नीतिवचन 23:9

मूर्ख के कान में न बोलना, नहीं तो वह तेरे बुद्धि के वचनों को तुच्छ जानेगा।

सत्य और बुद्धि हमारे विशेषाधिकार हैं, अधिकार नहीं। मूर्खों का इन पर कोई हक नहीं होता। उन्हें अपनी कल्पना और झूठ पर ही विश्वास करने दें। सत्य और बुद्धि बहुमूल्य होते हैं, इसलिए इन्हें उन मूर्खों से दूर ही रखना चाहिए जो इनका अनादर करते हैं।मूर्खों को अपने इस चुनाव के कारण अपने भ्रम में ही जीने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए।

क्या ये शब्द बहुत कठोर हैं? यीशु मसीह को ऐसा नहीं लगता। जब यीशु के चेलों ने उससे कहा कि उसने फरीसियों को आहत किया है, तो उसने कहा, “हर पौधा जो मेरे स्वर्गीय पिता ने नहीं लगाया, उखाड़ा जाएगा। उनको जाने दो; वे अंधे मार्ग दिखानेवाले हैं और अंधा यदि अंधे को मार्ग दिखाए, तो दोनों गड्ढे में गिर पड़ेंगे” (मत्ती 15:13-14)। आमीन!

बुद्धिमान लोग परमेश्वर के अनमोल सत्य और बुद्धि को मूर्खों पर नष्ट नहीं करते, क्योंकि मूर्ख इनके अद्भुत मूल्य और लाभ को तुच्छ जानते हैं। सत्य और बुद्धि अनमोल उपहार होते हैं, और इन्हें नकारना या इनका तिरस्कार करना अपने ऊपर धर्ममय न्याय लाने का कारण बनता है। आप स्वयं बुद्धि का प्रयोग करें (नीतिवचन 1:20-33)! बुद्धिमान लोग मूर्खों के दुष्ट प्रभाव के कारण भी उनसे दूर रहते हैं (नीतिवचन 9:6; 13:20; 14:7; 19:27)।

यीशु मसीह ने पहाड़ पर दिए गए अपने उपदेश में भी इस नियम का वर्णन किया था: “पवित्र वस्तु कुत्तों को न दो, और अपने मोती सूअरों के आगे मत डालो; ऐसा न हो कि वे उन्हें पाँवों तले रौंदें और पलटकर तुम को फाड़ डालें” (मत्ती 7:6)। मूर्खों के समान ही, कुत्तों और सूअरों की प्रवृति भी भ्रष्ट होती है जिसे आप बदल नहीं सकते, जैसे कि कुत्ते अपनी ही उल्टी का खा लेते हैं और सूअर कीचड़ में लोटते हैं (2 पतरस 2:22; नीतिवचन 26:11)। वे हिंसक और भयंकर भी होते हैं, जैसा कि यीशु ने चेतावनी दी थी, इसलिए उनसे दूर ही रहें।

प्रिय पाठक, क्या आप बुद्धिमान हैं? क्या आप एक मूर्ख के संपर्क में रहने के खतरों के बारे में जानते हैं? आप उसे शब्दों से नहीं जीत सकते, क्योंकि वह कभी सुनेगा या बदलेगा नहीं (नीतिवचन 27:22)। यदि आप उसके साथ बहस केरेंगे, तो आप स्वयं मूर्ख कहलाएंगे (नीतिवचन 26:4)। उसके मूढ़ और विसंगत प्रश्नों से केवल झगड़े उत्पन्न होते हैं (2 तीमुथियुस 2:23)। यदि आप उसके आगे सत्य प्रकट करेंगे, तो वह उसे तुच्छ जानेगा और अपने पाँव तले उसे रौंदे देगा (मत्ती 7:6)। और वह आपके शब्दों का उपयोग आप ही के विरुद्ध करेगा (नीतिवचन 9:7-8; मत्ती 7:6)। बुद्धिमान बनें! मूर्खों से दूर रहें! उनके साथ सत्य बांटकर अपना समय बर्बाद न करें। बुद्धिमान लोगों से मित्रता करें (भजन संहिता 119:63)।

एक मूर्ख कौन होता है? हर व्यक्ति में थोड़ी मूढ़ता होती है, परंतु एक मूर्ख व्यक्ति में यह हावी हो जाती है। उसके अपने विचार होते हैं; वह उन्हीं पर भरोसा करता है; वह और अधिक सीखने की इच्छा नहीं रखता। वह सुनने के बजाय बात करना अधिक पसंद करता है; वह निर्देश या चेतावनी के बावजूद भी, अपनी इच्छानुसार ही कार्य करता है। उसमें बिरीया नगर के लोगों की तरह सत्य को उत्सुकता से सुनने और उसकी पुष्टि के लिए पवित्रशास्त्र का अध्ययन करने की शुद्ध लालसा नहीं दिखाई देती (प्रेरितों 17:11; तीतुस 3:10-11)। उसे अपने द्वारा खोदे हुए गड्ढे में आप ही गिरने दें और वहीं रहने दें। इसमें अपना समय नष्ट न करें।

जब आप किसी मूर्ख से मिलें जो सुनना, सीखना और बदलना न चाहता हो, तो उससे दूर हो जाएं (नीतिवचन 14:7)। केवल उतना ही बोलें जो उसके अहंकारी मुख को बंद करने और उसकी मूर्खता की निंदा करने के लिए पर्याप्त हो (नीतिवचन 26:5), परंतु उसकी मूर्खतापूर्ण और दुर्भावनापूर्ण बहस में अनमोल सत्य या अपने प्रयासों को व्यर्थ रूप से शामिल न करें (नीतिवचन 26:4)। उसके स्तर पर उतर आने का अर्थ उसके अहंकार को बढ़ावा देना, अपनी आत्मा को खतरे में डालना, और सत्य का अनादर करना होगा।

अपने जीवन और परिवार में शांति और सुरक्षा के लिए, बुद्धि के नियमों का पालन करें। मूर्खों की संगति को त्यागें और जीवित रहें (नीतिवचन 9:6; 19:27)। ठट्ठा करने वालों को बाहर निकाल दें, और शांतिपूर्ण राहत का आनंद लें (नीतिवचन 22:10)। मूर्खों से दूर रहें, और आपका जीवन खिल उठेगा। वे ऐसे दुष्ट उपद्रवी हैं जो बुद्धिमान लोगों की आत्मा को खा जाते हैं, और सत्य और बुद्धि की पवित्रता का अनादर करते हैं। मूर्खों और उनकी दुषतापूर्ण संगति से दूर रहने के द्वारा, अपनी और अपने परिवार की आत्माओं की सजीवता की रक्षा करें (1 कुरिन्थियों 15:33)।

बाइबल में अप्रतिबंध प्रेम या मित्रता के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। यह आज की आधुनिक कल्पना की उपज है। मनुष्य का मूल्यांकन उसके कार्य और चरित्र से किया जाना चाहिए, न कि उसके अस्तित्व या स्वाभाविक संबंधों से (भजन संहिता 119:63; तीतुस 1:8)। यहाँ तक कि परमेश्वर भी अपनी संतानों से अप्रतिबंध प्रेम नहीं करता; वह उनसे इसलिए प्रेम करता है क्योंकि वे मसीह में हैं (इफिसियों 1:4-6; 5:25-27)। इस्राएल के मधुर भजनकार, दाऊद ने मूर्खों को अपने घर से बाहर निकालने के लिए कठोर कदम उठाए थे (भजन संहिता 101:1-8; 1 राजाओं 2:5-6)।

यीशु आज के मनुष्यों से बहुत भिन्न है। आज की अति संवेदनशील और समझौतावादी पीढ़ी यह मानती है कि सभी लोगों को सत्य पर अधिकार है। वे कलीसिया के विकास और भटके हुए लोगों को लाने के अपने सांसारिक कार्यक्रमों में मूर्खों की सहभागिता के लिए, सत्य को विकृत कर देते हैं। उनमें से कुछ रूढ़िवादी लोग नीतिवचन का उल्लंघन करते हुए और शांति भंग करते हुए सड़क के किनारों पर ऊंची आवाज़ में इसका प्रचार करते हैं। निःसंदेह, मत्ती 7:6 का प्रचार नहीं किया जाता है, क्योंकि यह उनके इन प्रयासों और प्रदर्शन की निंदा करता है।

यीशु ने अपने प्रेरितों से कहा कि वे उन श्रोताओं का तिरस्कार करें जो सुसमाचार से प्रेम नहीं करते। उसने उन्हें प्रलोभित करने के लिए अपने प्रचार में किसी भी तरह का परिवर्तन लाने, नए तरीके खोजने, या कार्यक्रम करने का सुझाव नहीं दिया है, जैसा कि आज के कई झूठे प्रचारक अपनी सभाओं को मूर्ख लोगों से भरने के लिए करते हैं। यीशु ने कहा है, उन लोगों के विरुद्ध अपने पाँवों की धूल झाड़ डालो, और अंतिम दिन में मैं उनका न्याय करूँगा (मत्ती 10:14-15)। सत्य काे अनुसरण करने के कार्य को सरल बनाने के बजाय, उसने शिष्यत्व के महत्व को स्पष्ट किया है (लूका 14:25-33)।

जब प्रेरित पौलुस का सामना अन्ताकिया में मूर्ख यहूदियों की भीड़ के साथ हुआ, तो उसने कहा, “अवश्य था, कि परमेश्वर का वचन पहले तुम्हें सुनाया जाता; परन्तु जब कि तुम उसे दूर करते हो, और अपने को अनन्त जीवन के योग्य नहीं ठहराते, तो अब, हम अन्यजातियों की ओर फिरते हैं” (प्रेरितों के काम 13:46)। यही वास्तव में बाइबल के सुसमाचार का प्रचार करना है, अर्थात चुने हुए लोगों के लिए सब कुछ सहना और बाकी के लोगों के उद्धार के लिए प्रार्थना करना (2 तीमुथियुस 2:10; 2 थिस्सलुनीकियों 3:2; प्रेरितों के काम 13:48; यहूदा 1:4)।

अनेक लोगों की अनभिज्ञ विचारों के विपरीत, यीशु मसीह ने अपने समय की मूर्ख पीढ़ी के कई लोगों को सत्य सुनने और समझने से दूर रखने के लिए, दृष्टांतों का उपयोग किया (मत्ती 13:10-17)। एक दृष्टांत कोई साधारण या स्वर्गीय अभिप्राय वाली सांसारिक कहानी नहीं होती, जिससे सत्य को समझने में आम लोगों की सहायता हो सके; ये ऐसे अस्पष्ट और कठिन कथन होते हैं, जो सत्य को प्रभु की प्रबुद्ध संतानों के अलावा बाकी सब से छिपाकर रखते हैं। प्रिय पाठक, क्या आप इस सत्य को संभाल सकते हैं? इसे पढ़ें! इस पर विश्वास करें!

क्यों कुछ लोग सड़कों के किनारों पर और बंदीगृहों में प्रचार करते हैं? किनारे वाले लोग सार्वजनिक उपद्रवी होते हैं, और बंदीगृह वाले लोग समाज के सबसे बड़े मूर्खों का अनुसरण करते हैं। क्या ये लोग क्रूस के सिपाहि और विश्वास के योद्धा कहलाते हैं? ये लोग उन लोगों तक सत्य को ले जाने के लिए उसे कीचड़ में घसीटते हैं, जो उसे सुनना तक नहीं चाहते। यीशु ने उन लोगों के आगे प्रचार किया जो उसका अनुसरण करते थे, न कि उन दुष्ट मूर्खों के आगे जो उससे घृणा करते थे। वह बंदीगृह में बंद भले लोगों से मिलने पर खुश था, न कि अपराधियों से (मत्ती 25:40)। उसने अपने बगल के क्रूस पर चढ़े चोर से कुछ नहीं कहा, जो कि अपशब्द बोल रहा था। यीशु नीतिवचन 23:9 की बुद्धि को जानता था और उसका पालन करता था।

पौलुस आराधनालयों और प्रार्थना सभाओं में प्रचार किया करता था (प्रेरितों के काम 16:13; 17:1-2), न कि बंदीगृहों में। जिस दरोगा से पौलुस और सीलास ने बात की थी, वह सलाखों के बाहर था, जबकि सलाखों के भीतर वे दोनों थे (प्रेरितों के काम 16:23-24)। यह बंदीगृह में उनकी सेवकाई थी! और उन्होंने उद्धार के बारे में भी उसे विस्तृत रूप से बताया। वे भावुक होकर बंदीगृह के चोरों और हत्यारों को अपना धर्म नहीं बेच रहे थे। जब पौलुस रोम में एक बंदी था, तो उसने अपने पास आने वाले सभी लोगों के आगे प्रचार किया (प्रेरितों के काम 28:30-31)। कुछ लोग इस तरह बात करते हैं जैसे कि उसे अपना घर त्याग देना चाहिए था और स्वयं को गड्ढे में गिर जाना चाहिए था।

कई लोग मत्ती 7:1 का दुरुपयोग करते हैं, “दोष मत लगाओ, कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए”। उन्हें लगता है कि यह हर प्रकार के न्याय की निंदा करता है। परंतु यीशु ने यह इस संदर्भ में कहा कि कुछ लोगों का न्याय कुत्तों और सूअरों की तरह करना चाहिए और सत्य को उनसे दूर रखना चाहिए (मत्ती 7:6)। वह चाहता है कि आप धर्ममय न्याय करें (यूहन्ना 7:24)। ये ग्यारह शब्द गुप्त अपराधों के लिए व्यक्तिगत न्याय पर लागू होते हैं, न कि परमेश्वर के विरुद्ध किए गए गंभीर पापों पर। इसका अर्थ यह है कि: व्यक्तिगत अपराधों का कठोरता से या कपट द्वारा न्याय नहीं करना चाहिए। यीशु ने अगले चार वचनों में इसका व्याख्यान किया है (मत्ती 7:2-5)। यह वचन किसी भी रूप में मूर्खों का न्याय करने की निंदा नहीं करता।

सत्य कई स्थानों में पाया जाता है। प्राकृतिक सृष्टि परमेश्वर की अनंत सामर्थ और प्रभुत्व को दर्शाती है। मनुष्य इसमें कोई अपवाद नहीं ढूंढ सकता। परंतु जब वे उसके द्वारा दिए गए सत्य का तिरस्कार करते हैं, तो वह उनके मनों को अंधकारमय कर देता है और उनकी सोच और कार्यों को विकृत चीज़ों की ओर मोड़ देता है, जैसे कि समलैंगिकता और अन्य घृणित कार्य (रोमियों 1:18-32)। यदि वे सत्य से प्रेम नहीं करते हैं, तो वह उन्हें झूठ पर विश्वास करने और दंड का पात्र बनने के लिए प्रभावी भ्रमों द्वारा प्रवृत्त करता है (2 थिस्सलुनीकियों 2:10-12)। इसे पढ़ें! इस पर विश्वास करें!

निःसंदेह, यह संडे स्कूल में नहीं पढ़ाया जाता। अधिकांश कलीसियाओं ने दृष्टांतों के ऊपर अधिक बल देकर पवित्रशास्त्र के सत्य का तिरस्कार कर दिया है, और परमेश्वर ने उचित रूप से उनकी समझ को वापिस ले लिया है और उन्हें उनकी कल्पनाओं के भावनात्मक धुंध में ही छोड़ दिया है। आज सत्य परमेश्वर के वचन के बजाय, हर व्यक्ति के व्यक्तिगत विचारों पर आधारित हो गया है (2 तीमुथियुस 4:3-4)। उनके हिसाब से परमेश्वर ने भविष्यद्वक्ताओं को धोखा दिया है, और परमेश्वर के वचन का अकाल पड़ गया है (यहेजकेल 14:1-11; आमोस 8:11-12)। पौलुस ने कुछ लोगों की अनभिज्ञता का समाधान दूर करने के लिए प्रार्थना की थी (रोमियों 10:1-3), परंतु उसने बकियों को अनभिज्ञ ही रहने दिया (1 कुरिन्थियों 14:38)।

इस नीतिवचन और इसके व्याख्यान को सावधानी से ग्रहण करें, क्योंकि बुद्धि आपको सत्य और बुद्धि के प्रति अपना प्रेम दिखाने के लिए केवल कुछ समय ही देती है। यदि आप उसकी उपेक्षा करेंगे या उसका तिरस्कार करेंगे, तो आवश्यकता पड़ने पर जब आप सहायता के लिए उसे पुकारेंगे, तब वह भी पीछे हटकर आपको नकारेगी और आपका तिरस्कार करेगी (नीतिवचन 1:20-32)। सत्य और बुद्धि गंभीर रूप से महत्वपूर्ण होते हैं। बुद्धि चाहती है कि आप उससे प्रेम करें; यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप मृत्युदंड के पात्र होंगे (नीतिवचन 8:17,32-36)।

क्या आप संसार में सत्य और बुद्धि का प्रचार करना चाहते हैं? यदि हाँ, तो ऐसा उन लोगों के समक्ष करें जो परमेश्वर के बुद्धिमान दूत हैं (1 कुरिन्थियों 2:6; 1 थिस्सलुनीकियों 5:14; याकूब 5:19-20)। यदि आप फिर भी संतुष्ट नहीं होते हैं, तो सत्य और बुद्धि का अनुसरण करके एक पवित्र जीवन जिएँ और उस क्षण की प्रतीकसश करें जब लोग आप से उस आशा का कारण पूछें, जो आपको बकियों से भिन्न बनाती है (नीतिवचन 22:20-21; 1 पतरस 3:15)। संसार के समक्ष एक धार्मिक जीवन जियें, और उनके लिए परमेश्वर की बुलाहट की प्रतीक्षा करें। परमेश्वर में पुनःजीवन प्राप्त किए बिना, हर तथाकथित धर्मांतरण केवल एक भ्रम है।

प्रिय पाठक, क्या आपने मूर्खों की संगति को त्याग दिया है और एक ऐसी कलीसिया में शरण ली है, जहाँ अधिकार केवल उसके वचन में होता है (2 थिस्सलुनीकियों 3:6)? क्या आपने प्राचीनकाल का अच्छा मार्ग खोज लिया है (यिर्मयाह 6:16)? क्या आपने सभी मूर्खों की संगति को त्याग दिया है, जिनमें कुछ रविवार को उपदेश देने वाले लोग भी शामिल हैं? क्या आप बाइबल के यीशु मसीह की आराधना करना चाहते हैं, या बाइबल की कथाओं के लंबे बालों वाले बंजारे की (2 कुरिन्थियों 11:3-4)? मसीह यीशु की धार्मिकता का रहस्य वास्तव में महान है (1 तीमुथियुस 3:16), परंतु यह केवल उन लोगों के लिए है जिनमें इसके प्रति एक पवित्र इच्छा है (रोमियों 1:8-15; 15:31)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।