नीतिवचन 26:24

जो बैरी बात से तो अपने को भोला बनाता है, परन्तु अपने भीतर छल रखता है;

हर दोस्त आपसे प्यार नहीं करता। कुछ लोग जो कहते हैं कि वे आपसे प्यार करते हैं, वे अपने दुष्ट मन में छल छिपाएं रखते हैं। वे आपके मित्र होने का ढोंग करते हैं, या दिखावा करते हैं, और अपने बुरे इरादों और महत्वाकांक्षाओं को छिपाने के लिए झूठ बोलते हैं। लेकिन बुद्धिमान लोग मानव-स्वभाव की इस भयानक धोखेबाजी और दुष्टता को समझते हैं, और वे चापलूसी भरे शब्दों पर ज़्यादा भरोसा न करके खुद को बचाते हैं।

इस नीतिवचन का बड़ा संदर्भ 12-वचनों में किया गया वह वर्णन है कि कैसे दुष्ट लोग लोगों और रिश्तों को खराब और बर्बाद कर देते हैं (नीतिवचन 26:16-28)। सुलैमान ने दूसरों के काम में हस्तक्षेप करना, धोखेबाज़ मज़ाकबाज़ी करना, चुगली करना, बुराई करना, फँसाना, झूठ बोलना और चापलूसी करना, आदि बातों की भर्त्सना की। क्योंकि उनके कर्म बहुत क्रूर हैं, इस कारण ये दुष्ट लोग आम तौर पर दोस्ती और तरसभरे शब्दों के नीचे अपने असली इरादों को छिपाते हैं।

तो वही नज़दीकी संदर्भ झूठ बोलने वाले पाखंडियों का वर्णन करता है, जो दोस्त होने का दिखावा करते हैं, लेकिन उनके दिलों में सात घृणित बातें हैं। सबक यह है कि आप जो कुछ भी सुनते हैं, उस पर विश्वास न करें, खासकर चापलूसी भरे मीठे मीठे शब्दों पर (नीतिवचन 26:25; 14:15; यिर्म 9:8; 12:6; मीका 7:1-6)। जो लोग परमेश्वर पर भरोसा करते हैं और उसकी बुद्धि का पीछा करते हैं, वे इन झूठों और उनकी गुप्त नफ़रत की पोल खोलेंगे (नीतिवचन 26:26)।

केवल अज्ञानी मूर्ख ही सोचते हैं कि पुरुषों और महिलाओं के दिल स्वभाव से अच्छे और ईमानदार होते हैं। परमेश्वर ने स्पष्ट रूप से घोषित किया है कि मानव-हृदय बेहद दुष्ट हैं (यिर्मयाह 17:9)। उनके गले, जीभ, होंठ और मुँह सभी क्रूर और घातक हैं (रोमियों 3:13-14)। यह अधर्मी पुरुषों की खासियत है : “उसके मुँह की बातें तो मक्खन-सी चिकनी थीं परन्तु उसके मन में लड़ाई की बातें थीं; उसके वचन तेल से अधिक नरम तो थे परन्तु नंगी तलवारें थीं” (भजन 55:21)।

बाइबल के कुछ चरित्रों पर विचार करें। कैन ने हाबिल को मारने से पहले उससे मीठी मीठी बातें कीं (उत्पत्ति 4:8)। शिमोन और लेवी ने अपने बहन के बलात्कारी से विवाह की योजना बनाई, लेकिन केवल एक पुरे शहर का विनाश करने के इरादे से (उत्पत्ति 34:6-31)। यूसुफ के भाइयों ने उसे गुलाम के रूप में बेचने के बाद, यूसुफ के बारे में अपने पिता को सांत्वना दी (उत्पत्ति 37:31-36)। राजा शाऊल ने दाऊद की चापलूसी की और अपनी बेटियों से विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन सिर्फ़ इसलिए क्योंकि वह उसे मारना चाहता था (1 शमूएल 18:17-29)। योआब ने अब्नेर के प्रति दयालुता का दिखावा किया, लेकिन केवल उसे मारने के इरादे से (2 शमूएल 3:27)।

अबशालोम ने दिखावा किया कि उसे अब अम्नोन से कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन केवल उसे मारने के इरादे से (2 शमूएल 13:22-29)। अबशालोम ने इस्राएल की चापलूसी की, लेकिन केवल राजद्रोह के इरादे से (2 शमूएल 15:1-6)। योआब ने अमासा से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, लेकिन केवल उसे मारने के इरादे से (2 शमूएल 20:9-10)। हेरोदेस ने यीशु की आराधना करने की बात कही, लेकिन उसके दिल में हत्या की भावना थी (मत्ती 2:1-18)। यहूदा ने प्रभु का चुम्बन लिया, लेकिन केवल उसे पकड़वाने के इरादे से (मत्ती 26:47-50)।

बुद्धिमान लोग चापलूसी और प्रशंसा के प्रति बहरे और डांट-फटकार के प्रति चौकस रहना सीखते हैं (नीतिवचन 2:16; 6:24; 7:5; 20:19; 29:5)। वे जानते हैं कि खुली डांट-फटकार गुप्त प्रेम से बेहतर है (नीतिवचन 27:5; 28:23)। वे बैरी के चुम्बन की अपेक्षा मित्र के घाव को अधिक प्रिय जानते हैं (नीतिवचन 27:6; भजन संहिता 141:5)। वे जानते हैं कि प्रशंसा से लाभ कम, और नुकसान ही ज्यादा होता है (नीतिवचन 26:28)।

सब मनुष्यों को इस बात से परखे कि वे परमेश्वर का भय मानते हैं या नहीं। जहाँ परमेश्वर का भय कम दिखाई दे या बिलकुल भी दिखाई न दे, वहाँ आपको उस व्यक्ति पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए। इस नीति को समझना और उस पर अमल करना आसान है। नहेमायाह ने बुद्धिमानी से सम्बल्लत नामक स्थान पर होनेवाली एक बैठक के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया (नहे 6:1-4)। लेकिन मूर्ख गदल्याह और अन्य ईमानदार यहूदियों ने इश्माएल के झूठ और आंसुओं पर विश्वास करके अपना ही विनाश कर लिया (यिर्मयाह 40:7-16; 41:1-7)

सुलैमान ने रिश्तों में चापलूसी और पाखंड के छिपे खतरों के बारे में चेतावनी देने के लिए यह नीतिवचन लिखा, लेकिन स्वर्ग में विराजमान प्रेम करने वाला पिता धोखेबाज और दुष्ट विचारों और इरादों को उजागर करेगा (नीतिवचन 26:25-26)। केवल वही है जो मानव-मन को जानता है, और वह सब के दिलों को जानता है (यिर्मयाह 17:10; इब्रानियों 4:13)। धैर्यपूर्वक बुद्धि का उपयोग करें, और लोगों के वास्तविक इरादों की खोज करना और प्रतिशोध लेना उस पर छोड़ दें।

परमेश्वर इस तरह के कपट और छल को न केवल उजागर करेगा, बल्कि वह इन दुष्ट लोगों को उस मुसीबत में भी डाल देगा जिसका षड्यंत्र उन्होंने दूसरों के लिए रचा था (नीतिवचन 26:27)। अबशालोम को एक पेड़ पर लटकाकर भालों से क्रूरतापूर्वक मार दिया गया था (2 शमूएल 18:9-15)। हामान ने जो फांसी का फन्दा मोर्दकै के लिए बनवाया था उस में उसी की और उसके दस बेटों की गर्दन आ फँसी (एस्तेर 7:10; 9:13-14)। दानिय्येल के उन विरोधियों को, जो एक रात पहले ही दानिय्येल के साथ शांति से सोए थे, शेरों ने खा लिया (दानिय्येल 6:21-24)।

सबसे ज्यादा भोली व्यभिचारी औरतें बनती है जो अपने भीतर धूर्त छल बिठाएं रहती हैं, और जो अपने पीड़ितों को निहत्था करने और बहकाने के लिए चापलूसी और मीठी मीठी बातों का इस्तेमाल करती हैं (नीतिवचन 2:16; 5:3; 6:24; 7:5,21; 22:14)। रोम के चर्च को एक महान वेश्या कहा जाता है, क्योंकि वह अपने पीड़ितों को फंसाने के लिए धार्मिक झूठ और दिखावे का इस्तेमाल करती है (प्रकाशितवाक्य 17:1-6; 1 तीमुथियुस 4:1-3; मत्ती 23:14)। उसके धोखेबाज झूठ पर विश्वास न करें जो सद्भावना और शांति का केवल दिखावा करती है; वह आपको प्रेरितीय धर्म और बाइबल से दूर ले जाने का षडयंत्र रचती है।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।