नीतिवचन 9:16
जो कोई भोला है, वह मुड़कर यहीं आए; जो निर्बुद्धि है, उससे वह कहती है,
मित्र, एक औरत तुम्हें पाना चाहती है! इस नीतिवचन में एक स्त्री है जो आपको अपने घर में आने के लिए आमंत्रित कर रही है, क्योंकि वह आपके साथ रोमांचक समय बिताना चाहती है (नीतिवचन 9:17)। बस एक छोटी सी समस्या है – उसके साथ समय गुज़ारने के बाद, आप मर चुके होंगे और नरक की गहराई में जा चुके होंगे (नीतिवचन 9:18)। इस दुष्ट औरत से नफरत करो!
आप इस नीतिवचन को सीख सकते हैं। नीतिवचन 9:1-4 की तुलना नीतिवचन 9:13-16 से करें। यहाँ दो अलग-अलग औरतों की ओर से दो एक जैसे ही निमंत्रण हैं। पहला निमंत्रण स्त्री रूपी बुद्धि दे रही है (नीतिवचन 9:4); दूसरा निमंत्रण साक्षात् मूर्खता, या एक वेश्या की ओर से है (नीतिवचन 9:16)। सुलैमान का इन दो महिलाओं के बीच तुलना करना सराहनिय है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, दोनों के बारे में जानें।
स्त्री रूपी बुद्धि तरस से भरकर युवा पुरुषों को भोला और निर्बुद्धि कहती है, क्योंकि उसके पास उनके भोलेपन का हल है (नीतिवचन 9:1-4)। एक वेश्या युवा पुरुषों को अक्षरश: भोला और निर्बुद्धि नहीं कहती है, बल्कि वह उनकी चापलूसी करने और उन्हें बहकाने के लिए अपने सभी मौखिक कौशल का उपयोग करती है। ये सुलैमान के वचन हैं, जो उसके इतने करीब जाने की मूर्खता करनेवाले पुरुषों पर फैसला सुनाते हैं। वह तो सभी पुरुषों को आमंत्रित करती है, लेकिन केवल मूर्ख ही उसकी पुकार सुनते हैं।
मूर्ख युवा दुनिया की मूर्खतापूर्ण बातों में फंसने और वेश्याओं के साथ व्यभिचार करने के प्रति आसानी से भेद्य होते हैं। वे भोले होते हैं और उनमें समझ की कमी होती है। अपनी शक्तिशाली वासनाओं में कैद होकर, वे अगले पांच मिनट के उस पार मृत्यु और नरक के परिणामों को नहीं देख सकते जो उनका इंतजार कर रहे हैं (नीतिवचन 9:18)। यह केवल समझ और बुद्धिमत्ता ही है जो भविष्य के खतरों को समझती है और पीड़ा से बचती है।
स्त्री रूपी बुद्धि ने अपने अनुकूल घर में, जो सात खम्बो पर बना है, एक दावत दी है जिसमें उसने शानदार मेज सजाई है जिस पर मांस, उत्तम दाखमधु और रोटी हैं (नीतिवचन 9: 1-3)। मूर्खता, या वेश्या, रोटी और पानी की दावत दी है; झूठ बोलने की कला पापपूर्ण सुखों का मोहक धोखा है (नीतिवचन 9:17)। नवयुवक, क्या तुम किसी दावत में सुरक्षा के साथ भोजन करोगे, या जेल की दावत में जाकर गंभीर खतरे में भोजन करोगे? सुलैमान ने तुम्हें चेतावनी दी है.
हर दिन, मूर्खता और वेश्याएं पुरुषों को अपने साथ मित्रता के लिए आमंत्रित करती हैं। वे मनुष्यों को बस विनाश की ओर ले जाना चाहती हैं। पुरुष रोज ही उसके इस प्रलोभन का या तो विरोध करने का फैसला लेते हैं या उसके आगे झुकने का। उसके आगे झुकने के परिणाम भयावह होते हैं। या तो, आप स्त्री रूपी बुद्धि के घर में प्रवेश करते हैं और धन्य परमेश्वर के सामने खुद को विनम्र करके और उसके अनमोल वचन से परामर्श पाकर वहां आश्रय पाते हैं, या आप अल्पकालिक कामुक सुख की पेशकश में इस दुष्ट दुनिया की झूठी मुस्कान के आगे झुक जाते हैं।
बुद्धि आपसे मांग करती है कि आप जितना संभव हो सके मूर्खता और इस दुनिया की महिलाओं से दूर ही रहें। देहस्वभाव वाले मनुष्य के लिए इन दोनों का आकर्षण इतना शक्तिशाली होता है कि उसके साथ खेलना एक बड़ा खतरा है। इसके बजाय, बुद्धिमान लोग अपनी आत्मा और दिमाग को यीशु मसीह के शुद्ध सुसमाचार और उस खरी धर्मशिक्षा से भर देंगे जो धार्मिकता के अनुसार है। वे संभावित प्रलोभन भी नहीं आने देंगे। मूर्खता और व्यभिचार का आकर्षण और निमंत्रण वास्तविक है, लेकिन परिणाम भी वास्तविक हैं!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।