नीतिवचन 21:8

पाप से लदे हुए मनुष्य का मार्ग बहुत ही टेढ़ा होता है, परन्तु जो पवित्र है, उसका कर्म सीधा होता है।

मानवजाति टेढ़ी है। एक बार चारों ओर नज़र डालो। लोगों की बातें सुनो। परमेश्वर ने मनुष्य को सीधा और अच्छा बनाया, लेकिन मनुष्य ने अपनी भिन्न-भिन्न युक्तियों से परमेश्वर के मार्ग को भ्रष्ट और टेढ़ा कर दिया है (उत्पत्ति 1:31; 6:12; सभोपदेशक 7:29)। मनुष्यों ने परमेश्वर और पाप के प्रति विद्रोह की अपनी लालची खोज में सब चीजों को उलट-पुलट कर दिया है।

अदन में आदम और हव्वा के विद्रोह के बाद से, मनुष्य का मन सम्पूर्ण रूप से भ्रष्ट हो गया है जो हमेशा भलाई और सत्य को मानने से इनकार करता है (भजन 14:1-3)। वह ऐसी चीज़ें चुनता है जो पापमय और टेढ़ी हों। केवल वे जिनका नया जन्म हुआ हैं और जिन्हें परमेश्वर ने शुद्ध मन दिया है, प्रेम करते हैं और सही कर्म करते हैं (इफिसियों 4:24)।

अगर नया जन्म और परमेश्वर द्वारा शुद्ध मन दिएँ जाने पर विचार करें, तो सभी लोग एक समान टेढ़े और एक जैसे दुष्ट नहीं होते, जैसा कि दूसरे खंड से सिद्ध होता है, जिसमें “पवित्र” लोगों की एक श्रेणी का वर्णन किया गया है। दोनों खंडों के बीच विरोधाभास का तात्पर्य यह है कि पाप से लदे हुए मनुष्य और दुष्ट लोग टेढ़े और भ्रष्ट होते हैं। लेकिन यह बता दें: यदि परमेश्वर ने अपने चुने हुए को नए हृदय के साथ पुनर्जीवित नहीं किया होता, तो सभी लोग एक समान टेढ़े और दुष्ट होते हैं। फ़र्क सिर्फ़ इतना है कि इन में से कुछ टेढ़े और दुष्ट लोग समाज के सामने खुद को धर्मी ठहराने या क़ानून के डर से बाह्य रूप से सदाचारी आचरण रखते हैं।

“पाप से लदे” एक पुराना शब्द है जिसका अर्थ भ्रष्ट, दुष्ट, मूर्ख, नासमझ या बेक़ाबू होता है। यह परमेश्वर के अनुग्रह से रहित एक प्राकृतिक रूप से जन्मे मनुष्य के दुष्ट उद्देश्यों और कर्मों की ओर संकेत करता है, और पौलुस ने ऐसे मनुष्य का विस्तार से स्पष्टीकरण दिया है (रोमियों 1:18-32; 3:9-18)। शब्द “टेढ़ा” पापी मनुष्य की पसंद और कार्यों के असामान्य, अस्पष्ट और आश्चर्यजनक विरोधाभास का वर्णन करता है।

इंसान बिल्कुल जंगली गदहे के बच्चे के समान पैदा होता है (अय्यूब 11:12)। वह जन्म से ही भटका हुआ है और झूठ बोलता है (भजन 58:3)। बचपन से ही उसके हृदय में मूर्खता कूट-कूटकर भरी होती है (नीतिवचन 22:15)। वह मूर्ख और भ्रम में बना रहता है, द्वेष और ईर्ष्या करता है, नफरती है, और मनुष्य एक दूसरे से नफरत करते हैं (तीतुस 3:3)। वे बुद्धिमानों और मूर्खों दोनों को मरते हुए देखते हैं, परन्तु खुद ऐसा जीते हैं मानों वे हमेशा जीवित रहेंगे (भजन 49:10-13)।

कई लोग सोचते हैं कि यह अब तक की सबसे बुद्धिमान पीढ़ी है। वे कहते हैं, “मानव जाति स्वाभाविक रूप से और मूल रूप से अच्छी है, और हर वर्ष बेहतर होती जा रही है।” लेकिन सुलैमान ने उनके अहंकारी विचारों का अंदाज़ा लगाया और लिखा, “ऐसा मार्ग है जो मनुष्य को सीधा प्रतीत होता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है” (नीतिवचन 14:12; 16:25)। लोग आज भी पाप से लदे और टेढ़े हैं। वास्तव में, ये भ्रष्ट विचारक उन लोगों का मज़ाक उड़ाते हैं जो परमेश्वर के मार्गों पर चलते हैं क्योंकि वे टेढ़े हैं (1 पतरस 4:1-4)।

क्या मानवजाति टेढ़ी है? आईएं, बाइबल से कुछ उदाहरणों को देखते हैं। कैन ने अपने भाई हाबिल की हत्या कर दी क्योंकि उसके कर्म अच्छे थें, और तब से हत्याएं बंद नहीं हुई हैं। तामार ने अपने ससुर को यौनाचार के लिए बहकाया, और अम्नोन ने अपनी ही सौतेली बहन से बलात्कार किया; और ऐसा कुकर्म आज भी जारी है। अतल्याह ने सभी शाही वंशों को मार डाला, और पिछली शताब्दी में कई राजनीतिक हत्याएँ हुई हैं। यहूदा, पिलातुस, हेरोदेस और यहूदियों ने यीशु से छल किया, और अन्याय से क्रूस पर चढ़ाया; और न्यायाधीश और शासक आज भी ऐसा करते हैं।

परन्तु आज का मनुष्य अपने इस टेढ़ेपन में अपने पूर्वजों से भी आगे निकल गया है। एक समय था जब गर्भधारण का जश्न मनाया जाता था, पर आज वे गर्भ में जीवित बच्चों का सक्शन पाइप से गर्भपात करते थे। वे कर्ज़ पर सब्सिडी देते हैं और बचत पर कर कानूनों के ज़रिए जुर्माना लगाते हैं। जहाँ वे एक ओर रंगभेद और जात-पात की निंदा करते हैं, तो वही दूसरी ओर जातिगत आरक्षणों की मांग करते हैं। वे छिछोरी कॉमेडी करनेवालों को कलाकार और रैप को संगीतज्ञ कहते हैं। जहाँ वे एक ओर बहुविवाह की निंदा करते हैं, तो दूसरी ओर समलैंगिकता का समर्थन करते हैं। एक ओर वे समाजों की “जड़ें” खोजते हैं, लेकिन दूसरी ओर बंदरों को अपना पूर्वज बताते हैं। वे बाल अनुशासन को गैरकानूनी मानते हैं, लेकिन दूसरी ओर बाल-मज़दूरी को मंजूरी देते हैं। एक ओर वे अजन्में बच्चों को गर्भपात से मरने देते हैं, तो दूसरी ओर जानवरों के हक़ के लिए आन्दोलन करते हैं।

20वीं सदी संभवतः विश्व-इतिहास की सबसे खूनी सदी थी। लाखों निर्दोषों का कत्लेआम किया गया, युद्ध में हुई मौतों या खराब सरकारी नीतियों को तो छोड़ ही दो। दुनिया हिटलर के साठ लाख यहूदियों के जनसंहार की भर्त्सना करती है लेकिन स्टालिन के तीन करोड़ और माओ के तीन करोड़ लोगों के जनसंहार को नजरअंदाज कर देती है। मनुष्य का मार्ग पाप से लदा और टेढ़ा है। और उसमें न तो कोई सुधार हो रहा है और न ही होगा, बल्कि यह दुष्टता और भी बढ़ती जाएगी।

अमेरिका के बारे में क्या, जो कभी ख्रिश्चन राष्ट्र हुआ करता था? क्या इस स्वतंत्रता-प्रिय और वीरों के देश के मनुष्यों का मार्ग पाप से लदा और टेढ़ा है? क्या राष्ट्रध्वज के सामने उनकी प्रतिज्ञा में “परमेश्वर के अधीन एक राष्ट्र” शब्द यह इस बात की गारंटी देते हैं कि अमेरिकी पवित्र लोग हैं और उनका कर्म सीधा है? क्या उनके डॉलर पर लिखा वाक्य “हम परमेश्वर पर भरोसा रखते हैं” उन्हें अन्य देशों और उनके नागरिकों की तुलना में अधिक सदाचारी बनाता है? बिलकुल नहीं! बल्कि ऊपर वर्णित दुष्टता में वे सबसे आगे हैं।

समलैंगिक विवाह सबसे पहले अमेरिका में चलन में आया। वहां आज बिस्तर पर दो समलैंगिक महिलाओं का एक साथ होना पाप नहीं माना जाता है, और दो समलैंगिक पुरुष बच्चे को गोद लेकर एक कुटुम्ब कहलाता है। क्या मनुष्य इससे भी अधिक टेढ़ा हो सकता है? अमेरिका का मार्ग टेढ़ा और पाप से लदा है। जंगली जानवरों को उनसे बेहतर समझ है। उनकी नज़रों में विपरीत लिंग के पशुओं का सम्बन्ध प्राकृतिक है। पर पुरुष का पुरुष से यौनाचार अप्राकृतिक नहीं है। फिर भी विपरीत लिंग के तलाक चलन में हैं, और माता-पिता बच्चों का गर्भपात करा देते हैं, और बच्चे माता-पिता को छोड़ देते हैं।

अमेरिका का आज यह हाल है, कि किशोरावस्था के युवकों और युवतियों, स्कुल के छात्रों और अभिनेत्रियों का राजनीतिक विचारों के लिए साक्षात्कार लिया जाता है, जबकि ये किसी भी समाज के सबसे अज्ञानी वर्गों में से होते हैं। अभिनेता और खिलाड़ी मेहनतकश सीईओ, और देश की रक्षा करनेवालों से अधिक कमाते हैं। चार्ल्स डार्विन, सिगमंड फ्रायड और ऐसे कई लोग परमेश्वर-विरोधी मतिभ्रम को बढ़ावा देते हैं, और चर्च तथा राज्य को अलग करनेवाले बाइबल को गैरकानूनी घोषित करने के रूप में परिभाषित किया जाता है। नाच गाने को शिक्षा कहा जाता है, लेकिन बाइबल के ज्ञान को सभी क्षेत्रों में खारिज कर दिया जाता है।

अमरिकी कुछ ही दशकों में उनकी सोच आने वाले हिमयुग से हटकर ग्लोबल वार्मिंग में बदल गई। वे मंगल ग्रह पर जीवन का सुझाव देकर परमेश्वर के अस्तित्व से इनकार करते हैं। पेटा जानवरों को उपद्रवों से बचाने के लिए कुछ भी करेगा जबकि पीपीएफए और नाउ मानव-शिशुओं की हत्या करते हैं। वे हिंसक फिल्मों और वीडियो गेम को बढ़ावा देकर माँ-बाप का बच्चों की पिटाई करने को गैरकानूनी मानते हैं। वे व्यभिचार करने वाले नेताओं की निंदा करते हैं जबकि अधिकांश फिल्में और संगीत ही व्यभिचार के पाप को ग्लैमराइज करते हैं। अमेरिकी सच में पाप से लदे और टेढ़े हो गएँ हैं।

वहां के चर्च, जो परमेश्वर का घर कहलाता है, लोगों को बहलाने और मनोरंजन के लिए नाइट क्लबों में बदल दिएँ गएँ हैं। बाइबल का हर कुछ महीनों में फिर से नयें रूप से भाषांतर किया जाता है और एक महंगे उपन्यास की तरह बेचा जाता है। मनुष्य का मार्ग पाप से लदा और टेढ़ा है। उसमें कोई ज्योति नहीं है (यशायाह 8:20)। उसमें आरम्भा ही से कोई ज्योति नहीं है (इफिसियों 2:1-3), और क्योंकि उन्होंने सत्य को न माना, इसलिए अब परमेश्वर ने उन्हें दण्ड दिया है (रोमियों 1:18-27; 2 थिस्स 2:9-12)।

पवित्र वे हैं जो पवित्र आत्मा द्वारा फिर से जन्मे हैं और उन्हें एक नया मन दिया गया है जो सच में पवित्र और धर्मी है (यूहन्ना 3:6; इफिसियों 4:24)। ये लोग परमेश्वर के पुत्र हैं क्योंकि उसने उन्हें अपनी लेपालक संतान बनने के लिए पहले से ही ठहराया था और वह इस प्रक्रिया को उनकी मरी हुई आत्माओं को जीवित करके करता है (इफिसियों 1: 5; 2:10; यूहन्ना 1: 12-13)। वे क़ीमत या सताव की परवाह किए बिना, परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करते हैं (प्रकाशितवाक्य 6:9; 12:17; 14:12; 20:4)। वे प्राकृतिक और स्वाभाविक मनुष्यों से बिल्कुल भिन्न और हमेशा उनके विरोधी हैं (नीतिवचन 29:27)।

आपका हाल क्या है? क्या आपका आचरण और प्रतिष्ठा पाप से लदी और टेढ़ी है, या यह शुद्ध और सीधी है? क्या आप चीजों को समाजशास्त्रियों की परिभाषाओं, मापते हैं या परमेश्वर के अनमोल वचन और प्रेरित ज्ञान से मापते हैं? क्या आपका जीवन अँधेरे समाज को सत्य की ज्योति से रौशन करता है (फिलि 2:14-16)? इस पीढ़ी के अहंकार और विकृति को ठुकरा दें और अपने आप को परमेश्वर के सामने विनम्र करें। वह जल्द ही मनुष्यों में इस महान फ़र्क को उजागर करेगा (मलाकी 3:13-18; मत्ती 25:31-46; 2 थिस्स 1:3-10)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।