नीतिवचन 21:19
झगड़ालू और चिढ़नेवाली पत्नी के संग रहने से जंगल में रहना उत्तम है।
जवानो! अकेले रहना बुरी बात है, और हो सकता है कि आप निराश और अकेले हो, लेकिन एक घृणित स्त्री से विवाह करना इससे भी बुरा है। अपने आप को बचाएं! एक कष्टप्रद, चिड़चिड़ी और गुस्सैल स्त्री से विवाह करना आपको आपकी कल्पना से भी अधिक दुःख दे सकता है। ऐसी स्त्री के करीब भी न जाएं जिसे बहस करना प्रिय हो या गुस्से वाली हो।
बाइबल सिर्फ धार्मिक किताब नहीं है। परमेश्वर ने स्त्री को बनाया और व्यवस्था दीं कि उन्हें कैसे आचरण रखना है, और सुलैमान ने दुष्ट पत्नियों की पीड़ा को देखा और महसूस किया था, इसलिए उसने अक्सर पुरुषों को सम्बोधित किया कि उन्हें कुछ विशिष्ठ स्वभाववाली स्त्रियों से बचकर रहना है (नीतिवचन 12: 4; 14: 1; 19:13; 21: 9, 19; 25:24; 27:15-16; 30:21-23; 31:10-12)।
सुलैमान जानता था कि उसने किस विषय पर लिखा है। उसकी अपनी 700 पत्नियाँ और 300 रखैलें (जिन्हें उन दिनों द्वितीय श्रेणी की पत्नियाँ कहा जाता था) थीं। अगर कोई पुरुष केवल दिन के लिए किसी झगड़ालू और गुस्सैल पत्नी का दुःख अनुभव कर ले तो वह विवाह करने का अपना इरादा बदल सकता है। सुलैमान के पास 1000 स्त्रियाँ थीं! परमेश्वर ने इस विशेषज्ञ को आपको विवाह संबंधी सलाह देने के लिए अपना वचन लिखने प्रेरित किया: झगड़ालू और चिढ़नेवाली स्त्री से विवाह न करें। शादीशुदा ज़िन्दगी अकेले रहने से भी बदतर हो सकती है।
जवान! क्या आप को जंगल में एक टेंट लगाकर अकेले डेरा डालकर रहना अच्छा लगता हैं? यदि हाँ, तो आप मानसिक रूप से सामान्य व्यक्ति नहीं हैं। ज्यादातर पुरुष ऐसे अकेलेपन से डरते हैं। लेकिन याद रखें, ऐसा डेरा शानदार साजोसामान से सजे एक अच्छे घर में रहने से बेहतर है, अगर उस घर में आपके साथ रहने वाली स्त्री आलोचनात्मक, नकारात्मक बाते करनेवाली, दबंग, परेशान करने वाली या आसानी से चिढ़ने वाली स्त्री है।
एक झगड़ालू पत्नी क्या है? वह जिसे हर बात में विरोध करना अच्छा लगता है – जिसे बहस करना, आलोचना करना, असहमत होना, लड़ना, या सवाल करना पसंद है। उसका मन सवालों, बार बार याद दिलानेवाली फ़ितरत और सुझावों से भरा होता है – बेशक, सिर्फ़ मदद करने के इरादे से। वह आपकी गलतियों को समझने और तसल्ली देने के बजाय, आप में दोष निकालेगी; मधुरता वाणी से सहमत होने के बजाय, सवाल करेगी और कैसे कैसे हल सुझाएगी – तब तक जब तक आप तंग होकर पछतावे में यह न सोचने लगे कि काश आप विवाह करने के बजाए जंगल में अकेले ही रहने का चुनाव करते।
चिढ़नेवाली पत्नी क्या होती है? वह अपनी भावनाओं को वश में नहीं रख सकती और लड़ना-झगड़ना पसंद करती है। उसे आसानी से गुस्सा आ जाता है, वह हर बात में असंतुष्ट रहती है, चिड़चिड़ करती है, नकारात्मक बातें बोलती है, और बात बात पर रूठ जाती है। वह किसी भी कार्यक्रम या फंक्शन में कुछ न कुछ ख़ामियां निकाल सकती है, और फिर जब तक कोई नया विषय न मिले तब तक उसी के बारे में सबसे ज्यादा चिंतित और बात करती है। वह संतुष्ट नहीं है। वह शायद ही कभी संतुष्ट रहती है, शायद ही कभी आपकी प्रियतमा बन पाती है, लेकिन हमेशा किसी न किसी बात पर चिढ़ती और तनावग्रस्त ज़रूर रहती है।
युवाओं! ये घृणित स्त्रियाँ – नफरती और प्रतिकारक – आपको अपने जाल में फसाएगी (नीतिवचन 30:21-23)। वे तुम्हें विवाह का लालच देंगी और आप होश में आएं तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। सुलैमान ने चेतावनी दी कि प्रेम करते और उससे बाहर मिलते-जुलते समय वे अपना आचरण बड़ा अच्छा दिखा सकती हैं, लेकिन फिर उनसे विवाह करना आपकी गर्दन के लिए फांसी का फन्दा बन जाता है। अगर तुम सकारात्मक और नकारात्मक दोनों लक्षणों को ठीक ठीक जानने के लिए परिक्षण करना चाहते हो तो इस के लिए तुम्हें बहुत बुद्धिमान होने की आवश्यकता है।
दस गुना का नियम याद रखें। विवाह से पहले किसी गुस्सैल या दबंग भावना का कोई भी लक्षण बाद में दस गुना बढ़कर बदतर बन जाएगा। उसे परखो। उसे कुछ ऐसा करने के लिए कहों जो उसे नापसंद हो। यदि आप उसका चेहरा उतरा हुआ देखते हैं, आपको नकारात्मक शारीरिक हाव-भाव के सुराग मिलते हैं, या जलन की गंध भी महसूस करते हो, तो जंगल की ओर भागो। उससे विवाह करने के बजाय सारी ज़िन्दगी अकेले रहों। जब तक वह अधेड़ उम्र की न हो जाए, उसे अकेली ही रहने दो।
जब यीशु ने तलाक के बारे में अपने सख्त नियम सिखाए, तब प्रेरितों ने जिस प्रकार से प्रतिक्रिया व्यक्त कीं उसमें कोई आश्चर्य नहीं था। तलाक की कम गुंजाइश को देखते हुए, विवाह न करना ही बेहतर होगा। उन्हें झगड़ालू और गुस्सैल स्त्री के साथ विवाह के बंधन में फंसने का डर था। नवयुवकों को विवाह की अति गम्भीरता पर विचार करना चाहिए और जिससे वे विवाह करने की सोच रहें हैं उसकी सावधानीपूर्वक जाँच-पड़ताल और परिक्षण करना चाहिए।
ऐसी कई मिलनसार, हँसमुख, दयालु, विनम्र, कुलीन, मधु-सी मीठी और आदरयोग्य स्त्रियाँ हैं। वे आपको कुछ ही सेकंड में राजा जैसा महसूस करा सकती हैं और उनसे विवाह करना मानो राज-वैभव का आनंद है। वे जोश से भरी, कृपालु, मोहिनी और मन को प्रसन्न करनेवाली होती हैं। उनकी बातें कठोर या तलवार की धार जैसी नहीं होती। ऐसी किसी भी स्त्री को अपनाने इनकार करें जो थोड़ी सी भी आलोचनात्मक, मूडी, मनमौजी या सवाल करने वाली हो। वह पति के लायक नहीं है। तुम ऐसी पीड़ा या विपदा के पात्र नहीं हो। तुम एक ऐसी स्त्री के पात्र हो जो सच में एक कुलीन स्त्री है। ऐसी ही पत्नी ढूँढो।
घिनौनी स्त्री को कभी अपनी ही बदबू नहीं आती। उसे लगता है कि जब वह उकसाती हैं, सवाल पूछती है, विवरणों पर जोर देती है, बार बार चीजें याद दिलाती है, परफेक्ट काम की उम्मीद करती है या किसी फैसले को नापसंद करती है तब वह मदद कर रही होती है। अगर आप उससे पूछें तो वह कहेगी कि वह एक अच्छी स्त्री और पत्नी है। यदि आप उसकी माँ से पूछें, तो वह भी उसकी प्रशंसा करेगी (यहेज़केल 16:44)। लेकिन बाकी सब लोग जब उसकी दुर्गन्ध को, जिसे खुद उसका पति छिपा नहीं सकता और शर्मसार होता है, महसूस करते हैं तो वे तुरन्त अपनी नाक बंद कर लेते हैं (नीतिवचन 27:15-16)।
यहां आपको बचाने का सबसे पहला नियम है। केवल उसी लड़की या स्त्री से विवाह करने की सोचे, और रिश्ता बढायें जिसमें परमेश्वर का स्वतंत्र भय हो। उसके सुन्दर रूप और अच्छाई के नक़ाब से फसों मत, क्योंकि शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है (नीतिवचन 31:30)। परमेश्वर का भय माननेवाली लड़की या स्त्री परमेश्वर से प्रेम करती है और वह आपकी मदद से या उसके बिना भी अपने जीवन के हर क्षेत्र में बाइबल के सिद्धांतो के अनुसार जिएगी। वह यीशु मसीह से, पवित्र जीवन से, सुधार और डांट-फटकार वाले कठिन उपदेश से प्रेम करती है, और सांसारिक बातों से नफरत करती है। वह जीवन भर आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेगी जैसा बाइबल उसे बताती है। आपने दुनिया जीत ली है।
यहां आपके बचने का दूसरा नियम है। बाइबल के अध्ययन से जानें कि धर्मपरायण स्त्रियों के चरित्र-लक्षण कैसे होते हैं और जिससे आप विवाह करने की सोच रहें हैं, उसमें उन सब चरित्र-लक्षणों की अपेक्षा करें। देखें कि उसमें अत्यधिक परिश्रम या कड़ी मेहनत करने का सद्गुण है या नहीं (नीतिवचन 31:13-27)। उसमें अनुग्रह को ढूंढें, विशेषकर उसकी वाणी में (नीतिवचन 11:16)। देखें कि वह अपने माता-पिता का कितना सम्मान करती है (इफि 6:1-3)। उसमें दूसरों की आलोचना करने की आदत की अपेक्षा दूसरों के लिए कितना प्रेम और कितनी दया है यह देखें (1 कुरिन्थ 13:4-7)। उसमें एक क्षमाशील भावना की खोज करें जो दूसरों के अपराधों को नज़रअंदाज कर देती है (कुलुस्सियों 3:12-15)।
जवानों! तुम्हारा भविष्य दांव पर है। घिनौनी स्त्रियों के बारे में इन नीतिवचनों में दी गई चेतावनियों को जान लो। उन पर विश्वास करो। ऐसी घिनौनी स्त्री से विवाह करने का जो दर्द है उस दर्द से डरो। चालाक बनो। जिस लड़की से विवाह करने की सोच रहें हो, उसकी परीक्षा लो, उसे परखो और उसकी प्रतिक्रियाओं को बारीकी से देखों। क्या उसकी माँ दिल जीतनेवाली, वांछनीय और दयालु स्त्री है या नहीं? विवाहित पुरुषों से उनकी राय पूछें, क्योंकि उनकी सूंघने की क्षमता सूक्ष्म होती है। विवाह करने में जल्दबाजी मत करों। अगले पचास साल के लिए अपने लिए भयानक भाग्य का खतरा कभी मत उठाओं।
ख्रिश्चन लड़कियों और जवान स्त्रियों, सुनो। इस संसार में परमेश्वर ने तुम्हें जो स्थान और भूमिका दीं है उसे जानों और उससे प्रेम करना सीखों – आप एक पति के लिए बनी हैं (कुलुस्सियों 2:18; 1 कुरिन्थ 11:9; 1 तीमु 2:13)। दुष्ट नारी अधिकारवाद की अपनी विचारधारा को त्याग दों, क्योंकि आपकी लालसा आपके पति की बराबरी करने की हैं (उत्पत्ति 3:16)। अनुग्रहपूर्ण होना सीखें और उसी में उन्नति करें, तो सब आप से प्रेम करेंगे (नीतिवचन 11:16)। अबीगैल के समान बुद्धिमान बनना सीखें (1 शमू 25:21-35)। धर्मपरायण स्त्रियाँ अपने पतियों से झगड़ा नहीं करतीं; वे उनके प्रति समर्पण करती हैं, उनकी आज्ञाओं को मानती हैं और उनका आदर करती हैं (इफि 5:22-24,33; तीतुस 2:3-5)। धर्मपरायण स्त्रियाँ चिड़चिड़ी या नकारात्मक नहीं होती हैं (नीतिवचन 31:26; 1 पतरस 3:1-4)।
ख्रिश्चन पिताओं और माताओं, यह आपका कर्तव्य है कि आप अपने बच्चों को सुलैमान के इन नीतिवचनों से महान वैवाहिक जीवन जीने और महान परिवारों की स्थापना करने के लिए आवश्यक बुद्धि और ज्ञान सीखने के लिए प्रशिक्षित करें। अपने लड़कों को बाइबल और अपने जीवन के स्पष्ट उदाहरणों से सिखाओं और दिखाओं कि एक कृपालु स्त्री और एक घिनौनी स्त्री के बीच का अंतर क्या है, ताकि वे जान सकें कि उन्हें किस तरह की लड़की से विवाह करना चाहिए। अपनी बेटियों को भी इसी अंतर को सिखाओं और दिखाओं, और ऐसे सद्गुणों के विकास के लिए उन्हें धार्मिकता और नीति का जीवन जीना सिखाओं, ताकि किसी प्रतिष्ठित ख्रिश्चन मनुष्य का कोई कुलीन राजकुमार उनसे विवाह करना चाहे। उनकी भलाई के लिए इस ज्ञान और बुद्धि के प्रकाश में उनके वैवाहिक निर्णयों का नेतृत्व करें और ऐसा अपने उस पूरे अधिकार से करें जो परमेश्वर ने तुम्हें दिया है।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।