नीतिवचन 21:11

जब ठट्ठा करनेवाले को दण्ड दिया जाता है, तब भोला बुद्धिमान हो जाता है; और जब बुद्धिमान को उपदेश दिया जाता है, तब वह ज्ञान प्राप्त करता है।

अमेरिका में एक कहावत हैं जिसका हिंदी में कुछ इस प्रकार अर्थ होगा कि सब लोग एक जैसे नहीं होते, इसलिए भिन्न भिन्न लोगों को भिन्न भिन्न तरीकों से निपटना होता है! बुद्धिमान को एक शब्द ही काफी है! आप मूर्खों से बहस नहीं कर सकते! अमेरिका की यह कहावत और इससे मिलती-जुलती कहावतें और मुहावरेदार वाक्यांश इसी नीतिवचन से लिए गए हैं, जो आज की आधुनिक अंग्रेजी से 3000 साल पहले लिखा गया था। यहां तीन प्रकार के मनुष्य हैं, और केवल दो कार्य ऐसे हैं जिनके परिणामस्वरूप तीनों के लिए उचित समाधान दिया गया है (नीतिवचन 19:25)।

ठट्ठा करने वाला इन्सान अहंकारी और विद्रोही व्यक्तित्व का होता है जो अधिकार, सुधार और निर्देश की ठट्ठा करता है और अवमानना करता है। वह अपने विचारों में इतना अहंकारी है होता कि उसे कुछ भी ज्ञान और समझ नहीं दी जा सकती (नीतिवचन 9:7-8; 13:1; 15:12; 21:24)। उसे केवल दंड देना और भगा देना ही उचित समाधान है (नीतिवचन 22:10)। सुलैमान ने कहा कि ठट्ठा करने वाला मूर्ख से भी बदतर होता है, क्योंकि मूर्ख के मूर्खता, अज्ञानता और आलस के पाप ठट्ठा करनेवाले के अभिमान से कम होते हैं (नीतिवचन 12:1; 24:9; 26:12)।

भोला मनुष्य अज्ञानी व्यक्ति होता है जिसमें बुद्धि और चरित्र की कमी होती है। उसका ज्ञान और उसकी बुद्धिमत्ता बहुत ही कम होती है, और वह जो देखता है और महसूस करता है उस पर वह विवेकपूर्ण विश्लेषण और चिंतन से जो कुछ समझ पाता है उससे अधिक प्रतिक्रिया व्यक्त करता है (नीतिवचन 14:15,18; 22:3)। भोले लोगों को सिखाया जा सकता है, लेकिन इस काम में शिक्षक को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है (नीतिवचन 1:4; भजन 119:130)। क्योंकि उनमें विवेक और समझ की कमी होती है, अत: वे अक्सर वस्तुगत पाठों और अनुभवी शिक्षकों से सीखने में सपर्पित हो जाते हैं।

बुद्धिमान मनुष्य परमेश्वर का भय मानता है और उसकी आज्ञाओं का पालन करता है (नीतिवचन 1:7; 9:10; भजन 111:10)। वह ताड़ना, शिक्षा, डाँट और चेतावनियों से प्रेम रखता है; वह जानता है कि अगर उसे समझदार बनना है तो उसका एकमात्र तरीका यही है कि वह इन सब बातों को नम्र मन से ग्रहण करे (नीतिवचन 1:5; 12:1)। ये कुलीन लोग तत्पर मन से शिक्षा प्राप्त करते हैं, जो कुछ उन्होंने सुना है उसके सत्य साबित करने के लिए धर्मग्रंथों की खोज करते हैं, और फिर उस पर विश्वास करते हैं और उसका पालन करते हैं (प्रेरितों 17:11)। बुद्धिमान होते हुए भी, वे अपने जीवन के बड़े निर्णयों के लिए अपने से बेहतर लोगों से सलाह लेते हैं (नीतिवचन 24:6)।

जब आप लोगों के साथ व्यवहार करते हैं, विशेष रूप से उनके साथ जो आपके अधिकार क्षेत्र में आते हैं, तो यहाँ दो बुनियादी क्रियाएं सिखाई गई हैं। ये दोनों क्रियाएं तीन प्रकार के पुरुषों से प्रभावी ढंग से और समझदारी से निपटेंगी। आपको उस प्रकार के व्यक्ति की पहचान करनी ज़रूरी है जिसके साथ आप काम कर रहे हैं और सही समाधान ढूंढें। यहाँ सबक है: ठट्ठा करने वालों को सिखाया नहीं जा सकता और इसलिए ज़रूरी है कि उन्हें दंड दिया जाए, जो आपको उनके साथ आपके संघर्ष से मुक्ति दिलाएगा और जो भोले हैं उन्हें भी एक वस्तुगत सबक मिलेगा कि वे ठट्ठा न करें, और बुद्धिमान बने; और जो बुद्धिमान हैं, उन्हें सरल डांट या उपदेश देकर सिखाया जा सकता है, और वे और भी ज्ञान में बढ़ते हैं (नीतिवचन 19:25)।

किसी ऑफिस या घर की कल्पना करें। आप ठट्ठा करनेवाले को दण्ड देकर उसे निकाल देते हैं, ताकि आप झगड़ा, वाद–विवाद और अपमान से बच जाएं (नीतिवचन 22:10)। निकाल देने से पहले उसे दंडित करके, आप भोले मनुष्य को इस बात का वस्तुनिष्ठ सबक देते हैं कि उसे अधिकार से डरना है और उसे ठट्ठा करनेवाले की विद्रोही मानसिकता और ऐंठ तथा उसकी जैसी हरकतें करने से बचाना है। बुद्धिमान कर्मचारियों या बच्चों को केवल उपदेश या फटकार की ही आवश्यकता होती है, क्योंकि वे नम्र होकर उपदेश और फटकार दोनों से सीखेंगे। ऐसा करने से आपका जीवन अब बस आसान और तनावरहित हो गया है: 1) ठट्ठा करने वाला चला गया है; 2) भोले को सबक मिल किया गया है और चेतावनी दी गई है; और 3) क्योंकि आपने बुद्धिमान का ज्ञान बढ़ाया है, अत: वह भी अब आप से और भी ज्यादा प्रेम करने लगा है (नीतिवचन 9: 8-9; 28:23)।

प्रभु यीशु मसीह जानता था कि ठट्ठा करनेवाले को निकल देने, भोले को बुद्धिमान बनाने और बुद्धिमानों को उपदेश देने के लिए इन दोनों तरीकों का सटीक उपयोग कैसे किया जाना है (मत्ती 7:28-29; 15:12-14; 21:45-46; 22:46; मरकुस 12:37)। बाइबल पढ़कर उसके और उसकी बुद्धि के बारे में और अधिक ज्ञान प्राप्त करें, और फिर उससे प्रार्थना करें कि वह आपको भी इन तीनों प्रकार के व्यक्तियों को समझने और उनसे उचित रीति से निपटने में उसी के समान सद्गुणी और निपुण बनाएं।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।