नीतिवचन 23:10

पुरानी सीमाओं को न बढ़ाना, और न अनाथों के खेत में घुसना,

स्वर्ग और पृथ्वी का परमेश्वर यहोवा संपत्ति के अधिकारों की रक्षा करता है। वह विशेष रूप से गरीबों और असहायों की रक्षा करता है। आर्थिक शोषण के लिए व्यावसायिक प्रथाओं को बदलना एक बहुत बड़ा प्रोलोभन है, लेकिन परमेश्वर ऐसे कृत्यों की निंदा करता है। जो लोग अपनी रक्षा नहीं कर सकते, उनका आर्थिक शोषण करना एक बहुत बड़ा प्रोलोभन है, लेकिन परमेश्वर इसकी भी निंदा करता है। वह उन पीड़ितों की सहायता करने और बचाने आएगा, और आप कामना करेंगे कि काश आप उन से दूर रहते (नीतिवचन 23:11; 22:22-23)।

बाइबल के समय में संपत्ति की सीमाएँ स्थापित करने के लिए पत्थरों के ढेर, खंभा, या अन्य चिह्नक का उपयोग करने की परम्परा थी। ये स्थलचिह्न एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक अपरिवर्तित रहते थें, क्योंकि वास्तविक संपत्ति का स्वामित्व पारिवारिक संपत्ति के हिस्से के रूप में जारी रहता था। परमेश्वर ने इस्राएल को अद्भुत कानून दिए, और उनमें से एक इन स्थापित स्थलों को हटाने की भर्त्सना करके संपत्ति के अधिकारों की रक्षा की (नीतिवचन 22:28; व्यवस्था 19:14; 27:17; अय्यूब 24:2; होशे 5:10)।

अनाथ वे होते थें जिन्होंने अपने पिता को युद्ध या अन्य किसी असामयिक मृत्यु के कारण खो देते थें। उनके पास अपनी संपत्ति की रक्षा करने या व्यावसायिक लेनदेन के दौरान किसी ताकतवर पुरुष रक्षक नहीं होता था। उनके खेतों में किसी भी तरह से अतिक्रमण या चोरी से प्रवेश करना एक जघन्य अपराध था। यह सिद्धांत स्पष्ट रूप से संपत्ति की चोरी के अन्य कार्यों पर भी लागू होता है, जैसे कि पानी का गलत दिशा में उपयोग करना, उनके खेतों में अपनी मवेशियों को चराना, उनके झरनों से पानी रोकना, आपके झुंडों का प्रजनन करना, आदि।

विधवाओं के समान, परमेश्वर अनाथों, विदेशियों और गरीबों की विशेष देखभाल करता था (यिर्मयाह 22:3; ज़कर्याह 7:10)। इस सामर्थशाली परमेश्वर ने उन लोगों से प्रतिशोध लेने के लिए स्वर्ग से आने का वादा किया जो कमज़ोरों और असहायों का शोषण करते हैं (अय्यूब 31:21-23; भजन 94:6; सभो 5:8; मलाकी 3:5)। इन दोनों प्रकार के पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना ही बुद्धिमानी और सच्चा धर्म है (याकूब 1:27)। इन में से किसी को भी कभी भी बाज़ार मूल्य से अधिक न माँगें या बाज़ार मूल्य से कम भुगतान न करें।

संपत्ति की सीमाओं का यह नियम सभी आर्थिक लेनदेन और व्यावसायिक परम्पराओं पर लागू होता है। आपको काम करने के किसी भी स्थापित तरीके को बदलने का कोई अधिकार नहीं है जब तक कि सभी पक्षों को पूरी तरह से सूचित और सहमत नहीं किया जाता है और दूसरों को कोई नुकसान नहीं होता है। परमेश्वर सभी लेन-देन में निष्कलंक ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की माँग करता है। समझौते या गड़बड़ी करने की कोई गुंजाइश नहीं है। वह कड़ा बदला लेगा! गरीबों के सम्मान के लिए अपने आर्थिक लाभ को कुर्बान करें। ऐसे निर्णयों में आपका कभी कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि स्वर्ग का परमेश्वर आपको आपकी इस दरियादिली का प्रतिफल देगा (नीतिवचन 19:17)।

धार्मिक परिवर्तनों पर विचार करें। आज लोग परमेश्वर की आराधना को दुनिया के लिए अनुकूल बनाने के लिए उसमें बदलाव करते हैं। वे इसे आकस्मिक, समसामयिक, उद्देश्य-चालित या साधक के प्रति संवेदनशील होना कहते हैं। वे पुराने स्थलों को हटा देते हैं (2 थिस्स 2:15)। लेकिन परमेश्वर अपने लोगों को प्राचीन मार्गों की खोज करने के लिए कहता है (यिर्मयाह 6:16)। वह आपको इसी प्राचीन विश्वास के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष करने के लिए कहता है (यहूदा 1:3)। खरी धर्मशिक्षा को त्यागकर मनोरंजन और दंतकथाओं की ओर मुड़ना विपत्तियों के समय का प्रमाण है (2 तीमु 4:3-4)। बिना कोई सफ़ाई दिए या बिना कोई समझौता किए परमेश्वर के लिखित वचन का प्रचार करना ही इसका एकमात्र उपाय है, क्योंकि यह स्वर्ग से आई परमेश्वर की वाणी से भी अधिक निश्चित है (2 तीमु 3:16-17; 4:1-2; 2 पतरस 1:16-21; तीतुस) 2:15)।

परमेश्वर की आराधना तब तक नहीं बदलती जब तक वह खुद नहीं कहता कि परिवर्तन होना है, और परिवर्तन क्या होना है उसे भी केवल वही परिभाषित करता है (यूहन्ना 4:20-24; इब्रानियों 9:10)। उसके नियमों में जोड़ने या उनमें से कुछ घटाने का इन्सान को कोई हक़ नहीं है (व्यवस्था 12:32; मत्ती 28:20), और उन्हें न तो दाएं और न बाएं मुड़ना है (व्यवस्था 5:32; नीतिवचन 21:16; गला 1) :6-9), चाहे परिवर्तन कितने भी लोकप्रिय क्यों न हों।

क्या आप उसके उन 7,000 चुने हुएं लोगों में से एक होंगे जो किसी भी हाल में नहीं बदलेंगे, जैसा एलिय्याह के दिनों में था (1 राजा 19:18; रोमियों 11:4-5)? अधिकांश ख्रिश्चन लोग चीजों को अनुकूल बनाने और लोकप्रियता के लिए सच्चे धर्म से समझौता करते हैं। परमेश्वर एक ऐसे विश्वासयोग्य मनुष्य की तलाश करता है जो बदलेगा नहीं (यहेज़केल 22:30)। क्या आप ऐसे पुरुष (या महिला) होंगे जो बाइबल की धर्मशिक्षा और व्यावहारिक उपयोग के प्राचीन स्थलों को नहीं हटाएंगे?

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।