नीतिवचन 8:11

क्योंकि बुद्धि मूँगे से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।

आज सुबह आप क्यों उठे? जीवन में आपकी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा क्या है? आप जीवन में जो कुछ भी करना चाह रहे हैं, वह बुद्धि से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि जिन चीज़ों की आप इच्छा कर सकते हैं उनकी तुलना बुद्धि से नहीं की जा सकती। बेकार चीज़ों के पीछे अपना जीवन क्यों बर्बाद करें? बुद्धि में महान धन है. बुद्धि को अपनी सर्वोच्च महत्वाकांक्षा और सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य बनाएं (नीतिवचन 4:7; 16:16; 23:23)!

बुद्धि क्या है? यह ठीक ठीक परखने और सही निर्णय लेने की शक्ति है – यह जानने की सामर्थ कि जो भी हालात सामने आयें उनमें कौन सा कार्य परमेश्वर और मनुष्यों दोनों को प्रसन्न कर सकता है। यह हर बार सही बात करना और सही काम करना है। यह सत्य और असत्य को पहचानना है, फिर चाहे उन्हें उलझाकर उलट-पुलट करने या छिपाने के लिए कोई भी प्रयास किया जाए। बुद्धि की प्राप्ति सभी मनुष्यों का लक्ष्य होना चाहिए, लेकिन केवल कुछ ही लोग उसका पीछा करते और उसे प्राप्त करते हैं। अधिकांश मनुष्य मूर्खतापूर्ण विकर्षणों से ग्रस्त हैं जो उनका इस जीवन में और आनेवाले अगले जीवन में विनाश कर देंगे।

मनुष्य जिन चीजों को चाहते हैं और जिनके पीछे भागने में वे अपना सारा जीवन लगा देते हैं, वे सूचीबद्ध की जा सकती हैं और उन्हें ग़लत साबित किया जा सकता है, परन्तु तीन ऐसी सबसे लोकप्रिय चीजें हैं जिन्हें उजागर करने से बाकी चीजों को आसानी से ग़लत साबित किया जा सकता है। ये तीन बातें लोगों की सामान्य महत्वाकांक्षाएँ हैं: शिक्षा, सफलतापूर्वक रूपया बनाना और शारीरिक स्वास्थ्य; परमेश्वर की दृष्टि में ये तीनों महत्वाकांक्षाएँ मूढ़ता और व्यर्थता हैं (यिर्मयाह 9:23-24)। इसं बारे में हमें चेतावनी दी जा रही है। इनके पीछे अपना जीवन बर्बाद मत करो।

शुरू से ही, कई बच्चों को यह सोचने के लिए तैयार किया जाता है कि शिक्षा ही जीवन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है। अच्छे ग्रेड प्राप्त करना, कॉलेज जाना और किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से प्रगत डिग्री प्राप्त करना सर्वोच्च और शानदार उपलब्धियों के रूप में देखा जाता है। परन्तु परमेश्वर उनका उपहास करता है (1 कुरिन्थ 1:19-21; 3:18-20; 1 तीमु 6:20-21)! इन शिक्षित मूर्खों को कोई बुद्धि प्राप्त नहीं होती – अर्थात् परमेश्वर का भय मानना और बाइबल में प्रकाशित सत्य का ज्ञान। बढ़ते तलाक, मानसिक डिप्रेशन, असंतोष, नशीलें पदार्थों की लत और बिखरें परिवार, ये सब उनकी मूर्खता को उजागर करते हैं। परमेश्वर का भय मानने वाला एक अनपढ़ किसान उनसे कहीं अधिक श्रेष्ठ है।

वही कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने पेशे में सफल होने और धन अर्जित करने की योजनायें बनाते हैं। वे अमीर बनना चाहते हैं। वे ‘हाई सोसाइटी’ वाले किसी प्रतिष्ठित क्षेत्र में एक अच्छे घर में रहने का सपना देखते हैं और उस सपने के गुलाम हो जाते हैं। वे महँगी कार के मालिक बनना चाहते हैं, पांच-सितारा होटल में खाना खाना चाहते हैं, अपने बच्चों को बेहतरीन स्कूलों में भेजना चाहते हैं और सबसे शानदार रिसॉर्ट्स में छुट्टियां बिताना चाहते हैं। लेकिन पैसा जितनी समस्याएं हल करता है उतनी ही समस्याएं भी पैदा करता है (सभो. 5:10-17); इसका पीछा मनुष्यों की आत्मा का विनाश कर देता है (1 तीमु 6:6-10; लूका 12:13-21); यह चरित्र को भ्रष्ट करता है (नीतिवचन 17:23; 18:23; 19:6); और आप मृत्यु के समय इसमें से कुछ भी अपने साथ नहीं ले जा सकते।

इससे भी अधिक मूर्खतापूर्ण महत्वाकांक्षा स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस और शारीरिक सुन्दरता है – जो कि तब सब हारे हुए संघर्ष साबित होते हैं जब आप मर जाते हैं और परमेश्वर के सामने नग्न खड़े रहते हैं (1 तीमु 4:7-9)। इस युद्ध में कोई मुक्ति नहीं है (सभोपदेशक 8:8)। अपने सभी प्रयासों, विटामिन-सेवन, ऑर्गनिक खाद्य पदार्थों, स्वास्थ्य क्लबों, व्यक्तिगत प्रशिक्षकों और उत्तम चिकित्सा-प्रणाली के बावजूद, मानव जाति ने पिछले 3000 वर्षों में मानव जीवन की अवसत आयु में एक भी वर्ष नहीं जोड़ा है (भजन 90:10)। लंबे समय तक जीने की चाहत के बजाय, उन्हें उन दिनों और वर्षों का उपयोग बेहतर जीवन जीने के लिए करना चाहिए था (भजन 90:12)।

ख्रिश्चन पाठक, आपकी महत्वाकांक्षा क्या है? आपके जीवन का लक्ष्य क्या है? यदि यह इन तीन कार्यों में से एक है जिसे बाइबल-धर्मग्रंथ और प्रकृति घमंड के रूप में उजागर करते हैं, तो आप इस ग्रह पर अपना जीवन और प्राणवायु केवल बर्बाद कर रहे हैं। यदि यह इन तीन ऊंचे लक्ष्यों से कुछ कम है, तो आपने एक भयानक गलती की है। सुलैमान, जिसके पास धन, बुद्धि और शक्ति का अब तक का सबसे बड़ा संयोजन था – उसने इतनी अधिक चीजों के साथ प्रयोग किएँ जितनी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। उसका निष्कर्ष क्या था? परमेश्वर का भय मान और उसकी आज्ञाओं का पालन कर – सच्ची बुद्धि (सभो 12:13-14)!

संतोष सहित भक्ति बड़ी कमाई है (1 तीमु 6:6)। अपने विचारों, शब्दों और वाणी से परमेश्वर को प्रसन्न करना ही ईश्वरभक्ति है – यही सच्ची बुद्धि का सार है जिसके विषय में सुलैमान ने इस नीतिवचन में बताया है। संतोष अपने और अपनी परिस्थितियों के प्रति खुशी और संतुष्टि है, चाहे वे कुछ भी हों। वे एक साथ मिलकर एक अद्भुत जीवन की कुंजी बनते हैं। यदि आप दोनों में से किसी की भी उपेक्षा या तिरस्कार करते हैं, तो आपके लिए यही अच्छा होता कि आप पैदा ही न होते। बुद्धि मूँगे से भी श्रेष्ठ है और जीवन में इसकी तुलना के लायक भी कुछ नहीं है। आज से ही बुद्धि का पीछा करें।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।