नीतिवचन 21:21
जो धर्म और कृपा का पीछा करता है, वह जीवन, धर्म और महिमा भी पाता है।
आपके भविष्य और जीवन की दो कुंजियाँ हैं – धार्मिकता और कृपा। यदि आप सरल लक्ष्यों और निर्देशों से प्रीति रखते हैं, तो यहाँ परमेश्वर और मनुष्यों को प्रसन्न करने के लिए एक आसान, दो-चरणीय मार्ग है।
क्या आप अपने जीवन के लिए संतुष्टि और सम्मान पाना चाहते हैं जिनकी नींव धार्मिकता पर आधारित हो? सुलैमान द्वारा लिखे परमेश्वर के इस नीतिवचन के सामने खुद को नम्र करें और स्वर्ग से उतर आई इस बुद्धि को सीखें। इसके प्रतिफल बड़े हैं, जैसा कि बताया गया है, और वे अब और आने वाले नए जगत, दोनों में दिए जाएंगे।
अधिकांश मसीही इन शब्दों की परिभाषा या उनमें मेलजोल तक नहीं कर पाते हैं, उनका पीछा करना तो दूर की बात है। कुछ लोग सोचते हैं कि सही होना कृपा से अधिक महत्वपूर्ण है; तो वही कुछ अन्य सोचते हैं कि कृपावान होना सही होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन सच्ची बुद्धि हर परिस्थिति में परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए इन दोनों में ठीक ठीक संतुलन बनाए रखती है। यद्यपि परमेश्वर की दृष्टि में जो सही है वही करने का आपको हर समय प्रयास करते रहना है, फिर भी आपको उन लोगों पर कृपा करने के लिए हमेशा तत्पर भी रहना है जो आपको या तो चोट पहुँचाते हैं या जिन्हें आपकी सहायता की आवश्यकता है। धार्मिकता और कृपा आपस में मिलकर आपको एक सिद्ध मनुष्य बनाएंगी।
आपका जीवन क्या है? आप औसतन लगभग 60 या 70 वर्ष जीवित रहेंगे, और फिर मर जाएँगे। यदि आप 24 वर्ष के हैं, तो आप पहले ही अपना एक-तिहाई जीवन जी चुकें हैं; यदि 36 के हैं , तो आधी ज़िन्दगी; यदि 70 के हो चुकें हैं, तो इस वक्त आप उधार की ज़िन्दगी जी रहे हैं। एक सफल जीवन एक पूर्ण और संतोषजनक जीवन होता है, और हमेशा वही करता है जो सही है, और परमेश्वर और मनुष्यों से सम्मान प्राप्त करता है। एक सफल मृत्यु वह है जिसमें आप अपने शरीर को छोड़ने के तुरंत बाद अनन्त जीवन, धार्मिकता का मुकुट और परमेश्वर से सम्मान प्राप्त करते हैं। ये दोनों ही शानदार पुरस्कार हैं जो आपको धार्मिकता और कृपा का पीछा करने प्रवृत्त करने पाए।
अपने जीवन का आकलन करें! क्या आपको अपने जीने का उद्देश्य मिल गया है? क्या आपका जीवन सिद्ध, पुरस्कृत करनेवाला और संतोषजनक है? क्या आपका जीवन सफल रहा है? क्या धार्मिकता आपके सभी व्यवहारों की आधारशिला रही है? क्या वे सब लोग जो आपको जानते हैं, आपकी सत्यनिष्ठा का दावा कर सकते हैं? क्या आपको परमेश्वर और मनुष्यों द्वारा सम्मानित किया गया है? यदि नहीं, तो आपने अपने जीवन में कौन-सी तीन गलतियाँ की हैं? या तो आपने धार्मिकता की ख़ोज नहीं कीं, न ही कृपा की ख़ोज कीं है, या दोनों ही को नहीं खोजा है।
धार्मिकता क्या है? और आप इसे कैसे खोजते हैं? धार्मिकता का अर्थ पूजा-अर्चना करना, या कर्मकांड नहीं है। बल्कि क्या सही है और क्या गलत है इस विषय में परमेश्वर के मानकों के अनुरूप सोचना, बोलना और कार्य करना ही धार्मिकता है। यह ठीक वही करना है जो न्यायसंगत, सही और नेक है, जैसा कि परमेश्वर ने परिभाषित किया है। धार्मिकता की सीमाएँ और परिभाषाएँ बाइबल में स्पष्ट रूप से प्रकट की गई हैं (नीति 8:8; भजन 119:40,128,172; 2 तीमुथियुस 3:16-17)। आपको बस इतना करना है कि परमेश्वर के वचन के सामने खुद को पूरी तरह से दीन करें और धार्मिकता के काम करें (याकूब 1:19-27; 3:17-18)।
कृपा क्या है? और आप इसे कैसे खोजते हैं? उन लोगों पर तरस खाना और उनके अपराध-क्षमा करना ही कृपा है जिनसे आपके रिश्तें हैं, जो आपकी मदद या कृपा के पात्र नहीं है। कृपा दूसरों के अपराधों पर ध्यान नहीं देती और उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं करती। कृपा जरूरतमंदों को देखती है और उनकी ज़रूरतों को पूरा करती है। बाइबल में कृपा को स्पष्ट रूप से परिभाषित और चित्रित किया गया है (नीति 11:17; 14:21; व्यवस्था 22:6-7; भजन 37:21; मत्ती 18:21-22; याकूब 2:13)। आपको केवल इतना करना है, कि आप इसे दिखाएं (लूका 10:25-37)।
क्या आप धार्मिकता और कृपा का पीछा करते हैं? उग्रता के साथ? लगातार? जोश और शिद्दत से? प्रतिफल केवल मेहनती खोजियों को ही दिया जाता है, इसलिए अतीत के कमजोर प्रयासों में संतुष्ट न रहे (इब्रा 11:6)। भविष्यवक्ता मीका के वचनों को सुनें कि आपके लक्ष्य क्या होने चाहिए, “हे मनुष्य, वह तुझे बता चुका है कि अच्छा क्या है; और यहोवा तुझ से इसे छोड़ और क्या चाहता है, कि तू न्याय से काम करे, और कृपा से प्रीति रखे, और अपने परमेश्वर के साथ नम्रता से चले? (मीका 6:8)।
यीशु ने कहा, यदि तुम उसके लिये अपना प्राण खोओगे, तो उसे पाओगे; परन्तु यदि तुम अपने प्राण को बचाना चाहोगे, तो उसे खो दोगे (मत्ती 16:25)। परमेश्वर को प्रसन्न करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान करने से जीवन में सबसे बड़ी शांति और आनंद आएगा। सन्तोषसहित भक्ति बड़ी कमाई है (1 तीमु 6:6)। आज ही अपने विचारों को त्याग दो और हर समय धार्मिकता और कृपा का पीछा करो। आप इस जीवन में परमेश्वर की कृपा पाएंगे, लेकिन आने वाले जगत में आप और भी अधिक प्रतिफल पाएंगे।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।