नीतिवचन 7:25
तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूल कर न जाना;
युवक, आप आगे दिएँ इन नियमों का पालन करके किसी भी व्यभिचारी स्त्री को – जो जीवन की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है- पराजित कर सकते हैं: अपने मन की रक्षा करें, और सदाचार से भरा जीवन जिएं। अपने मन को उसके पापी मार्गों से अछूत रखें, और उसकी अनैतिक जीवनशैली को न चुनें। बुद्धिमान बनो, और अपने आप को बचाओ।
सुलैमान ने, एक बुद्धिमान पिता के रूप में, अपने बेटे और बच्चों को पराई औरत के बहकावे में आने के घातक खतरे से आगाह किया (नीतिवचन 7:5-23)। पराई औरत वह हरएक स्त्री होती है जिससे आपका विवाह नहीं हुआ है, लेकिन खासकर वह औरत जो गिरे हुए चरित्र की है। पुरुषों के लिए ऐसी महिला का बहकाव बहुत शक्तिशाली होता है। यह लगभग अप्रतिरोध्य होता है, जब तक कि उससे पूरी तरह बचने के लिए पहले से कदम नहीं उठाए जाते।
आज व्यभिचार और परस्त्रीगमन व्यापक और लोकप्रिय है, महिलाएं पहले से कहीं अधिक साहसी और स्वतंत्र हो गई हैं। वे हर जगह हैं, और विभिन्न मीडिया हर समय सबसे आधुनिक आकर्षक तरीकों से उनका प्रचार करते हैं। जैसा कि अतीत में होता था, आज पुरुष ऐसी परीक्षाओं से बच नहीं सकते, क्योंकि पोतीपर की पत्नी हर जगह है। यहां दी गई चेतावनी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि परमेश्वर सभी व्यभिचारियों और परस्त्रीगमन करनेवालों का न्याय करेगा (इब्रानियों 13:4)। बुद्धिमान बनो, और अपने आप को बचाओ.
जब तक आप उससे मिल नहीं लेते, उससे बात नहीं कर लेते, या उसे गले नहीं लगा लेते, तब तक इस उम्मीद में इंतजार करना कि ऐसा अवसर आने पर आप जोसेफ बन जाएंगे, मूर्खतापूर्ण सोच है और आपके विनाश की गारंटी देता है। यूसुफ ने कभी भी ऐसे विचार मन में नहीं लाए, क्योंकि उसने सावधानी से अपने मन की रक्षा की थी और जितना हो सका उससे दूर रहा। आपको कोई भी पाप करने से सावधान रहना ही चाहिए (नीतिवचन 24:9), लेकिन विशेष रूप से यौन पापों को लेकर अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है (नीतिवचन 6:25)।
प्रथम नियम पर विचार करें – अपने मन की रक्षा करें। अपने मन को कामुक स्त्री के जीवन के प्रति कामुक दृष्टिकोण से अछूत रखें। पाप का मूल स्त्रोत मन है (याकूब 1:13-16)। यदि आपने किसी पाप के बारे में नहीं सोचा है या उसकी इच्छा नहीं की है, तो आप शायद ही कभी पाप करेंगे। परन्तु आपका मन आदम से मिले अपने भ्रष्ट स्वभाव के कारण उस स्त्री के मार्ग पर जाने की वासना रखता है (यिर्मयाह 17:9)। इस कारण, अवश्य है, आप सबसे बढ़कर अपने मन की पूरी सिद्दत से रखवाली करें (नीतिवचन 4:23)। अपने दिल को आध्यात्मिक और महान दिशाओं में अभ्यस्त करें; उसे उसके शारीरिक और कामुक मार्गों की ओर न जाने दें।
ख्रिश्चन युवाओं, आपके मन में जो जो जाता है, उसी की बुनियाद पर आपके मन के विचार विकसित होते हैं और उनसे लगाव रखता है। यदि आप अपने मन का भरण-पोषण पवित्र और उत्तम बातों से करेंगे, तो आपका मन पवित्र और सद्गुणी बनेगा। यदि आप इसे टेलीविजन, OTT, पोर्न वेबसाइट, किताबें, संगीत, दर्शन, चित्र और इस दुनिया के मित्रों की बातों से भर देंगे, तो आप उसके मार्गों पर फिसल कर पतन पाएंगे। आप उसकी तरह सोचेंगे और उसकी पापपूर्ण प्रगति के खुले शिकार बन जायेंगे।
जिस प्रकार का सुख और आनंद देने की वह पेशकश करती है उसपर चिंतन करना शारीरिक मन के लिए रोमांचक होता है। उसकी मानसिक तस्वीरें पुरुष के विचारों में बड़ी खूबसूरती से चित्रित होते हैं। अपने पापी स्वभाव के कारण, आप उन भयानक परिणामों के बारे में सोचना भी नहीं चाहेंगे जो उसके साथ यौन संबंध के बाद सामने उभर कर आयेंगे। इसलिए अवश्य है कि आपके मन में ऐसी सोच बनने से पहले ही उसे कुचल दें; अवश्य है कि आप उससे और उसके साथ पाप से घृणा करें; आपको उस परमेश्वर से डरना है जो उसके साथ साथ आपको भी दण्ड देगा।
अपने वैवाहिक जीवन के बाहर खुशियाँ चुराने के बारे में सोचकर अपने मन का पतन न होने दें – उसे अधोगति में मत जाने दो। पुरुषों को नष्ट करने के लिए वह जिस प्रकार से अपनी सुंदरता और युक्तियों का उपयोग करती है, उसकी इस धूर्तता के लिए उससे नफरत करें; नफरत से कम कुछ भी काम नहीं आएगा। उसके दुष्ट मार्गों से ऊपर उठकर अपने परमेश्वर, अपनी पत्नी, अपने परिवार और घर के विषय में अच्छी बातों पर चिंतन करें। यदि आप विवाहित है, तो जाकर अपनी पत्नी को गले लगाओ; यदि आप अविवाहित है, तो अपनी माँ की गोद में सिर रखकर सो जाओ। अपने जीवन की सद्गुणी स्त्रियों से प्रेम रखें, और शैतान की इस दासी से जो आपके विनाश के लिए भ्रष्ट करके भेजी गई है, घृणा करें।
दूसरे नियम पर विचार करें – सदाचार से चलें। उसकी जीवनशैली और कामों को ठुकरा दें। सदाचारी स्थानों में पाप नहीं होता, जब आप सदाचार के कार्यों में लगे रहते हैं। जब आप पवित्र किएँ गएँ लोगों की सभा में होते हैं, अपने परिवार के साथ, अपने घर में होते हैं, और अपने पेशे में परिश्रम करने में व्यस्त होते हैं, तब आप एक वेश्या से कैसे मिलेंगे और पाप का अवसर कैसे पायेंगे? उससे, उसके ठिकानों से, और उसके कामों से दूर रहें (नीतिवचन 4:14-15; 5:8; रोमियों 13:14; 2 तीमु 2:22)। वह इतनी शक्तिशाली है कि आप उसका मुकाबला नहीं कर सकते।
यदि दाऊद युद्ध में होता, जहाँ वह रहता था, तो उसकी नज़र बतशेबा पर नहीं पड़ती (2 शमू 11:1-2)। यदि वह उस रात अपने महल की चार-दिवारी की सुरक्षा में रहा होता, तो उसने उसे नहीं देखा होता। लेकिन वह वहां चला गया जहां उसकी जरूरत नहीं थी। शिमशोन पलिश्ती वेश्याओं के कारण उभरी अपनी सभी समस्याओं से बच सकता था, अगर वह घर पर रहता।
बार, क्लब, डांस, यूनिसेक्स जिम, स्वीमिंग पूल, पार्टियाँ, डेटिंग सेवाएँ और अन्य स्थानों पर जाना मूर्खता है जहाँ महिलाएँ स्वच्छंद और दुष्ट हैं। वह जिन स्थानों में पाईं जाती है और जिस प्रकार की उसकी जीवनशैली है इन सब के द्वारा वह आपको अपने सद्गुणों का त्याग करने के लिए भारी परीक्षा में फँसाएगी, जहाँ आप उससे बच नहीं सकते। आप स्वयं नरक में जा पड़ेंगे। उससे और उसके कामों से दूर रहें।
सुलैमान के पिता दाऊद ने लिखा, “क्या ही धन्य है वह पुरुष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है! परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात दिन ध्यान करता रहता है” (भजन 1:1-2)। दाऊद के इन वचनों में ये दोनों नियम उल्टे क्रम में हैं: उसके रास्तों से दूर रहो और परमेश्वर के वचन से अपनी आत्मा का भरण-पोषण करो। दाऊद के पुत्र, प्रभु यीशु मसीह ने ठीक वैसा ही किया (इब्रानियों 7:26)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।