नीतिवचन 26:19
वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, “मैं तो मज़ाक कर रहा था।”
मज़ाक करना अच्छा नहीं है – न उचित, न सही, और न ही शोभायमान। इससे भ्रम, तकलीफ़ और परेशानी होती है। इससे विश्वास टूट जाता और सुरक्षा की निश्चयता नष्ट हो जाती है। यह खासकर तब सच है जब आप ऐसा मज़ाक आप पर भरोसा करनेवाले लोगों के साथ करते हैं। जो अपने पड़ोसी को अपने फायदे के लिये या मूर्खतापूर्ण के मज़ाक करके धोखा देता है, वह उस पागल के समान है, जलती लकड़ियाँ और मृत्यु के तीर फेंकता है (नीतिवचन 26:18)। सत्य अद्भुत बात है, और उसका मज़ाक नहीं उड़ाया जाता। आपका पड़ोसी आप पर भरोसा करता है – इसके योग्य बनें।
यह वचन उस नीतिवचन का दूसरा भाग है जिसमें मज़ाक करनेवालों को चेतावनी दी जा रही है (नीतिवचन 26:18-19)। रूपक और उपमा को समझने के लिए चेतावनी के पहले भाग की आवश्यकता है – ” जैसा एक पागल जो जलती लकड़ियाँ और मृत्यु के तीर फेंकता है, वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, “मैं तो मजाक कर रहा था” राजा सुलैमान के लिए ऐसे लोग किसी काम के नहीं थें जो अपने फायदे या मनोंरंजन के लिए दूसरों को धोखा देते हैं और इसे खेल या मज़ाक कहकर अपनी दुष्टता से बच निकलते हैं।
यह मूर्ख पीढ़ी अपने मनोरंजन के लिए दूसरों के साथ मज़ाक करती है, जिसे अकसर प्रैंक कहा जाता है! अगर आपको याद हो तो, ऍम टीवी बकरा नामक कार्यक्रम इसका एक अच्छा उदाहरण है, और आज भी कई टीवी कार्यक्रमों में धोखे और मज़ाक की एक सतत धारा चलती है, जिस पर एक स्टूडियो में लाइन में बैठे दर्शक नासमझ और भावनाहीन दर्शकों को पागलपन बेचने के लिए हंसते रहते हैं। सुलैमान की गंभीर और कठोर चेतावनी को समझना कठिन है, क्योंकि आधुनिक मनुष्य ऐसी मूर्खता से प्रेम करता है और नहीं जानता कि गंभीरता क्या होती है। पाठक, क्या आपके दादा-दादी हर रात ऐसे बददिमाग लकड़बग्घों के साथ बैठकर बातें करते?
मज़ाक करना अच्छा नहीं है। उसका कोई नेक या उन्नतिपूर्ण उद्देश्य नहीं है। यह प्रकृति और सच्चे धर्म के विपरीत है। उस मनुष्य का सम्मान कैसे किया जा सकता है, जो जीवन के गंभीर मामलों को मज़ाक और खेल में बदल देता है? शरीर-संभोग पति और पत्नी के लिए एक परम आनंद है। लेकिन टेलीविज़न चैनलों के निर्माताओं और वहां फूहड़ मज़ाक करनेवाले कॉमेडियनों की उपजीविका यौन दुष्टता और शरीर के अंगों और गतिविधियों के बारे में खुलकर मज़ाक करने पर निर्भर है। ऐसा मज़ाक यौन पापों का ही एक स्वरुप है।
सबक क्या है? आप पर भरोसा करनेवालों को धोखा देना पाप है। आपके पड़ोसी, आपका नियोक्ता और आपके करीबी अन्य लोग आपकी सत्यनिष्ठा पर भरोसा करते हैं। आप उनके इतने करीब हैं कि आप उनका फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आपको उन्हें यह भरोसा दिलाना अवश्य है कि आप उनके खिलाफ इस नजदीकी का कभी फायदा नहीं उठाएँगे। एक क्रिश्चन व्यक्ति होने के रूप में यह आपका कर्तव्य है कि आप सभी मनुष्यों के साथ ईमानदारी से रहें, खासकर उन लोगों के साथ जो आपके सबसे करीब हैं और आप पर भरोसा करते हैं। इस तरह के घनिष्ठ बंधन और भरोसे के लिए आपको हमेशा ईमानदार और सच्चा आचरण बनाए रखने की आवश्यकता है।
क्या कोई और सबक है? परमेश्वर मूर्खतापूर्ण बातों और मसख़रापन से घृणा करता है। वह इन घिनौने पापों के लिए इस वर्तमान संसार का विनाश कर देगा। वह व्यभिचार, अशुद्धता, और लोभ, इस तीन भयानक पापों के साथ-साथ मूर्खतापूर्ण बातें करने और मसख़रापन मज़ाकबाज़ी करने की सूची देता है (इफिसियों 5:3-7)। और वह लौंडेबाज़ी की तरह मूर्खतापूर्ण बातचीत और मज़ाक का वर्णन करता है – वे सुविधाजनक नहीं हैं (इफिसियों 5:4, रोमियों 1:28 से तुलना करें)। जीवन गंभीर है – धर्मीजनों के लिए गंभीर रूप से अद्भुत – और इसके साथ गंभीरता का ही व्यवहार किया जाना है।
क्या कोई और सबक है? यह कहकर कि “मैं तो मज़ाक कर रहा था” पाप को हल्के से लेना या उससे बच निकलने का प्रयास करना एक नीच और घिनौने चरित्र को प्रकट करता है। ऐसे लोगों के पास विवेक नहीं होता; वे पाप पर हँसते हैं; वे उस दर्द को नहीं समझते हैं जो उनकी हंसी-मज़ाक या मसखरी के कारण दूसरों को होता है। आपको सभी रिश्तों के प्रति एक संयमित और गंभीर दृष्टिकोण रखते हुए और इसकी मांग करते हुए इस मूर्खता का विरोध करना चाहिए। अपने पड़ोसी को नीचा दिखाने के बजाय, उसे दिलासा देने और उसका हौसला बढ़ाने की पूरी कोशिश करें।
क्या कोई और सबक है? केवल मूर्ख ही पाप की ठठ्ठा उड़ाते हैं (नीतिवचन 10:23; 14:9; 15:21)। पाप एक भयानक चीज है – इससे हमारे सृष्टिकर्ता परमेश्वर की निन्दा होती है, आपके साथी मनुष्य को चोट पहुँचती है, फलप्रद संबंधों के लिए दुःखदाई है, और अनन्त दंड की ओर ले जाता है। धन्य परमेश्वर ने एक बार पाप के कारण संसार को डुबाया, और वह उसी कारण से शीघ्र ही इस वर्तमान संसार को जला देगा। केवल हताश और निकम्मे उपहासक ही पाप पर हँसते और ठठ्ठा उड़ाते हैं। पाप से बचना है, उससे घृणा करनी है, और उसपर पश्चाताप करना है।
ये दुष्ट लोग, उस पागल के समान जो जलती लकड़ियाँ और मृत्यु के तीर फेंकता है, यीशु मसीह की कलीसियाओं में भी पायें जाते हैं – वे दंगा करने और धोखा देने को खेल कूद समझकर उसी को खुशी मानते हैं (2 पतरस 2:13)। अगर आप उपदेश या चर्च में ऐसी तुच्छता को देखते हैं तो आप सावधान रहें। पृथ्वी पर सभी स्थानों में, परमेश्वर के घर में गंभीरता और कुलीनता को ऊंचा किया जाना चाहिए (I तीमु 3:2,4,8,11; तीतुस 1:8; 2:2,4,6,7)। हे प्रभु, अपने सच्चे बच्चों को ऐसे पाप और पापियों से बचा।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।