को न दो, और अपने मोती सूअरों के आगे मत डालो, ऐसा न हो कि वे उन्हें पाँवों तले रौंदें, और पलटकर तुम्हें फाड़ डालें” (मत्ती 7:6)। यीशु ने अक्सर अपने समय के फरीसियों, सदूकियों, हेरोदेस, व्यवस्था के जानकारों और शास्त्रियों को फटकारा, लेकिन वह उनके साथ किसी भी मूर्खतापूर्ण बहसबाज़ी से सख्ती से बचता था।

आप कहेंगे कि यह कितना कठोर है? यीशु ने उन्हें कुत्ते और सूअर कहा – जोंकि ऐसे घिनौने जानवरों की मिसाल है जो अपने गुणों और रहन-सहन में घृणित, क्रूर, स्वार्थी और लालची होते हैं। जब यीशु को उसके चलों ने बताया कि उसने फरीसियों को आहत कर दिया है, तो उसने अपने प्रेरितों से कहा, “हर पौधा जो मेरे स्वर्गीय पिता ने नहीं लगाया, उखाड़ा जाएगा। उन को जाने दो; वे अंधे मार्गदर्शक हैं और अंधा यदि अंधे को मार्ग दिखाए, तो दोनों ही गड़हे में गिर पड़ेंगे” (मत्ती 15:13-14)।

आप मूर्ख मनुष्य की पहचान कैसे करेंगे? बड़ा आसान है। उसकी बातें सुनें (नीतिवचन 14:7), और उसकी चाल का परिक्षण करें (नीतिवचन 20:11)। मूर्ख बहुत बोलता है, अपने विचारों को महत्व देता है, आसानी से क्रोधित हो जाता है, हमेशा अपने दुराचरण के लिए कोई न कोई बहाना बताता है, दूसरों को नीचा दिखाता है, उसे खुद सिखने से अच्छा दूसरों को सिखाना अच्छा लगता है, किसी भी बात पर सबसे ज्यादा बहस करना उसकी फ़ितरत होती है, अधिकारीयों को कोसता है, परंपरा का तिरस्कार करता है, या अभद्र बातें करता है। साथ ही, मूर्ख की जीवनशैली बाइबल के मानकों के अनुसार नहीं होती और वह अपने जीवन से कोई आत्मिक फल नहीं लाता, जो सच्ची बुद्धि और सच्चे ज्ञान का सही माप है।

आपका देह-स्वभाव ऐसा है कि आप अपनी कोशिश अन्तिम साँस तक जारी रखना चाहते हैं, और विश्वास करते हैं कि आप तार्किक बहस से उसे मना सकते हैं, आपका देह-स्वभाव सोचता है कि आप अपने प्यार से एक दिन उसे जीत लेंगे, और आपको इसमें अपनी आत्मा के लिए कोई खतरा नज़र नहीं आता (2 तीमु 2:24-26; 1 कुरिन्थ 15:33)। परन्तु खतरा है, इसलिए पौलुस ने मूर्ख लोगों के मूर्खतापूर्ण सवालों या व्यर्थ बड़बड़ाने के खिलाफ आगाह किया, कि इस झंझट में न पड़ना ही अच्छा है (1 तीमु 1:3-7; 4:7; 6:20; 2 तीमु 2:14-16,23; तीतुस 1:14; 3) :9)। जब आप मूर्खों के साथ बहस करने से इनकार करते हैं, तब दूसरे लोग आपको शर्मिंदा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसे लोग स्वयं मूर्खों का ही एक और वर्ग हैं।

उत्तर की मांग करना और सत्य जानना कोई अधिकार नहीं है। वे केवल शर्तों को पूरा करने वालों के लिए सौभाग्य हैं। जब मनुष्यों में सत्य के प्रति सही भावना और उचित प्रतिक्रिया का रवैया नहीं होता है, तो परमेश्वर उनके लिए एक शक्तिशाली भ्रम भेजता है कि वे झूठ पर विश्वास करें और नाश पाएं (2 थिस्स 2:9-12)। सत्य को जानने और उस पर विश्वास के लिए परमेश्वर ने आपको चुना यह जानकार आपको अभी और सदैव उसे धन्यवाद देते हुए उसकी आराधना और प्रशंसा करनी चाहिए (2 थिस्स 2:13)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।