नीतिवचन 8:25
पहाड़ों के स्थिर होने से पहिले और पहाड़ियों के आने से पहले मैं उत्पन्न हुई।
बुद्धि कितनी पुरानी है? पहाड़ियों से भी पुरानी। पहाड़ों और पहाड़ियों की रचना करने से पहले ही परमेश्वर के पास असीम बुद्धि थी, जिसका उपयोग उसने पृथ्वी को बनाने में किया (नीतिवचन 8:22-23)। वह मनुष्य को उसके जीवन में सफलता के लिए संबंधित बुद्धि प्रदान करता है (नीतिवचन 8:10-21)। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहाड़ों या पहाड़ियों को कितना पुराना मानते हैं; उनकी रचना के बहुत पहले से ही परमेश्वर के पास सिद्ध बुद्धि थी।
नीतिवचन 8 बुद्धि को एक स्त्री के रूप में दर्शाता है – कुलीन महिला-बुद्धि। पहले ही वचन में उसकी पहचान स्त्रीलिंग सर्वनाम के रूप में की जाती है; और अंतिम वचन में उसके लिए व्यक्तिगत सर्वनाम “मेरा” दो बार प्रयुक्त किया गया है (नीतिवचन 8:1,36)। इस अध्याय में एक परिचय है (नीतिवचन 8:1-9), बुद्धि के लाभों का वर्णन है (नीतिवचन 8:10-21), अनंत काल से बुद्धि पर प्रभु यहोवा के अधिकार के बारे में लिखा है (नीतिवचन 8:22-3), और अंत में मनुष्यों से एक आग्रह है (नीतिवचन 8:32-36)।
अंग्रेजी भाषा में एक मुहावरा है, “ओल्डर दैन द हिल्स (पहाड़ियों से भी प्राचीन)”। यह किसी अत्यधिक पुरानी बात या वस्तु के लिए उपयोग किए जाने वाला एक अनौपचारिक वाक्यांश है। पहाड़ों और पहाड़ियों के आकार, स्थिरता और मज़बूती उनकी प्राचीन उत्पत्ति और महान स्थायित्व को अभिव्यक्त करते हैं, इसलिए मनुष्यों ने उनकी प्राचीनता पर ज़ोर देने के लिए कई चीजों की तुलना पहाड़ियों के जीवन काल से की है। परमेश्वर ने अपने प्रेरित वचनों में भी ऐसा ही किया है (अय्यूब 15:7-8; 38:4-11; भजन संहिता 90:2; 102:25-28; इब्रानियों 1:10)। और उसने पहाड़ों और पहाड़ियों की उत्पत्ति के पहले ही, पृथ्वी की सृष्टि करते समय अपनी बुद्धि का प्रमाण देकर, इस नीतिवचन में आपके लिए बुद्धि को महिमामय कर दिया।
यह वचन कि, ” पहाड़ों के स्थिर होने से पहिले…….मैं उत्पन्न हुई” परमेश्वर के पुत्र की अनंत पीढ़ी का वर्णन नहीं करता। दो कारणों से, यह वचन यीशु मसीह के अनंत पुत्रत्व की शिक्षा बिल्कुल भी नहीं देता। सबसे पहला कारण, अनंत पुत्रत्व एक मानव निर्मित विधर्म है, जिसका आविष्कार औरिजेन (185-254 ईस्वी) नामक एक धर्म शास्त्रीय विचारक द्वारा किया गया था, ताकि बाइबल को यूनानी दर्शन के साथ अधिक सुसंगत बनाया जा सके। उसने सबसे पहले यूहन्ना 1:1 को विकृत किया यह सिखाने के लिए कि परमेश्वर का वचन केवल “एक देवता है”।
यीशु यहोवा है। वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर है, परमेश्वर देहधारी हुआ, इमैनुएल, जिसका अर्थ है परमेश्वर हमारे साथ (यशायाह 7:14; 9:6; मत्ती 1:23; यूहन्ना 1:1,14; 8:58)। चाहे वॉचटावर सोसाइटी जो कुछ भी सिखाए, एन.ए.एस.बी यूहन्ना 1:18 को लेकर जो कुछ भी घोषणा करे, या कैथलिक-प्रोटेस्टेंट पंथ जो कुछ भी कहें, वह (यीशु) अनंत पीढ़ी के मूर्तिपूजक सिद्धांत द्वारा उत्पन्न कोई देवता नहीं है। यीशु सदा के लिए उत्पन्न नहीं हुआ: उसका अलौकिक स्वभाव यहोवा से था – मैं हूँ जो मैं हूँ! यीशु सदा के लिए उत्पन्न नहीं हुआ: उसका मानवीय स्वभाव ‘समय में’ मरियम में उत्पन्न हुआ था (लूका 1:31-35; गलतियों 4:4)।
दूसरा कारण कि यह नीतिवचन इस तरह की निरर्थकता नहीं सिखाता क्योंकि यह स्पष्ट रूप से बुद्धि को एक स्त्री के रूप में दर्शाता है। क्या परमेश्वर का पुत्र एक स्त्री है? सुलैमान ने सृष्टि में परमेश्वर के बुद्धि के उपयोग का वर्णन एक स्त्री के रूप में किया है। क्यों? इसलिए कि एक शक्तिशाली साहित्यिक साधन के इस ईश्वर-प्रेरित उपयोग के द्वारा, आपके लिए बुद्धि को और आकर्षक बनाए। यदि परमेश्वर के लिए सृष्टि की रचना में बुद्धि आवश्यक थी, तो निश्चित रूप से आपको भी इसकी आवश्यकता है। कुलीन महिला-बुद्धि आपको नीतिवचन में बुद्धि प्रदान करती है।
यदि सृष्टि को बनाने से पहले परमेश्वर के पास अनंत काल में बुद्धि एक व्यतिगत संपत्ति के रूप में थी, तो बुद्धि बहुत महत्वपूर्ण है। यदि परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी की रचना और उनकी विशेषताओं में बुद्धि का उपयोग किया है, तो बुद्धि सबसे अधिक मूल्यवान है। आज आप अधिक बुद्धि प्राप्त करने के लिए और क्या क्या करेंगे? कुलीन महिला-बुद्धि आपको यह प्रदान करती है। बाइबल और नीतिवचन में यह आपकी पूर्णता के लिए बहुतायत में है। क्या आपके पास कोई पास्टर/ शिक्षक है जो इसका प्रचार करे और आपको सिखाए?
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।