नीतिवचन 9:3
उसने अपनी सहेलियाँ, सब को बुलाने के लिये भेजी हैं; वह नगर के ऊँचे स्थानों की चोटी पर पुकारती है,
दुनिया की सबसे अच्छी स्त्री आपसे प्रेम करती है। उसके पास सात खंभों वाला घर है (नीतिवचन 9:1)। उसने दावत तैयार की है (नीतिवचन 9:2); वह आपके साथ प्रीति भोज करना चाहती है (नीतिवचन 9:5)। सुलैमान ने बुद्धि को एक वांछनीय महिला, अर्थात बुद्धि रूपी स्त्री के रूप में मूर्त रूप दिया। क्या आप उसका निमंत्रण स्वीकार करोगे?
बुद्धि उस हर व्यक्ति के लिए उपलब्ध है जो उसे पाना चाहता है। वह दूर नहीं है; उसे प्राप्त करना मुश्किल नहीं है। वह केवल बुद्धिजीवी या शिक्षित लोगों के लिए नहीं है। कोई उम्र, धन या लिंग सीमाएँ नहीं हैं। एकमात्र शर्त नम्रता, या अज्ञानता है (नीतिवचन 9:4)।
यदि आप जीवन के किसी भी क्षेत्र में उलझे हुएं हैं, तो बुद्धि आपको पुकारती है। धन्य प्रभु परमेश्वर मनुष्यों को बुद्धि और समझ का वरदान देता है। उन्हें बस इतना करना है कि उसके सामने खुद को विनम्र करें और इस निमंत्रण को स्वकर करें और जो निर्देश वह उन्हें मुफ्त में दे रहा है, उस पर लगन से अमल करें।
बुद्धि सृष्टि की रचना में पाई जाती है (भजन 19:1-6; रोमियों 1:19-21), क्योंकि परमेश्वर ने अपनी सनातन शक्ति और परमेश्वरत्व को उन सृजित वस्तुओं के द्वारा प्रकट किया है जिन्हें आप अपनी आँखों से देखते हो। वह आपके माता-पिता, शिक्षक और आपके पास्टर के पास भी है (नीतिवचन 5:13; 24:6; मलाकी 2:7; इफिसियों 6:4)। लेकिन सबसे श्रेष्ट, वह बाइबल में पाई जाती है (भजन 19:7-11; 119:104)।
भजनकार ने घोषणा की, “तेरी बातों के खुलने से प्रकाश होता है; उससे भोले लोग समझ प्राप्त करते हैं” (भजन 119:130)। पवित्र शास्त्र सेवक को सिद्ध बना सकता है (2 तीमुथियुस 3:16-17)। आपको उस पर चिंतन करना है, क्योंकि इस अँधेरी दुनिया में केवल वही एकमात्र ज्योति है (यशायाह 8:20; 2 पतरस 1:19)।
परमेश्वर ने बाइबल में बुद्धि की मार्गदर्शिका दी है। उसने उन लोगों को बुद्धि की आत्मा देने का भी वादा किया है जो उसे माँगते हैं, और वह उदारता से दोनों देगा (लूका 11:13; इफिसियों 1:17; कुलुस्सियों 1:9; याकूब 1:5)। सुलैमान के सपने जैसी इस पेशकश को देखते हुएं, क्या आप बुद्धि और समझ के लिए प्रार्थना करते हैं?
उसकी सहेलियाँ आपका ध्यान खींचना चाहती हैं। वह आपको पुकारती है। आप उसके बिना परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते। आपको सफल और सुखी रहने के लिए उसकी ज़रूरत है। मृत्यु के बाद आप उसके बिना परमेश्वर का सामना नहीं कर सकते। यदि आप उसकी पुकार की उपेक्षा करते हैं या उसे अस्वीकार करते हैं, तो वह आपकी मूर्खता के कारण आप को दण्ड देगी (नीतिवचन 1:20-32; 8:32-36)।
इसी वक़्त बुद्धि रूपी स्त्री के बारे में अपने मन का परिक्षण करें। जब आपको आपके माता-पिता डाँटते हैं तो क्या आप उस डांट को सराहना करते हैं? जब आपके मित्र आपकी गलतियों को सुधारते हैं तब? जब आपका पास्टर आपको चेतावनी देता है तब? क्या आप ख्रिश्चन भाई-बहनों की संगती की लालसा करते हैं, जहाँ बाइबल का साहसपूर्वक प्रचार किया जाता है? तब भी जब उपदेश लंबा होता है? क्या आप अपने जीवन में दोषों के बारे में इन नीतिवचनों की फटकार को स्वीकार कर सकते हैं और अपना आचरण बदल सकते हैं?
क्योंकि ये राजा सुलैमान की कलम से लिखी परमेश्वर की प्रेरित बुद्धि हैं, क्या आप इन नीतिवचनों को ध्यान से पढ़ते हैं, ज्ञान और बुद्धि के हर कण की तलाश करते हैं? परमेश्वर की कृपा से आप परमेश्वर के नीतिवचनों पर विचार करने के लिए बाइबल के दिव्य पुस्तकालय में प्रवेश कर चुके हैं। बुद्धि रूपी स्त्री ने आपको आमंत्रित करने के लिए अपनी जिन सहेलियों को भेजा है उन्हें ढूंढने के लिए आपको को दूर जाने की ज़रूरत नहीं है। आप अभी क्या करेंगे?
यीशु मसीह सब ज्ञान और बुद्धि का भण्डार है (कुलुस्सियों 2:3), जिसे उसके जीवन और शिक्षाओं में देखा जा सकता है। उसके प्रेरितों, उसके पुनरुत्थान के प्रत्यक्षदर्शी, इन सब ने पूरी दुनिया में यीशु के इस सुसमाचार का प्रचार किया। उसके शत्रुओं ने कहा कि उनके संदेश ने दुनिया को उलट-पुलट कर दिया (प्रेरितों 17:6)। क्या आपने स्वर्ग से आए ज्ञान के उस संदेश पर विश्वास किया और उसका पालन किया है?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।