नीतिवचन 7:15

इसी कारण मैं तुझ से भेंट करने को निकली, मैं तेरे दर्शन की खोजी थी, और अभी पाया है।

ये शब्द एक व्यभिचारी औरत बोल रही है। उसके शब्दों में दम है। वह वर्णन करती है कि उसमें अपने प्रेमी को पाने के लिए कितना जुनून, लगन और सफलता की भूख है। वह रोमांटिक बनकर उसे उसके विवेक और नैतिक शिक्षा से बहकाती है। वह अपनी ज्वलंत इच्छाशक्ति की अभिव्यक्ति के साथ उससे मीठी मीठी बातें करती है, और वह उसके झांसे में उतनी ही आसानी से और तुरंत आ जाता है, जितनी आसानी से एक पक्षी जाल में फँस जाता है। वह जानती है कि कैसे अपने शिकार को झूठे प्यार के सुन्न करने वाले दुःस्वप्न में फसाने के लिए चूमना और बहलाना है।

आपकी पत्नी को छोड़ हर कोई स्त्री पराई स्त्री हो सकती है। और वह पराई स्त्री है – और जान की दुश्मन भी – अगर वह आपके साथ यौन सम्बन्ध के लिए आपकी वासनाओं को उत्तेजित करने या अपनी ओर खींचने के लिए कुछ भी करती है। उसके चुंबन या शब्द झूठ हैं, क्योंकि वे प्रेम और आनंद की बात तो करते हैं, लेकिन उनमें केवल नफ़रत और दर्द है। उसके चुंबन को ग्रहण मत करो, और न उसकी बातों को सुनो।

सुलैमान ने यह अध्याय पराई स्त्री के खिलाफ चेतावनी देने के लिए लिखा। वह बहकाने के लिए कैसे कैसे पैंतरे इस्तमाल करती है इसका उसने विस्तार से वर्णन किया : उसका चालाक चरित्र, उसकी रोमांटिक हरकतें, चापलूसी से भरी उसकी चिकनी-चुपड़ी बातों का अंदाज़ और वह पकड़े न जाए इसलिए वह क्या क्या सावधानी लेती है, आदि (नीतिवचन 7:10-21)। एक बुद्धिमान पिता के आदर्श उदाहरण के रूप में, उसने अपने बेटे को जीवन में सबसे खतरनाक परीक्षाओं में से एक – व्यभिचारी स्त्रियों के बारे में चेतावनी देने का प्रयास किया।

औरतों के साथ -क्योंकि उसकी 700 पत्नियों और 300 रखैलें थीं – सुलैमान के व्यापक अनुभव ने उसे एक अनूठा लाभ दिया (1 राजा 11:3)। उसने अक्सर स्त्री की चापलूसी भरी बातों में निहित आग्रह और शक्ति के बारे में चेतावनी दी (नीतिवचन 2:16; 5:3; 6:24; 7:5,21)। लेकिन यहाँ उसके कुछ शब्दों का पूर्वावलोकन है – अपने शिकार के लिए उत्साही जुनून और उत्कट प्रेम की चापलूसी भरी मीठी अभिव्यक्तियाँ।

इस जानलेवा दुश्मन के डर से हर एक पुरुष को काँप उठना चाहिए। यूसुफ एक मोहिनी औरत के पास से भाग गया, भले ही इस कारण उसपर झूठा लांछन लगाकर उसे जेल में डाल दिया गया (उत्पत्ति 39:7-20)। शिमशोन ने लुभावने झूठ पर ध्यान दिया, और इसकी कीमत उसे अपने बालों का बल और अपना जीवन खो कर चुकानी पड़ी (न्यायियों 16:4-21)। एक स्त्री की भावुक मीठी मीठी बातें अधिकांश पुरुषों पर हावी पड़ जाती हैं। प्रेमपूर्ण शब्द और उत्सुक प्रयास प्रतिरोध की शक्ति को दबा देते हैं।

सुरक्षा का उपाय सरल है। उन वांछनीय स्त्रियों से दूर रहें जो आपसे विवाहित नहीं हैं। औरतों के साथ ऐसे किसी भी ऐसे शब्द या व्हाट्सएप टेक्स्ट, SMS, और सोशल मीडिया पर वार्तालाप से दूर रहें जिसमें वह आपके लिए प्यार का संकेत भी देती हो, और जो उसके साथ जान-पहचान का रिश्ता है उसे पूरी तरह से ख़त्म कर दें। याद रखें कि पत्नी के अलावा किसी और से चुंबन और चापलूसी भरी मीठी बातें आपके विनाश के लिए एक आकर्षक मोहजाल है, चाहे वे दुर्भावना से हो या अज्ञानता में दिए गए हों।

ख्रिश्चन पत्नी, यदि आप अपने पति को बहकाऊ स्नेह और प्रशंसा से वंचित रखती हैं, तो आप उसके यौन पापों में भागीदार होंगी, क्योंकि आप उसे उस चीज़ के प्रति कमज़ोर बनाती हैं जो अन्य औरतें देना जानती हैं और देने को तैयार भी हैं। पिछली बार आपने उसके रूप और चरित्र की अच्छी विशेषताओं की प्रशंसा कब की थी (श्रेष्ठगीत 5:9-16)? यहाँ तक कि पौलुस ने भी इसे प्रोत्साहित किया था (1कुरिं 7:3)।

यहाँ दी गई चेतावनी उन लोगों पर भी लागू होती है जो जिन के लिए पेट ही उनका ईश्वर और धार्मिक समझौता करना फ़ितरत है – वे ख्रिश्चन लोग जो भक्ति का दिखावा करते हैं, लेकिन पवित्र जीवन नहीं जीते। उनकी चिकनी चुपड़ी और मीठी मीठी बातें भोलेभाले लोगों को धोखा देती हैं, जैसे कि यहाँ एक व्यभिचारी औरत ने जवान युवक को अपने शब्दों से फंसाया। इसलिए पौलुस ने ऐसे सभी लोगों को चिन्हित करने और उनसे दूर रहने की चेतावनी दी (रोमियों 16:17-18; फिलिप्पियों 3:17-20; 1 तीमुथियुस 6:3-5)।

याद रखें, दुश्मन के चुम्बन और शब्द छलपूर्ण होते हैं (नीतिवचन 27:6; 26:24-28)। उनका जीवन झूठ से भरा है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उनके शब्द और प्रेम के दावें झूठे हैं (भजन 28:3; 55:21)। वेश्याओं की तरह, उनके भी मन धूर्त होते हैं (नीतिवचन 7:10); उन्होंने दिल से सत्य और निष्ठा का त्याग कर दिया है, इसलिए उनके शब्द भी छलपूर्ण हैं। उनके घमंड भरे शब्द सिर्फ़ झूठ का झाग हैं (2 पतरस 2:18; यहूदा 1:16)। उनकी जीवनशैली से उनकी पहचान करें।

जब वे कहते हैं, “तुमसे मिलना, बातें करना, बड़ा अच्छा लगता है,” तो उनका क्या मतलब होता है? वह अच्छा क्या है? उन्होंने आपके लिए क्या अच्छा किया है, या उन्हें आपसे क्या अच्छा मिला है? वे आपको क्या अच्छा देना चाहते हैं, या वे आपसे क्या अच्छाई की उम्मीद कर रहे हैं? अच्छाई के बारे में सिर्फ बातें करने के बजाय, उन्हें अच्छाई करनी चाहिए, या तो परमेश्वर की आपकी अच्छी आराधना में शामिल होकर या आपकी आराधना को सही करके ताकि यह अच्छी हो सके।

सच्चा प्रेम केवल यीशु मसीह में पाया जाता है और केवल सत्य में मौजूद है (1 कुरिन्थियों 13:4-7; फिलिप्पियों 1:9-11; 1 यूहन्ना 4:7-13)। यह आश्चर्यजनक है कि कितनी बार बड़ी मुस्कान, गर्मजोशी से भरे अभिवादन, प्रेम से भरे आलिंगन और आंसू भरी आँखों में यीशु मसीह या उनके सुसमाचार के बारे में कुछ भी नहीं होता है। यह अपवित्र मित्रता क्या है? यह खुद को धोखा देनेवाले धोखेबाज मनुष्यों का झूठा धोखा है, जिन्होंने परमेश्वर के प्रेम के बजाय सुख के प्रेम को चुना है (2 तीमुथियुस 3:4,13)। उनके चुंबन और शब्दों को तुच्छ समझो (नीतिवचन 27:6)।

क्या यह कोई आश्चर्य की बात है कि दाऊद ने एक ही भजन में दो बार प्रार्थना की कि परमेश्वर उसे परदेशियों अर्थात् झूठे भाइयों के वश से छुटकारा दे, जिनके मुँह से व्यर्थ बातें निकलती हैं और उनका दाहिना हाथ झूठ का दाहिना हाथ है (भजन 144:7-8,11)? एक समझदार पाठक के रूप में, दाऊद ने ऐसे चापलूसी करने वाले लोगों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना की ताकि वह अपने घराने पर परमेश्वर की आशीषों का आनंद ले सके (भजन 144:12-15)।

रोम का चर्च और सभी झूठे चर्च एक ही मार्ग का अनुसरण करते हैं। वे उस छल का उपयोग करते हैं जो उन्होंने अपने पिता, शैतान, से सीखा (यूहन्ना 8:44)। वे धर्मी मनुष्य होने का दिखावा करते हैं – मसीह के प्रेरित और धार्मिकता के सेवक – लेकिन वे भूखे भेड़िये हैं (मत्ती 7:15; लूका 20:20-22; प्रेरितों के काम 20:29-30; 2 कुरिंथ 11:13-15)। जैसे वेश्या किसी व्यक्ति को उसके पैसों के लिए बहकाती है, वैसे ही ये झूठे शिक्षक अपने झूठे शब्दों से सीधे-सादे मसीहियों को फंसाकर अपना धन जुटाते हैं (2 पतरस 2:3)।

पराई स्त्री का इलाज है एक सद्गुणी और कुलीन स्त्री को ढूँढ़ना और उससे विवाह करना जिसके साथ आप प्रतिदिन परमेश्वर-सम्मानित संगति और संभोग कर सकें, जिसके परिणामस्वरूप आप एक परिवार बना सकें जिससे आपको बड़ा आनन्द और सुख मिले (नीतिवचन 5:15-19)। झूठे धर्म के झूठे चर्चों का इलाज है एक बाइबल-प्रचार करने वाली, प्रेरितिक कलीसिया को ढूँढ़ना और उसमें शामिल होना जो प्राचीन मार्गों का अनुसरण करती है और पवित्रजनों को एक ही बार सौपें गए विश्वास के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करती है (यिर्मयाह 6:16; यहूदा 1:3)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।