नीतिवचन 6:5

और अपने आप को हरिणी के समान शिकारी के हाथ से, और चिड़िया के समान चिड़ीमार के हाथ से छुड़ा।

तीव्र गति से जल्दबाज़ी करने का समय है! भागने के लिए ऊर्जा के हर अंश का अन्धाधुन्ध तरीके से उपयोग करने का समय! खतरे से बच निकलने के लिए हिंसक तरीके से कुछ भी करने का समय! कल्पना करें कि आप डूब रहें हो तो किनारे तक पहुँचने की आप को अपने में कितनी उत्कंठ इच्छा पैदा करनी होती है। कुछ ख़तरें जानलेवा होते हैं। कई लोग ऐसे खतरों से बचकर निकलने में ज़रा भी देरी नहीं लगाते। आपको कदम उठाना होगा, और अभी, इसी वक़्त उठाना होगा। आपको अपनी सुरक्षा के लिए आक्रामक बनकर वह सब करना ज़रूरी है जो आप कर सकते हैं।

आर्थिक मसलें दुखभरे हो सकते हैं और जैसे ही आपको अपनी गलती का एहसास हो, उसमें से तुरन्त बाहर निकले। यदि आपने किसी कर्ज़ में किसी के ज़मानतदार बनने की मूर्खता की हैं तो आपने अनावश्यक खतरा उठा लिया है, अगर ग़लती का एहसास हो गया हो तो तुरंत इस सौदे से बाहर निकलें। जिस जाल में आप फँस गएँ हो तो इससे पहले कि वह आपको पूरी तरह से अपने लपेटे में ले ले, आपको उस जाल से बचकर निकलना होगा। मुसीबत आने से पहले उससे बाहर निकलने के लिए व्याकुल हो जाएं। राजा सुलैमान अपने बेटे को किसी ऋण-सौदे में ज़मानतदार बनने के विरुद्ध कुछ ऐसी ही चेतावनी दे रहा है (नीतिवचन 6:1-5)।

इस नीतिवचन में उल्लेखित हरिणी एक छोटी प्रजाति है, जो यूरोप और एशिया के कुछ प्रदेशों में पाई जाती है। इसके पैर हल्के होते हैं और यह तेजी से छलाँग लगाती हैं और शिकारी की भनक लगते ही डर के मारे बड़ी तेज़ी से दौड़ती है। इससे पहले कि कोई शिकारी इस पर तीर चलाए, यह तेजी से भागकर बचकर निकल पाती है। अमेरिका में शिकार की अनुमति है, और ऐसी प्रजाति के किसी हिरण को पकड़ने के लिए आग्नेयास्त्र वाले शिकारियों को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वे छिपकर बैठी शिकारी बिल्लियों को भी चकमा देकर बच सकते हैं।

चिड़ियों को चिड़ीमार के जाल में फंसना पसंद नहीं है। वे खुद को जाल से छुड़ाने के लिए अपनी सारी ऊर्जा और शक्ति का आखरी कतरा लगाकर छटपटाती हैं। उनकी उन्मत्त झटपट को देखना, जिसका कारण उनका तीव्र और स्वाभाविक भय होता है, मन को लगभग दुखी कर देता है, क्योंकि एक पक्षी कैसे अपनी स्वतंत्रता को पुनः प्राप्त करने के प्रयासों में व्यावहारिक रूप से अंदर-बाहर होता है यह साफ़ साफ़ देखा जा सकता है।

पाठक, क्या आप सुन रहे हैं? क्या आप उपदेशक की बात की ओर अपना ध्यान दे रहें हैं? सुलैमान ने अपने बेटे को मूर्खतापूर्ण वित्तीय प्रतिबद्धताओं, विशेष रूप से सहहस्ताक्षरित ऋणों के बारे में सावधान किया। वह राजा का पुत्र होने के कारण उसके सामने दूसरों के आर्थिक मसलों में पड़ने के प्रलोभन आते थे, क्योंकि उसके मित्र उससे अपने ऋण और अन्य दायित्वों में गारंटी देने का अनुरोध करते सकते थे। चूँकि वह धनवान था, इसलिए वह सौदागर या ‘डीलमेकर’ बनने के लिए ऐसी चीजों पर आसानी से सहमत होने खुला होता था।

यदि ऐसी मूर्खतापूर्ण प्रतिबद्धता पहले ही की जा चुकी होती थी, तो जैसा कि सुलैमान ने अपने बेटे को वर्णन करके बताया, इसके पहले कि उसका मित्र उसे बर्बाद कर दे, उसे कम से कम उस उत्तरदायित्व से बाहर निकलने का प्रयास ज़रूर करना चाहिए (नीतिवचन 6:1-5)। यदि वह जल्दबाजी में अपने ही मुँह के वचनों से फँसकर कर्ज़ के व्यवहार में किसी के लिए उत्तरदायी हुआ हो, तो उसका घमंड उसे पलटने से न रोकने पाए, और इस पर तुरन्त अमल करने में आलसी नहीं होना है।

बुद्धि में बुद्धिमानीपूर्ण वित्तीय प्रबंधन करना भी शामिल है। बुद्धि कर्ज़ में किसी का ज़मानतदार बनने के खिलाफ़ आगाह करती है; वह कर्ज़ लेने के खिलाफ सावधानी का इशारा देती है; वह जागरूक करती है कि धन अस्थायी है; वह निर्भर देनदारियों के विरुद्ध चिताती है (नीतिवचन 22:26-27; 22:7; 27:24; 22:3)। बुद्धि बचत करने और चर्च तथा ज़रूरतमदों को देने की मांग करती है (नीतिवचन 6:6-8; 11:24-26)। जोखिमों को कम करने और अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बुद्धिमान लोग अपने वित्तीय जीवन को यथासंभव सरल और सीधा रखते हैं। यदि आप किसी बंधनकारी या जोखिम भरी आर्थिक स्थिति में फँसे हुए हैं, तो हरिणी और चिड़िया के समान बनें। इससे बाहर निकलें! आज और अभी!

कुछ देशों के आर्थिक कानून ऐसे हैं जिसमें अगर कोई व्यक्ति किसी के कर्ज़ के मामले में मध्यस्थ बन गया है, तो उसे कुछ अवधि के भीतर उस अनुबन्ध से बाहर निकलने का अधिकार है। यह नीतिवचन भी उसी क़ानून का समर्थन करता है – आपके पास समय सीमित है, इसलिए ऐसे सौदे से बाहर निकलने के लिए पूरी शिद्दत से प्रयास करें। अगर आपको फर्जी स्कीम की जरा सी भी गंध आती है, तो बाहर निकल जाएं। यदि आपने आवेश में आकर किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर कियें हैं, तो उसे तुरंत रद्द कर दें। यदि आप निवेशक या व्यापारी है, तो अपने घाटे में कटौती करें और अपने मुनाफ़े को बढ़ने दें।

इस नीतिवचन की सीख जीवन के अन्य क्षेत्रों पर भी लागू होती है। एक ऐसे व्यक्ति के प्रति भावनात्मक या शारीरिक इच्छा रखना जिस से आप विवाह नहीं कर सकते, व्यभिचार की ओर ले जाता है। कुछ पापों से आप लड़ सकते हैं, लेकिन यह ऐसा पाप है जिसे केवल भागने से ही पराजित किया जा सकता है (नीतिवचन 4:15; 5:8; 2 तीमु 2:22)। तीव्र गति के साथ जल्दबाज़ी करें। जब पोतीपर की पत्नी यूसुफ के पास आई तो उसने हिरन या पक्षी के समान भागने में फुर्ती कीं (उत्पत्ति 39:12)। शिमशोन कितना महान हो सकता था यदि वह एक उन्मत्त हिरण या पक्षी की तरह होता? वह रुका रहा और दलीला नामक एक स्त्री ने उसपर जीत हासिल की।

यदि आपकी किस से सगाई हो चुकी है, लेकिन आपको संदेह है कि वह व्यक्ति वास्तव में परमेश्वर से नहीं डरता, और वह वैसा नहीं है जैसा आपको चाहिए था, तब आप क्या करेंगे? नियम सरल है – कोई भी समस्या जिसे आप शादी से पहले देख सकते हैं वह शादी के बाद दस गुना बदतर बनेगी (नीतिवचन 30:23)। अभी बाहर निकलें! मंगनी तोड़ने की अप्रतिष्ठा एक घृणित जीवनसाथी के साथ अगले पचास वर्षों की पीड़ा भुगतने की तुलना में कुछ भी नहीं है। इससे पहले कि विवाह का जाल आपको फाँस ले और आपको हमेशा के लिए अपने जंग लगे लोहे के पंजों में जकड़ ले, सगाई से बाहर निकल जाओ।

क्या आप परमेश्वर की आज्ञा मानने में फुर्तिलें हैं? दाऊद ने उसकी आज्ञाओं को मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की (भजन 119:60)। जब परमेश्वर ने अब्राहम से इसहाक की बलि देने के लिए कहा तो उसने परीक्षा की घडी में भी फुर्ती की और सबेरे तड़के उठा (उत्पत्ति 22:1-3)। स्वर्ग के राज्य में बलपूर्वक प्रवेश किया जाता है – अनंतकाल का जीवन पाने के लिए यीशु मसीह पर विश्वास करने में प्रबल फुर्ती (मत्ती 11:12)। सकेत द्वार से प्रवेश करने का यत्न करो (लूक 13:24; 16:16)। आपको डरते और काँपते हुए अपने उद्धार का कार्य पूरा करते जाना है (फिलि 2:12)। अपने उद्धार के लिए आज ही प्रभु यीशु मसीह पर उसे अपने उद्धारकर्ता और प्रभु मानकर उस पर विश्वास करने में फुर्ती करों।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।