नीतिवचन 21:28

झूठा साक्षी नाश होता है, परन्तु जिसने जो सुना है वही कहता हुआ स्थिर रहेगा।

हर दिन लाखों लोग अदालतों और अन्य स्थानों, जैसे घरों, दफ्तरों, में गवाही देते हैं। माता-पिता बच्चों से सवाल करते हैं। एक झूठा गवाह कुछ समय के लिए झूठ बोल सकता है, लेकिन परमेश्वर और मनुष्य उसके झूठ को पकड़ ही लेंगे और उसे दण्ड देंगे। लेकिन धर्मी लोग, जब शपथ दिलाई जाती है, तो सच, पूरा सच और सिर्फ़ सच के अलावा कुछ नहीं बोलते।

नीतिवचन एक संक्षिप्त, गूढ़ लोकोक्ति होता है (नीतिवचन 1:6)। सबक को ढूंढ निकालना आपका कर्तव्य है। पहला खण्ड स्पष्ट है – पूछताछ के दौरान झूठ बोलने वाले व्यक्ति को दंडित किया जाएगा। दूसरा खण्ड, अन्य कई नीतिवचनों के समान ही, इसके दूसरे पहलू की शिक्षा देता है – कि शपथ लेने के बाद धर्मीजन हमेशा सच की गवाही देता है।

यह दूसरे खंड का व्यक्ति एक धर्मीजन है, क्योंकि वह पहले खंड के झूठे गवाह के विपरीत है। सुलैमान के अन्य कई नीतिवचनों के समान ही, दो खंडों की नकारात्मक या सकारात्मक रूप से आपस में तुलना की गई है। यहाँ पर प्रयुक्त शब्द “परन्तु” के द्वारा नकारात्मक तुलना की गई है। अदालत में झूठ बोलने वालों का कठोर न्याय किया जाएगा, लेकिन ईमानदार और विश्वासयोग्य लोग सच बोलते हैं।

ईमानदार व्यक्ति क्या सुनता है? वह मजिस्ट्रेट को सच बोलने की शपथ दिलाते हुए सुनता है। मूसा ने चेतावनी दी, “यदि कोई साक्षी होकर ऐसा पाप करे कि शपथ खिलाकर पूछने पर भी कि क्या तू ने यह सुना अथवा जानता है, और वह बात प्रगट न करे, तो उसको अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा” (लैव्यव्यवस्था 5:1)। जब कैफा ने यीशु को सच कहने की शपथ खिलाई तो आखिरकार उसने उत्तर दिया (मत्ती 26:63-64)।

धर्मीजन शपथ खिलाए जाने पर क्या उत्तर देता है? वह एक संयुक्त धाराप्रवाह में बोलता है, जिसका अर्थ है कि वह मानसिक स्थिरता या दृढ़ता के साथ बोलता है; आत्मविश्वास से, ईमानदारी से, यकीन के साथ। वह बिना किसी संदेह या बदलाव के अपनी बात पर कायम रहकर सच बोलता है। उसकी गवाही खुद के साथ सुसंगत होती है। वह हमेशा एक विश्वासयोग्य और सच्चा गवाह होता है, जिस पर हर अदालत के सही फैसलें निर्भर होते हैं।

सुलैमान ने यह सबक एक और स्थान में दिया। उसने लिखा, ” जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता” (नीतिवचन 29:24)। चोर के साथी ने न्यायाधीश को सच बोलने की शपथ खिलाते हुए सुना, लेकिन उसने चोर का खुलासा नहीं किया। अगली बार जब आप देश की किसी अदालत में खड़े हों तो पुकारे, “हे परमेश्वर, मेरी सहायता कर कि मैं सच के सिवा कुछ न बोलू ।”

मूसा ने पहले ही आज्ञा दी है, “तू अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी साक्षी न देना” (निर्गमन 20:16)। स्वर्ग का धन्य परमेश्वर सत्य का परमेश्वर है, और वह अपने बच्चों से भी सत्य के लोग होने की माँग करता है (व्यवस्थाविवरण 32:4; निर्गमन 18:21; इफिसियों 4:25)। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों में तथ्यों को बढ़-चढ़कर बताने, धोखा देने और झूठ बोलने की प्रवृत्ति को बहुत गंभीर अपराध मानकर हर समय उनमें पूर्ण सत्य की माँग करें। लगभग किसी भी अपराध या पाप को पश्चाताप से दूर किया जा सकता है, लेकिन झूठ बोलना लगभग असंभव है।

परमेश्वर झूठ बोलने वालों और झूठ से नफ़रत करता है (नीतिवचन 6:16-19)। शैतान सब झूठों का पिता है (यूहन्ना 8:44)। सब झूठे लोग आग की झील में डालें जाएँगे (प्रकाशितवाक्य 21:8)। लेकिन परमेश्वर ने अपना अनुग्रह प्रकट किया और यीशु मसीह में अपने चुने हुए लोगों के झूठ को दंडित किया, और उन्हें धर्मी ठहराने के अद्भुत कानूनी लेन-देन में उनकी अपनी प्रतिष्ठा के रूप में यीशु की विश्वासयोग्यता और सच्चाई को उनकी विश्वासयोग्यता और सच्चाई गिना। क्या ही शानदार न्यायाधीश और वकील!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।