नीतिवचन 9:15

जो बटोही अपना अपना मार्ग पकड़े हुए सीधे चले जाते हैं, उनको यह कह कहकर पुकारती है,

आगे खतरा है! भले ही आप वहां जा रहे हों जहां आपको जाना है और वही कर रहे हैं जो आपको करना चाहिए, परन्तु कोई शत्रु है जो आपको मृत्यु और नरक में ले जाना चाहता है, वह आज आपको आपके रास्ते में मिल सकता है। ये आमना-सामना होने के सबसे खतरनाक पल हैं, और ऐसे पल कई अलग-अलग रूपों में आते हैं। हालाँकि आज आप हर काम नेकी से करना चाहेंगे, लेकिन हर कोई वैसा नहीं करता।

नवयुवक, आज कोई तुमसे मिलना चाहता है। यदि आपकी दिन भर की सामान्य दिनचर्या के दौरान कोई आकर्षक महिला आपको उसके साथ यौनाचार में लिप्त होकर अंतरंग पलों में समय बिताने के लिए निमंत्रित करती है, तो हैरान मत होना। क्या आप उसके निमंत्रण का विरोध करने के लिए तैयार हैं? इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, अपना ध्यान सावधानी से अपने काम पर केंद्रित करें और अपना मन परमेश्वरभक्ति में लगाएं। व्यभिचारी औरतें आप जैसों का ही शिकार करती हैं (नीतिवचन 23:28)। आप जितने अधिक सद्गुणी और सदाचारी रहेंगे, आप को गिराने के लिए उतना ही अधिक प्रयास किया जा सकता है (नीतिवचन 6:26; उत्पत्ति 39:7)।

उसका निमंत्रण मौखिक हो भी सकता है और नहीं भी। क्या आपको उसके निमंत्रण के स्वरुप की समझ है? ज़रूरी नहीं कि उसका यह निमंत्रण किसी वार्तालाप, फ़ोन कॉल, नोट, ईमेल या टेक्स्ट के माध्यम से ही हो। वह अपने रूप-रंग, पहनावे, शारीरिक हाव-भाव, हरकतों, नखरों या स्पर्श से आपका ध्यान अपनी ओर खीँच सकती है। यह भी ज़रूरी नहीं कि वह प्रत्यक्ष रूप में आमने-सामने हो , क्योंकि वह आपको किसी पत्रिका, किसी फिल्म, या इंटरनेट पर चित्रों के माध्यम से उसे चाहने के लिए आमंत्रित करती है। हो सकता है कि वह दिखावे के लिए सभी पुरुषों को अपनी ओर बुलाएं लेकिन उन कई पुरुषों के बीच वह बस आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हो।

आपने दिन की शुरुआत परमेश्वर का भय मानने और बुद्धि रूपी स्त्री के प्रति विश्वासयोग्य रहने के संकल्प के साथ की हो (नीतिवचन 7:1-5), लेकिन आपके में एक औरत है जो आपको उन दोनों से चुराना चाहती है। यद्यपि आप अपने ऑफिस के मार्ग पर चलते हुए अपने काम पर जा रहें हो, वह आपको ढूंढ सकती है। यहां तक कि परमेश्वर और मनुष्य की सेवा जैसे महान कर्तव्यों में भी, इस औरत से आपका सामना होगा जो आपको अपने पास बुलाती है (नीतिवचन 7:12)। वह आपकी योजनाओं और जीवन को तितर-बितर कर देगी, और अगर आप पूरी ताकद से उससे दूर नहीं भागेंगे, तो वह आपको बर्बाद कर देगी (नीतिवचन 7:21-27; 23:27-28)।

शब्द “बटोही” को समझना कठिन नहीं है; “बटोही” वे पुरुष हैं जो अपने रास्ते से गुज़र रहे या जा रहे होते हैं। और ये बटोही उसकी तलाश नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे जीवन में अपने निर्धारित गंतव्यों की ओर सीधे जा रहे हैं ताकि अपने परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। लेकिन वह इन्हीं मर्दों से अपना शिकार ढूंढती है (नीतिवचन 9:14)। कई पुरुष किसी अनजान औरत के जाल में ऐसे मोड़ पर फंस गए हैं जब उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। ऐसा कहा जाता है कि पहले से चेतावनी देने का अर्थ है हथियारबंद होना, इसलिए सुलैमान ने आपको यहाँ चेतावनी दी है।

वह बहुमूल्य जीवन के शिकार में है (नीतिवचन 6:26); अधम पापी और निम्न श्रेणी के पुरुष उतने आकर्षक नहीं होते; आप उससे उन स्थानों पर मिल सकते हैं जहां ज्ञान पाया जाता है (नीतिवचन 9:3,14)। जितना अधिक आप यूसुफ की तरह होंगे, एक महान महत्वाकांक्षा वाला व्यक्ति, उतना ही अधिक वह आपको चाहेगी (उत्पत्ति 39:6-7)। लेकिन वह भोलेभाले, मूर्ख की तलाश करती है – वह जानती है कि चतुर पुरुष को बहकाना कठिन है (नीतिवचन 9:16; 7:7)। यदि आप उसके बारे में और यौन पापों के बारे में सुलैमान की सभी चेतावनियों का अध्ययन करेंगे, तो आप सतर्क रहेंगे।

यहां दी गई चेतावनी को समझें और डरें। विचार करें कि शैतान को सांसारिक मसीहियों की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि वे पहले से ही अपने जीवन से समझौता करके उसकी सेवा कर रहें हैं। वह परमेश्वरभक्ति और यीशु मसीह के राज्य के प्रति समर्पित लोगों का ध्यान भटकाना चाहता है कि उन्हें बर्बाद कर दे। वह सत्य पर चलनेवाले ख्रिश्चन युवकों को ख़त्म करना चाहता है, क्योंकि औसत ख्रिश्चन युवकों ने पहले ही सांसारिक जीवन से अपनी शक्ति और गवाही को ख़त्म कर दिया है। आप जितने अधिक प्रतिबद्ध होंगे, ख़तरा उतना ही अधिक होगा।

यहां दी गई चेतावनी को समझें और डरें। परमेश्वर और मनुष्यों के प्रति आपकी निष्ठा और परिश्रम उसे हतोत्साहित या विचलित नहीं करता है। वह एक राजकुमार चाहती है। शैतान उसे प्रोत्साहित करता है कि वह किसी राजकुमार का शिकार करे। यद्यपि आप पूरी निष्ठां से परमेश्वरभक्ति और सदाचार के प्रति प्रतिबद्ध हैं, फिर भी वह समय-समय पर आपसे संपर्क करेगी। इस नीतिवचन की पूर्व चेतावनी आपको उन घटनाओं के लिए तैयार कर देगी। यूसुफ के समान बनो! शिमशोन के जैसा मत बनो! यीशु के समान बनो! दाऊद के समान मत बनो!

वह उस चर्च की सदस्य भी हो सकती है, जहाँ आप जाते हैं। शैतान कहाँ पर सबसे ज्यादा निजी या सार्वजनिक तबाही मचाना चाहेगा? ख्रिश्चन होने का दावा करने वाले एक जैसे नहीं होते; वे अपनी वासनाओं और जीवन को कुछ अलग ढंग से चलाते हैं। इनमें बेहद संयमित पुरुष से लेकर मूर्खतापूर्ण फ़्लर्ट करनेवाले पुरुष तक शामिल हैं। चर्च के सज्जन सदस्य अक्सर मेल-मिलाप और भाईचारा रखते हैं, उनमें काफी समानताएँ होती हैं, वे एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और जीवन के व्यक्तिगत पहलुओं पर चर्चा करते हैं। जैसे ही आप अपने रास्ते पर आगे बढ़ते हैं, सावधान रहें – यहाँ तक कि परमेश्वर की आराधना करने और यीशु मसीह की सेवा करने के मामले में भी।

वह बढ़ी ढीठ है (नीतिवचन 7:13); उसे घर पर घरेलू कर्तव्य पुरे करना पसंद नहीं हैं (नीतिवचन 7:11); वह आपकी सहकर्मी भी हो सकती है। वह आपका ध्यान, आपका शारीरिक ध्यान आकर्षित करने के लिए कोई भी तरीका अपनाएगी। वह तुम्हारी आंखों की अभिलाषा, शरीर की अभिलाषा और जीवन के अभिमान को भड़का देगी। वह प्यार की बात कर सकती है, लेकिन यह केवल उसकी वासना है जो उसे कूटयुक्ति रचने उकसाती है (नीतिवचन 7:15-18)। वह आपको ऐसे सुखों का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करेगी जो आपके लिए निषिद्ध हैं (नीतिवचन 9:17), लेकिन वह आपको उस मृत्यु के बारे में नहीं बताएगी जो उसकी चादर के अन्दर आपकी प्रतीक्षा में दबे पांव बैठी है (नीतिवचन 9:18)।

अवश्य है कि आप बुद्धि के लिए प्रार्थना करना सीखें, जैसा कि प्रभु यीशु मसीह ने सिखाया था, “हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा” (मत्ती 6:13)। जैसा कि दाऊद ने सिखाया, “मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे” (भजन 119:36)। स्वर्ग में आपका पिता आपको उससे मिलने से भी बचा सकता है, या यदि आप उससे मिलते हैं तो वह आपको उसका विरोध करने की शक्ति देगा। आपको वह उत्कृष्ट गीत गाना चाहिए और ऐसी प्रार्थना करनी चाहिए, “हे मेरे मन, जागृत रह।”

अपने मन को उसके मार्गों की ओर न जाने दें, और उसका शिकार बनने से बचें नीतिवचन 7:25)। वह तुम्हें वैसे भी ढूंढ लेगी; आपको उसे कोई अतिरिक्त अवसर नहीं देना चाहिए। अपनी इच्छाओं को नेक और आध्यात्मिक बातों पर लगाएं (कुलुस्सियों 3:2)। पूरी शिद्दत से अपने मन की रक्षा करें (नीतिवचन 4:23), क्योंकि वह आपको जिस विनाशकारी पाप में ले जाना चाहती है वह नहीं होगा अगर आप उसके बारे में अपने मन में नहीं सोचते हैं। बुद्धि जो मानों आपकी बहन है, उसकी चेतावनी को याद रखें, और साथ में यह भी कि जब एक बार आप अपनी नेकी और इज्ज़त खो देते हैं तो उसे दोबारा हासिल करना लगभग असंभव है (नीतिवचन 6:32-33)।

परमेश्वर यहोवा आपको इस बुद्धि रूपी स्त्री के द्वारा भी बुला रहा है (नीतिवचन 9:1-6)। यदि आप उसके माध्यम से उसकी पुकार की उपेक्षा करते हैं, तो वह विपत्तियों को आपको जीवित निगलने देगा (नीतिवचन 1:20-33)। अपने प्रभु यीशु और भाई पौलुस को स्मरण रखो; हालाँकि वे कई कर्तव्यों और परीक्षाओं से बहुत विचलित हो गए थे, फिर भी उन्होंने सभी चीजों में अपना मन केवल परमेश्वर की इच्छा की ओर लगाया (लूका 9:51; प्रेरितों के काम 20:22-24; इब्रानियों 4:15)। आप एक अच्छी लड़ाई लड़ सकते हैं, विश्वास का अपना युद्ध पूरा करें, और पौलुस के समान अपने विश्वास की रक्षा करें (2 तीमु 4:7)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।