नीतिवचन 21:20
बुद्धिमान के घर में उत्तम धन और तेल पाए जाते हैं, परन्तु मूर्ख उनको उड़ा डालता है।
आज आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे जो आपके वित्तीय भविष्य पर प्रभाव डालेंगे। आपको क्या बेहतर लगता है? धनी या निर्धन? धन-संपत्ति या दरिद्रता? बुद्धिमानी या मूर्खता? आज इस वित्तीय नियम से आपको बहुत सहायता मिलेगी। और यह निश्चित है! परंतु कुछ ही लोग, कंपनियाँ, या राज्य ऐसा कर पाते हैं।
कम व्यय करें! आपको केवल यही करना है। और यह सुनिश्चित है! आप जितना कमाते हैं उससे कम व्यय करें, और इसके बीच का अंतर आपके घर या बैंक के खाते में संपत्ति के रूप में जमा हो जाएगा। स्वयं को इस नीतिवचन के पहले भाग में रखकर सोचें। यदि आप अधिकतर लोगों के समान व्यय करते रहेंगे, तो आपके पास कोई संपत्ति नहीं होगी, और आप एक बेचारे मूर्ख बनकर रह जाएँगे।
आम तौर पर बुद्धिमान लोग धनवान और मूर्ख लोग निर्धन क्यों होते हैं? क्या आप आर्थिक रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं? यदि हाँ, तो इस सरल नीतिवचन को पढ़ें और इस पर विश्वास करें। मूर्ख लोग धन मिलते ही उसे व्यय कर देते हैं, परंतु बुद्धिमान लोग अनुशासित होते हैं और व्यय करने में सुस्त होते हैं और सदैव अपनी आय का कुछ भाग बचाकर रखते हैं।
बाइबल वास्तव में परमेश्वर द्वारा अपने बच्चों के लिए बनाया गया 66 पुस्तकों का एक पुस्तकालय है। इसमें जीवन के हर पहलू को शामिल किया गया है, क्योंकि वह चाहता है कि उसके सभी बच्चे समृद्धि प्राप्त करें। उसने राजा सुलैमान को अधिकतर लोगों की मानसिकता के आधार पर, वित्तीय सलाह लिखने के लिए प्रेरित किया, अर्थात यह कि बुद्धिमान लोग बचत करते हैं और संपत्ति इकट्ठा करते हैं, परंतु मूर्ख लोग अपना सब कुछ व्यय कर देते हैं।
वित्तीय सफलता में आपकी व्यय करने की आदतों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। आय उतनी महत्वपूर्ण नहीं होती; आप एक अच्छी आय को उतनी ही सरलता के साथ व्यर्थ रूप से व्यय कर सकते हैं जितना कि कम आय को। पेशेवर खिलाड़ी हर दिन इसका प्रमाण देते हैं। एक अच्छी आय आपको अपना धन महंगी चीज़ों पर व्यर्थ रूप से व्यय करने की अनुमति देती है। लोगों के विनाश का कारण जीवनशैली की महँगी लागत नहीं, बल्कि महंगी जीवनशैली की लागत है (नीतिवचन 21:17)।
बुद्धिमान लोगों में दूरदर्शिता और आत्म-अनुशासन होता है, जिससे वे बुरी आदतों और आवेगपूर्ण खरीददारी से दूर रहते हैं, और अपनी आय का कुछ भाग बचाने में भी सक्षम होते हैं। वे बचत को एक आनंदमय क्रिया के रूप में देखते हैं, और वे व्यर्थ रूप व्यय करने में हिचकते हैं। आर्थिक रूप से, दो प्रकार के मूर्ख होते हैं – पहले, आलस्य से भरे लोग जो एक अच्छी आय के लिए कोई कड़ा परिश्रम नहीं करते, और दूसरे, कड़ा परिश्रम करने वाले लोग जो अपनी आय को व्यर्थ रूप से व्यय कर देते हैं (नीतिवचन 18:9)। फिर आते हैं वे महान मूर्ख, जो इन दोनों विपत्तियों का सामना करते हैं, जो कड़ी परिश्रम के विमुख होते हैं और अपने धन को नष्ट कर देते हैं।
सीमित रूप से व्यय करने का करने का सबसे उत्तम तरीका क्या है? प्रथम फल के रूप में परमेश्वर को अपनी आय का 10% देना (नीतिवचन 3:9-10)। दूसरा, चींटी के समान, आय का 10% स्वयं की बचत के रूप में अलग रखना (नीतिवचन 6:6-8; 30:25)। तीसरा, जीवनयापन के सभी व्ययों का भुगतान करना। और बचे हुए धन को अपनी इच्छानुसार व्यय करना! इस प्रकार आप शीघ्र ही संपत्ति जमा करना आरंभ कर पाएंगे, और आपको किसी बजट या लेखाकर्म योजना की भी आवश्यकता नहीं होगी।
क्रेडिट कार्ड से आप वह धन व्यय करते हैं जो आपके पास है ही नहीं, जिस कारण आप इस नीतिवचन के मूर्ख से भी बुरी स्थिति में फंस जाते हैं! वह बिना किसी भुगतान के, आवेगपूर्ण खरीदारी को बढ़ावा देता है, जिसके पश्चात आपको आर्थिक रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ती है। आज एक त्यागपूर्ण जीवन जीने का अर्थ बाद में अधिक लंबे समय तक एक बेहतर जीवन जीना होता है, क्योंकि जहां बचत करने वाले लोग ब्याज कमाते हैं, वहीं व्यय करने वाले लोग ब्याज चुकाते हैं, और बचत करने वाले लोग धन को निवेश करने के अच्छे अवसरों का भी लाभ उठा पाते हैं।
अधिकांश लोगों के लिए, सप्ताह के अंत में धन बचने की जगह, सप्ताह खत्म होने से पहले ही धन खत्म हो जाता है। और ऐसा ही जीवन के अंत में भी होता है। आपको क्या लगता है? एक बुद्धिमान व्यक्ति देने और बचत करने को एक आदत और एक आनंदमय क्रिया बनाएगा, क्योंकि वह जानता है कि देना और बचत करना परमेश्वर का कोई सुझाव नहीं, बल्कि स्वयं उसकी लाभदायक आज्ञा है (नीतिवचन 6:6-8; 12:27; 13:22; 30:25)।
बेंजामिन फ्रैंकलिन ने कहा था कि ,”धन बचाना वास्तव में धन कमाना होता है”। यदि आप इस महीने थोड़ा कम व्यय करते हैं, तो यह उतना ही धन कमाने जैसा होगा। परंतु कर भुगतान के 50% के सीमांत में, एक रुपया कम व्यय करना, दो रुपये कमाने जैसा है। यदि आप देने, बचत करने, और कुछ निश्चित व्ययों जैसे अन्य सीमांत कारकों को भी ध्यान में रखें, तो व्यर्थ खरीदारी नहीं करने के द्वारा आप काफी धन जमा कर सकते हैं।
सुलैमान ने लिखा है कि,”उग्र लोग धन को नहीं खोते” (नीतिवचन 11:16)। किसी भी व्यवसाय या व्यापार में आय अर्जित करने के लिए दृढ़ चरित्र और परिश्रमी उत्साह की आवश्यकता होती है। परंतु व्यर्थ रूप से व्यय न करने और आय का कुछ भाग बचाने के लिए उससे भी अधिक सामर्थ की आवश्यकता होती है। बचत करना एक भले चरित्र का प्रमाण होता है! इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि बाइबल में पुरुष द्वारा दुल्हन के माता-पिता को कुछ दहेज दिए जाने की बात की गई है, जिसे हमें हिन्दू रीति-रिवाज़ों के समान नहीं समझना चाहिए।
आर्थिक आय के अतिरक्त, क्या कुछ ऐसा है जिसे आप व्यर्थ रूप से व्यय कर रहे हैं या नष्ट कर रहे हैं? क्या वह आपका समय है? या फिर आपके माता-पिता का जीवन? क्या वह आपेका वैवाहिक जीवन है? या फिर आपके बच्चों का प्रशिक्षण? या फिर वह सत्य जो सृष्टि की रचना, व्यवस्था, विवेक, और पवित्रशास्त्र के माध्यम से परमेश्वर आपको बताता है? क्या आप उसे ध्यान में रखते हैं, या अपने दिमाग से निकाल देते हैं?
व्यय करने वाले लोग केवल वर्तमान के बारे में सोचते हैं, वहीं बचत करने वाले लोग भविष्य के बारे में सोचते हैं। यीशु ने एक ऐसे व्यक्ति का उदाहरण देकर व्यवसायिक शिक्षा दी जिसने स्वयं को हर विपत्ति से बचाए रखने के लिए, बुद्धिमानी से अपने भविष्य के लिए भी धन-संपत्ति जमा कर रखी थी। परंतु यह शिक्षा धन के विषय में नहीं थी, बल्कि न्याय के दिन के लिए, अपनी संपत्ति जमा करने के विषय में थी (लूका 16:1-16; 1 तीमुथियुस 6:17-19; मत्ती 6:19-20; यशायाह 32:8; इब्रानियों 6:10; 13:16)।
आज ही से यीशु मसीह पर विश्वास करें, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप बचाएं जाएँ, अपने भले कार्यों के द्वारा उसकी आज्ञा का पालन करें, ताकि यह निश्चित जो जाए कि आने वाल उस भयावह दिन में आप दृढ़ता से खड़े रहेंगे (2 पतरस 1:5-11)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।