नीतिवचन 7:5

जिससे वे तुझे पराई स्त्री से और उस ऊपरी से जो तुझे अपनी बातों से फुसलाती है, बचाएं रखें।

अपने जीवन साथी और प्रेमी के रूप में एक पत्नी का होना परमेश्वर की ओर से आशीष है (नीतिवचन 18:22; 19:14; उत्पत्ति 2:18; सभो 9:9; इब्रानियों 13:4)। बाकी कोई भी स्त्री, भले ही आप उसे जानते हों, भले ही आप उसे चाहते भी हों, आपके लिए पराई है। वह आपकी साथी या प्रेमिका नहीं बन सकती। विवाह की दृष्टि से वह एक बाहरी व्यक्ति है, एक अजनबी है। सुलैमान ने व्यभिचार के पाप के विरुद्ध बड़े विस्तार से और कड़ाई से चेतावनी दी।

यौन पाप बुद्धि, ज्ञान, सफलता और समृद्धि के लिए एक बड़ा खतरा है। यह ऐसा पाप है जो इन्सान के शरीर और आत्मा को भ्रष्ट और गुलाम बना लेता है (नीतिवचन 5:20-23; 7:22-27)। इतिहास ऐसे पुरुषों के जीवन के विनाश की गवाही देता है जिन्होंने अपने विवाह के बाहर किसी पराई औरत के लाभ या उपलब्धता को अस्वीकार नहीं किया। राजकुमारों से लेकर कंगालों तक, सब क्षेत्र के पुरुषों को व्यभिचारी स्त्रियों ने बहकाकर बर्बाद किया है (नीतिवचन 23:27-28; 31:3)।

पराई औरत क्या होती है? सुलैमान ने इस शब्द का उपयोग एक व्यभिचारिणी या वेश्या का वर्णन करने के लिए किया, एक ऐसी औरत जिसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए आपको परमेश्वर या लोगों की दृष्टि में कोई अधिकार नहीं है (नीतिवचन 2:16; 5:3,10,20; 6:24; 7:5; 20: 16; 22:14; 23:27,33; 27:13)। यिप्तह एक पराई स्त्री का पुत्र था, क्योंकि उसका जन्म उसके पिता के एक वेश्या के साथ सम्बन्ध से हुआ था (न्यायियों 11:1-2)।

वह कैसी पराई है? क्या यह केवल अज्ञात साथियों के साथ संबंधों पर लागू होता है? नहीं, इस शब्द का उपयोग उस औरत का वर्णन करने के लिए किया जाता है जिसके साथ आपको अंतरंग सहवास करने या यौन सुख लेने का कोई अधिकार नहीं है। वह आपके वैवाहिक जीवन से बाहर की है। वह आपके बिस्तर के लिए अजनबी है। वह किसी दूसरे पुरुष की है, चाहे उसका पिता हो या पति। आपका उस पर कोई वैवाहिक अधिकार नहीं है।

वह कहाँ पाई जाती है? कहीं भी, आज ही! सड़कों पर खड़ी रहनेवाली वेश्याएँ और कॉल-गर्ल्स सर्विस देनेवाले एस्कॉर्ट्स इसके चरम उदाहरण हैं। महिला-मुक्ति आन्दोलन और बॉलीवुड-हॉलीवुड हर औरत को अपनी मर्जी से यौन-सम्बन्ध बनाने का अधिकार देते हैं, इसलिए वह आपके ऑफिस, पड़ोस, जिम, सोशल क्लब और यहां तक कि चर्च में भी हो सकती है। अंतिम दिनों के ये कठिन समय किसी भी लड़की या स्त्री को वेश्या बना सकते हैं (2 तीमु 3:1-5; 2 पतरस 2:10-19)।

सहमति से किया गया यौनाचार झूठ है – हमारे सृष्टिकर्ता परमेश्वर ने इसकी इजाज़त नहीं दी है! इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह इच्छुक है, राज़ी है या उत्सुक है। स्वर्ग का राजा क्रोधित, जलन रखनेवाला और भड़कनेवाला परमेश्वर है। इसे “पीड़ितहीन” अपराध न कहें। परमेश्वर आप ही आपके नैतिक विद्रोह का शिकार हैं। और यौन पापों के शिकार हमेशा अन्य लोग होते हैं, भले ही आप इतने स्वार्थी या मूर्ख हों कि शायद आप उनके बारें में सोचे भी न।

फुसलाहट उसका हथियार है। व्यभिचारी औरत की मन-मोहक और चिकनी-चुपड़ी प्रशंसा के आगे पुरुष घायल हो जातें हैं (नीतिवचन 2:16; 5:3; 6:24; 7:21)। शिमशोन दलीला की झूठी प्रशंसा का विरोध नहीं कर सका जो उसे और उसकी ताकत को नष्ट करने के षडयंत्र में शामिल थी। यहां दो सबक हैं: पुरुषों को चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाली इश्कबाज़ स्त्रियों के साथ बातचीत करने से बचना चाहिए, और पत्नियों को अपने पतियों की प्रशंसा करनी चाहिए। नीतिवचन गुप्त बातें हैं, और जीवन में सफलता को बढ़ाने के लिए उनमें से हर तरह का ज्ञान खोद खोदकर निकाला जाना ज़रूरी है।

धर्मी पुरुष अपनी पत्नियों के अलावा अन्य औरतों के साथ व्यक्तिगत रूप से, फ़ोन द्वारा, ईमेल द्वारा, या SMS द्वारा संभाषण करने से सख्ती से बचते हैं। बुद्धिमान लोग झूठ बोलने वालों की झूठी बातों से प्रभावित नहीं होते, और एक बेवफा औरत से बड़ा झूठा शायद ही कोई हो। वह अपने प्रेमपूर्ण और नशीलें शब्दों के पीछे मृत्यु और नरक को छिपाती है (नीतिवचन 2:18; 5:4-5; 7:27; 9:18)। विवेकशील पुरुष जानते हैं कि उसने पहले भी दूसरों से वैसी ही बातें की है और आगे भी वह दूसरों के साथ वैसी ही बातें करेगी।

ख्रिश्चन पत्नियों को अपने पतियों के प्रति श्रद्धा रखनी चाहिए और उनकी प्रशंसा करनी चाहिए, ताकि व्यभिचारी औरतों की चिकनी-चुपड़ी बातों का उन पर उतना प्रभाव नहीं पड़ेगा। पौलुस ने पत्नियों को आज्ञा दी कि वे अपने पतियों का आदर करें (इफि 5:33)। पतरस ने सारा का उदहारण देकर जो अपने पति अब्राहम को प्रभु कहकर पुकारती थी, एक पत्नी की भावना का चित्रण किया, यहाँ तक कि अपने विचारों में भी (1 पतरस 3:6; उत्पत्ति 18:12)। पति से प्रेम करना पत्नियों का कर्तव्य है (तीतुस 2:3-5), जिसमें उसे मौखिक रूप से प्रेम करना, अर्थात् मादकता से चिकनी-चुपड़ी बातें करना भी शामिल है। आखिरी बार आपने अपने पति को कब बताया या पत्र लिखकर बताया कि आपके लिए वह एक महान पुरुष, ख़याल रखनेवाला, प्रेमी है? यदि वह नहीं है, तो उसमें जो अच्छी बातें हैं, उन्हें ढूंढें और उनका पूरी लगन से बखान करें।

सुलैमान ने अपने बेटे को पूरी शिद्दत से चेतावनी देने का यत्न किया (नीतिवचन 7:1-3)। आपके पास पृथ्वी के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति की ओर से लिखित रूप में यह व्यक्तिगत चेतावनी है। आप उसे किस प्रकार सुनेंगे? अगर आप पराई औरतों को अपने जीवन में जगह देंगे तो आपके रिश्ते, प्रतिष्ठा और प्राण, सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। आपको अश्लील साहित्य, वयस्क फिल्मों, औरतों के ब्रा-पैन्टी वाले नंगें विज्ञापनों, यूनिसेक्स जिम, औरतों से भरे ऑफिसों से बचना चाहिए। अपने लिए पत्नी की तलाश करें, अगर आप विवाहित हैं, तो आज ही उससे प्यार करें, और केवल उसके साथ एक खुशहाल परिवार का निर्माण करें (नीतिवचन 5:15-20)।

परायें चर्च भी घातक हैं। वे आपको फुसलायेंगे कि आप उनसे जुड़ जाएं। परमेश्वर झूठी कलीसियाओं की तुलना वेश्याओं से करता है, इसलिए आपको उन्हें अस्वीकार करना चाहिए। पौलुस कुरिन्थ के विश्वासियों के लिए जल उठता था, क्योंकि उसे डर था कि वे अन्य मसीह के पीछे चले जाएंगे (2 कुरिन्थ 11:1-4)। यूहन्ना ने रोम में चर्च को एक महान वेश्या और अन्य व्यभिचारी कलीसियाओं की माता के रूप में वर्णित किया (प्रकाशितवाक्य 17:1-6)। एक ऐसे चर्च की खोज करें जहाँ खरी धर्म शिक्षा और पवित्र जीवन पर ज़ोर दिया जाता है और उसके प्रति विश्वासयोग्य बने रहें (रोमियों 16:17-18)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।