नीतिवचन 9:10

यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है, और परमपवित्र ईश्वर को जानना ही समझ है।

मूर्ख कहते हैं, “कोई परमेश्वर है ही नहीं” (भजन 14:1; 53:1)। वे पागल हैं जिनके लिए कोई आशा नहीं क्योंकि इस से पहले कि वे अपना अनंतकाल का दण्ड पाने के लिए विश्व के न्यायी सामना करें, उन्हें इस जीवन और उसकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परमेश्वर के अस्तित्व में विश्वास और श्रद्धापूर्वक उसे प्रसन्न करने की इच्छा करना बुद्धि को पाने की सबसे बड़ी शर्त और बुनियाद है। यह जानना कि सनातन सामर्थ्य और परमेश्वरत्व वाला एक पवित्र परमेश्वर है, सच्ची समझ पाने की सबसे बड़ी शर्त है। बुद्धि ओर समझ, दोनों को आज ही चुनें!

सब मनुष्य अपनी अपनी धारणाओं के आधार पर तार्किक बहस करते हैं। इस पर अच्छे से विचार करें। बुद्धिमान लोग विश्वास के आधार पर तार्किक बहस करते हैं कि परमेश्वर है और वह उन लोगों को प्रतिफल देता है जो उसे लगन से खोजते हैं (इब्रानियों 11:6)। चूँकि पवित्रशास्त्र आसानी से सत्य और ज्ञान का ईश्वरीय प्रकाशन साबित होता है, इसलिए उनमें ज्ञान और समझ का यह आवश्यक स्रोत दस्तावेज़ शामिल है। बाइबल में हर दुविधा, प्रश्न या समस्या का सटीक उत्तर मौजूद है (2 तीमु 3:16-17)। बुद्धिमान लोग, परमेश्वर के भय से आरम्भ करते हुएं, जीवन को संयम से लेकर सफल होते हैं।

मूर्ख अपने खुद के अस्तित्व और अपनी पक्षपातपूर्ण और भ्रष्ट कल्पना के विचारों से तार्किक बहस करता है। उसकी विचारधारा मानवीय भावना और अपनी ही समझ के बीच मित्रों द्वारा अनुमोदित होती है। उसके पास अपने मतिभ्रम को नियंत्रित करने के लिए कोई सुनिश्चित तत्व या सीमा नहीं होती है। उसका अपना मन ही उसका ईश्वर है, और वह अपनी ही भावनाओं की ही पूजा करता है। वह इसे विज्ञान कह सकता है – क्रमिक विकासवाद और मनोविज्ञान इसके उदाहरण हैं – लेकिन यह विश्व को एक संप्रभु परमेश्वर और उसके द्वारा अपनी सृष्टि पर लगाए गए नैतिक प्रतिबंधों से छुटकारा दिलाने के लिए केवल व्यर्थ बकवास है (1 तीमु 6:20)। वह बाइबल के अलावा कुछ भी पढ़ेगा, प्रेरित भविष्यवक्ताओं के बजाए घिनौने जर्मन दार्शनिकों की प्रशंसा करेगा।

इन दो लोगों के वर्गों में से कौन सा वर्ग बुद्धिमान है? एक असहाय, दूध पीते, और परेशान करने वाले शिशु के रूप में पैदा होकर यह सोचना कि बीस साल बाद आपके विचार कुलीन, अच्छे और बुद्धिमान हैं, केवल मानसिक विक्षिप्तता का प्रतीक है। यह स्वीकार करना ही एकमात्र समझदारी भरा दृष्टिकोण है कि इस विश्व को एक अत्यंत बुद्धिमान सृष्टिकर्ता ने रचा है, जिसके पास मनुष्य के जीवन को निर्देशित करने का अधिकार और ज्ञान है। बाइबल स्पष्ट रूप से घोषित करती है कि विश्वास के बिना मनुष्य केवल मूर्ख है (भजन 14:1; 53:1; 2 थिस्स 3:2)। अमीन!

परमेश्वर ने स्वयं को मनुष्यों के सामने प्रकट किया है, लेकिन मनुष्य ने उसे नहीं माना, इसलिए उसने उचित ही उन्हें उनके ही विपरीत विनाशकारी दिमागों पर छोड़ दिया है, जो परमेश्वर के ज्ञान से लेकर शरीर के यौन उपयोग तक सब कुछ विकृत कर देते हैं (रोमियों 1:18-32)। वे अत्यंत विक्षिप्त हैं, लेकिन उनमें अपनी भ्रष्टता को पहचानने की भी बुद्धि या समझ नहीं है। उनके दाहिने हाथ में झूठ है, परन्तु वे अपने आप को बचा नहीं सकते (यशायाह 44:20)। वे खुद को बुद्धिमान कहते कहते मूर्ख बन गएँ हैं।

ये शिक्षित किन्तु मूर्ख लोग चाहते हैं कि हम विश्वास करें कि वे हमें 5,000 प्रकाश वर्ष दूर के ग्रहों के बारे में बता सकते हैं, लेकिन 70% पानी वाली इस छोटी सी पृथ्वी पर दस साल तक ओसामा बिन लादेन को नहीं ढूंढ सके; कि 1845 में पाई गई भैंस की पसली 50 ट्रिलियन ईसा पूर्व के एक विशाल कठफोड़वा का पैर है; कि गैर-मसीही शिक्षा-संस्थान व्यक्ति को बुद्धिमान बनाते हैं; कि समलैंगिक विवाह सामान्य है; कि बाइबल धार्मिक पागलों की दंतकथाओं का एक पुराना संग्रह है; मृत्युदंड से अपराध में कोई कमी नहीं आती है; की देश में आज निष्पक्ष सुनवाई होती; कि जातिभेद गलत है लेकिन जातिगत आरक्षण सही है; कि बच्चों को पीटना दुर्व्यवहार है; कि रैप संगीत है; कि दो पुरुषों का संभोग करना सही है; कि नूह के समय का जलप्रलय एक मिथक है लेकिन अंतरीक्ष में महाविस्फोट सच्चाई है; कि जानवरों को अधिकार हैं लेकिन पतियों को नहीं; कि दो समलैंगिक माता-पिता स्वीकार्य हैं; कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में प्रधानमंत्री के अश्लील व्यंग्यचित्र शामिल हैं; अभिनेत्रियों से राजनीतिक राय पूछना बुद्धिमानी है; कि कर्ज़ के बोझ तले दबे देश की जीडीपी ऊपर जा रही है; कि वेश्यागमन गलत है क्योंकि इससे एड्स होता है; कि पुरुषों पर निर्भर न रहनेवाली औरतें लड़कियों के लिए एक आदर्श हैं; कि हैरी पॉटर उपन्यास मूल्यवान हैं लेकिन बाइबल में दर्ज पुराने नियम का इतिहास हिंसक हैं; कि बाइबल एक स्वीकार्य स्रोत दस्तावेज़ नहीं है लेकिन डार्विन की प्रजाति-सिद्धांत स्वीकार्य है; कि सभी प्रेमों में सबसे बड़ा प्रेम खुद से प्रेम करना है; ऐसे हास्यास्पद, पागलपन भरी सोच के कई अन्य उदाहरण दिएँ जा सकते हैं।

यदि सृष्टिकर्ता परमेश्वर और उसकी बाइबल जैसा कोई बाहरी प्रतिबंध नहीं है, तो किसी भी व्यक्ति को यह विश्वास करने से कौन सुधार सकता या सीमित कर सकता है कि उसके विचार आपके विचारों से श्रेष्ठ हैं और वे उसे आपकी जान तक लेने के लिए उचित ठहराते हैं? आपको मिटाने की उसकी इच्छा के विरोध में आप अपने जीने के अधिकार को उचित ठहराने के लिए किसे न्याय मांगेंगे? यदि कोई सृष्टिकर्ता या उच्च अधिकारी का नैतिक मानक नहीं है, तो मनुष्य बिना किसी रक्षात्मक नैतिक प्रतिबंध के मात्र पशु हैं।

किसी भी राष्ट्र का कोई भी नैतिक कानून जो समझ में आता है वह बाइबल से है – चोरी, हत्या, झूठी गवाही आदि के खिलाफ – यह क़ानून बिग-बैंग, प्रारंभिक पृथ्वी के आदिम जीव, या विकासवादियों के बंदर-पुरुषों से नहीं आया है। मानव आचरण पर नैतिक प्रतिबंध कहाँ से आये? परमेश्वर ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक कार्यों के लिए कानून दिए, और वे बहुत पहले मूसा की व्यवस्था और अन्यजातियों के मनों में लिखे गए थे (व्यवस्था 4:5-8; रोमियों 2:12-16)।

पाठक, अब अपने आप को अपने सृष्टिकर्ता के सामने विनम्र करें। प्रत्येक विचारधारा को एक भ्रष्ट और विद्रोही पापी का स्वार्थी मतिभ्रम समझे। परमेश्वर से अनुग्रह और सत्य के लिए प्रार्थना करें। हमेशा उसकी आराधना करने और उसकी आज्ञा मानने की प्रतिज्ञा करें। उनके वचन को पूरे विश्वास और समर्पण के साथ पढ़ें। अपना अखबार बंद करें। बाइबल से खरे उपदेश सुनने से प्रेम रखें। परमेश्वर के वचन के द्वारा सब बातें सिद्ध करो, जो अच्छा है उसे दृढ़ता से थामे रहो (भजन 119:128; प्रेरितों 17:11; 1 थिस्स 5:21)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।