नीतिवचन 23:35

तू कहेगा कि मैं ने मार तो खाई, परन्तु दु:खित न हुआ; मैं पिट तो गया, परन्तु मुझे कुछ सुधि न थी। मैं होश में कब आऊँ? मैं तो फिर मदिरा ढूँढ़ूँगा।

शराबी विक्षिप्त मानसिकता वाला होता है! वह तब तक पीता है जब तक कि वह बेसुध न हो जाए और खुद को और दूसरों को होने वाली तकलीफ़ को महसूस न कर सके। फिर उसे अपने चढ़े हुए बेनसी ख़ुमार (हैंगओवर) को उतारने के लिए घंटों या दिनों तक सोए रहना पड़ता है। लेकिन जैसे ही वह होश में आता है, वह सीधे बोतल ख़रीदने के लिए फिर से वाइन शॉप चला जाता है। यह नीतिवचन शराबी के शर्मनाक आचरण और करतूतों का वर्णन करता है, न कि उसके मुँह से निकलने वाले के शब्दों का।

उपदेशक ने हमें पहले ही सिखाया, “दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं” (नीतिवचन 20:1)। यह नीतिवचन नशे के ठट्ठा करनेवाले और उत्पाती परिणामों को दर्शाती है – इंसान को शराब के कारण विध्वंसक चोट पहुँचती है और दाखमधु से मूर्खतापूर्ण मज़ाक उड़ाया जाता है, पर फिर भी वह शीघ्र ही और भी अधिक पीने का इरादा रखता है।

सुलैमान ने शराबी की मुसीबतें भी गिनाईं, “कौन कहता है, हाय? कौन कहता है, हाय हाय? कौन झगड़े रगड़े में फँसता है? कौन बक बक करता है? किसके अकारण घाव होते हैं? किसकी आँखें लाल हो जाती हैं?” (नीतिवचन 23:29)। ऐसे निश्चित और दुखद परिणामों के बावजूद, शराबी फिर से शराब के भारी मात्रा में सेवन करने की ओर लौट जाता है (नीतिवचन 23:30)। वह आपत्तिजनक शब्दों को कहकर ऊँची आवाज में चिल्लाता है “मुझे एक और बोतल दे दो।”

कुत्ते अपनी ही उल्टी खाते हैं, क्योंकि उनका स्वभाव ही ऐसा होता है (नीतिवचन 26:11)। सूअर कीचड़ में लोटने के लिए लौट जाते हैं, क्योंकि उनका स्वभाव ही ऐसा होता है (2 पतरस 2:22)। लेकिन पाप में पियक्कड़पण से धोखा खाने और शराब के व्यसनी गुणों के अलावा शराबी में आत्म-विनाश का कोई स्वाभाविक सहजज्ञान नहीं होता है। परमेश्वर ने चेतावनी दी, “जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।” नशे से नफरत करो।

यह नीतिवचन उन शारीरिक परेशानियों का वर्णन करता है जिससे शराबी लोग अक्सर गुज़रते हैं। वे बिना किसी कारण के झगड़ों में लग जाते हैं; वे ऐसे झगड़े भड़काते हैं जिनसे वे होश में रहने पर बचते। वे सीढ़ियों से और कुर्सियों से गिर जाते हैं; वे वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। परन्तु इसका उन्हें कुछ खास बुरा नहीं लगता, क्योंकि उनमें शारीरिक, मानसिक या आध्यात्मिक रीति से कोई समझ नहीं होती। वे बस नशे में चूर और मदमस्त हो जाते हैं.

यद्यपि नशे के परिणाम भयानक होते हैं, फिर भी शराबी नशे में धुत्त होकर शराब पीता रहता है। वह अब खुद को बचा नहीं सकता, हालाँकि उसके दाहिने हाथ में झूठ है। वह एक भयानक आदत विकसित करता है, शैतान को जगह देता है और शराब का गुलाम बन जाता है। जो चीज तसल्ली और थकावट से सुकून देनेवाली हो सकती थी वह अब एक फंदा बन जाती है जो धीरे-धीरे उसे मौत के घाट उतार रहा है (नीतिवचन 31:6-7)।

कोई भी लत एक गुलामी बन जाती है जिससे नफरत की जानी चाहिए, क्योंकि वह आपके जीवन की स्वामी बन जाती है और उसपर हुकूमत करती है, लेकिन विशेष रूप से नशे जैसे पापों की लत। अच्छी आदतें अच्छी बात हैं, लेकिन शराब से नशा करना कोई अच्छी बात नहीं है। अपनी सीमा को जानें और उतनी ही पिएँ जीतनी शरीर के लिए आवश्यक है और उसे अपना स्वामी मत बनने दे कि वह आपके जीवन पर राज्य करें। भले ही परमेश्वर ने कुछ भले कारणों से दाखमधु के मध्यम सेवन की अनुशंसा की हो, फिर भी आपको वास्तव में उसकी किसी भी प्रकार से आवश्यकता ही नहीं है, (भजन 104:14-15)।

क्या शराबी अन्य पापियों से अधिक मूर्ख है? मुश्किल से! सभी पापों का नतीजा अल्पकालिक सुख, बड़ा और लंबे समय तक चलने वाला दर्द और शाश्वत न्याय होता है। मनुष्य किसी भी पाप से प्रेम क्यों करते हैं और उसमें लगे रहते हैं? क्या शराबी के लिए कोई आशा है? निश्चित रूप से! सभी पापियों को प्रभु यीशु मसीह में बड़ी आशा हो सकती है। पौलुस ने लिखा, “मैं कैसा अभागा मनुष्य हूँ! मुझे इस मृत्यु की देह से कौन छुड़ाएगा? हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर का धन्यवाद हो” (रोम 7:24-25)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।