नीतिवचन 21:9

लम्बे–चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।

कुछ पुरुष अक्सर घर से दूर क्यों रहते हैं? वे बाहर कहीं घुमने जाते हैं, अतिरिक्त घंटे काम करते हैं, गोल्फ़ खेलते हैं, अपनी वर्कशॉप में ही रहते हैं, लॉन में साफ-सफाई करते हैं, बेसमेंट अर्थात तलघर में समय बिताते हैं, या कानों में हेडफ़ोन लगाकर संगीत सुनते हैं। क्यों? वे उस भयानक प्राणी से बच रहे होते हैं जिससे उन्होंने मूर्खतापूर्ण भावुकता में आकर शादी की थी। इन बेचारों ने एक झगड़ालू और बहस करने वाली स्त्री से शादी करके अपने जीवन को बर्बाद करने वाला चुनाव किया।

परमेश्वर ने हव्वा को इसलिए बनाया ताकि वह आदम के लिए आदर्श साथी बने, और वह थी भी (उत्प. 2:18-25)। विवाह करने से पुरुष को एक सुखद संगति, पारस्परिक सहायता, और यौन सुख के लिए अपनी पत्नी मिल जाती है (सभोपदेशक 4:9-12; 9:9; 1 कुरिन्थियों 7:1-5)। परन्तु अदन की वाटिका में पाप हुआ, और तब से परमेश्वर की यह व्यवस्था भ्रष्ट हो गई है, और इसके स्थान पर घरों में घमंडी और स्वार्थी स्त्रियाँ शोर करनेवाली और चिड़चिड़ी जीव बन गई।

पाप ने परमेश्वर की सृष्टि को कैसे भ्रष्ट कर दिया है (सभोपदेशक 7:29)? मनुष्य का सबसे बड़ा सुख उसका सबसे बड़ा दर्द बन गया है! उसका सबसे बड़ा खज़ाना उसका सबसे बड़ा नुकसान बन गया है! उसका सबसे अच्छा दोस्त उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन गया है! जहाँ से उसे शांति मिलनी चाहिए वह स्त्रोत कभी न ख़त्म होनेवाली विपत्ति का स्त्रोत बन गया है (नीतिवचन 12:4)! जब इस प्रताड़ित पीड़ित को अपनी गंभीर गलती का एहसास होता है, तब उसकी आत्मा व्याकुल हो जाती है, और वह आत्मसमर्पण करता है और फिर अपने अन्य कामों में शांति की खोज करने उसकी उपस्थिति से कही दूर जाने के लिए मजबूर हो जाता है।

झगड़ालू पत्नी विवादी, तकरार करने वाली, कोलाहलपूर्ण, शोर करने वाली या बहस करने वाली स्त्री होती है। आपने ज्यादातर बार उसे सुना है – वह आमतौर पर बातें ही करते रहती है, दूसरों की, खासकर अपने पति की गलतियाँ सुधार रही होती है, बहस कर रही होती है, डांट रही होती है, सुझाव दे रही होती है, याद दिलाती रहती है, या अन्यथा खुद को एक असहनीय उपद्रवी बना रही होती है। उसे सुधारने के सब प्रयास निश्चित रूप से विफल होंगे, क्योंकि उसका अनियंत्रित घमण्ड झुकेगा नहीं और न शांत रहेगा।

यह समस्या कितनी व्यापक है? सुलैमान ने पांच बार और ऐसे ही नीतिवचन लिखकर चेतावनी दी (नीतिवचन 12:4; 19:13; 21:19; 25:24; 27:15-16)। यह एक आम समस्या है, विशेष रूप से इस विद्रोही युग में, जब स्त्रियाँ अपने ईश्वर-प्रदत्त स्थान को नहीं जानती हैं। यह एक खतरनाक जाल है जो युवकों को अपना चारा डालकर लुभाने और जैसे ही वे जाल में फँस जाते हैं उन्हें अपनी गिरफ़्त में लेने की प्रतीक्षा करता है।

यह बेहतर है – क्या आप उपदेशक की बात सुन रहे हैं? उसने हमारे सामने जीवन की सबसे बुद्धिमान प्राथमिकताओं में से एक को रखा है। ऐसी स्त्री के साथ लम्बे–चौड़े घर में रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है। एक आनंदहीन वैवाहिक जीवन में इस क्लेशकर पापी के साथ सहवास करने की अपेक्षा अविवाहित, अकेले और एकान्त रहना बेहतर है। उस औरत के साथ, जिसने आपके घर पर कब्ज़ा कर लिया है, शांति या आनंद में रहने का प्रयास करते रहने से अच्छा है कि आप वर्कशॉप में रहकर बेकार का फर्नीचर बनाने में समय बिताएं।

परमेश्वर, जिसने स्त्री को पुरुष के लिए बनाया, उसने कहा कि एक कोमल और शांतिप्रिय आत्मा मूल्यवान होती है, जो कि बाहरी रूप को सँवारने से कहीं अधिक उत्तम है (1 पतरस 3:3-4)। बाहरी रूपरंग की सुन्दरता कभी भी झगड़ालू स्वभाव की आन्तरिक दुष्टता को नहीं ढक सकती (नीतिवचन 11:22; 27:15-16)। उसने वादा किया कि कोमल और शांतिप्रिय आत्मा वाली स्त्री की उसका पति और बच्चे प्रशंसा करेंगे (नीतिवचन 31:28)। ऐसी नेक और सदाचारी स्त्रियों का आदर और प्रशंसा की जानी चाहिए, और इस नीतिवचन में वर्णित घिनौनी पत्नियों से बचा जाना चाहिए और दंड के रूप में उनका तिरस्कार किया जाना चाहिए ताकि दूसरों के लिए एक मिसाल प्रस्तुत की जा सके (नीतिवचन 11:16; 26:1-12)।

युवकों, ऐसी लड़की से विवाह करने से बचों! आपका भावना में बहकर विचारहीन आवेग, उसकी खूबसूरती के कारण उसे पाने का आपका जूनून या मूर्खतापूर्ण दीवानापन आपको अगले पचास वर्षों तक पीड़ा देगा। सम्मति के लिए विवाहित पुरुषों से मिले और जिस लड़की से विवाह करने की आप सोच रहे हैं उसका और खासकर उसकी मां का परीक्षण उन्हें ही करने दें; उन्हें उस घिनौनी आत्मा की एक झलक देखने दें। शादी से पहले आप जो भी चरित्र-दोष पाते हैं, वह बाद में दस गुना बुरा बन जाता है (नीतिवचन 30:21-23)। और यह विकृति उम्र के साथ ठीक नहीं होती, बल्कि और बिगड़ती जाती है। आपकी एकमात्र आशा केवल दया-मृत्यु होगी (यहाँ पाठक आत्महत्या का भाव न समझे)।

दब्बू और जोरू के गुलाम क्रिश्चन पतियों, क्या आपने पहले ही अभागी शादी कर ली है? यदि वह यहोवा का भय मानती है, तो उसे बाइबल के अध्ययन में ले जाएँ और उसके सृष्टिकर्ता के आदेशों को पढ़ने में उसकी मदद करें। एक ऐसी मण्डली खोजें जहां परमेश्वर का जन आपके लिए उसे डांटेगा और निर्देश देगा। उसे अनुग्रहकारी भक्तिमान स्त्रियों के सामने बेनकाब करें। यदि वह यहोवा का भय नहीं मानती, तो कुछ जलपान ले आओ और छत के उस कोने को चुनो जहां बारिश का खतरा कम से कम हो, क्योंकि तभी आपको शान्ति मिलेगी।

क्रिश्चन युवतियों और स्त्रियों, इस घृणित जीव से उतनी ही घृणा करें जितनी कि एक पराई स्त्री से। उसकी लगातार बकबक, मूर्खतापूर्ण हँसी, आत्म-तरस शिकायतों, नकारात्मक टिप्पणियों, दुसरें जब आपस में बात कर रहें हो तो उसकी असभ्य रुकावटों, दबंगपूर्ण सुधारों, उसके द्वारा सताए गए लोगों, स्वार्थी सुझावों, या घिनौने सवालों को सुनें। अपने परमेश्वर यहोवा के सामने शपथ खाओ कि तुम उसके जीवन का एक पल भी नहीं जियोंगी। प्रतिज्ञा करो कि तुम परमेश्वर की महिमा करोगी और अपने नारीत्व को अनुग्रहपूर्णता से सुशोभित करोगी।

अपने पति की अधीनता और समर्पण में रहना ही आपकी भूमिका और कर्तव्य है (इफिसियों 5:22-24); इस भूमिका को ठुकराने से आपकी असली सुंदरता नष्ट हो जाती है। अगर आप अनुग्रहपूर्ण बनती हैं तो इससे आपको सदा सम्मान मिलेगा (नीतिवचन 11:16); पति से श्रद्धा आपको निरंतर सम्मान अर्जित कराएगी (इफिसियों 5:33; 1 पतरस 3:5-6); संयमित वाणी आपके नाम और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी (नीतिवचन 17:27)। शान्त और चुप रहो – आप निश्चित रूप से जानती हैं कि इस शब्द का क्या अर्थ है। कोमल बनो – अगर आपका पति अत्याचारी है, तो उनसे बदला लेने या अपना बचाव करने के बजाय सहन करो, और प्रार्थना के द्वारा इस मसले को परमेश्वर के हाथों में सौंप दो। परमेश्वर और मनुष्य दोनों आपकी प्रशंसा करेंगे।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।