नीतिवचन 7:14

मुझे मेलबलि चढ़ाने थे, और मैं ने अपनी मन्नतें आज ही पूरी की हैं।

वेश्याएं बाहरी रूप से धार्मिक हो सकती है। वे कलीसिया में भी पाई जा सकती हैं। यहाँ सुलैमान ने एक विचित्र पराई स्त्री का वर्णन किया – एक वेश्या, या व्यभिचारिणी। उसने अपनी धार्मिक गतिविधियों की उपलब्धियों का हवाला देकर अपने युवा पीड़ित को बहकाया: वह उच्च वसूलों पर चलने वाली एक भली स्त्री थी जो धार्मिक स्थानों पर अपनी उपस्थिति रखती थी; और उसके पास उसके साथ साझा करने के लिए उसके सर्वोत्तम बलिदान थे।

मेलबली उसके चढ़ाने वाले और याजक के बीच बांट दी जाती थी। चूंकि बलिदान का पशु बेदाग़ होता था, इसकारण इससे उत्पन्न भोजन उच्चतम गुणवत्ता का होता था (नीतिवचन 17:1; लैव 3:6; 22:21)। उपासक के पास बचा हुआ हिस्सा अक्सर दोस्तों के साथ साझा किया जाता था या दावतों के लिए पकाया जाता था (लैव 7:15-16; 19:5-6; व्यवस्था 12:6-7)।

मेलबली धन्यवाद देने या मन्नतें पूरी करने के लिए स्वेच्छा से चढ़ाए गए बलिदान होते थे (लैव 19:5)। वेश्या का भी धर्म का एक रूप हो सकता है, जो उसके स्वार्थी लक्ष्यों की पूर्ति करता है। इससे उसका ज़ख़्मी विवेक तसल्ली पाता है; यह उसके अनैतिक जीवन को धर्म के दिखावे में छिपा लेता है; और यह उसके लिए एक सद्गुणी युवक को बहकाने में मददगार साबित हो सकता है (नीतिवचन 6:26)। या इससे उसके तीनों उद्देश पुरे हो सकते है!

सुलैमान के विस्तारित दृष्टान्त में वर्णित यह पराई स्त्री सड़क पर खड़ी कोई आम फूहड़ औरत नहीं थी। वह आर्थिक रूप से संपन्न, महान प्रतिष्ठावाली, और संगती के लिए आकर्षक एक प्रशंसात्मक स्त्री थीं। उसने युवक के साथ एक आनंदमय धार्मिक उत्सव साझा करने की पेशकश की। उपदेशक ने अपने बेटे को चेतावनी देने की पूरी कोशिश की कि एक वेश्या सतर्क युवा पुरुषों को लुभाने के लिए अपना आचरण बदल सकती है (नीतिवचन 5:6; सभो 7:26)।

यहाँ बहकानेवाली एक शक्तिशाली स्त्री है – व्यभिचार के अपने निमंत्रण की ताकत को और अधिक बढ़ाने के लिए चरित्र और आध्यात्मिकता को जोड़नेवाली एक हसीन और शिष्ट महिला। पुरुष अपने ठंडे दिल, धन खो देने के स्वाभाविक डर, बीमारी की संभावना, वेश्या की शारीरिक स्वच्छता की कमी, पुरुषों द्वारा उसका बार-बार उपयोग, कानूनी जोखिम, और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा जैसी बातों के कारण वेश्याओं के पास जाने से डर सकते हैं। उपदेशक जानता था कि किसी भी मामले की जड़ तक कैसे पहुँचना है।

कितना चित्ताकर्षक आमंत्रण है! उसका कोई गुप्त वित्तीय उद्देश्य नहीं था, क्योंकि किराया भरने की पेशकश भी उसी ने कीं। वह एक संवेदनशील और ईमानदार स्त्री थीं, जिसे उसके नगर के निवासियों के प्रतिष्ठित समाज में अच्छी तरह से स्वीकार किया गया था। उसके पास बहुत अच्छा खाना था, और उसकी एकमात्र महत्वाकांक्षा थी किसी हैण्डसम जवान की संगती। उसने कहा, “आ, मैं चाहती हूँ कि तू इस अद्भुत दिन का पूरा पूरा उपयोग करे, और मेरे साथ जीवन की उत्तम चीजों का आनंद लें।”

नौजवान! होश में आ! अपनी आँखें खोल! उसका निमंत्रण तुझे मृत्यु और नरक में ले जाने के लिए लगाया हुआ एक फन्दा है (नीतिवचन 7:27)। एक बार अगर तू उसकी कामुक बाहों की पकड़ में आ जाए और उसके चिकनी-चुपड़ी बातों से भरे होठों के जादू में फंस जाए, तो तू ऐसा खो जाएगा कि फिर से खड़े हो पाने की कोई आशा न होगी (नीतिवचन 5:22; 22:14; 23:27)। उससे दूर रह! कुछ परीक्षाएं ऐसी हैं जिनसे तू लड़ सकता है, लेकिन यह परीक्षा ऐसी है जिससे तुझे लड़ना नहीं, बल्कि पीठ दिखाकर भागना है, जैसे युसूफ भागा था!

बुरे उद्देश के साथ किए गए पाप को छिपाने के लिए धर्म का एक रूप ऐसे अपराध को बढ़ा देता है (नीतिवचन 21:27)। रोमन कैथोलिक कलीसिया धर्म की कई चापलूसी भरी बातें प्रस्तुत करती है, लेकिन यह एक महान वेश्या और पृथ्वी की वेश्याओं और घृणित चीजों की जननी है (प्रक 17:1-6), जिसने कुवांरापन और गरीबी की प्रतिज्ञा का उपयोग किया है, और ये दोनों ही बातें बाइबल के विपरीत हैं, कि धोखा दे और बहुतों का नाश करें। खबरदार!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।