नीतिवचन 8:20

मैं धर्म के मार्ग में, और न्याय की डगरों के बीच में चलाती हूँ,

एक उत्साही मार्गदर्शिका आपको जीवन की डगरों के बीच में चलाएगी। यह मार्गदर्शिका कभी विफल नहीं होती। इसके पीछे चलनेवाले हर मनुष्य का जीवन सफल रहा है। यहाँ तक कि स्वर्ग में रहनेवाले सृष्टिकर्ता परमेश्वर ने भी इस मार्गदर्शिका का उपयोग किया। यदि आप इसके पीछे चलेंगे, तो आपको धार्मिकता का मार्ग मिल जाएगा – अर्थात् वही करना जो परमेश्वर की दृष्टि में सही है। आप को न्याय के मार्ग का ज्ञान हो जाएगा – अर्थात् विवेक के साथ चीजों को समझना और सही और निष्पक्षता से न्याय करना।

यह मार्गदर्शिका आखिर है कौन? यह बुद्धि रूपी स्त्री है! सुलैमान ने बुद्धि को एक स्त्री के रूप में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया (नीतिवचन 8:1-36)। उसने इस शक्तिशाली भाषालंकार का कई बार उपयोग किया (नीतिवचन 1:20-33; 3:13-18; 4:5-13; 7:4; 9:1-12)। बुद्धि कोई वास्तविक स्त्री नहीं है, और परमेश्वर यहोवा के पास अनन्तकाल से सब बुद्धि का भण्डार है। यह मार्गदर्शिका आपके सब ध्यान, आपके समय और प्रेम की पात्र है। आज ही उसे गले लगाओ!

उसके क्या क्या लाभ हैं? एक सुखी और सफल जीवन! उसकी तुलना में कुछ भी नहीं है (नीतिवचन 3:16-18; 4:5-7; 8:12-21)। वह हर कीमत के योग्य है (नीतिवचन 3:13-15; 8:10-11; 16:16)। वह आपको हर स्थिति को समझने और उसे सही तथा सच्ची रीति से निपटना सिखाएगी। यदि आप चीज़ों को स्वयं समझने का प्रयास करेंगे, तो आप अपने पापी हृदय और अंधी बुद्धि के कारण सही और ग़लत का फैसला करने में असफल हो जायेंगे।

वह कितनी महंगी है? बिलकुल मुफ़्त! वह आपसे क्या कहती है, सुनें (नीतिवचन 1:20-23; 9:1-5)! एकमात्र कीमत यह है कि आपको अपनी मूर्खतापूर्ण धारणाओं का त्याग करना है और उसे ढूंढने और अपनाने के लिए कुछ मेहनत करनी है (नीतिवचन 18:1; 2:1-6)। अपने फ़िजूल आत्मविश्वास के कारण अपने विचारों पर कायम न रहें, क्योंकि ऐसा आत्मविश्वास आपको मूर्ख से भी बदतर बना देता है (नीतिवचन 26:12)।

क्या वह बड़े उत्साह से आपकी मदद करने तैयार है? सच में! वह समझ नहीं पा रही है कि आपने उसे मांगने में इतनी देर क्यों लगा दीं (नीतिवचन 1:22-23; 8:1-6; 9:1-6)। या क्या आप इसके बजाय मूर्खता रूपी स्त्री के पीछे चल रहें हैं (नीतिवचन 9:13-18)? ये दो रूपकात्मक स्त्रियाँ आपके जीवन और प्राण की खोज में हैं – एक आपको समृद्धि और सफलता देने के लिए, तो दूसरी आपको दुष्क्रियता के संकट में डालने और अन्त में मृत्यु के अन्धकार में ले जाने के लिए।

क्या परमेश्वर ने सचमुच उसका उपयोग किया? हाँ, वह आरम्भ से ही बुद्धिमान रहा है। सृष्टि की कोई भी वस्तु बनाने से पहले वह उसके पास थी, और उसने उसके द्वारा सब वस्तुओं की सृष्टि की (नीतिवचन 3:19-20; 8:22-31; जेर 10:12)। उसके पास विश्व की सब बुद्धि है और वह इसे अपनी इच्छा के अनुसार लोगों को देता है।

यदि आप इस बुद्धि रूपी स्त्री की उपेक्षा करते हैं तो क्या होगा? आप दर्द और दुख से पीड़ित हो जाएंगे (नीतिवचन 1:24-32; 13:14)। अगर आप सुखी और सफल जीवन के लिए इस मुफ्त प्रस्ताव को नजरअंदाज करते हैं तो अवश्य ही आपको मृत्यु से अधिक प्यार है (नीतिवचन 8:36), क्योंकि यदि आप उसे अस्वीकार करने का फैसला लेते हैं तो नतीजा सिर्फ़ दर्द, परेशानी और मृत्यु ही होगा।

आप उसे कहाँ पा सकते हैं? वह आपसे ज्यादा दूर नहीं है। सृष्टि की गई वस्तुओं में बुद्धि को साफ़ साफ़ देखा जा सकता है (भजन 19:1-6; रोमियों 1:20-23)। लेकिन वह अपने सम्पूर्ण स्वरूप में केवल बाइबल में पाई जाती है (भजन 19:7-11; 119:130; यशायाह 8:20), विशेष रूप से सुलैमान के नीतिवचन की पुस्तक में (नीतिवचन 1:1-6; सभोपदेशक 12:8-12), और परमेश्वर के प्रचारक पास्टर उसकी शिक्षा देते हैं।

आप बुद्धि पाने का आरम्भ किस तरह करते हैं? यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है (नीतिवचन 1:7; 8:13; 9:10; अय्यूब 28:1-28)। आप बुद्धि को पाना तब आरम्भा करते हैं जब आप उसका और उसके मार्गों का उचित सम्मान करने लगते हैं और उस पर श्रद्धा रखने लगते हैं। परमेश्वर के सामने अपने आप को विनम्र करें, उस पर ध्यान करें, उससे प्रेम करें और उसकी आज्ञा मानें।

इस बुद्धि रूपी स्त्री के पीछे चलनेवाले अन्य लोग कहां पाएं जाते हैं? वे यीशु मसीह के सच्चे चर्चों में पाएं जाते हैं, जहाँ बाइबल और प्राचीनकाल का ज्ञान सिखाया जाता है (2 तीमु 3:16-17; याकूब 3:17-18; यहूदा 1:4)। वर्तमान समय के उन चर्चों में न जाएँ जिन्होंने दंतकथाओं और मनोरंजन के लिए बाइबल का प्रचार करना छोड़ दिया है (2 तीमु 3:1-7; 4:3-4)। एक ऐसे चर्च की तलाश करें जहां परमेश्वर के हर वचन का पूरा पूरा सम्मान किया जाता है, मंच से उसका उपदेश दिया जाता है, और सदस्यों के जीवनों में उसका व्यवहारिक आचरण में उपयोग किया जाता है।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।