नीतिवचन 8:19
मेरा फल चोखे सोने से, वरन् कुन्दन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चाँदी से अच्छी है।
क्या धन या पैसों से उत्तम कुछ हो सकता है? आखिरकार, पैसा कई समस्याओं को हल कर सकता है (सभोपदेशक 7:12; 10:19)। कहते है कि प्रेम को ख़रीदा नहीं जा सकता, पर फिर भी प्रेम अस्थिर होता है और कई बार उम्मिदों पर खरा नहीं उतरता। क्या धन या पैसों से उत्तम कुछ हो सकता है? हाँ! जीवन पर बुद्धि का जो प्रभाव पड़ता है वह चोखे सोने, वरन् कुन्दन से भी उत्तम है। कोई भी पैसा बुद्धि नहीं खरीद सकता (अय्यूब 28:15-19)। यह उन लोगों के लिए परमेश्वर की ओर से वरदान है जो इसे माँगते हैं और इसकी खोज करते हैं। क्या आप इस अनमोल संपत्ति को पाने के लिए परिश्रम करते हैं?
औसत पुरुष सप्ताह में चालीस घंटे काम करता है, लेकिन अगर ऑफिस में उसके आने-जाने के समय और आवश्यक अवकाश का भी हिसाब लगाएं, तो वह आसानी से पचास घंटे या उससे अधिक काम कर सकता है। और अगर वह महत्वाकांक्षी है या उसे ओवरटाइम के लिए अच्छा-ख़ासा भुगतान किया जाता है, तो वह कुल मिलाकर सप्ताह में साठ, अस्सी या उससे भी अधिक घंटे काम कर सकता है। लेकिन उसकी इस इस मेहनत और जोश से उसे क्या हासिल होता है? बिस्तर चाहे आलिशान हो या केवल चटाई, नींद तो आती ही है। खाना चाहे पांच-पकवान का हो या सिर्फ़ आचार के साथ दाल-चावल, फिर भी संतुष्टि और आवश्यक स्वास्थ्य और उर्जा तो मिलती ही है। जब वह मरेगा तो अपने साथ क्या ले जाएगा? क्या उसका यह रात-दिन का अत्यधिक परिश्रम पूरी तरह से व्यर्थ हो गया है?
लोग अच्छी नौकरी, बिसनेस के नएं नएं तरीके और योजनाएं या अधिक लाभ देने वाले निवेश खोजने के लिए घंटों शोध करते हैं। वे आकर्षक नौकरी पाने आवश्यक अर्हता प्राप्त करने के लिए कई वर्षों तक स्कूल-कॉलेज जाते हैं। वे अपने करियर को सफल और शानदार बनाने या अपने व्यवसाय को ऊँचाई पर ले जाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। लेकिन अंत में, उनके पास कोई बुद्धि नहीं होती है, और वे कुत्ते के समान मर जाते हैं। वे अपने पीछे अकेली पत्नियाँ और बेकार बच्चे छोड़ जाते हैं। जब ज़िन्दा होते हैं, तो परेशान रहते हैं, और जब मरते हैं, तो निराशा के अन्धकार में।
बुद्धि चीजों को सही सही परखने और उचित निर्णय लेने की शक्ति है। बुद्धि जानती है कि किसी भी स्थिति में क्या करना उत्तम है। वह जीवन को समझती है और परमेश्वर की इच्छा को जानती है। वह मनुष्यों के झूठ और गलतियों को देखती है। वह जानती है कि किसी भी निर्णय के लिए क्या स्वीकार्य है। वह झूठी सोच के जाल और धोखेबाजों के जाल को पहचानती है। यह परमेश्वर, विश्व, मानव-अस्तित्व के उद्देश और किसी भी संकट को कैसे निपटना है इन सब बातों के विषय में प्रकट सत्य पर गर्व करती है। वह परमेश्वर और मनुष्यों की दृष्टि में सफल होने और उनसे अनुग्रह पाने का मार्ग जानती है।
लेकिन कितने लोग हैं जो बुद्धि की खोज उस जुनून से करते हैं जितना वे धन या संपत्ति की खोज करते हैं? बहुत कम! शैतान, संसार और उनके अपने धोखेबाज मनों ने उन्हें झूठ बेचा है। वे जीवन की ट्रेडमिल पर उग्रता और दर्द से दौड़ते हैं, ताकि दुनिया जिसे सफलता कहती है, उसे हासिल कर सकें – परन्तु अंत में उन्हें नरक में ही उछाल दिया जाएगा। यह हास्यास्पद घमंड और पागलपन है! जीवन छोटा है; अपने जीवन के कुछ दिनों का उपयोग बुद्धि की प्राप्ति के लिए करें। बुद्धि की खोज के लिए हर दिन एक मामूली निवेश आपके जीवन को बचा सकता है।
यह नीतिवचन बिलकुल सरल है – जीवन में बुद्धि का असर धन से अधिक मूल्यवान हैं। सुलैमान, जिसके पास बुद्धि और धन दोनों थे, इसे जानता था। उसने कहा कि बुद्धि अधिक मूल्यवान है (नीतिवचन 3:14-15; 8:10-11; 16:16; अय्यूब 28:15-19; सभोपदेशक 7:12; भजन 119:14,72,127)। इसे प्राप्त करने के लिए आप आज क्या करेंगे? बुद्धि आपको जीवन की परेशानियों से बचा सकता है और आपको सच्ची समृद्धि और शांति की ओर ले जा सकती है। यह प्राथमिकता का विषय है, इसलिए आपको उन मूर्खों से छुटकारा पाना चाहिए जो व्यर्थ चीजों पर समय बर्बाद करते हैं और बुद्धि की खोज करें।
बुद्धि है परमेश्वर का भय मानना और उसकी आज्ञाओं का पालन करना (नीतिवचन 1:7; 8:13; सभोपदेशक 12:13-14)। जब आप खुद को नम्र करते हैं, अपने पापों को स्वीकार करते हैं और उसका (वचन में) मुख देखते हैं तो यही परमेश्वर का भय मानना कहलाता है। उसकी आज्ञाएँ उसके शास्त्र-लेखों, अर्थात् बाइबल में हैं। परमेश्वर का भय मानने और बाइबल सीखने के लिए आज आप क्या करेंगे? क्या आप अपने दिन का 1% या लगभग 15 मिनट बुद्धि की खोज के लिए देंगे?
यीशु ने परमेश्वर के राज्य को एक बहुत ही दुर्लभ मोती के रूप में वर्णित किया, जिसने एक व्यापारी को पूरी तरह से पागल कर दिया, जिसने उस एक मोती को खरीदने के लिए अपना सब कुछ बेच दिया (मत्ती 13:45-46)। यीशु मसीह और उसका राज्य आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है? आप इसके लिए क्या छोड़ने के लिए तैयार हैं? सुलैमान ने कहीं और लिखा, “सच्चाई को मोल लेना, बेचना नहीं” (नीतिवचन 23:23)। बहुत कम लोग हैं जो परमेश्वर के राज्य के लिए कोई त्याग करते हैं, इसलिए वे बिना बुद्धि के जीते हैं, दुनिया के दर्द को सहते हैं, और कभी भी सच्ची दौलत का आनंद नहीं ले पाते।
इस रविवार को आप कहाँ होंगे? किस ऐसी जगह जहाँ आप वर्शिप बैंड के साथ नाचना-गाना करेंगे और ढोंगी उपदेशक के चुटकुलों पर हँसने का मजा लेंगे, या किसी ऐसे सच्चे चर्च में जहाँ खरी शिक्षा के कठोर उपदेश के माध्यम से बुद्धि प्राप्त हो सके (2 तीमुथियुस 4:1-4)? यदि आप बाइबल से खरी शिक्षा का उपदेश करने वाले चर्च में जाते हैं, तो क्या आप जाने से पहले तैयारी करते हैं और प्रार्थना करते हैं, और क्या आप ध्यान केंद्रित करके जोश से भाग लेते हैं। बुद्धि की तलाश ऐसे करें जैसे बाकी लोग धन की तलाश करते हैं।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।