नीतिवचन 7:26
क्योंकि बहुत से लोग उस के द्वारा मारे पड़े हैं; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी।
शिमशोन और सुलैमान में क्या इत्तेफाक था? दोनों ही व्यभिचारी स्त्रियों का विरोध नहीं कर पाएँ थे। क्या पुरुष स्त्रियों से अधिक शक्तिशाली होते हैं? हाँ, सामान्यतः। नहीं, जब स्त्री व्यभिचारिणी हो। यहाँ पर बुद्धिमान उपदेशक ने पराई स्त्री के खतरे के बारे में आगाह किया है – अर्थात् आपकी पत्नी के अलावा कोई अन्य स्त्री, विशेष रूप से एक वैसी औरत जिसका मन व्यभिचार की सोच से भरा होता है (नीतिवचन 7:1-27)।
सुलैमान, जो एक बुद्धिमान पिता था, उसने अपने बेटे को बदचलन स्त्री के प्रलोभन और खतरे के बारे में गंभीरता से चेतावनी दी (नीतिवचन 7:1-5,24-27)। वह एक लंबा दृष्टांत देता है (नीतिवचन 7:6-23) और वह कैसे एक मूर्ख युवक को बहकाती है उसके उस तरीके का वर्णन करने के बाद, वह ऐसी स्त्री के पास जाने के दो गंभीर खतरों का सारांश देता है- वह पुरुषों पर भारी पड़ती है (नीतिवचन 7:26), और परिणाम जानलेवा होते हैं (नीतिवचन 7:26-27)।
आदम और हव्वा ने हमें अदन की वाटिका में एक गंभीर पाठ पढ़ाया (उत्पत्ति 2:18-25; 3:1-6)। हालाँकि आदम को पहले बनाया गया था और हव्वा उसकी सहायक थी, फिर भी वह निषिद्ध फल खाने के उसके अनुरोध का विरोध नहीं कर सका (उत्पत्ति 3:12)। शैतान ने हव्वा से जो झूठ कहा उस झूठ ने आदम को धोखा नहीं दिया, लेकिन वह अपनी कमज़ोरी के कारण परमेश्वर और उसकी आज्ञा को दरकिनार करके अपनी नग्न पत्नी के आगे झुक गया (उत्पत्ति 2:16-17; 1 तीमुथियुस 2:14)। और शैतान तब से पुरुषों को बहकाने के लिए औरतों का इस्तेमाल करते आया है, चाहे वे विवाहित हों या नहीं (अय्यूब 2:9; 1 राजा 11:1-11)।
परमेश्वर ने अपनी बुद्धि से औरत को इस तरह से बनाया कि वह अपनी सुन्दर और सुडौल काया, मीठी मीठी बातों, शारीरिक संपर्क और अंतरंगता की उत्सुकता के द्वारा पुरुषों पर भारी पड़ सकती है। विवाह-संस्था के सही तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर, इसका परिणाम उन महान सुखों में होता है जिनका ज़िक्र सुलैमान ने अपने श्रेष्ठगीत में किया है । वैवाहिक रिश्ते के बाहर इस्तेमाल किए जाने पर, केवल कुछ ही पुरुष शक्तिशाली प्रलोभन का विरोध कर सकते हैं। जैसा कि नीतिवचन है, “बहुत से लोग उस के द्वारा मारे पड़े हैं।” व्यभिचार से बचने का एकमात्र निश्चित तरीका उससे दूर रहना है (नीतिवचन 7:6-8,25)।
इतिहास गवाह है, कई महिलाओं ने अपने देश के नेताओं को बहकाकर राष्ट्रों की किस्मत ही बदल दी है। क्लियोपेट्रा पर विचार करें। इस धूर्त व्यभिचारिणी ने मिस्र के सिंहासन को हथिया लिया और जूलियस सीज़र को बहकाकर रोम को कमजोर कर दिया, और फिर उसने व्यभिचार करके जनरल मार्क एंटनी को भी नष्ट कर दिया। साहस, नेतृत्व और शक्ति के लिए प्रसिद्ध ये पुरुष उसके झूठे आलिंगन में नरम मिट्टी बन गएँ थे।
लेकिन यूसुफ नाम का जवान था, जिसने पोतीफर की पत्नी के बार-बार आग्रह का विरोध किया, और अंत में वह मिस्र का शासक बना, जो फिरौन के बाद दूसरे स्थान पर था (उत्पत्ति 39:7-12)। भले ही यूसुफ में शिमशोन जैसी ताकत नहीं थी और न उसने दाऊद के समान किसी विशालकाय गोलियाथ को नहीं मारा, फिर भी वह एक महान नायक है। और प्रभु यीशु मसीह, सब बातों में हमारे समान परखा तो गया, तौभी निष्पाप निकला, वह अपने पूरे जीवन में पाप रहित रहा (इब्रानियों 4:15)।
व्यभिचार की क्या कीमत चुकानी पड़ेगी? आप घायल हो जाओगे और मारे जाओगे! दलिलाह शिमशोन को बेईज्ज़ती और शर्म की कब्र में ले गई। बतशेबा के कारण दाऊद को उसके जीवन भर भारी कीमत चुकानी पड़ी। और अन्य देशों की मूर्तिपूजक परदेशी औरतों ने सुलैमान के जीवन और राजवंश को बर्बाद कर दिया। व्यभिचार वह रोमांचक मनोरंजन नहीं है जिसका दावा दुनिया करती है; व्यभिचार एक दर्दनाक नरक और मृत्यु है (नीतिवचन 7:27)।
पुरुष व्यभिचारिणी को कैसे पराजीत कर सकते हैं? उन्हें उसके पास नहीं जाना है, क्योंकि उनमें विरोध करने की ताकत नहीं है। उन्हें उससे पूरी तरह से दूर रहना चाहिए। उसके पास चार तरकीबें हैं: अपनी खूबसूरती, मीठी मीठी बातें करने की कला, छूवन और कामोत्तेजक आँख-मिचौली। अगर आप उससे बचना चाहते हैं तो पोर्नोग्राफी, यूनिसेक्स स्विमिंग पूल, यूनिसेक्स जीम, और अश्लील कपड़े पहनने वाली महिलाओं से दूर रहें। छेड़खानी, फोन करना, टेक्स्टिंग या ईमेल संपर्क को बिलकुल ही हवा न दें। किसी अन्य महिला के साथ नृत्य, आलिंगन या अन्य शारीरिक संपर्क न रखें। और कभी भी व्यक्तिगत या अंतरंग बातचीत या अवसर की अनुमति न दें जहां पाप के लिए उसकी इच्छा को व्यक्त किया जा सके।
अच्छी पत्नियाँ अपनी शक्ति को समझती हैं और वे उस शक्ति का उपयोग अपने पतियों को खुश करने और अपने वैवाहिक जीवन और घर में शांति कायम करने के लिए करती हैं (श्रेष्ठगीत 8:6-7; 1 कुरिंथ 7:1-5)। और वे खुद भी इस अद्भुत सुख का आनन्द लेती हैं (श्रेष्ठगीत 1:1-2; 2:3-7; 3:4-5; 5:9-16; 8:1-4)। वे अपने पतियों को बदचलन स्त्रियों से बचाने के लिए घर में रोमांस का वातावरण रखने के लिए अपने रूप, रोमांटिक शब्दों, शारीरिक स्पर्श और प्रेमालाप का उपयोग करेंगी (नीतिवचन 5:19-20; 1 कुरिंथ 7:1-5; इब्रानियों 13:4)।
बाइबल में एक और वेश्या है। प्रकाशितवाक्य 17 की वह बड़ी वेश्या, जो रोम की झूठी कलीसिया और उससे निकली कलीसियाएँ हैं। उसने कई घायलों को भी गिराया है, और कई बलवान पुरुषों को उसके झूठे सिद्धांत और घृणित प्रथाओं द्वारा नष्ट कर दिया है। सुरक्षा का रास्ता वही है – उससे दूर रहें, और यीशु मसीह का एक सच्चा चर्च खोजें जहाँ आप मिल सकें, परमेश्वर की आराधना कर सकें, और प्रेरितिक शुद्धता में सेवा कर सकें।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।