नीतिवचन 26:28
जिसने किसी को झूठी बातों से घायल किया हो वह उससे बैर रखता है, और चिकनी चुपड़ी बात बोलनेवाला विनाश का कारण होता है।
ज़रूरी नहीं कि किसी के कहें अच्छे शब्द उसके नेक इरादों को साबित करें। झूठे और चापलूस लोग आपको बर्बाद करने के लिए हमेशा ताक में रहते हैं, चाहे उनके शब्द कितने भी अच्छे क्यों न हों, चाहे उनके बहाने कितने भी अच्छे क्यों न हों (नीतिवचन 26:24-25)। एक बुद्धिमान व्यक्ति दोनों चरित्र के लोगों से दूर रहता है, जैसा कि दाऊद रहता था (भजन 101:3-8)। यदि आप अपने जीवन में इन धोखेबाज लोगों को सहन करते हैं, तो वे आपको नीचे गिरा देंगे (नीतिवचन 20:19; 29:5)। उनके झूठे शब्दों के पीछे आपके लिए सिर्फ़ घृणा और विनाश के मंसूबे छिपे होते हैं, और बुद्धिमान और समझदार लोग उनसे दूर रहते हैं।
इन्सान अपने स्वार्थ या खुद को बचाने के लिए झूठ बोलता है। ऐसा इन्सान स्वार्थी और दुष्ट होता है, इसलिए आगे बढ़ने के लिए जब वह आपको धोखा देता है तो उसे कोई अपराधबोध नहीं होता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका आपसे क्या रिश्ता है या वह बाकि अवसरों पर वह आपसे कितनी विनम्रता से बातें करता है। अगर उसने आपसे झूठ बोला है, तो आपको उससे दूर भागना चाहिए, चाहे वह आपके बारे में बदनामी हो या आपके सामने झूठ बोलना हो। उसका धोखा साबित करता है कि वह आपसे नफरत करता है। वह आपको चोट पहुँचाना चाहता है या आपका इस्तेमाल करना चाहता है। सच्चे दोस्त कभी झूठ नहीं बोलते।
चापलूसी वह प्रशंसा है जो आपको धोखा देकर चापलूसी करने वाले की इच्छा के अनुसार काम करने के लिए प्रेरित करती है। यह झूठ बोलने का ही एक रूप है, लेकिन इसे पहचानना और रोकना कठिन है। लोगों को अपनी प्रशंसा सुनना अच्छा लगता है, इसलिए वे अपनी चापलूसी सुनकर बड़ी आसानी से फ़िसल जाते हैं। चापलूसी भरी प्रशंसा मानों शहद में ज़हर के समान है। चापलूसी करने वाला, निंदा करने वाले से ज़्यादा ख़तरनाक होता है, क्योंकि वह चालाक, मिलनसार और बड़ा धूर्त होता है, जबकि झूठ बोलने वालों को उनके खुले द्वेष और दुष्टता से आसानी से पहचाना जा सकता है।
क्या आप धोखेबाज़ों के प्रति सतर्क और असहनशील हैं? एक जोशीला सेल्समैन घटिया उत्पाद बेचने के लिए झूठ बोल सकता है या आपकी चापलूसी कर सकता है। कई लड़कियों ने व्यभिचारी औरतों की झूठी चिकनी-चुपड़ी बातों के बहकावे में आकर अपना कौमार्य खो दिया है या महिलाओं ने अपने पति से अपनी वफ़ादारी खो दी है (2 शमूएल 13:1-13)। कई पुरुषों को व्यभिचारी औरतों की चापलूसी के कारण नरक में ले जाया गया है (नीतिवचन 2:16-18; 5:3; 6:24-26; 7:5,21-23)। बहुत से नागरिकों ने चापलूसी और झूठे वादों के कारण भ्रष्ट राजनेताओं को वोट दिया है, क्योंकि भारत जैसे अधिकांश देशों में चुनाव प्रक्रिया उम्मीदवार चरित्र या सत्कर्मों के बजाय उनके चिकने-चुपड़े शब्दों पर आधारित होती है।
माता-पिता, आपको झूठ बोलने और चिकनी चुपड़ी बातें करने वालें अपने बच्चों को दंड देना चाहिए, और साथ ही उन्हें झूठ बोलने वालों और चिकनी चुपड़ी बातें करने वालों से कोई संगती न रखने की आज्ञा देनी चाहिए (अय्यूब 32:21-22)। उन्हें सिखाएँ कि परमेश्वर झूठ बोलने वालों से घृणा करता है, वह उनका न्याय करेगा, और झूठे लोग नरक में डाल दियें जाएँगे (नीतिवचन 6:16-19; अय्यूब 17:5; भजन 12:2-3; प्रकाशितवाक्य 21:8)। उन्हें सिखाएँ कि जो मित्र दुख पहुँचाने पर भी सच बोलते हैं, वे दुश्मन के चुम्बन से बेहतर होते हैं (नीतिवचन 27:5-6)। उन्हें सिखाएँ कि लोगों का मूल्यांकन उनके कार्यों और जीवन से किया जाना चाहिए, न कि शब्दों से (नीतिवचन 20:11)।
धर्म में बहुत से झूठ और चिकनी चुपड़ी बातें होती हैं, क्योंकि शैतान ने अदन से ही इसका इस्तेमाल किया है (उत्पत्ति 3:1-13; यूहन्ना 8:44)। यहूदियों ने यीशु को फँसाने के लिए उससे चिकनी चुपड़ी बातें की और उससे झूठ बोला (लूका 20:20-21)। झूठे शिक्षक भोले-भाले श्रोताओं को धोखा देने के लिए अच्छे शब्दों और निष्पक्ष भाषणों का उपयोग करते हैं (रोमियों 16:17-18)। रोमन कैथोलिक चर्च मांस खाने और विवाह से परहेज़ करने का झूठ बोलता है (1 तीमुथियुस 4:1-3)। लेकिन परमेश्वर के विश्वासयोग्य पास्टर और शिक्षक कभी चिकनी चुपड़ी बातें नहीं करते और न झूठ बोलते हैं (2 कुरिं 2:17; 4:2; 1 थिस्सलुनीकियों 2:3-6)।
यहोवा सत्य का परमेश्वर है, और उसका पुत्र यीशु मसीह भी, जो विश्वासयोग्य और सच्चा है (प्रकाशितवाक्य 19:11)। वह अपने बच्चों से उसी विश्वासयोग्यता और सच्चाई की माँग करता है, और वह सब झूठे और चिकनी चुपड़ी बातें करनेवालों को दण्ड देगा। जो लोग उसका नाम लेते हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका हर शब्द ईमानदार, विश्वासयोग्य और सच्चा हो – और जाहिर तौर पर सब सुननेवालों में भी ऐसा ही हो (व्यवस्थाविवरण 32:4; रोमियों 12:17; 1 पतरस 2:12)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।