नीतिवचन 26:27
जो गड़हा खोदे, वही उसी में गिरेगा, और जो पत्थर लुढ़काए, वह उलटकर उसी पर लुढ़क आएगा।
जैसे को तैसा! जैसी करनी वैसी भरनी! जो बोएं कांटें तो फूल कहाँ से आएं! ये तीन संक्षिप्त कहावतें विशेष रूप से परमेश्वर के न्याय को लेकर सच हैं। मनुष्य एक-दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं उसे साफ़ साफ़ दिखता है, और वह ऐसा करने के प्रतिफल स्वरुप उन पर भी वही मुसीबत और आफ़त लाने का वादा करता है।
दुष्ट लोग निर्दोषों और धर्मियों के लिए जाल और मुसीबतो का षड्यन्त्र रचते हैं, लेकिन इन पीड़ितों को आज्ञा दी गई है कि वे बुराई के बदले अपने दुश्मनों से केवल प्रेम रखें। ऐसे में उनकी रक्षा कौन करेगा? स्वर्ग का महान परमेश्वर अपने बच्चों का बदला लेगा। और उसका प्रतिशोध ऐसा है कि वह उसके बच्चों के शत्रुओं के सब षडयंत्र अक्सर उन्हीं सिर पर उलट देता है।
“बदला लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूँगा” (रोमियों 12:19)। दुष्ट मनुष्य धर्मी मनुष्यों के विरुद्ध षड्यन्त्र या बुरी युक्ति रचकर बच नहीं पाएँगे। परमेश्वर न्यायी है और बुद्धिमानों को उनकी ही धूर्तता में फंसा देता है (अय्यूब 5:13), और वह दुष्टों को उनकी ही दुष्टता में फंसा देता है (नीतिवचन 11:6; भजन 10:2)। आप अपने शत्रुओं से प्रतिशोध न लेना, क्योंकि परमेश्वर प्रतिशोध लेने का विरोध करता है क्योंकि प्रतिशोध कैसे लिया जाता है इसे वह आपसे बेहतर जानता है।
पाठ का संदर्भ यह है कि कैसे दुष्ट लोग धर्मी लोगों को चोट पहुंचाने के लिए उनके ख़िलाफ़ झूठ बोलकर और कानाफूसी करके अपने मुंह का उपयोग करते हैं (नीतिवचन 26:18-28)। यद्यपि वे अपनी इस नफ़रत और बुरी योजनाओं को बड़ी चतुराई से छिपाते हैं, सर्वज्ञ यहोवा परमेश्वर उनके छल को उजागर करेगा और उन्हें खुल्लम-खुल्ला दण्ड देगा।
बीतें दिनों में शिकारी जब शिकार पर जाते तो वे गड्ढा खोदकर और उसे मिट्टी की एक पतली परत से ढककर जंगली जानवरों को उसमें फंसा देते थें। जानवर पत्तों और घास के नीचे छिपे गड्हे को देख नहीं पाता था और उसमें गिर जाता था। दुष्ट लोग भले मनुष्यों के लिये वैसे ही गड़हे खोदते हैं, परन्तु यहोवा उन्हें उन्हीं के बनाएं जाल में फंसा देता है।
युद्ध में, लोग अपने दुश्मनों को कुचलने के लिए दीवारों या चट्टानों के टीलों से बड़े-बड़े पत्थर लुढ़काते थे – जो उठाने में बहुत भारी होते थे। लेकिन परमेश्वर वादा करता है कि ऐसे आलंकारिक पत्थरों को दुष्टों पर वापस लुढ़का देगा। उसका प्रतिशोध सर्वोत्तम है; प्रतिशोध लेने का अपना ख़याल बदल दें, और उसके प्रतिशोध की प्रतीक्षा करें; आपके शत्रुओं पर दण्ड अवश्य आएगा।
ख्रिश्चन, यदि तुम्हारे शत्रु हैं, तो डरो मत। महिमा का प्रभु न तो ऊंघता है और न ही सोता है। जब दुष्ट तुम्हारे विरूद्ध षड्यन्त्र रचेंगे, तो वह उनकी युक्तियों को उन्हीं के सिर पर उलट देगा (नीतिवचन 28:10; भजन 7:15-16; सभो 10:8-9)। परमेश्वर स्वयं चाहता है कि लोग उसे उसके ईश्वरीय-न्याय के इस गुण से भी जाने (भजन 9:15-16; 57:5-7)। इस पर अच्छे से विचार करें। सेला! परमेश्वर को महिमा दो!
अबीमेलेक 70 लोगों को पत्थर से मारने के बाद, स्वयं एक पत्थर से मारा गया (न्यायियों 9:18,53); मोआब को उसी मनुष्य ने शाप दिया जिसे उन्होंने इस्राएल को शाप देने के लिए भेजा था (गिनती 24:17); हामान की मृत्यु उसी फाँसी के फंदे पर हुई जो उसने मोर्दकै के लिए बनाया था (एस्तेर 7:10); अहाब का खून कुत्तों ने उसी स्थान पर चाटकर खाया, जिस स्थान पर उन्होंने नाबोत का खून चाटा था (1 राजा 21:19); इस्राएल ने तोपेत नामक ऊँचे स्थान बनाकर, अपने बेटे–बेटियों को आग में जलाया है, इसलिए परमेश्वर ने उस स्थान को उन्हीं की लाशों से भर दिया (यिर्म 7:31-32); दानिय्येल के विरुद्ध षडयंत्र करनेवालों को उन्हीं सिंहों ने झपटकर सब हड्डियों समेत चबा डाला, जिनसे वे उसे चबवाना चाहते थें (दानिय्येल 6:24); और यहूदियों ने अपने देश को बचाने के लिए यीशु को क्रूस पर चढ़ाया, लेकिन बाद में रोमियों ने उन्हें हजारों की संख्या में क्रूस पर चढ़ा दिया (यूहन्ना 11:50)।
हाल के अमेरिकी इतिहास के प्रकाश में इस नीतिवचन पर विचार करें। कोलंबिन हाई स्कूल (1999) और सैंडी हुक एलीमेंट्री स्कूल (2012) में बच्चों की हत्या पर इतना सदमा क्यों? अमेरिकी सरकार एक दिन में 3,000 अजन्मे बच्चों की हिंसक हत्या का समर्थन करती है! कोलोराडो (12) और कनेक्टिकट (20) में मारे गए बच्चे इसकी तुलना में कुछ भी नहीं हैं।
अमेरिका वीडियो गेम, फिल्मों और रैप संगीत की हिंसक सामग्री से प्रेम करता है और उसकी रक्षा करता है। यह स्कूलों में दस आज्ञाओं की निंदा करता है, जिनमें से एक है, “तू हत्या न करना।” वह आत्म-प्रेम को बढ़ावा देता है और शारीरिक दंड पर रोक लगाता है और इन हत्यारों जैसे राक्षसों का निर्माण करता है। हत्यारों को सार्वजनिक रूप से मारे जाने के बजाय अविश्वसनीयरूप से लोकप्रिय बनाया जाता है (नीतिवचन 28:17)।
सुलैमान के नीतिवचनों में बुद्धि और ज्ञान का पाठ सीखें। आलोचनात्मक ढंग से सोचना सीखें। चारों ओर देखना सीखें और देखें कि कैसे परमेश्वर का सत्य और उसकी बुद्धि परिपूर्ण साबित होती है। अमेरिकी इतिहास में हुई हाल की घटनाओं की मिसाल सिर्फ़ अकेले अमेरिका पर ही लागू नहीं होती, यही मिसाल भारत सहित दुनियाभर के सभी देशों की दी जा सकती है। यह नीतिवचन सच है। क्या आप इसके अनुसार घटनाओं को होता हुआ देख सकते हैं? क्या आप इसमें विश्वास करते हैं?
क्या आप किसी पाखंडी को जानते हैं? क्या आपका कोई दुश्मन है? क्या कोई आपको पीड़ा पहुँचा रहा है? उसकी दुष्टता उजागर हो जाएगी, और परमेश्वर उसकी क्रूरता का दोष उसके ही सिर पर डाल देगा (नीतिवचन 26:18-28)। इस नीतिवचन का सबक यह है कि परमेश्वर पर भरोसा रखें कि वह आपकी रक्षा करेगा और आपके दुश्मनों को दंड देगा, भले ही वे पकड़े जाने से बचने के लिए सावधानी बरतें और चालाकी और गुप्त रूप से आपको नुकसान न पहुँचाएँ।
इस नीतिवचन में उल्लेखित लुढ़कने वाले पत्थर पर विचार करें। यीशु ने बड़े हियाव से अपने समय के धार्मिक नेताओं को चेतावनी दी, ” जो इस पत्थर पर गिरेगा, वह चकनाचूर हो जाएगा; और जिस पर वह गिरेगा, उसको पीस डालेगा ” (मत्ती 21:44)। यीशु मसीह नामक इस पत्थर पर गिरने का अर्थ है अपनी हठीली आत्मा को चकनाचूर करना या तोड़ना और अपने पापों से पश्चाताप करना। वह आप पर गिरे इससे बेहतर है कि आप उसपर गिरे, क्योंकि अगर वह आप पर गिरा तो आपको पीस डालेगा जैसा कि उसने कुछ ही वर्षों बाद यहूदियों के साथ किया था।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।