नीतिवचन 6:4

तू न तो अपनी आँखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दे;

यदि आपको बुद्धिमान होने के लिए कुछ करना है, तो आपको वह तुरंत करना चाहिए। किसी का ज़मानतदार होना, जिसमें दूसरों के दायित्वों की गारंटी देना या उसके साथ कानूनी कागज़ों पर सह-हस्ताक्षर करना शामिल है, आपके लिए एक जाल हो सकता है (नीतिवचन 6:1-5)। यदि आपने अपनी मूर्खता में आकर ऐसी कोई ज़िम्मेदारी ली है तो आज ही इससे बाहर निकलने के लिए बड़ी तेज़ी से हर संभव प्रयास करें। भक्ति, विवेक, सच्चाई और बुद्धि के सभी मामलों में व्यवहारिक होने का समय ‘आज और इसी वक्त’ है।

जीवन का घमण्ड लोगों को यह सोचने के लिए प्रेरित करता है कि वे आर्थिक रूप से वास्तव में जितने सुरक्षित हैं उससे कहीं अधिक सुरक्षित हैं। वे आवेग में आकर अपने दोस्तों के कर्ज़ या दायित्वों की गारंटी देने और उनके साथ सह-हस्ताक्षर करने के लिए राज़ी हो जाते हैं ताकि सौदा हो सके और अपने को आर्थिक रूप से एक महत्वपूर्ण दिखा सके। लेखा-शास्त्र और व्यावसायिक शब्दावली में, इस लापरवाह ज़मानत को निर्भर देनदारियों का कुप्रबंधन कहा जाता है।

चूंकि आप किसी भी संपत्ति या गतिविधि के लिए सस्ता बीमा कर पाने में सक्षम हैं, और चूंकि आप ज़ख़्मी होने का खतरा (उदाहरण के लिए कार) उठानेवाली जिंदगी जीते हैं, जिसमें काफ़ी रुपयों की लागत होती है, आप विवेकपूर्ण बीमा की उपेक्षा करने के द्वारा भी इस नीतिवचन का उल्लंघन करते हैं। नुकसान के अनावश्यक जोखिम से बचना ही परमेश्वर की बुद्धि है।

सुलैमान ने दूसरों के लिए भुगतान करने की ज़मानत देने की गलती के बारे में बार बार आगाह किया (नीतिवचन 6:1-5; 11:15; 17:18; 20:16; 27:13), क्योंकि ऐसा करना आपको अप्रत्याशित दायित्वों से हैरान कर सकता है। यदि लेनदार आते हैं, तो हो सकता है आप भुगतान न कर सकें (नीतिवचन 22:26-27)। आप अपने परिवार को अनावश्यक जोखिम में डाल चुकें होंगे। सब ज़मानतें गलत नहीं हैं, लेकिन ज़मानत देते समय बहुत ही सावधानी से अपने विवेक का उपयोग किया जाना चाहिए।

ये चेतावनी कितनी अहम है? दायित्व लेने या हानि उठाने के आपके संभावित जोखिम के बारे में परमेश्वर और सुलैमान क्या चेतावनी देते हैं? यदि आपने ज़मानत देने के या ऋण जोखिम के अन्य खतरे उठाए हैं, तो आज ही अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए। देरी मत करो! आज विपत्ति नहीं आएगी यह आप कैसे जानते हैं? फ़ौरन इस जाल से बाहर निकलो। तुरंत! बिलकुल अभी!

पाठक, क्या आपने दूसरों के क़र्ज़ का भुगतान करने का, यदि वे नहीं कर पाते हैं, वादा किया है? क्या आपने किसी ऋण पर सह-हस्ताक्षर किए हैं? क्या आपने व्यक्तिगत रूप से वादा किया है कि आप दूसरों का कुछ खर्च स्वयं वहन करेंगे? क्या आपकी व्यक्तिगत बीमा पालिसी अद्यतन है? मेडिक्लैम? आपका अपना गृह-क़र्ज़ का दायित्व पूरा हुआ है? क्या आपका व्यवसाय बीमा चालू है? क्या आपके कुछ अन्य विशेष दायित्व हैं? आज ही अपने को भरी नुकसान से बचा लो।

धार्मिकता, सत्य या बुद्धि के किसी भी मामले में, आपको इसे तुरंत ठीक कर लेना चाहिए। दाऊद ने कहा, ”मैं ने तेरी आज्ञाओं के मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है” (भजन 119:60)। यह परमेश्वर के प्रत्येक सच्चे बच्चे का आवेगपूर्ण आज्ञापालन है। क्या आप का यह धर्म है? जिन परिस्थितियों में सावधानी और बुद्धि की आवश्यकता होती है उनमें जल्दबाजी करना मूर्खतापूर्ण और पापमय भी है, लेकिन यह परमेश्वर की आज्ञा मानने का एकमात्र सही मार्ग है।

यदि आपने परमेश्वर के विरुद्ध पाप किया है, तो अंगीकार करने और पश्चाताप करने का केवल एक ही समय है – अभी (यशा 55:6-7)। यदि आप बिना किसी उचित कारण के क्रोधित हैं, तो सूर्यास्त से पहले इसे थंडा कर दें (इफिसियो 5:26)। यीशु ने कहा कि जब तक तुम किसी के साथ अपने निजी मसले को नहीं निपटाते तब तक सार्वजनिक आराधना के लिए मत जाओ (मत्ती 5:23-24), जिसका पूरी बाइबल में सच्चे धर्म के रूप में वर्णन किया गया है (1:10-20; 58:1-12; 66:1-4)।

आप नहीं जानते कि कल क्या होगा, इसलिए कल की योजना मत बनाओ (नीतिवचन 27:1; याकूब 4:13-17)। राज्यपाल फेलिक्स पौलुस का प्रचार सुनकर मन में कायल हो गया था, लेकिन उसने इसे “किसी अन्य अवसर” के लिए स्थगित कर दिया, जो कभी नहीं आया (प्रेरितों के काम 24:24-27)। राजा अग्रिप्पा ने कहा कि वह लगभग मसीही बन गया था (प्रेरितों के काम 26:27-29), लेकिन इस मन-परिवर्तन का कोई प्रमाण नहीं है। कितना भयानक नुकसान है!

सुलैमान ने आगाह किया कि यदि तुम लम्बे समय तक विरोध करते रहोगे, तो परमेश्वर अचानक और बिना किसी उपाय के दण्ड देगा (नीतिवचन 29:1)। यीशु मसीह उन लोगों के विरुद्ध अपने क्रोध में शपथ लेगा जो पश्चाताप करने के अवसर को खो देते हैं (इब्रा 3:7-19; प्रकाशितवाक्य 2:20-23)। अगर आपको अपने जीवन में किसी भी मामले में ज़रा भी अपराधबोध होता है, तो इसे सही करने का समय आज और अभी है । इस मामले में न तो अपनी आँखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दो। यह सुधार सूर्यास्त से पहले करो।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।