नीतिवचन 8:5
हे भोलो, चतुराई सीखो; और हे मूर्खो, अपने मन में समझ लो।
बुद्धि आपको बुलाती है। क्या आप उसके बहुमूल्य वरदानों को अपनाने पर गंभीरता से विचार करेंगे? वह भोले और मूर्ख को समझ और ज्ञान देती है। क्या आप उसकी पुकार सुन रहे हैं? या आप बहुत व्यस्त हैं? या आप इतने अहंकारी हैं कि आप जानना ही नहीं चाहते कि आप अज्ञानी हैं? या आप इतने विद्रोही हैं कि आप अपने मार्ग को त्याग कर उसके मार्ग को अपना नहीं सकते?
यह कुलीन महिला-बुद्धि (लेडी विज़डम) कहती है कि जो लोग उसे अपनाने से इनकार करते हैं वे अवश्य ही मृत्यु से प्रेम रखते हैं (नीतिवचन 8:36)। यदि आप उसके इस वरदान की अवहेलना करते हैं, तो आप ऐसा करके अपना ही विनाश करते हैं। परमेश्वर आपके जीवन में विपत्तियाँ लाएगा, और जब आप डर के मारे काँपेंगे और उससे मदद माँगेंगे तब वह हँसेगा (नीतिवचन 1:20-32; भजन 2:4; 37:13)। वह आपकी मुसीबतों और आपके डर का मज़ाक उड़ाएगा। आपको यह चेतावनी निष्ठुर लग सकती है, किन्तु यह वास्तव में परमेश्वर के वचन हैं।
सुलैमान ने इस अध्याय में बुद्धि का एक महिला के रूप में अपना लम्बा मानवीकरण जारी रखा। बुद्धि को, जो कि ठीक ठीक परख करने की क्षमता होती है, यहाँ और उसके द्वारा लिखे नीतिवचनों की इस पुस्तक के अन्य भागों में एक कुलीन स्त्री के रूप में प्रस्तुत प्रस्तुत किया गया है। ऐसा कहा जाता है, “प्रेम में ठुकराई हुई स्त्री से अधिक क्रोधी कोई नहीं।!” इसलिए इस गौरवशाली और भयानक स्त्री के अनुग्रहपूर्ण प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने में ही आपकी समझदारी है।
इस पद में, कुलीन महिला-बुद्धि (लेडी विज़डम) भोले और मूर्ख पुरुषों को प्रोत्साहित करती है कि वे बुद्धि और समझ के उसके वरदान को ग्रहण करें। सब लोग मूर्ख और अज्ञानी पैदा होते हैं, और वह उनसे अपनी बुद्धि लेने और उसका उपयोग करने के लिए विनती करती है। इस नीतिवचन का लक्षण यह आलंकारिक प्रश्न है, “तुम क्यों अपनी अज्ञानता की मूर्खता और वासनाओं में बने रहना चाहते हो (नीतिवचन 1:22; निर्गमन 16:28; 1 राजा 18:21)? क्यों?
अच्छे माता-पिता अपने बच्चों के बारे में यही सोचते हैं, और हर पास्टर कलीसिया के सदस्यों के बारे में यही सोचता है। माता-पिता देखते हैं कि कैसे उनके बच्चे शिक्षा की उपेक्षा करते हैं और पीड़ा और परेशानी में पड़ जाते हैं, और पास्टर देखते हैं कि सदस्य भी ऐसा ही करते हैं। इस पुस्तक में का पिता और उपदेशक, सुलैमान परमेश्वर की प्रेरणा से आपको उसका निर्देश सुनने और बुद्धि सीखने का आव्हान करता है।
जब आपको भोला और मूर्ख कहा जाता है तब क्या आपको या अपमानजनक लगता है? इससे आपको आहत नहीं होना चाहिए। आप इस दुनिया में एक जन्मजात विपत्ति के साथ पैदा हुए थे, और आप उसी अवस्था में इस दुनिया से चले जाएंगे। अगर आप परमेश्वर की बुद्धि के इस वरदान को स्वीकार नहीं करते, तो आप इस वक्त अपनी उसी जन्मजात अभागी स्थिति में ही हैं। दुनिया प्रतिदिन आप पर मूर्तिपूजक तत्वज्ञान और विकृत गन्दगी उगलती है और यह तेज़ी से बढ़ रही है – आपको परमेश्वर की बुद्धि की सख्त आवश्यकता है।
अगर बुद्धि ठीक ठीक परख करने की योग्यता है, तो क्या आपमें ठीक ठीक परख करने की योग्यता है? यदि समझ सटीक विवेक है, तो क्या आपके पास विवेक है? जानने का एक ही तरीका है। क्या आपके विचार और कार्य परमेश्वर के लिखित वचन के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं? केवल पवित्रशास्त्र ही बुद्धि को परिभाषित करता है, और इसके विपरीत कोई भी विचार पागलपन है (भजन 19:7; 119:130; यशायाह 8:20; 1 तीमुथियुस 6:3-5)।
आप प्रकृति को देखकर बुद्धि को नहीं जान सकते; आपको इसे शिक्षा के माध्यम से ही प्राप्त करना अवश्य है। आप अपने दिमाग के तर्क से सत्य को नहीं खोज सकते; इसके लिए उस प्रकटीकरण की आवश्यकता है जो सत्य के परमेश्वर से आता है, अर्थात बाइबल। इन नीतिवचनों से बढ़कर बुद्धि का और कोई स्रोत नहीं है (नीतिवचन1:1-4)। क्या आप नीतिवचनों के शब्दों की कापते कापते लालसा करते हैं? बाइबल परमेश्वर की सत्य की पुस्तक है (भजन 119:160; 19:9)। क्या आप को उससे उपदेश सुनना प्रिय है?
पवित्र शास्त्र आपके जीवन के हर क्षेत्र को संबोधित करता है – यौन, रोजगार, बोली, पैसा, खाना, बच्चे, व्यायाम, गाड़ी चलाना, विचारधरा, सर के बाल, टेलीविजन, कपड़े, दोस्त, आदि। यदि आप इन लिखी हुई बातों के विपरीत सोचते हैं या कार्य करते हैं, तो आप अब भी उसी लंगोट में हैं जिसने हाल ही में आपको गीला होने से बचाया था, और आपके विचार जंगली गदहे के रेंकने के समान कर्कश हैं (अय्यूब 11:12; 2 पतरस 2:12)।
मूर्ख क्यों बने रहें? आज ही बुद्धि और समझ के वरदान को जो आपके सामने प्रस्तुत किए जा रहे हैं, ले लो। कैसे? परमेश्वर के वचन और इस चेतावनी के सामने खुद को नम्र करें, अपनी मूर्खता से पश्चाताप करें, अपने पापों का त्याग करें, अपनी अज्ञानता को मान लें, और हर विचार, शब्द और कार्य को उसके पवित्र वचन के अनुरूप करें। एक ऐसे चर्च की खोज करें जहाँ केवल बाइबल से प्रचारक किया जाता है और जहाँ सत्य और बुद्धि पर ज़ोर दिया जाता है और उसका भाग बन जाएं।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।