नीतिवचन 7:23
अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिड़िया के समान है जो फन्दे की ओर वेग से उड़े और न जानती हो कि उसमें मेरे प्राण जाएँगे।
कैज़ुअल सेक्स, अर्थात् आकस्मिक यौन संबंध जिसमें यौन संबंध केवल एक अस्थायी रिश्ते का हिस्सा होते हैं और किसी भी भावनिक या सामाजिक बंधन को स्थायी रूप से स्थापित करने की आवश्यकता नहीं होती है, आपकी जान ले लेगा! आप परमेश्वर और राजा सुलैमान की कितनी चेतावनियों को अनदेखा करेंगे? व्यभिचार, परस्त्रीगमन, समलैंगिकता, वेश्यागमन, और आकस्मिक यौन संबंध जानलेवा पाप हैं।
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये पाप मासूमियत से भरे लगते हैं, कि यह दुष्ट पीढ़ी उन्हें सुन्दर और आकर्षक रूप देती है, या कि वे अल्पकालिक आनंद देते हैं। ये ऐसे बड़े अपराध हैं जिनका नतीजा केवल मृत्यु है। इस पतित दुनिया के कपटपूर्ण झूठ को ठुकरा दें जो आकस्मिक यौनाचार का प्रचार एक परमानन्द के रूप में करता है। जब यह दुनिया समलैंगिक विकृति की पैरवी करती है, यह इस बात का प्रमाण है कि वह सच्चे प्रेम या सच्चे यौन सुख से अनभिज्ञ है।
कलेजा बेधनेवाले तीर जानलेवा होते थें। तीरंदाजी की पूर्णता और शॉटगन और राइफलों का आविष्कार होने से पहले, युद्ध में जंगली खेल में या दुश्मनों को मारने के साधन के रूप में तीर चलाएं जाते थें या भाले फेंके जाते थे (2 शमू 18:14; 2 इतिहास 32:5; अय्यूब 41:26,29; इफि 6:16; इब्रानियों 12:20)। कलेजा, एक बहुत ही आवश्यक आंतरिक अंग होने के नाते, शरीर के अन्य महत्वपूर्ण भागों को कार्यान्वित रखने के लिए शरीर का उपयुक्त अंग है। सही निशाना लगाकर चलाया हुस तीर जो कलेजा या शरीर के किसी अन्य महत्वपूर्ण अंग को बेधकर जाए, वह मौत का कारण बन सकता है।
इसके अलावा, उन दिनों में, पक्षियों को जाल में फंसाया जाता था और फिर मार दिया जाता था (भजन 124:7; सभोपदेशक 9:12)। पक्षी धीरे-धीरे नहीं उड़ते, इसलिए एक चिड़िया की उपमा देकर बनाई गई छवि शक्तिशाली है। एक पक्षी या चिड़िया, जो फंदे और उसके वास्तविक उद्देश्य से अनजान होता था, बिना किसी संदेह के झपट्टा मार देता था, और आसानी से फाँस लिया जाता था, और फिर मार दिया जाता था। उसे इस बात का अंदाज़ा नहीं होता था कि लुभावने चारे में मौत छिपकर बैठी है। उसे इस बात का अंदाज़ा नहीं होता था कि ऐसी मासूम सी दिखने वाली परिस्थिति कैसे उसकी आज़ादी और ज़िंदगी छीन लेगी।
राजा सुलैमान, एक बुद्धिमान और ईश्वर-प्रेरित पिता, अपने बेटे को लेकर चिन्तित था। वह जानता था कि कामुक औरतें उसके प्राण पर डाका डाल सकती हैं, उसकी प्रतिष्ठा को नष्ट कर सकती हैं, उसके शासनकाल को बर्बाद कर सकती हैं, उसकी सम्पत्ति को छीन ले जा सकती हैं और परिवार के वंश को भ्रष्ट कर सकती हैं। उसने उसे बार-बार व्यभिचारि स्त्रियों के खतरे से आगाह किया, जिन्हें वह पराई औरतें कहता था (नीतिवचन 2:16-19; 5:1-23; 6:20-35; 7:1-27; 9:13-18; 22:14; 23:27-28; 30:20; सभोपदेशक 7:26-29)। क्या आप इस सबसे बुद्धिमान राजा की अपने पुत्र को दी गई ईश्वर-प्रेरित सलाह की ओर अपने कान लागाएँगे?
उसने अपने बेटे को अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहने और उसके शरीर और उससे उत्पन्न बच्चों का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया (नीतिवचन 5:15-19)। प्रत्येक बुद्धिमान पिता अपने बच्चों को यौन पापों के विरुद्ध बार-बार चेतावनी देकर ऐसा ही करेगा, विशेषकर इस कामुक और आवारा पीढ़ी में। कैज़ुअल सेक्स को वही कहा जाना चाहिए जो वह है – व्यभिचार, परस्त्रीगमन और वेश्यावृत्ति।
इस नीतिवचन का संदर्भ वह लंबा दृष्टांत है जिसमें एक मूर्ख युवक के सामने आई परीक्षा का विस्तार से वर्णन किया गया है (नीतिवचन 7:6-23)। यह नीतिवचन उसी दृष्टान्त का निष्कर्ष है, जिसके बाद सुलैमान अपने बच्चों को उसके दृष्टान्त का व्यवहारिक उपयोग करने का उपदेश देता है (नीतिवचन 7:24-27)। वह नौजवान, जो उस आकर्षक स्त्री के रूप, मीठी मीठी बातों और सुख देने की उसकी निश्चयता से मंत्रमुग्ध हो जाता है, अपनी अज्ञानता के चलते स्वेच्छा से उसके पीछे ऐसे चला जाता है, जैसे वध करने के लिए एक बैल ले जाया जाता है या जेल में एक मूर्ख को (नीतिवचन 7:22)।
सबक बिल्कुल सरल है, लेकिन गम्भीर है। कैज़ुअल सेक्स, चाहे कितना भी आकर्षक क्यों न हो, जानलेवा है! बाहरी खूबसूरती, मीठी और चिकनी चुपड़ी बातें और कामुक उत्तेजना की लहर झूठ है। मूर्ख बैल वध होने पर है; मूर्ख पक्षी मारा जाने वाला है। यदि आप व्यभिचार या परस्त्रीगमन के बारे में सोचते भी हैं, तो आप उन दोनों के समान ही मूर्ख हैं। मृत्यु निश्चित है। आपको शायद साफ़ साफ़ दिखाई न दें, क्योंकि आपकी वासनाओं ने आपकी आंखों को अन्धा कर दिया है (याकूब 1:14-15)।
व्यभिचार प्राणों को भ्रष्ट कर देता है (नीतिवचन 6:32)। व्यभिचार आत्मा को कचोटकर ज़मीर को अपराधबोध और आत्मग्लानि से भर देता है (नीतिवचन 5:11-14)। व्यभिचार मनुष्य इज्ज़त और प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिला देता है (नीतिवचन 5:9; 6:30-33)। इससे आत्मविश्वास को नष्ट हो जाता है (नीतिवचन 6:26)। व्यभिचार के कारण आपकी संपत्ति लूट ली जाती है (नीतिवचन 5:10)। यह मन को वासना का गुलाम बना लेता है (नीतिवचन 5:22)। व्यभिचार वैवाहिक जीवनों को नष्ट कर देता है और परिवारों को तहस-नहस कर देता है (नीतिवचन 5:17; मलाकी 2:11-16)। आप भला इन नतीजों पर गम्भीरता से विचार क्यों करेंगे? है न?
व्यभिचार का अन्त करना लगभग असंभव है (नीतिवचन 23:27-28)। यह बदले की भावना से हत्या करवा सकता है (नीतिवचन 6:34-35)। व्यभिचार यौन बिमारियों को जन्म दे सकता है। यह यौन शक्ति को क्षीण कर देता है। व्यभिचार से मृत्युदंड मिल सकता है (लैव्य 20:10)। इससे परमेश्वर का दण्ड आता है (इब्रानियों 13:4)। और व्यभिचार अंत में तुम्हें अनंतकाल के लिए आग की झील में ले जाता है (प्रकाशितवाक्य 21:8)।
सुलैमान के इस दृष्टान्त के युवक ने इन में से कौन-कौन से गंभीर ख़तरे को देखा? इसमें से एक को भी नहीं! उसने सिर्फ़ उसकी शारीरिक खूबसूरती को देखा जिसने उसकी आँखों की वासना के माध्यम से उसकी इच्छाओं को भड़का दिया (नीतिवचन 7:10)। उसने अपने मन में उसकी बाहों और चुंबन को महसूस किया जिसने उसकी इच्छाओं को शरीर की वासना से भर दिया (नीतिवचन 7:13)। और वह उसके शब्दों से मंत्रमुग्ध हो गया जिसने उसके जीवन के गौरव को प्रभावित किया (नीतिवचन 7:21)। उसे उससे दूर भाग जाना चाहिए था और उसके मार्ग में फिर कभी नहीं जाना चाहिए था (रोमियों 13:14; 1 यूहन्ना 2:15-17)।
ख्रिश्चन पाठक, आपके तीन शत्रु हैं जो आपसे नफ़रत करते हैं और वे आपको बताएंगे कि व्यभिचार जानलेवा नहीं है। सबसे पहला शत्रु, आपका अपना दुष्ट मन है, जो आपकी वासनाओं के वश में हो जाता है, वह आपको बताएगा कि कैज़ुअल सेक्स के खिलाफ चेतावनियाँ उन बीते ज़माने के बेवकूफ लोगों की दकियानूसी बातें हैं जो सेक्स के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। आपको अपने मन को जानने की आवश्यकता है – यह तो सब वस्तुओं से अधिक अत्यंत दुष्ट और धोखेबाज़ है (यिर्मयाह 17:9)।
दूसरा शत्रु है, यह संसार, जो शैतान के निर्देश से चलता है। संसार व्यभिचार को आकर्षक बना देता है, उसे बढ़ावा देता है, और उसे हर उस तरीके से जिसे वे ईजाद कर सकते हैं, आपके लिए उपलब्ध कराता है। और तीसरा, शैतान और उसके दूत आपके मन में व्यभिचार के पक्ष में कामोत्तेजक सोच डालकर आपको फुसफुसाएंगे। यदि आप इन शत्रुओं के बारे में अनजान हैं या उनके विषय में सुस्त हैं, तो वे आपको वैसे ही नष्ट कर देंगे, जैसे उन्होंने शिमशोन और दाऊद को किया था।
इसका इलाज क्या है? इस नीतिवचन और उसमें वर्णित निश्चित मृत्यु की चेतावनी को अपने दिलोदिमाग पर लिख लें (नीतिवचन 6:20-24; 7:1-5,24-27)। यौन पापों की हर प्रकार की परीक्षा से दूर भागे, चाहे वह किसी पत्रिका में अश्लील साहित्य हो, कामसूत्र के उपन्यास हो, टेलीविजन हो या इंटरनेट।
ऐसे जिम, समुद्र तट, बार, ऑफिस पार्टियों में जाने से बचे जहाँ स्त्री-पुरुष एकसाथ होते हैं, और ऐसे किसी भी स्थान या कार्यक्रमों के निमंत्रणों को अस्वीकार करें जहाँ अनैतिक या निर्वस्त्र लोग एकत्रित होते हैं। और साथ ही, अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, सहकर्मियों, या चर्च के सदस्यों के बीच मौजूद उन पाखण्डी धार्मिक व्यक्तियों से भी बचें जो आपके मन को फुसलाते हैं।
इलाज क्या है? एक धर्मनिष्ठ जीवनसाथी से विवाह करें और उसके साथ एक पूर्ण और संतोषजनक यौन संबंध बनाए रखें (नीतिवचन 5:19; 1 कुरिन्थ 7:1-5)। अगर आप सुलेमान की श्रेष्ठगीत की पुस्तक पढ़ते हैं, तो आप पाएंगे कि उस में कोई भी जीवनसाथी व्यभिचार के बारे में नहीं सोचता! एक ऐसे परिवार के दीर्घकालिक सुखों का आनंद लें जहाँ बच्चों जायज़ हैं, और उनसे प्रेम करें (नीतिवचन 5:15-18; भजन 127:3-5; 128:1-4)। पाप की ओर प्रवृत्त होने वाली व्यक्तिगत और निजी गतिविधियों के स्थान पर वैवाहिक और पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्त रहें जो भलाई ही को उत्पन्न करते हैं।
क्या आपके लिए बहुत देर हो चुकी है? क्या आप पहले से ही इस भयानक पाप में लिप्त हैं? क्या तीर पहले ही आपके कलेजे में बेध चुका है? क्या आप जाल ने पहले ही फँस चुके हैं और मरने पर हैं ? आज ही पश्चाताप करें! अपना पाप मान लें! आप मूर्ख हैं स्वीकार करें! जब भी आप व्यभिचार की किसी भी परीक्षा का सामना करें तो उससे उतनी ही तेज़ी और दृढ़ निश्चय से भागें जैसे यूसुफ पोतीपर की पत्नी से भागा था (उत्पत्ति 39:12)। कल पर मत छोड़ो – आज, अभी भागो!
परमेश्वर पाप क्षमा कर सकता है और क्षमा करेगा भी (अय्यूब 33:27-28; 1 यूहन्ना 1:9)। वह अब भी आपकी इज्ज़त और प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित कर सकता है और करेगा (1 कुरिन्थ 6:9-11)। व्यभिचार और हत्या के इतने गम्भीर अपराध के बाद भी दाऊद अब भी परमेश्वर के मन का मनुष्य था (1 राजा 15:1-5)। परमेश्वर की वह क्षमा जो पश्चाताप करने वाले पापियों के लिए यीशु मसीह के क्रूस पर के परिपूर्ण कार्य और उससे प्राप्त मुफ्त उद्धार का प्रयोजन (उपाय) आपकी समझ से परे है (यशायाह 55:6-9)। इस पर विश्वास करो! लेकिन तुम्हें अपने पापों से पश्चाताप करना ज़रूरी है और अभी, इसी क्षण भागना होगा, क्योंकि कल भी तुम्हें ऐसा मौका मिलेगा यह तुम दृढ़ विश्वास या कल जीने का अवसर आएगा इस पर आप भरोसा नहीं कर सकते।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।