नीतिवचन 7:22
वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, जैसे बैल कसाई–खाने को, या जैसे बेड़ी पहिने हुए कोई मूढ़ ताड़ना पाने को जाता है।
कोई पुरुष कब बैल के समान निर्बुद्धि बनता है? एक ऐसा मूढ़ जो बार-बार वही अपराध करता है और जेल जाता है? ऐसा वह तब बनता है जब वह किसी पराई औरत का पीछा करता है! एक वेश्या के साथ अपनी ज़िन्दगी दाव पर लगानेवाला पुरुष यकीनन मृत्यु की बलि चढ़ेगा जैसे बैल कसाई–खाने में। वह आगे बढ़ता है, यह नहीं जानता कि यह उससे उसका जीवन छिनने के लिए है (नीतिवचन 7:23)। वह उसका प्रतिकार नहीं कर पाता; आकर्षण बहुत ताकतवर है; वह उसका पीछा करते करते सीधे मौत के मुँह और नरक में पहुँच जाता है (नीतिवचन 7:27)।
पराई औरत – वह प्रत्येक स्त्री जो आपकी पत्नी नहीं है – एक घातक आकर्षण है। वह दिमाग को मदहोश कर देती है और ज़मीर की आवाज़ को दबा देती है। केवल मूर्ख सीधे उसके पीछे पीछे चला जाता है – तुरन्त और तेज़ी से, बिना सोचे-समझे। जैसे एक बैल वध किए जाने के लिए हरीहरी घांस की ओर चला जाता है, ठीक वैसे ही उसे लगता है कि आगे हरे-भरे चरागाह हैं। क्योंकि मूर्ख को कोई डर नहीं होता है और न शिक्षा को सुनता है, इसलिए वह अपने अपराधों में डूबता जाता है, हर बार यह सोचकर कि वह नतीजों और परमेश्वर के न्याय से बच जाएगा। निर्बुद्धि बैल और मूढ़ पुरुष दोनों ही कितने गलत हैं!
सुलैमान ने अपने बेटे को बुद्धि सिखाई और जीवन की सफलता के लिए उसे प्रशिक्षित किया। उसने पराई स्त्री के बारे में उसे बार बार चेतावनी दी (नीतिवचन 2:16-19; 5:1-23; 6:23-35; 7:1-27; 9:13-18; 22:14; 23:27-28; 30:20)। वह जानता था कि उसे उन बदचलन औरतों के बारे में चेतावनी देनी ज़रूरी थी जो अपने कपड़ों, मीठी मीठी बातों और चुम्बनों से उसे व्यभिचार में फँसा सकती थीं। उसने विस्तार से इसका वर्णन करने के लिए एक लंबा दृष्टांत लिखा कि वह कैसी-कैसी चालें चलती है (नीतिवचन 7:6-23)। उसने इसे चेतावनियों के साथ शुरू किया और समाप्त किया (नीतिवचन 7:1-5,24-27)।
अगर कोई पुरुष किसी व्यभिचारी औरत को ज़रा-सा भी मौका देता है, तो वह उसे नष्ट कर देगी (नीतिवचन 7:21,26; 23:28)। वह उसे इतनी चाहनेयोग्य और खुबसूरत दिखाई देती है कि वह उसके आँचल में छिपी पीड़ा और मृत्यु को नहीं देख पाता (नीतिवचन 9:18); वह उसके लिए इतनी लुभावनी और आकर्षक होती है कि वह घायल होने से खुद को बचा नहीं सकता (नीतिवचन 5:6; 7:21)। सुलैमान ने यहाँ जिस घटनाक्रम का दृष्टांत दिया उसमें पीड़ित ने रात के समय उसके घर के पास जाकर एक घातक गलती कर दी (नीतिवचन 7:6-10)। उसे दूर रहना चाहिए था; उसे उसके बारे में सोचना नहीं चाहिए था; जब उसके मन में काम-वासना का ख़याल आया तब उसे घर पर ही रहना चाहिए था।
औरतें पुरुषों से अधिक शक्तिशाली होती हैं (नीतिवचन 7:26)! दुष्ट औरतें पुरुषों को फांसने के लिए मीठी मीठी बातों, अंग प्रदर्शक अभद्र कपड़े, आँख-मिचौली, घर से बार-बार बाहर जाना, अचानक स्पर्श और अपने पति से संतुष्ट न होने की बातों का उपयोग करती हैं। एक सद्गुणी औरत प्रशंसा, समर्पण, घर में ही तरह-तरह के कपड़े, एक सुडौल शरीर, अपने पति को सोच-समझकर छूने और अपने पति के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के लिए मौखिक निमंत्रण का उपयोग करती है। सुलैमान के श्रेष्ठगीत 4:1-16 और 7:1-9 देखें।
मित्र, खतरा बहुत बड़ा है। परिणाम भयानक हैं। मज़ा सिर्फ़ थोड़े समय का है, और यह ऐसा सुख है जो भोगने के बाद भय, अपराधबोध, शर्म और पीड़ा के कारण नष्ट हो जाता है। उससे दूर ही रह! यदि तू उस की तरफ़ देखता है, तो जल्द ही ऐसा होगा कि तू उसका प्रतिकार नहीं कर पाएगा (नीतिवचन 6:25)। यदि तू उसकी बातें सुनता, तो वह अपनी बातों से तुझ पर क़ाबू पा लेगी (नीतिवचन 7:14-21)। यदि तू उसे तुझे छूने देता है, तो जाल और भी शक्तिशाली बन जाता है (नीतिवचन 5:20; 7:13)। सुरक्षा का केवल एक ही उपाय है जो कभी असफ़ल नहीं होता- उसके पास कभी मत जा। ऐसी व्यभिचारी स्त्री से दूर ही रह; उसके साथ कोई भी संबंध मत रख; पाप को ज़रा भी अवसर मत दे (नीतिवचन 5:15; 5:8; 6:27-28; 7:25; रोमियों 13:14)।
क्या शिमशोन का उदाहरण पर्याप्त नहीं है? वह जानता था कि दलीला का इरादा उसका विनाश करना था। वह यह जानता था। लेकिन फिर भी वह उस आग के साथ खेलता रहा। वह उसका प्रतिकार नहीं कर सका। वह उसे छोड़ नहीं सका। वह उसे मना नहीं कर सका। और वह जीत गई। वह आसानी से जीत गई। वह हार गया। वह बुरी तरह हार गया। एक मूर्तिपूजक पलिश्ती वेश्या ने दुनिया के सबसे ताकतवर पुरुष को हरा दिया। क्या यहूदा, दाऊद, सुलैमान और अन्य लोगों की चेतावनी पर्याप्त नहीं है? अपनी पत्नी से संतुष्ट रहो (नीतिवचन 5:19-20; 1 कुरिं. 7:1-5; इब्रा. 13:4)!
रेड लाइट एरिया में काम करनेवाली वेश्याएँ उतना गम्भीर खतरा नहीं हैं। वहाँ जाने वाले ज़्यादातर पुरुष उम्मीद से परे हैं। असली खतरा उन औरतों से है जिन्होंने दुनिया के साथ समझौता कर लिया है और अपनी लाज-शरम, शालीन कपड़े, घर में संतोष और मसीह के प्रति प्रेम को खो दिया है। सुलैमान ने अपने दृष्टांत में जिस औरत का ज़िक्र किया वह एक उच्च कोटि की और शानदार चर्च जाने वाली औरत थी (नीतिवचन 7:14-18)। लेकिन वह एक दुष्ट औरत थी जिसे परमेश्वर ने तुच्छ जाना (नीतिवचन 30:20; गिनती 5:11-31; यशायाह 3:16-26; यहेजकेल 16:30-34)।
इस नीतिवचन का सबक समझने में इतना जटिल नहीं है। यदि आप किसी ऐसी औरत के बारे में सोचते हैं या उसके साथ बातचीत करते हैं जो फ्लर्ट करती है, तो आप सीधे नरक और मृत्यु की ओर जा रहे हैं (नीतिवचन 2:18; 5:5; 7:27; 9:18)। हाँ, मूर्खता का विचार भी पाप है (नीतिवचन 24:9)। कल्पनाएँ और पोर्नोग्राफ़ी, परमेश्वर की दृष्टि में शाब्दिक व्यभिचार के समान ही बुरी बातें हैं, ये दोनों आपको वध किये जाने के लिए तैयार करती है जिसके बाद बचने की कोई उम्मीद नहीं होगी (अय्यूब 31:1,9-12; मत्ती 5:27-28; 15:19; याकूब 1:14-16)। सबसे अच्छी सुरक्षा आपका अपनी खुद की पत्नी के साथ एक पवित्र और रोमांटिक रिश्ता है (नीतिवचन 5:19; सभोपदेशक 9:7-10; 1 कुरिं 7:1-5; इब्रानियों 13:4)।
आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए, परमेश्वर झूठे धर्म की तुलना व्यभिचार से करता है, क्योंकि सांसारिक धर्मों का आपका चुनाव उस औरत के समान है जो अपने पति को छोड़कर ग़ैर मर्द के साथ चली जाती है (भजन 106:39; याकूब 4:4)। वह सच्ची कलीसिया को पवित्र स्त्री के रूप में और झूठी कलीसिया को वेश्याओं के रूप में वर्णित करता है। और इस नीतिवचन का सबक इन दोनों तुलनाओं अचूक मेल खाता है। अधिकांश लोग सीधे या सिर के बल, लोकप्रिय चर्चों के चौड़े रास्ते पर भागते जा रहे हैं जो विनाश की ओर ले जाता है (मत्ती 7:13)। केवल कुछ ही कुलीन और सद्गुणी लोग ऐसे हैं जो सच्चे धर्म के प्राचीन मार्गों की खोज करते हैं और उन्हें साबित करते हैं (प्रेरितों 17:11; मत्ती 7:14; यिर्मयाह 6:16; 1 थिस्सलुनीकियों 5:21)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।