नीतिवचन 8:35

क्योंकि जो मुझे पाता है, वह जीवन को पाता है, और यहोवा उससे प्रसन्न होता है।

यहाँ आशिषों का भण्डार है! आप और क्या चाहते हैं? बुद्धि रूपी स्त्री आपको जीवन और परमेश्वर के अनुग्रह का वरदान देना चाहती है। यह बहुतायत जीवन है; यह सर्वोत्तम जीवन है; इसमें अनंत जीवन शामिल है। आप उसे कहाँ ढूँढेंगे? क्या आप उसे वहाँ ढूँढेंगे जहाँ वह पाई जा सकती है? क्या आप उसे पाएँगे?

बुद्धि रूपी स्त्री खुद को आप से छिपा नहीं रही है, क्योंकि वह सभी उम्र और जीवन के सभी स्तरों के लोगों को अपनी ओर खींचने के लिए खुले स्थानों पर खड़ी है (नीतिवचन 8:1-5)। वह आपको प्रोत्साहित करती है कि आप उस से प्रेम रखें और जितना जल्दी हो सके, उसकी खोज करें- जब आप युवावस्था के पड़ाव पर होते हैं (नीतिवचन 8:17)। यदि युवा होने में बहुत देर हो चुकी है, तो उसे खोजने में इतनी भी देर नहीं हुईं है, आपको उसे अभी खोजना चाहिए।

नीतिवचन का यह आठवां अध्याय बुद्धि का एक मानवीकरण है, जहाँ सुलैमान ने एक स्त्री के रूप में बुद्धि और समझ को प्रस्तुत किया, ठीक उसी तरह जैसे अमेरिका स्वतंत्रता की देवी और मौसम को मदर नेचर के रूप में दर्शाता है। सुलैमान ने आपको प्रोत्साहित करने के लिए बुद्धि रूपी स्त्री का आविष्कार किया।

आप बुद्धि के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इसका आपके जीवन में बहुत बड़ा परिणाम होगा – या तो अच्छा या बुरा। यदि आप लगन से बुद्धि की खोज करेंगे, तो आप धन्य होंगे (नीतिवचन 8:34)। यदि आप उसे नज़रअंदाज़ करते हैं या उसे नाराज़ करते हैं, तो आप अवश्य ही मृत्यु से प्रेम करते हैं और अपने ही प्राण का विनाश करना चाहते हैं, क्योंकि मृत्यु आने पर ही है (नीतिवचन 8:36)।

कोई भी व्यक्ति और हर व्यक्ति कहता है कि वह बहुतायत का जीवन पाना चाहता है। लोग ज्यादा से ज्यादा यह भी कहेंगे कि परमेश्वर के अनुग्रह से हमें कोई नुकसान नहीं हो सकता। वे व्यर्थ की चीज़ों पर कठोर परिश्रम, समय और संसाधन खर्च करते हैं जो जीवन को बिलकुल भी सुखी नहीं बनाती, और ये चीज़ें उनके प्राणों को भी उक्ता देती हैं। फिर भी कितने लोग हैं जो इतनी ही शिद्दत से खुद को बुद्धि की खोज में लगाते हैं? बहुत कम (मत्ती 7:13-14)!

बुद्धि आपको जीवन की ओर ले जाएगी – आनंद, शांति, आशा और संतुष्टि के एक संतोषजनक और सफल जीवन की ओर (नीतिवचन 3:13-18)। उसके कारण परमेश्वर आपसे प्रसन्न होता है और आप पर अनुग्रह करता है – सुरक्षा, समृद्धि और सर्वशक्तिमान के साथ व्यक्तिगत संगति की आशीष का जीवन। जो मनुष्य उसका उचित भय मानता है वह उसे पा लेता है (नीतिवचन 1:7; 9:10; सभोपदेशक 12:13), और वह यकीनन उसे प्रचुर से पुरस्कार दिलाएगी (भजन 112:1-3; 128:1-6)।

बुद्धि क्या है? यह जीवन के हर पहलू और जीवन के हर फैसले में सनातन परमेश्वर की परिपूर्ण इच्छा को जानना है। यह आपके जीवन के हर हिस्से की उपयोगिता और आनंद को बढ़ाने के लिए ठीक ठीक निर्णय लेने की शक्ति और ज्ञान है। किसी भी खामी और झूठ को समझने और धार्मिकता और सच्चाई को पहचानने के लिए सब मामलों की चारों ओर से देखना विवेक और समझ है। बुद्धि कुछ चुनिन्दा लोगों के पास ही है; अगर बुद्धि हो तो आप पर परमेश्वर और मनुष्य, दोनों की कृपा रहेगी।

आप बुद्धि की तलाश कहाँ करेंगे? उसे ढूँढ़ना मुश्किल नहीं है, लेकिन वह वहाँ नहीं है जहाँ दुनिया इकट्ठा होती है। वे अपने देश के क्लबों, नाइट क्लबों, सामाजिक क्लबों और शैक्षिक बिरादरियों पर घमण्ड करते हैं, लेकिन इन जगहों पर कोई बुद्धि नहीं है। बुद्धि पवित्र शास्त्र, अर्थात् बाइबल का प्रचार करने वाली कलीसिया और बुद्धिमान लोगों की संगति में पाई जाती है (नीतिवचन 13:20; भजन 119:104; कुलुस्सियों 1:28)।

लेकिन बुद्धि को लगन से खोजना आवश्यक होता है। वह आलसी पर नहीं बरसती; आलसी उसे सोख नहीं सकता; उसे फलों की तरह किसी पेड़ से तोड़कर नहीं पाया जा सकता। उसे गम्भीर उत्साह के साथ खोजना आवश्यक होता है, अन्यथा आप उसे नहीं पाएँगे (नीतिवचन 2:1-6; 18:1)। बाइबल पढ़ना पर्याप्त नहीं है; सही कलीसिया में जाना पर्याप्त नहीं है; बुद्धिमान लोगों से वार्तालाप करना पर्याप्त नहीं है। आपको पूरे दिल से ईमानदारी और उत्सुकता से उसकी खोज करना आवश्यक होता है। यदि आप उसे पाने के लिए ऐसी मेहनत करते हैं, तो आप उसे पा लेंगे (नीतिवचन 18:1)।

सबसे बड़ा जीवन और सबसे बड़ी आशीष यीशु मसीह पर विश्वास करने से प्राप्त होते हैं। उसने कहा, “मैं इसलिये आया कि वे जीवन पाएँ, और बहुतायत से पाएँ” (यूहन्ना 10:10)। उसने यह भी कहा, “मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता” (यूहन्ना 14:6)। परमेश्वर के साथ संगति और आनंद की परिपूर्णता ऐसे बहुतायत के जीवन के दो चिह्न हैं (यूहन्ना 15:11; 1 यूहन्ना 1:3-4), और उस जीवन का अंतिम लक्ष्य है यीशु मसीह के साथ एक ऐसे जगत के संगी वारिस बनना जो सदा सदा के लिए बना रहेगा जो अनंत जीवन कहलाता है (रोमियों 8:17)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।