नीतिवचन 26:14
जैसे किवाड़ अपनी चूल पर घूमता है, वैसे ही आलसी अपनी खाट पर करवटें लेता है।
दरवाज़ा अपने कब्ज़ों (चूल) पर कैसे घूमता है? वह आगे-पीछे घूमता है, लेकिन वह कभी कहीं नहीं जाता! दरवाज़ा एक तरफ से दूसरी तरफ घूमता है, लेकिन यह अपनी जगह से ढीला नहीं हो सकता! वह आगे-पीछे घूमता है, लेकिन बाहर नहीं निकलता! आलसी लोग भी ऐसे ही होते हैं, जो बिस्तर पर लेटे-लेटे करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन स्कूल या काम पर जाने के लिए उठने के ख़याल से ही डरते हैं (नीतिवचन 26:13-16)।
यहाँ एक सुन्दर नीतिवचन है, जिसमें आलसी लोगों की निंदा करने के लिए, जो बहुत ज़्यादा सोना पसंद करते हैं, एक बढ़िया-सी उपमा प्रयुक्त कीं गई है। उपमा दो चीज़ों के बीच तुलना होती है, जिसे “जैसा” या “जिस प्रकार” की प्रयुक्तियों से स्पष्ट किया जाता है। जैसे दरवाज़ा बिना कहीं जाए आगे-पीछे और एक तरफ से दूसरी तरफ घूमता है, वैसे ही आलसी लोग भी होते हैं जो बिस्तर पर ही रहते हैं, हालाँकि वे अच्छी नींद ले चुके होते हैं।
आलसी कौन है? आलसी वह इन्सान है जो हर काम में ढीला होता है, काम या मेहनत से चिढ़ता है, सुस्त रहता है, बेकार और जो किसी काम का नहीं होता। उसका उचित नाम सुस्त भालू है, क्योंकि मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में एक स्तनपायी जीव है जिसे स्लॉथ कहा जाता है, जो बहुत धीरे-धीरे चलता है और अक्सर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है, ठीक वैसे ही जैसे बिस्तर पर ये आलसी लोग होते हैं।
सुलैमान ने अपने बेटे के साथ बाकि युवाओं को भी यह नीतिवचन लिखा है (नीतिवचन 1:4,8)। वह परमेश्वर की प्रेरणा और जीवन में अवलोकन से जानता था कि युवाओं में बहुत देर तक सोए रहने की फ़ितरत होती है, इसलिए उसने इसके खिलाफ कई नीतिवचन लिखें (नीतिवचन 6:6-11; 19:15; 20:13; 23:21; 24:30-34)। बहुत अधिक नींद इन्सान को गरीबी में ले जाती है, इसलिए उसने अधिक नींद का मजाक उड़ाया और इसकी तुलना एक दरवाजे से की जो कब्जें पर घूमता रहता है।
नींद के प्रति इतने प्रेम का क्या समाधान है? भूख (नीतिवचन 20:4; 2 थिस्सलुनीकियों 3:10)! आलसी युवक को भोजनवस्तुओं से वंचित करें; यह उसे काम करने के लिए मजबूर कर देगा। उसकी भूख और चयापचय सबसे अधिक बढ़ जाएंगे! माता-पिता आसानी से अपने बेटों को सुबह उठना सिखा सकते हैं, हालाँकि ज़्यादातर माता-पिता ही हैं जो उनके आलसी प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं, और इस तरह वे अपने बेटों को सिखाते हैं कि आलस्य स्वीकार्य है और इसके लिए उन्हें कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ती।
आलसी लोग दरिद्रता की ओर बढ़ते हैं, जब तक कि वे अपनी आदतों में भारी बदलाव न करें (नीतिवचन 6:11; 19:15; 20:13; 23:21; 24:34)। एक आदमी जितना ज़्यादा सोता है, उतना ही उसे लगता है कि उसे सोने की ज़रूरत है, उसका चयापचय धीमा हो जाता है, और वह जल्दी ही मांसपेशियों की ताकत के अपचयन का अनुभव करता है। सेना जानती है कि नाजुक लड़कों को कठोर पुरुषों में कैसे तब्दील किया जाता है, और यह देर तक सोने से नहीं होता! हालाँकि सुबह जल्दी उठने के शुरुआती दिन तकलीफ़देह हो सकते हैं, लेकिन अच्छी आदतें जल्दी ही विकसित की जा सकती हैं।
इस नीतिवचन में सिर्फ़ ज़्यादा नींद की ही भर्त्सना नहीं की गई है। सुलैमान ने आलसी लोगों की नींद की आदतों पर टिप्पणी करके उनके रवैये, कार्यों और चरित्र की भी भर्त्सना कीं। आलसी व्यक्ति काम को छोड़ कुछ भी कर सकता है! वह बात करेगा, आराम करेगा, अपनी गति बनाए रखेगा, खाने में बहुत समय लेगा, आसानी से विचलित हो जाएगा, अनावश्यक रूप से विवरणों के बारे में चिंतित होगा, और आसान कामों को बहुत धीरे-धीरे करेगा, ताकि उसे ऐसे काम का सामना न करना पड़े जिसमें बहुत मेहनत लगे।
आज बिजली के लाभों के कारण युवाओं को सोने से परे एक और समस्या है, वे Xbox, स्मार्ट फोन, कंप्यूटर, टेलीविजन और अन्य आविष्कारों के आदी हो सकते हैं जो नींद से भी अधिक आक्रामक तरीके से उनका समय और ऊर्जा को बर्बाद कर देते हैं। देर रात तक इन चीजों का उपयोग करने से, वे सुबह में बीते दिनों के युवाओं की तुलना में काफी थक जाते हैं, जिनके पास अंधेरा होने के बाद करने के लिए बहुत कम या कुछ भी नहीं होता था। युवाओं, बुद्धिमान बनो और ऐसी किसी भी चीज़ से घृणा करो जो तुम्हें अपनी बुद्धि और शक्ति के साथ हर दिन सुबह जल्दी मेहनत पर हमला करने से रोकती है।
यदि आप आत्मिक रूप से आलसी हैं, तो आप यकीनन आत्मिक गरीबी से भी पीड़ित हो जाएंगे। यह वह व्यक्ति है जो बुद्धि की खोज ऐसे करता है मानों किसी छिपे हुए खजाने की – गहन और लगातार प्रयास – जो इसे पाता है (नीतिवचन 2:4; 18:1)। आपको वचन का प्रचार बहुत ध्यान से सुनना चाहिए (लूका 8:18), और जो आप सुनते हैं उसकी शास्त्र में पुष्टि करने और समझने के लिए आपको मेहनती प्रयास करने चाहिए (प्रेरितों 17:11; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)। क्या आप सुबह जल्दी उठकर परमेश्वर की खोज करते हैं कि आप उसे पा सकें (नीतिवचन 8:17)?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।