नीतिवचन 26:25

उसकी मीठी–मीठी बात की प्रतीति न करना, क्योंकि उसके मन में सात घिनौनी वस्तुएँ रहती हैं;

घिनौने लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे झूठ बोलनेवाले भी होते हैं। उनकी मीठी-मीठी बातें केवल अपनी नफरत को छिपाने और आपको धोखा देने के लिए होती हैं। केवल मूर्ख ही उन पर विश्वास करते हैं। जैसे ही उनका स्वार्थी उद्देश्य पूरा होगा, ये घिनौने लोग बुरी तरह से आपका दिल तोड़ देंगे। उनके मन दुष्ट विचारों से भरे हुए हैं, जबकि वे पवित्रतापूर्वक कोमल शब्दों का उपयोग करते हैं और मैत्रीपूर्ण और सदाचारी होने का दिखावा करते हैं।

इस नीतिवचन का एक संदर्भ है, एक तात्कालिक और व्यापक। तात्कालिक संदर्भ घिनौने व्यक्तियों का वर्णन करता है (नीतिवचन 26:24)। ये दुष्ट हत्यारे झूठ बोलने वाले शब्दों का उपयोग यह दिखाने के लिए करते हैं कि वे वह व्यक्ति हैं या कुछ और हैं जो वे नहीं हैं। वे योजना बनाते हैं और षडयंत्र रचते हैं कि कैसे अपने दुष्ट द्वेष को छुपाया जाए, भले ही वे अपने इरादों के बारे में आपसे झूठ बोल रहे हों। वे लंबे समय तक इससे बच नहीं पाएंगे, क्योंकि वे सभी धर्मी लोगों के सामने बेनकाब हो जाएंगे (नीतिवचन 26:26)।

बड़ा संदर्भ कानाफूसी करनेवाले घिनौने लोगों और अन्य धोखेबाजों से संबंधित नीतिवचनों का एक संग्रह है (नीतिवचन 26:17-28)। बारह वचनों में, सुलैमान ने उन विभिन्न तरीकों को सूचीबद्ध किया है जिनसे घृणा, झूठ, कानाफूसी और विवाद झगड़ों, मुसीबतों और दण्ड का कारण बनते हैं। यदि ऐसे सब लोगों को उठाकर कूड़ेदान में फेंक दिया जाए तो दुनिया एक बेहतर जगह बन जाएगी (नीतिवचन 26:23), लेकिन परमेश्वर निश्चित रूप से उसी तरह से उनका न्याय करेगा जैसे वह बाकी सब का न्याय करने जा रहा है (नीतिवचन 26:27)।

मीठे वचन और प्यारी-प्यारी बातें भोले-भाले और भावुक लोगों को धोखा दे सकते हैं, लेकिन समझदार लोग मात्र शब्दों से धोखा नहीं खातें; बुद्धिमान लोग संयम रखकर हमेशा और केवल उन कार्यों से मापते हैं जो समय आने पर वे करते हैं। यहां तक कि एक बच्चे का चरित्र भी उसके कार्यों से पहिचाना जाता है, कि उसका काम पवित्र और सीधा है या नहीं (नीतिवचन 20:11)। आप किसी हत्यारे को उसके फलों से पहचान सकते हैं, शब्दों से नहीं (मत्ती 5:21-22; 7:16; याकूब 3:12)।

पवित्रशास्त्र में सात पूर्ण संख्या है और पूर्ण मात्रा को दर्शाती है। घिनौने मनुष्य के मन में घिनौनी बातों की एक पूरी श्रृंखला होती है, चाहे वे सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहें। और यदि आप उनकी झूठी बातों पर विश्वास करेंगे तो आप उन्हें आपको नुकसान पहुँचाने के लिए अतिरिक्त मौका देंगे। उन पर विश्वास मत करो; ऐसे लोगों पर संदेह करों और अपनी रक्षा करो।

कैन एक ऐसा ही मनुष्य था। उसने हाबिल से बातें की, परन्तु उसके हाथ में छुरा था, और उसके मन में नफ़रत थी (उत्पत्ति 4:8)। यूसुफ के भाइयों ने अपने पिता को सांत्वना दी, हालाँकि वे ही उसके दुःख का कारण थे (उत्पत्ति 37:35)। शाऊल ने दाऊद के सामने अपनी बेटी के विवाह का प्रस्ताव रखा, केवल उसे मारने के उद्देश्य से (1 शमू 18:17)। अबशालोम ने पूरे दो वर्ष तक प्रतीक्षा की और अपने भाइयों से एक पार्टी में आने के लिए विनती की, ताकि वह अम्नोन को जान से मार सके (2 शमू 13:22-29)। यहूदा ने यीशु मसीह के प्रति अटूट निष्ठा का वादा किया, लेकिन उसी रात चुंबन के द्वारा उसे पकड़वाया (मत्ती 26:35)।

कोई व्यक्ति घिनौना है या नहीं यह आप कैसे पहिचानेंगे, क्योंकि यह नीतिवचन तो उनके ही बारे में है (नीतिवचन 26:24)? यहां कुछ लक्षण हैं जिनसे आप उनकी पहचान कर सकते हैं : वे तुरंत और पूरी तरह से माफ नहीं करते हैं; वे अपराध करते रहते हैं; वे दूसरों की सिर्फ़ बुराई सोचते हैं; वे क्रोध को एक दिन से अधिक समय तक उबलने देते हैं; वे आत्मकेंद्रित होते हैं; वे क्रूरतापूर्वक आलोचना कर सकते हैं; वे अत्यधिक क्रोधित हो जाते हैं कि अपराध कर बैठते हैं; उनके मन कड़वाहट से भरे होते हैं; वे दूसरों पर तंज कसते और मज़ाक उड़ाते हैं; वे अपने से छोटे के लोगों के प्रति सक्रिय रूप से दयालु नहीं होते हैं; घमण्डी होते हैं; वे शत्रुओं के साथ बुरा व्यवहार करते हैं; जब शत्रुओं को हानि पहुंचती है, तब वे प्रसन्न होते हैं; आदि।

सबक कौन कौन-से हैं? सबसे पहला, किसी भी घिनौने व्यक्ति से सावधान रहें। उसकी बातें अस्वीकार करें, क्योंकि वह झूठा है। उसका हृदय दुष्ट द्वेष से भरा है, परन्तु वह उसे झूठी दयालुता से ढक देता है। दूसरा, अपने सभी रिश्तों में, यहां तक कि अपने दिल में भी वफादार रहें, ऐसा न हो कि आप भी इस घिनौने व्यक्ति की तरह दिखें। अपने शत्रुओं से भी प्रेम करो; हर अपराध को तुरंत और पूरी तरह से माफ कर दो। जिस मात्रा में आप प्रेम और दया दिखाएंगे, परमेश्वर भी उसी मात्रा में आप पर प्रेम और दया दिखाएगा।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।