नीतिवचन 6:35

वह घूस पर दृष्टि न करेगा, और चाहे तू उसको बहुत कुछ दे, तौभी वह न मानेगा।

आप कुछ पापों से बचने के लिए कुछ खरीद-परोख्त कर सकते हैं या चर्चा कर सकते हैं, लेकिन व्यभिचार के पाप से बचने के लिए आप कोई कीमत नहीं चूका सकते। यहाँ सुलैमान ने एक ईर्ष्यालु पति के क्रोध का वर्णन करके व्यभिचार के खिलाफ चेतावनी देता है (नीतिवचन 6:20-35)। पेट की भूख के कारण भोजनवस्तुएं चुराना समझ में आता है, लेकिन किसी दूसरे पुरुष की पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना समझ से परे है (नीतिवचन 6:30-35)।

यीशु मसीह के अलावा सुलैमान ही आज तक का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति था। उसने अपने बच्चों, खासकर अपने बेटे को व्यभिचार के जघन्य पाप के बारे में चेतावनी देने के लिए कई तर्कों का इस्तेमाल किया (नीतिवचन 2:16-19; 5:1-23; 6:20-29; 7:1-27; 9:13-18; 22:14; 23:27-28; 30:20; सभोपदेशक 7:26)। इस अध्याय में उसने अपने बेटे को क्रोधित पति के जानलेवा खतरे का हवाला देकर धमकाया (नीतिवचन 6:30-35)।

पुरुषों को पवित्र जीवन जीने के लिए, उन्हें व्यभिचार की मूर्खता के बारे में सुलैमान के अन्य तर्कों के साथ-साथ इस गंभीर चेतावनी को भी याद रखना चाहिए (नीतिवचन 6:20-24)। इसी कारण से दाऊद ने लिखा, ” जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से” (भजन 119:9)। जब भी आप के दिमाग में किसी पराई औरत से यौनाचार करने का ख़याल आए तो एक आगजले क्रोधित पति का चेहरा अपनी आँखों के सामने रखें!

यदि आप भूख के कारण कोई भोजनवस्तु चुराते हैं, तो आपको परमेश्वर की व्यवस्था के अनुसार ज़रूर उसका हर्जाना चुकाना होगा (नीतिवचन 6:30-31)। हालाँकि, पुरुष आपके अपराध को समझेंगे, और अंततः आपको दोषमुक्त किया जा सकता है। लेकिन व्यभिचार को लेकर लोगों की ऐसी कोई समझ नहीं है; किसी की पत्नी पर डाका डालकर लिए गए सुख-भोग के लिए कोई हरजाना नहीं है; आपको कतई दोषमुक्त नहीं किया जा सकता (नीतिवचन 6:32-35)।

एक पुरुष की पत्नी उसकी सबसे कीमती संपत्ति, उसकी सबसे अंतरंग संगीनी और उसकी सबसे सुरक्षित सहयोगी होती है। विवाह का बिस्तर उसके साथ उसके सबसे प्रिय सुखों का पवित्र स्थान होता है। उसका शरीर और उसके साथ प्रेम-क्रीड़ा द्वारा निर्मित अद्वितीय मिलन उसका सबसे व्यक्तिगत विशेषाधिकार है। जब कोई अजनबी या पराया मर्द उस पवित्र रिश्ते में दखल देता है और उसकी पत्नी से उसके उस विशेषाधिकार को छीन लेता है जो केवल उसका है, तो ऐसे घिनौने और हिंसक कृत्य को किसी भी तरह से समझाया या सुलझाया नहीं जा सकता।

जबकि ख्रिश्चन पुरुष कुछ हद तक इस अपराध को माफ कर सकते हैं, फिर भी सुलैमान ने इस जघन्य अपराध के प्रति पुरुषों की जो स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है उसका उपयोग अपने बेटे को इस बारे में सचेत करने के लिए किया कि वह पराई औरत से यौन ताल्लुकात रखने की सोचे भी नहीं। हालाँकि एक धर्मी व्यक्ति दूसरों को माफ करने के लिए बहुत ऋणी होता है जैसा कि परमेश्वर ने उसे माफ किया होता है (मत्ती 18:21-35), परमेश्वर ने व्यभिचारी और व्यभिचारिणी दोनों के लिए मृत्युदंड का कानून बनाकर अपनी व्यवस्था में पुरुषों को ऐसा करने से बचाया (लैव्यव्यवस्था 20:10; व्यवस्थाविवरण 22:22)।

व्यभिचार से बचने के लिए सबसे अच्छे नियम क्या हैं? “उसकी सुन्दरता देखकर अपने मन में उसकी अभिलाषा न कर; वह तुझे अपने कटाक्ष से फँसाने न पाए” (नीतिवचन 6:25)। किसी भी ऐसी महिला के बारे में जो आप से विवाहित नहीं है, सब प्रकार के कामुक विचारों को अपने दिमाग से निकाल दें (अय्यूब 31:1; मत्ती 5:28; याकूब 1:14)। ऐसी किसी भी स्थिति से बचें जहाँ आप की नज़र खूबसूरत या बदचलन महिलाओं पर पड़ने की सम्भावना ज्यादा होती है, जैसे यूनिसेक्स जिम, यूनिसेक्स सैलून, या यूनिसेक्स पूल्स (नीतिवचन 5:8; 7:8; न्यायियों 14:1; 2 शमूएल 11:2; रोमियों 13:13-14)।

व्यभिचार सिर्फ़ वैवाहिक व्यभिचार से कहीं ज़्यादा है। आप इस दुनिया, इसके लोगों, दर्शनशास्त्र, विचारधाराओं और जीवन शैली से मित्रता कर परमेश्वर के खिलाफ़ व्यभिचार कर सकते हैं, जिसने अपने चुने हुए लोगों को सिर्फ़ अपना होने के चुना (व्यवस्थाविवरण 6:4-5; मत्ती 6:24; याकूब 4:4; 11:1-4)। एक मात्र ईर्ष्यालु पति के क्रोध के बजाय, आपको स्वर्ग के ईर्ष्यालु परमेश्वर के भस्म करनेवाले क्रोध का सामना करना पड़ेगा, जो बिल्कुल भी नहीं चाहता कि उसके लोग उसके शत्रुओं के साथ फ्लर्ट करे या सोएं (निर्गमन 34:10-17; यहेजकेल 16:35-43)।

परमेश्वर के खिलाफ़ इस आत्मिक व्यभिचार से बचने के लिए सबसे अच्छे नियम क्या हैं? इस पापी-दुष्ट संसार और इसके धर्मों की शिक्षाओं और परंपराओं को न मानकर अपने हृदय को केवल उसके वचन के चिंतन में ही डुबो दें (भजन 119:128; यशायाह 8:20; 1 तीमुथियुस 6:3-5,20-21)। ऐसे चर्च में जाएँ जहाँ धर्म की मूर्तिपूजक परंपराओं या समकालीन आराधना के मनोरंजन और दंतकथाओं के साथ समझौता करने को अस्वीकार किया जाता है (1 तीमुथियुस 4:1-6; 2 तीमुथियुस 3:1-5; 4:1-4; प्रकाशितवाक्य 18:4)। समझौता करने वालों के लुभावने प्रस्तावों की परवाह किए बिना प्रेरितों की सादगी और सच्ची उपासना में अपना आनन्द खोजें।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।