नीतिवचन 21:7

जो उपद्रव दुष्ट लोग करते हैं, उससे उन्हीं का नाश होता है, क्योंकि वे न्याय का काम करने से इन्कार करते हैं।

हर बार जब आप आर्थिक रूप से धोखा देते हैं, तो आप अपने ही ताबूत में एक और कील ठोक देते हैं। जिसे आप बटोरना कहते हैं, उसे परमेश्वर डकैती कहता है। जिसे आप अभौतिक कहते हो, उसे परमेश्वर अपहरण करना कहता है। जिसे आप उधार कहते हो, परमेश्वर उसे डाका डालना कहता है। जिसे आप अतिशयोक्ति कहते हैं, उसे परमेश्वर झूठ कहता है। जिसे आप सौदेबाजी कहते हैं, उसे परमेश्वर जबरन वसूली कहता है। मूर्ख तरक्की करने की अपनी महत्वाकांक्षा और लालच में अक्सर दूसरों को धोखा देते हैं, लेकिन परमेश्वर उसके द्वारा निर्धारित समानता, निष्पक्षता, न्याय और सच्चाई को न मानने के कारण उनका विनाश कर देगा।

इस नीतिवचन को समझने में संदर्भ यहाँ मदद करता है। सुलैमान ने परिश्रम की प्रशंसा की और वित्तीय और व्यावसायिक मामलों में जल्दबाजी की निंदा की (नीतिवचन 21:5)। उसने चेतावनी दी कि झूठ बोलकर प्राप्त किया गया धन एक भ्रम है जो अंततः मृत्यु ही ले आएगा (नीतिवचन 21:6)। व्यावसाय में मूर्खता, चाहे फैसलों में जल्दबाजी के कारण हो या झूठी जानकारी का प्रचार करने के कारण, यक़ीनन कंगाली की ओर ले जाती है। ऐसे अपराधी परमेश्वर को मूर्ख नहीं बना सकते; वह उनका विनाश कर देगा; जो बुद्धि परमेश्वर चाहता है कि आप सीखें वह उन्हें सीखनी चाहिए थीं।

क्या आप लुटेरे हैं? क्या आप काम पर अपहरण करते हैं (तीतुस 2:9-10)? क्या उद्विकास के अंधे अध्ययन कारण आप अंग्रेजी शब्द सीखने से वंचित रह गए? अपहरण एक क्रिया है जिसका अर्थ होता है थोड़ा थोड़ा करके चुराना, ले कर चंपत हो जाना, छल से पराया धन अपनाना, ग़बन करना, या हड़प लेना। क्या आप अभी भी अंधेरे में हैं? इसका मतलब छोटी मात्रा में गबन करना या थोड़ा थोड़ा करके चोरी करना है, विशेष रूप से आप पर किए गए भरोसे को तोड़कर। यह एक ऐसा पाप है जिसे आज भूला दिया गया है, अर्थात् यह एक ऐसा पाप है जिसे करनेवाला पाप नहीं मानता। क्या आप काम की जगह पर समय बर्बाद करते हैं? ऑफिस का फ़ोन व्यक्तिगत कॉल्स के लिए इस्तमाल करते हैं? ऑफिस की चीज़े घर ले जाते हैं? अपने ऑफिस के कंप्यूटर पर फेसबुक, पोर्न, व्यक्तिगत सर्फिंग करते हैं? दोस्तों के साथ व्हाट्स एप्प पर चैटिंग करते रहते हैं? सोशल मीडिया चेक करते हैं? ऑफिस में/काम पर देर से आते हैं? जल्दी घर चले जाते हैं?

क्या आप लुटेरे हैं? क्या आपको सस्ती वस्तुएं कम दाम में ख़रीदकर उन्हें ऊँचे दामों में बेचना अच्छा लगता है? क्या कम दाम में खरीदना इतना महत्वपूर्ण है कि आप जो चीजें खरीदते हैं उनकी कीमत कम करवाने के लिए उनमें दोष निकलते हैं और फिर दूसरों को बताते है कि आपने कितना अच्छा सौदा किया है? परमेश्वर इससे घृणा करता है (नीतिवचन 20:14)! क्या ऊँचे दामों में बेचना इतना महत्वपूर्ण है कि आपको लगता है कि आपके पास मनचाही क़ीमत रखने का अधिकार है, और बाज़ार उसे सह लेगा, कि मानो बाजार पर आपने कब्ज़ा कर लिया है? परमेश्वर इससे घृणा करता है (नीतिवचन 11:24-27)! परमेश्वर उस व्यक्ति को आशीष देगा जो उचित बाजार मूल्य पर खरीदता और बेचता है, विशेष रूप से अगर खरीददारों में अनाथ, विधवाएं, या गरीब शामिल हो।

क्या आप लुटेरे हैं? क्या आप भुगतान करते समय हमेशा रियायत-अवधि का उपयोग करते हैं? इसे रियायत कहा जाता है, क्योंकि आपका लेनदार आपसे चोरी करने के लिए आप पर मुकदमा नहीं चलाएगा, भले ही आप देय तिथि पार कर चुके हों। क्या आप अपनी वास्तविक कमाई सरकार से छिपाकर या व्यक्तिगत खर्चों का दावा करके आयकर में धोखाधड़ी करते हैं? क्या आप सही सही माप देते हैं? क्या आप अपने कर्मियों को नियत तारीखों पर तनख्वाह देने में देरी करते हैं? अगर आपको गलती से ज्यादा भुगतान किया गया हो तो क्या आप उसे लौटाते हैं? क्या आपका रिज्यूमे पूरी तरह से सच है? क्या आप दूसरों का समर्थन करते हैं जैसे आप स्वयं का करते हैं? क्या आप उधार ली हुई वस्तुएँ लौटाते हैं?

क्या आप लुटेरे हैं? यदि ऐसा है, तो अपने पाप को परमेश्वर के सामने स्वीकार करें, जो भी चोरी आपने की है उसका भुगतान करें, और सभी लेन-देन में पूरी तरह से ईमानदार होने का संकल्प लें। आपको समझदारी सीखने की आवश्यकता है, जो हर स्थिति में उचित और सही को जानना और करना है। बाइबल और बुद्धि की यह पुस्तक स्वर्ग के परमेश्वर की ओर से तुम्हें धर्ममय न्याय सिखाने के लिये भेजी गई हैं। इसे सीखो, और इसके नियम-कायदों का पालन करो।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।