नीतिवचन 21:24
जो अभिमान से रोष में आकर काम करता है, उसका नाम अभिमानी, और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला पड़ता है।
नीतिवचन की पुस्तक में सबसे भ्रष्ट चरित्र कौन-सा दिखाया गया है? मूर्ख मनुष्य? घिनौनी औरत? क्रोधित मनुष्य? वेश्या? आलसी मनुष्य? नहीं! यह चरित्र है ठट्ठा करनेवाला मनुष्य (नीतिवचन 26:12)। मूर्खों, घिनौनी स्त्रियों, क्रोधी पुरुषों, वेश्याओं और आलसी लोगों को सुधारा जा सकता है, परन्तु रोष में आकर काम करनेवाला और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला सुधार और शिक्षा की अवहेलना, और विरोध करता है। बुद्धि रूपी स्त्री, जो सच्चे परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करती है, ऐसे लोगों से बचकर रहने की सलाह देती है, क्योंकि आप सिर्फ़ अपना समय बर्बाद करेंगे और उनसे दुश्मनी मोह लेंगे (नीतिवचन 9:7-8)।
सुलैमान ने बार बार और गंभीर रूप से अहंकार की निंदा की (नीतिवचन 6:16-17; 8:13; 13:10; 16:5,18; 21:4), और उसने बार बार और गंभीरता रूप से क्रोध या गुस्से की निंदा की (नीतिवचन 14:29; 16: 32; 19:19; 27:3-4; 30:33)। ये दोनों पाप परमेश्वर और मनुष्यों के सामने बुद्धि में बढ़ने और एक सफल जीवन प्राप्त करने के बीच बहुत बड़ा रोड़ा हैं। यहां सबक और चेतावनी यह है कि दूसरों के साथ अपने व्यवहार में किसी भी प्रकार के क्रोध या अहंकार को पनपने मत दो। आपके लिए ज़रूरी है कि आप इन दुष्ट प्रवृत्तियों को अपने चरित्र से मिटा दे, अन्यथा आप एक विक्षिप्त मानसिकता के कारण अहंकारी ठट्ठा करनेवाले बन जाओगे।
क्योंकि ठट्ठा करने वाला अपने आप को कभी विनम्र नहीं करेगा, और क्योंकि वह उन लोगों को तुच्छ जानता है जो उसे सुधारने की कोशिश करते हैं, इस कारण उसके लिए कोई आशा नहीं है (नीतिवचन 13:1; 14:6; 15:12; 24:9)। यदि आप किसी भी स्थिति में शांति और एकता चाहते हैं, तो आपको ठट्ठा करनेवाले किसी भी व्यक्ति से रिश्ता तोड़ना होगा (नीतिवचन 22:10)। जो मूर्ख है उसे ठट्ठा करने से रोकने में मदद करने के लिए, और उसे कुछ ज्ञान सिखाने के लिए, ठट्ठा करने वालों को सबके सामने दंडित किया जाना चाहिए (नीतिवचन 19:25; 21:11)। शरीफ़ लोग ठट्ठा करनेवालों से घृणा और नफरत करते हैं (नीतिवचन 24:9; भजन 15:4)।
ठट्ठा करनेवाला क्या होता है? वह एक उद्दंड विद्रोही होता है जिसे दूसरें लोग कभी सुधार नहीं पाते और न कोई शिक्षा दे सकते हैं। वास्तव में, जो भी उसे डांटने या सिखाने की कोशिश करता है, वह उस व्यक्ति से घृणा और नफरत करता है (नीतिवचन 9:7-8)। वह अपने दंभ में इतना अहंकारी होता है कि उसमें बुद्धि सीखने की क्षमता एक बकवासी मूर्ख से भी कम है (नीतिवचन 26:12; 27:22)! शांति या बुद्धि की खोज करने के बजाय, वह दुष्टतापूर्वक दूसरों में दोष ढूंढने की कोशिश करता है (यशायाह 29:20-21)। उसका जीवन बर्बाद हो चुके रिश्तों और परेशानियों से भरा होता है।
अभिमानी, और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला क्या है? वह एक उद्दंड विद्रोही है जो और भी ज्यादा अहंकार और क्रोध से भरा होता है। ये नीच लोग अपने शिक्षकों का मज़ाक उड़ाते हैं, सुधार का मज़ाक उड़ाते हैं, और जो उनसे असहमत होता है उसका उपहास करते हैं। क्योंकि वे खुद को दूसरों से श्रेष्ठ समझते हैं, अत: वे परमेश्वर या मनुष्य की परवाह किए बिना, किसी की भी चुगली या बुराई करते हैं। जब उन्हें फटकारा जाता है या उन्हें आहत किया जाता है, तो वे अहंकारपूर्ण क्रोध से भड़क उठते हैं, और प्रतिशोध लेने के षडयंत्र रचते हैं।
ठट्ठा करनेवालों के बारे में यीशु मसीह की सोच क्या थी? उसने कहा कि वे उसका सुसमाचार सुनने के योग्य नहीं हैं। उसने उन्हें कुत्ते और सूअर कहा, और उसने अपने शिष्यों से कहा कि वे सत्य को उनसे दूर रखें (नीतिवचन 3:34; 23:9; 26:11; मत्ती 7:6)। वह विशेष रूप से नफरती फरीसियों से उनके धार्मिक घमंड के कारण घृणा करता था। उसने अपने शिष्यों से कहा कि परमेश्वर उन्हें जड़ से उखाड़ देगा, और वे और उनके अनुयायी एक साथ अधर्मी शिक्षा और दण्ड की खाई में गिर जाएंगे (मत्ती 15:12-14)।
क्या आप ठट्ठा करनेवालों में से हैं? यह बताना इतना मुश्किल नहीं है। क्या आप सुधार का मूल्य समझकर उस की सराहना करते हैं, या आप को बहस करना ज्यादा अच्छा लगता हैं? क्या आपको मेल-मिलाप करना अच्छा लगता है, या अपने तथाकथित अधिकारों की रक्षा करना ज्यादा अच्छा लगता है? क्या आप दूसरों ने अपने विरुद्ध किएँ पापों को क्षमा करने में आनन्दित होते हैं, या सामना किए जाने या अपमानित होने पर क्रोधित होते हैं? क्या आपको लगता है कि आपने जीवन में बहुत कुछ सीखा है और अब आप सुननेवाला बनने के बजाए एक अच्छा शिक्षक बन सकते हैं? क्या आपके पास हमेशा अपनी बुरी हरकतों के लिए कोई न कोई बहाना होता है? क्या आप दूसरों की चुगली करते हैं? जब आपसे कोई कहें कि आप ग़लत हैं तब क्या आप नाराज़ हो जाते हैं? क्या आप सोचते हैं कि आप हर काम दूसरों से बेहतर कर सकते हैं?
ठट्ठा करने का पाप एक भयानक पाप है। आप जब पैदा हुएं तो सिर्फ़ एक अज्ञानी थें, और अब आप अपने शिक्षकों की ठट्ठा करते हैं? आप एक पागल कुत्ते हैं! अभिमान और क्रोध ठट्ठा की नींव हैं। अहंकार आत्मा कोधोखा देने वाला और आत्म-विनाशकारी है (नीतिवचन 26:12; यिर्मयाह 17:9), और क्रोध एक अनियंत्रित भावना का हिंसक और खतरनाक ज्वालामुखी है (नीतिवचन 25:28; 27:4)। परमेश्वर ने आपको उचित ही अभिमानी, और अहंकारी ठट्ठा करनेवाला नाम दिया है – बाइबल में शब्दों के सबसे घृणित संयोजनों में से एक।
ठट्ठा करनेवाले के ठीक विपरीत बुद्धिमान मनुष्य होता है। वह डांट और शिक्षा से प्रेम रखता है, क्योंकि वह जानता है कि अधिक ज्ञान प्राप्त करने का यही एकमात्र साधन है। वह उनसे प्रेम करता है जो उसे सुधारते और सिखाते हैं, क्योंकि वह जानता है कि वह उनके बिना वह कोई उन्नति या तरक्की नहीं कर पाएगा (नीतिवचन 9:8; 27:5-6; भजन 141:5)। उसे अपनी विचारधारा पर संदेह होता है, और जब उसे कोई आहत करता है, वह क्रोधित नहीं होता। वह दूसरों के कामों को श्रेष्ठ कहकर उनकी प्रशंसा करता है और उनकी गलतियों को आसानी से माफ कर देता है और नजरअंदाज कर देता है।
पाठको, स्वर्ग के परमेश्वर ने आपको एक भयानक नाम देकर दोषी ठहराया है! यदि दूसरों के साथ आपका व्यवहार घमंड और क्रोध से भरा होता है, तो वह आपकी ऐसी दुर्भावना और आपके कुकर्म को अधिक देर तक बर्दाश्त नहीं करेगा। वह आपको शीघ्र ही नष्ट कर डालेगा, क्योंकि वह घमण्डियों और ऊँची गर्दनवालों और उन्नति से फूलनेवालों को, जो अहंकारी हैं, सह नहीं सकता (यशायाह 2:12)। स्वर्ग का धन्य परमेश्वर, एकमात्र बुद्धिमान परमेश्वर, उन लोगों पर दृष्टि रखता है जो दीन और खेदित मन के हो, और उसका वचन सुनकर थरथराते हो (यशायाह 66:2)। क्या आपका व्यक्तित्व ऐसा ही है?
आप घमंड और क्रोध के दोषी हैं या नहीं यह समझना आसान है। आप दूसरों के साथ कितनी आसानी से घुलमिल जाते हैं? क्या आप आसानी से नाराज और क्रोधित हो जाते हैं? क्या आप दूसरों की आलोचना करने में तेज़ हैं? क्या आप चुगली करने के लिए जाने जाते हैं? जब आपका विरोध किया जाता है या आपको कोई डाँटता है, तब क्या आप तुरन्त भड़क जाते हैं? क्या आप अपनी वाणी में गरजनेवाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं या मिठास के लिए? आज ही स्वयं को नम्र करें और अपनी इस सबसे बड़ी बुराई को मान लें। आपका जीवन उन लोगों जैसा नहीं है जो परमेश्वर के पुत्र कहलाते हैं (फिलि 2:14-16)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।