नीतिवचन 7:9

उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, वरन् रात का घोर अन्धकार छा गया था।

रात में कई पाप होते हैं, विशेषकर यौनाचार के पाप। परमेश्वर आपको अंधकार और रात के बारे में चेतावनी दे रहा है। यहाँ एक जवान रात में पाप करने के लिए निकलता है और उसकी मुलाकात एक व्यभिचारिणी से होती है। अपने एक लंबे दृष्टांत में, राजा सुलैमान ने एक मूर्ख युवक की बर्बादी का वर्णन किया जो आकस्मिक यौन संबंध के जाल में फँस जाता है (नीतिवचन 7:6-27)।

नवजवान, सावधान रह और सतर्क रह। पाप करने का सबसे ज्यादा मोह रात को ही होता है; दिन के वे सब काम जो पुरुषों को व्यस्त रखते हैं, ख़त्म हो जाते हैं; आप मूर्खतापूर्वक सोचोगे कि आप अँधेरे की आड़ में छिप सकते हो। बुद्धिमान लोग जल्दी घर चले जाते हैं; धर्मी पुरुष जानते हैं कि रात के भोजन के बाद उन्हें घर पर ही रहना चाहिए।

एक मूर्ख जवान लड़का “दिन ढल जाने, और संध्याकाल आने, वरन् रात का घोर अन्धकार छाने” के बाद वेश्या की तलाश में निकलता है। वह दिन के उजाले में उसके घर के पास नहीं जाता, क्योंकि वह लोगों की नज़र में आ जाएगा; और वैसे भी वह दिन में इतनी आसानी से नहीं मिलती, क्योंकि उसे भी अपने कुकर्म छिपाने पड़ते हैं।

अय्यूब ने व्यभिचारियों का वर्णन इस प्रकार किया: ” व्यभिचारी यह सोचकर कि कोई मुझ को देखने न पाए, दिन डूबने की राह देखता रहता है, और वह अपना मुँह छिपाए भी रखता है” (अय्यूब 24:15)। एक अन्य स्थान पर, अय्यूब इसका और भी गहन वर्णन करते हुए कहता है कि कैसे कुछ लोग उजियाले से बैर रखते हैं (अय्यूब 24:13-17)।

पाप अपराध-बोध और लज्जा का कारण बनता है, और दण्ड का कारण बनता है, इसलिए मनुष्य पापपूर्ण कामों को लोगों की नज़रों से छिपाते हैं। यीशु ने कहा कि दुष्ट लोग अंधकार से प्रेम रखते हैं कि अपने पापों को छिपा सकें, ऐसा न हो कि उजियाला उनकी दुष्टता को प्रकट कर दे (यूहन्ना 3:19-21)। आदम और हव्वा ने अपनी नग्नता को अंजीर के पत्तों और बगीचे के पेड़ों से छिपाने की कोशिश की (उत्पत्ति 3:7-8)। लेकिन अन्धकार यौनाचार के लिए हमेशा से प्रिय लबादा रहा है।

दिन के उजाले में, शहर के सबसे बुरे इलाकें भी पाप और बुराई से मुक्त दिखाई देते हैं; लेकिन अंधेरा होने के बाद, वे दुष्ट लोगों की भीड़ से भर जाते हैं जो अपनी पहचान और कामों को छिपाने के लिए रात का उपयोग करते हैं। शराब पीना, व्यभिचार, वेश्यावृत्ति, डकैती और हत्या जैसे सब बुरे काम रात में बहुत बढ़ जाते हैं।

बियर-बार को उचित ही नाइट क्लब कहा जाता है क्योंकि यह स्थान व्यभिचार के लिए पापियों के मिलने का अच्छा स्थान होता है- ऐसे बियर-बार डे क्लब के रूप में किसी काम के नहीं! मुंबई, जो भारत का अनैतिक कूड़ाघर है, अपना अधिकांश व्यवसाय रात में करता है। कैसिनो मानवीय भ्रष्टता में माहिर हैं और इस नीतिवचन को चरितार्थ करते हैं।

ऐसे शहरों में रेस्तरां और लाउंज में रात के समय लाइटें बंद कर दी जाती हैं और संगीत तेज़ कर दिया जाता है, क्योंकि शारीरिक संगीत के साथ कुछ पेय पीने के बाद कोई भी महिला धीमी रोशनी में बेहतर दिखती है। नशे, व्यभिचार और अन्य पापों करने आगे बढ़ने का साहस अंधेरे की परछाई के कारण बहुत बढ़ जाता है।

रात 9:00 बजे के बाद, जो कि एक महत्वपूर्ण समय होता है, टेलीविजन के कार्यक्रम वयस्क दर्शकों के लिए कामुक और अनैतिक शो या फिल्में एक ख़ास मकसद के साथ रचें और दिखायें जाते हैं। वैध और मनुष्य को कमाई का फल देनेवालें सब काम ख़त्म होने के बाद, वयस्क लोग अपने बच्चों को बिस्तर पर सुला देते हैं और रात के दौरान अपनी आत्माओं और विचारों को भ्रष्ट करने के लिए अपने दिमाग में गन्दी फिल्में और चालचलन से भर देते हैं। मूवी थिएटर भी ज्यादातर रात में और देर रात तक देखे जाते हैं, दोनों का प्राथमिक विषय पापपूर्ण यौनाचार होता है।

बिजली पर चलनेवालें टेलीविजन, फिल्में और रात में अनगिनत म्यूजिकल कंसर्ट्स आने से पहले आपके दादा-दादी की दिनचर्या उत्तम हुआ करती थी। वे पक्षियों और घरेलू पशुओं के साथ सोया करते थें और उनके साथ उठा करते थें; उनके पास देर रात की पर्तोयों, मनोरंजन या क्लबिंग के लिए कोई समय या अवसर नहीं होता था। वे हर दिन की शुरुआत जल्दी किया करते थे और कड़ी मेहनत करते थे, और वे हर दिन रात के खाने के तुरंत बाद सो जाया करते थे।

उनकी दिनचर्या की एक समयावली हुआ करती थी जिसमें वे सुबह के शांत और संकल्पपूर्ण समय का सदुपयोग किया करते थें जो अब खो गया है। उनका ज़ोर इस बात पर रहता था कि रात में खेलने के लिए दिन गुजारने के बजाय वे सुबह कितना काम कर सकते हैं। उनका संयम इस पीढ़ी की भर्त्सना करता है, जो मनोरंजन और आनंद की आदी हो चुकी है, और खांसकर रात में।

एक समय था जब इस कहावत पर व्यावहारिक अमल किया जाता था, “जल्दी सोना, जल्दी उठना, इन्सान को स्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनाता है।” ख्रिश्चन लोग उचित ही इस सूत्र में परमेश्वरभक्ति जोड़ सकते थें, क्योंकि यह आम तौर पर परमेश्वर-अनुमोदित नियमावली हैं जो सुबह से दोपहर तक होती हैं। आज बहुत-से ख्रिश्चन लोग मूर्खतापूर्ण तरीके से उस हर “बूढ़े मूर्ख” का मज़ाक उड़ाते हैं जो रात 9:00 बजे से पहले सो जाता है।

यदि दाऊद अपनी सुंदर और जोशीली पत्नियों में से किसी एक के साथ बिस्तर पर होता, तो उसने अंधेरे की आड़ का उपयोग करते हुए बतशेबा को स्नान करते कभी न देखा होता (2 शमू 11:2)। अपने शयनकक्ष को छोड़कर रात में अपने घर की सुरक्षा से बाहर जाना उसके लिए कितना मूर्खतापूर्ण फैसला था। केवल एक रात बाहर घूमने के परिणाम उसे जीवन भर सतातें रहे।

रात के सभी काम गलत नहीं हैं, जैसा कि पौलुस ने एक बार आधी रात और उसके बाद भी तक प्रचार किया था (प्रेरितों 20:7-11)। दिन के दौरान भीड़ की माँगों के कारण, प्रभु यीशु पूरी रात प्रार्थना किया करते थें (लूका 6:12)। चरवाहे उस रात मैदान में थे जब उन्होंने प्रभु के जन्म की घोषणा सुनी। लेकिन ये अपवाद थे और इनके पीछे के उद्देश्य नेक और पवित्र थे।

युवाओं के लिए कर्फ्यू एक उत्कृष्ट नियम हैं, क्योंकि मूर्ख किशोरों का दिमाग अंधेरा होने के बाद शरीर की लालसाओं के प्रति अधिक प्रवृत्त होता है, जब उनके काम छुपे होंगे और उनकी अंतरात्मा उन चीजों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित होगी जिनसे वे अन्यथा बच सकते हैं। उन्हें जल्दी उठाना और उनसे कड़ी मेहनत करवाना उन्हें रात होने पर थका हुआ और नींद के लिए तरसने वाला बना देगा।

यह संक्षिप्त नीतिवचन आप पर दो तरह से प्रभावित करने पाए। सबसे पहले, रात में यौनाचार परीक्षाओं के प्रति अधिक जागरूक रहें। दूसरा, अपने शेड्यूल को सुबह और दिन के लिए समायोजित करने पर विचार करें जिसमें रात की योजनाएं कम से कम हो। रात के खाने के बाद बच्चों की गतिविधियों को सीमित करें और उन्हें अंधेरे के प्रलोभन को कम करने की आदतें सिखाएं। जगत की ज्योति, अर्थात् प्रभु यीशु मसीह और उसका वचन आपको और आपके बच्चों की इस दुनिया की पापपूर्ण तामझाम से रक्षा करे।

समस्त नए नियम में ख्रिश्चन विश्वासियों को अंधकार की नहीं, वरन दिन की संतान कहा गया है। उन्हें इस अंधेरी दुनिया में ज्योति की सन्तान के रूप में रहना और चलना है – इस नीतिवचन का पाठ प्रभु और उनके प्रेरितों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है (लूका 16:8; यूहन्ना 1:4-9; 3:19-21; 11: 9-10; प्रेरितों 26:18; रोमियों 1 कुरिन्थ 4:5; इफि 5:8-14; ; कुलु 1:13; 1 थिस्स 5:1-8; 1 पतरस 2:9; 1 यूहन्ना 1:5-6; 2:8-11)।

यदि आप परमेश्वर की संतान हैं, तो आपको याद रखना चाहिए और विचार करना चाहिए कि स्वर्ग में बिल्कुल भी अंधेरा या रात नहीं होगी, क्योंकि परमेश्वर का मेम्ना वहाँ युगानुयुग के लिए महिमा की ज्योति होगा (प्रकाशित 21:23,25; 22: 5)। परन्तु दुष्ट लोग अभेद्य अन्धकार की काली धुंध में सर्वदा चिल्लाते रहेंगे, क्योंकि नरक में न तो कोई प्रकाश होगा और न ही दिन होगा (2 पतरस 2:4,17; यहूदा 1:13)। वे जो अँधेरे और रात से प्रेम रखते थे, उन्हें अपना पूरा पूरा प्रतिफल दिया जाएगा!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।