नीतिवचन 7:16

मैंने अपने बिछौने को मिस्र के बूटे कढ़े हुए झीने वस्त्र से संवारा है। (केजेवी)

सजा-धजा सुंदर बिछौना पुरुष को बहकाने की एक तरकीब है। अच्छी पत्नियां इस ओर ध्यान देंगी। बुद्धिमान पुरुष इससे चेतावनी लेंगे। एक युवक को बहकाने के विषय में सुलैमान ने जो दृष्टांत दिया उसमें की व्यभिचारिणी ने उन प्रयासों का वर्णन किया जो उसने उसे कामुक आनंद में परम सुख देने के लिए किए (नीति 7:6-23)। लेकिन बिछौना कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, यह उसमें छिपी मृत्यु और नर्क के लिए एक धोखा देनेवाला झूठ है।

सुलैमान पुरुषों की कमज़ोरी को जानता था। वह उन पर आनेवाली परीक्षाओं को समझता था। उसने अपने पिता के बहुविवाहों और व्यभिचार के कारण आए संकटों को देखा था। वह स्त्रियों के छल-कपट को जानता था। उसकी अपनी 700 पत्नियाँ और 300 रखैलियाँ थीं (1 राजा 11:1-3)। उसने उन सभी के विषय में यह निष्कर्ष निकाला कि एक बुद्धिमान मनुष्य उनसे दूर रहेगा (सभो 7:26-29)। उसे कभी कोई सद्गुणी स्त्री नहीं मिली!

एक बेटे की देखभाल करने वाले पिता और इस्राएल के उपदेशक के रूप में, उसने बार-बार वेश्याओं और व्यभिचार के खतरों के खिलाफ युवाओं को चेतावनी दी (नीति 2:16-19; 5:1-23; 6:20-35; 7:1-27; 9:13-18; 22:14; 23:26-28; 30:20; 31:3)। यहाँ उसने एक लंबा दृष्टान्त लिखा जो एक ऐसे जवान का वर्णन करता है जिसका फुसलानेवाली व्यभिचारिणी के छल-कपट के कारण विनाश हुआ (नीति 7:6-23)। इस

फुसलाने में कुशल स्त्री जानती है कि यदि पुरुष की निगाह सही निशाने पर लगवाई जाए तो वह आसानी से बहक जाता है। सुलैमान ने उसकी सुंदरता और उसकी आंखों के इशारों के खतरे के विषय में चेतावनी दी (नीति 6:25)। यह एक स्त्री का नज़ारा ही था जो उसके पिता को बहुत महंगा पड़ा (2 शमूएल 11:1-5)। इस व्यभिचारिणी ने अपने बिछौने को सजाया ताकि वह उसके रूप-रंग (नीति 7:16) और सुगंध से अपने शिकार को आकर्षित करें (नीति 7:17)। वह उसके सामने असहाय था।

ऐसी स्त्री से बचने का एकमात्र तरीका है उससे बहुत दूर रहना, जहां आप उसे देख या सुन न सके (नीति 2:16; 4:14-15; 5:8; 7:8)। यदि कोई उसके नज़दीक जाए, तो ज्यादातर मामलों में पुरुष उसका प्रतिकार नहीं कर पाते। स्त्री के उत्तेजित करनेवाले रूप को देखकर बहक जाना पुरुषों की मूर्खता है, फिर चाहे वह कितनी भी मासूम या व्यावहारिक क्यों न दिखाई पड़े। यीशु ने कहा कि ऐसे मामलों में तुम्हारी दाहिनी आंख को निकालकर फेंक दो, या तुम्हारा दाहिना हाथ काट कर फेंक दो (मत्ती 5:27-30)।

उसका बिछौना कढ़ाई किया हुआ है – जो चादर, झालर, और मंडप होता है! सिरहाने के तख्ते, पायदान के तख्ते, और स्तम्भों पर खूबसूरत नक्काशी की हुई है। चादरें – शापित चादरें – मिस्र से आयातित झीने वस्त्र (सन के कपड़े) हैं। जिस स्थान पर यह यौन अन्तरंग सुख दिया जाने वाला है उसके मात्र उल्लेख ने मूर्ख के दिल पर कब्जा कर लिया, और इस स्थान के सविस्तार सुंदर वर्णन ने उसे और कमज़ोर कर दिया है। वह बैल की नाईं वध करने को, या पक्षी की नाईं फन्दे में फंसने चला गया, और नहीं जानता कि यह उसके प्राण के लिए बिछाया गया जाल है (निर्ग 7:22-23)।

भक्तिमान और कुलीन पत्नियां यहां सीख सकती हैं – वे अपने-अपने पति के सुख के लिए अपने बिछौनों को सुशोभित करना सीख सकती हैं। केवल व्यभिचारी ही क्यों जाने कि प्रेम-प्रसंग की बढ़ाई कैसे करनी है और कैसे एक पुरुष के लिए अपने आकर्षण को बढ़ाना है? सद्गुणी स्त्री इन कलाओं को जानती थी (नीति 31:22)। क्या आप सरल मंडप बना सकती हैं? क्या आप मामूली चादर हटाकर उसकी जगह मलमल या रेशम की चादर बीछा सकती हैं? एक नई चादर खरीद सकती हैं? आपको अपने पति के लिए एक रोमांटिक और कामोत्तेजक स्त्री होना चाहिए। आप को सस्ती, साधारण,और मुलायम चादरों के बीच के फर्क को समझना होगा।

यदि प्रेमी बनने का यह निर्देश आपके लिए एक नई खबर है, तो बाइबल पढ़िए। बाइबल के 66 पुस्तकों में सुलैमान का श्रेष्ठगीत है – एक पति और पत्नी के विषय में एक वर्णनात्मक प्रेमगीत और एक दूसरे के शरीर के लिए उनकी तीव्र इच्छा। आप वहां एक-दूसरे के लिए उनकी तड़प और तैयारियों के विषय में पढ़ सकते हैं। पत्नियों, जिस प्रकार रिबका इसहाक के लिए थी क्या तुम अपने अपने पतियों के लिए क्रीडा करनेवाली पत्नी बन सकती हो (उत्पत्ति 26:8)? परमेश्वर ने पति-पत्नी के बीच प्रेम, विवाह और लैंगिक अन्तरंग सम्बंध को नियुक्त किया, और बाइबल इन तीनों को सिद्ध करने के लिए परमेश्वर-प्रेरित नियमावली है।

क्या आप 1 कुरिन्थियों 7:1-5 में वर्णित अपने पति के लिए नियत यौन-सम्बंध के परोपकार को समझती हैं, कि वह कब, कहां, किस प्रकार, और कितनी बार आप से यह सुख चाहते हैं? पौलुस द्वारा दिया गया यौन-क्रीडा का नियम दोनों के लिए है – पति का भी अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने का उतना ही दायित्व है। हालांकि, यहाँ यह नीतिवचन व्यभिचार और परस्त्रीगमन के विषय में चेतावनी देता है और दोनों की भर्त्सना करता है, फिर भी पौलुस ने सिखाया कि विवाह यौन-सम्बंध के लिए बिछौने को निष्कलंक रखता है (इब्रानियों 13:4)। जो कुछ प्रकृति के विपरीत न हो वह सब उचित है, और उसे पूरे जोश के साथ किया जाना चाहिए।

एक बदतर वेश्या है जो ऐसा बिछौना सजा रही है जो घातक है – और वह वेश्या है आत्मिक व्यभिचार की – वह जो आध्यात्मिक व्यभिचार कराती है। वह सबसे बड़ी वेश्या है – मूर्तिपूजक झूठी कलीसिया जो कर्मों से धर्मी ठहराए जाने की शिक्षा देती है- वह सभी व्यभिचारिणी कलीसियाओं की माता है – जो अपने चर्च की इमारतों को नक्काशीदार कार्यों, झालरों, और मलमल के कपड़ों से सजाती है ताकि मूर्खों को अपने घृणित सिद्धांतों और परंपराओं के साथ आध्यात्मिक व्यभिचार करने बहका सके (प्रका 17:1-6)। उसे पहचानना आसान है – वह यूहन्ना के दिनों में राजाओं पर राज्य करने वाली नगरी थी (प्रका 17:18)।

वह अपने भड़कीले गिरजाघरों को सोने, बैंगनी, और लाल रंग – वेश्याओं के धातु और रंगों से सजाती है। उसकी इमारतें निर्धन गांवों में ऊपर उठी हुई दिखाई देती हैं, जो भ्रमित श्रमिकों के खून-पसीने और आँसुओं से बांधी जाती हैं, और शोकग्रस्त विधवाओं के बटुए से उन्हें भुगतान किया जाता है। यदि आपको मेरे किसी भी शब्द पर संदेह है, तो वैटिकन के सेंट पीटर के महामंदिर की ऊंची वेदी और सिंहासन पर एक नज़र डालें। मिस्र से क्या आयात किया जाता है? सेंट पीटर चौक के स्तम्भ श्रेणियों के बीच लिंगीय आकार की मीनार!

एक बुद्धिमान व्यक्ति आध्यात्मिक व्यभिचार के लिए सजाये गए धोखेबाज बिछौने को ठुकरा देगा। वह मसीह की दुल्हन की खोज करेगा, जो प्रेरितों के विश्वास और व्यवस्था पर निर्मित एक सीधी-साधी कलीसिया है, जो उसकी धार्मिकता से सुशोभित है और पूरी दीनता और पवित्रशास्त्र की अधीनता में रहती है। वह वहाँ सच्चे पवित्र लोगों के साथ रहेगा, जो परमेश्वर की आज्ञाओं को मानते हैं और यीशु की गवाही देते हैं (प्रका 12:17)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।