नीतिवचन 23:13
लड़के की ताड़ना न छोड़ना; क्योंकि यदि तू उसको छड़ी से मारे, तो वह न मरेगा।
बच्चों के लिए शारीरिक दंड स्वर्ग से दिया हुआ कानून है। यह कोई विकल्प, सुझाव या मानवनिर्मित परिकल्पना नहीं है। इसका उद्देश्य सरल है – बच्चों को असामयिक और अनावश्यक मृत्यु से बचाना। इस आदेश पर बहस करना या इसका विरोध करना आपको बाल-हत्या में भागीदार बनाता है, क्योंकि आप बच्चों के जीवन को बचाने के परमेश्वर के मानकों को अस्वीकार करते हैं। परमेश्वर सच्चा और हर एक मनुष्य झूठा ठहरे!
दुनिया को लगता है और वह विश्वास करती है कि उसके पास एक बेहतर कल्पना है – बच्चों को जो करना है करने दो, तो ऐसी स्वतंत्रता उन्हें अपने आप अनुशासित और बुद्धिमान बनने के लिए प्रेरित करेगी। उनकी दैनिक जीवनचर्या में टीवी चैनल्स, OTT प्लेटफॉर्म्स, आज का क्रांतिकारी संगीत और मूर्ख साथियों के साथ चैटिंग टेक्स्ट करने की दैनिक खुराक जोड़ें, और फिर देखो कि वे कैसे चिलम और पाइप फूँकनेवाले और पियक्कड़ शिक्षकों के रूप में विकसित होंगे जिन्होंने परमेश्वर-विरोधी समाधानों का आविष्कार किया था!
इस प्रयोग का प्रतिफल या नतीजा सभी के लिए स्पष्ट है, सिवाय जानबूझकर अंधे लोगों के – आज के युवा, और तथाकथित वयस्क जो वे बन जाते हैं, वे आत्ममुग्ध, घमंडी, अज्ञानी, आलसी और विद्रोही मूर्ख हैं, जैसा कि बाइबल ने चेतावनी दी और परिभाषित किया (नीतिवचन 22:15; 29:15; भजन 14:1)। इस अभियोग का प्रमाण इस लेख के दायरे से बाहर है, लेकिन पिछली कुछ पीढ़ियों के नैतिक पतन को आसानी से देखा जा सकता है और सामाजिक अखंडता के लगभग किसी भी उपाय से मापा जा सकता है।
यहाँ सुधार शारीरिक दंड है, क्योंकि इसमें छड़ी का उपयोग शामिल है। आपके दादा-दादी इसे अच्छी तरह से समझते थे, क्योंकि उनकी कुलीन सोच में बच्चों की पिटाई एक स्पष्ट नीति थी। हमारे देश में जितने भी महान लोग होकर गएँ हैं उन्हें ढालने में और समाज की शांति से छड़ी का बहुत कुछ लेना-देना था। इन अज्ञानी या निर्बल लोगों को ब्रिटानिका इनसाइक्लोपीडिया (14वां संस्करण) क्या कहता है यह याद दिलाना ज़रूरी है :
FLOGGING has been one of the most universally utilized methods of punishing public crimes, as well as a means of preserving family, domestic, military and academic discipline.
अर्थात, जिस्मानी सज़ा सार्वजनिक अपराधों को दंडित करने के लिए कोड़े मारना सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली प्रणालियों में से एक रही है, साथ ही यह परिवार, घरेलू, सैन्य और शैक्षणिक अनुशासन को बनाए रखने का एक साधन भी रही है।
परमेश्वर और सुलैमान की ओर से निर्देश यही है कि बच्चों को सुधारने के इस तरीके का उपयोग किया जाए। उन्हें यह शारीरिक दण्ड उनके ही जीवन को बचाने के लिए दिया जाता है, और इसे समय रहते किया जाना ज़रूरी है (नीतिवचन 13:24; 19:18)। यह सच्चे प्रेम का प्रतीक है (नीतिवचन 3:12; 13:24), क्योंकि जो माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए बड़े बड़े सपने देखते हैं वे उनके मनों में बन्धी मूर्खता को निकालना चाहेंगे (नीतिवचन 22:15; 29:15,17)।
जो माँ-बाप छड़ी का इस्तेमाल करने से इनकार करते हैं, वे असल में अपने बच्चों से प्रेम नहीं, बल्कि नफ़रत करते हैं और उन्हें नुकसान पहुँचाते हैं, क्योंकि वे उसी जन्मजात मूर्खता के साथ बड़े होंगे और वे खुद को ही नुकसान पहुँचाएँगे। इसके विपरीत कोई भी भावनात्मक प्रेरणा या बकवास अप्रासंगिक है, क्योंकि माँ-बाप का अपने बच्चों को सबकुछ खुलकर करने की अनियंत्रित अनुमति देना यह दिखाता है कि उन्हें उनके बच्चों के भविष्य की कोई परवाह नहीं है। अधिकारियों के प्रति संयमित आज्ञाकारिता जीवन बचाती है, लेकिन बच्चे को सिर्फ़ कुछ समय के लिए बालकनी में खड़े रखना या एक या दो दिन के लिए उन्हें भूखा रखना उन्हें यह सिखा नहीं सकता। इस के लिए छड़ी ज़रूरी है।
बच्चे कैसे मर सकते हैं? हज़ार तरीके हैं! आत्महत्या करना अनियंत्रित भावना-चालित आत्म-हत्या है। अनुशासनहीन बच्चे ड्राइविंग की तय गति सीमा, नशे के कानून, ट्रैफिक रूल्स, और पुलिस अधिकार का उल्लंघन करते हैं। वे विद्रोह, क्रोध, ईर्ष्या और अभिमान का दिखावा करते हैं, जो घातक संघर्ष का कारण बन सकता है। अनुशासनहीन बच्चे वैवाहिक और अन्य अनुबंधों का उल्लंघन करते हैं। बेशक, सुलैमान ने यह नीतिवचन एक ऐसे शासन के तहत लिखा था जब अपराधियों को मृत्युदंड दिया जाता था।
लेकिन मरने के और भी तरीके हैं। कुछ नौकरियाँ छुट जाती हैं, क्योंकि एक अप्रशिक्षित बच्चा अधिकारियों की आज्ञा का पालन नहीं करेगा, दूसरों के साथ घुलमिल नहीं पाएगा, या अपने किसी दुसरे कौशल का उपयोग नहीं करेगा। कुछ विवाहों का अंत तलाक में हो जाता है, क्योंकि बचकाना अभिमान और स्वार्थ आपसी शांति और आनंद के लिए बनाए गए मिलन को नष्ट कर देता है। मूर्ख बाकी और रिश्तों को भी बर्बाद कर सकते हैं, और एक आत्मा अपनी मूर्खता के कारण होने वाले दर्द और परेशानी से व्यावहारिक रूप से मर सकती है (नीतिवचन 5:7-14; 7:21-23; 9:16-18)।
अगर बच्चों को अपने वास्तविक प्रेम के कारण ही समय समय पर शारीरिक दंड दिया जाता है तो मरने के इन अलग-अलग तरीकों को रोका जा सकता है। शुक्र है कि परमेश्वर अपने बच्चों से इतना प्रेम करता है कि वह उन्हें ताड़ना देता है और उन्हें कोड़े मारता है (इब्रानियों 12:5-10)। किसी व्यक्ति को सत्य की ओर वापस ले आना किसी जान को मृत्यु से बचा सकता है और बहुत सारे पाप और अपराध होने से रोके जा सकते हैं (याकूब 5:19-20), और कभी-कभी उन्हें सत्य की ओर मोड़ने के लिए छड़ी जैसे कठोर तरीकों की आवश्यकता हो सकती है (नीतिवचन 26:3; 29:19)। परमेश्वर ने कहा है; यह मुद्दा बहस का विषय नहीं है (भजन 119:128; यशायाह 8:20)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।