नीतिवचन 6:32
परन्तु जो परस्त्रीगमन करता है वह निरा निर्बुद्ध है; जो अपने प्राणों को नष्ट करना चाहता है, वही ऐसा करता है।
परस्त्रीगमन मूर्खतापूर्ण आत्मघात है। जो चोर भूख के मारे अपना पेट भरने के लिये चोरी करे यह बात समझ में आ सकती है, और भले ही चोरी के लिए दण्ड दिया जाएगा, परन्तु परस्त्रीगमन का न तो स्पष्टीकरण दिया जा सकता है और न इसे उचित ठहराया जा सकता है (नीतिवचन 6:30-31)। इस जघन्य अपराध के लिए कभी कोई ऐसी परिस्थितियाँ नहीं होती हैं जिससे यह अपराध करना आवश्यक हो जाता है या उसे दबाव में करना पड़ता हो।
बेशक, परस्त्रीगमन की परीक्षा बहुत शक्तिशाली हो सकती है, लेकिन इसमें केवल यह पाप किसी का खाना चुराना नहीं है, बल्कि किसी और की अत्यन्त निज़ी व्यक्ति पर आक्रमण है, और इससे प्रतिष्ठा गंभीर रूप से धूमिल हो जाती है और यह अपराध सजा का हकदार है जिसे पीड़ित को संतुष्ट करने के लिए किसी भी भुगतान से बचाया नहीं जा सकता है।
सुलैमान और उसकी पत्नी ने अपने बेटे को पराई औरतों के गंभीर खतरे के बारे में सिखाया और आगाह किया (नीतिवचन 6:20-35)। वेश्यावृत्ति करनेवाली औरतें, चाहे व्यावसायिक वेश्याएं हो, या व्यभिचारिणी विवाहिता हो, पुरुषों, और ख़ासकर युवा पुरुषों के जीवन और प्राण के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा करती हैं। इन दोनों समर्पित माता-पिता ने उसकी सुरक्षा के लिए इस घृणित अपराध की स्पष्ट और सशक्त रूप से भर्त्सना की।
इस नीतिवचन की व्याख्या उसके संदर्भ से की जानी है। भूख मिटाने के लिए चोरी करना एक बात है। ऐसी स्थिति में लोग चोर या उसके अपराध को उतना तुच्छ नहीं मानेंगे, भले ही वे उसे पुलिस के हवाले कर उसे दण्ड दिलाएंगे (नीतिवचन 6:30-31)। परन्तु, परस्त्रीगमन एक बड़ा अपराध है, जिसमें न्यायपूर्ण लोग, निजी और राजनीतिक रूप से, अपराधी और उसके अपराध दोनों का तिरस्कार करते हैं (नीतिवचन 6:32-35)।
ऐसा व्यक्ति न केवल अपनी संपत्ति, बल्कि अपनी इज्ज़त भी खो देता है, और अपने जीवन का बलिदान देकर अपने प्राण को नष्ट कर देता है। अपने प्राण, या जीवन (नीतिवचन 6:30) की रक्षा करने के लिए चोरी करने के बजाय, वह परस्त्रीगमन करता है और अपना प्राण, या जीवन की बलि चढ़ा देता है (नीतिवचन 6:32)। इस अपराध का कोई स्पष्टीकरण नहीं है; इस ग़लती को सुधारने का कोई तरीका नहीं है; कोई भुगतान नहीं है। यह एक जघन्य पाप है जिसके लिए दण्ड दिया जाना ज़रूरी होता है (अय्यूब 31:9-12)। प्रत्येक महान व्यक्ति को परस्त्रीगमन से घृणा करनी चाहिए और उससे दूर, बहुत दूर भागना चाहिए।
भूख के मारे अपना पेट भरने के लिये चोरी करने और परस्त्रीगमन करने के बीच तुलना मूल्यवान है। सबसे पहले, परस्त्रीगमन कोई मौलिक आवश्यकता नहीं है और इस प्रकार यह एक क्रूर और अपवित्र भावना को दर्शाता है; यह समझ की कमी साबित करता है। दूसरा, हालाँकि चोरी के लिए परमेश्वर की व्यवस्था में व्यापक क्षतिपूर्ति के दण्ड का प्रावधान है, उसके पवित्र न्याय के अनुसार परस्त्रीगमन बड़ा अपराध था। तीसरा, इसकी बदनामी बहुत लंबे समय तक, यहाँ तक कि अनिश्चित काल तक बनी रहती है, जैसा कि दाऊद के परस्त्रीगमन को आज भी याद किया जाता है। चौथा, चोरी की हुई वास्तु तो लौटाई जा सकती है, लेकिन चुराए हुए सुखों का बदला चुकाने का कोई रास्ता नहीं है। कोई भी फिरौती या उपहार परस्त्रीगमन की भरपाई नहीं कर सकता।
यह नीतिवचन एक सामान्य नियम है : सुलैमान के बेटे को बिना कोई स्पष्टीकरण या अपवाद के एक गंभीर चेतावनी, क्योंकि स्पष्टीकरण या अपवाद केवल पाठ के बल को कमज़ोर कर देंगे। राजा सुलैमान जानता था कि उसके पिता और माँ की मुलाकात कैसे हुई थी – एक व्यभिचारी बिस्तर पर। दाऊद, जो व्यभिचार से पहले और बाद में भी परमेश्वर के मन के अनुरूप मनुष्य बना रहा, उसमें समझ की भारी कमी थी, वह अपनी नीच और घिनौनी वासना के बंधन में फँस गया था, और अपने शर्मनाक अपराध को छिपाने के लिए उस स्त्री के पति की हत्या भी कर बैठा।
भले ही उसे परमेश्वर और मनुष्यों ने क्षमा कर दिया था, और उसे अपने पद पर बने रहने का अधिकार था, फिर भी उस दिन से लेकर अब तक दाऊद के जीवन पर इस पाप का कलंक लगा हुआ है। हालाँकि पूरे बाइबल में दर्ज कुछ सबसे गहरे दुःख के साथ उसने पश्चाताप किया, और अपने शेष जीवनभर विभिन्न तरीको से परमेश्वर की ताड़ना को सहता गया। हालाँकि उसने फिर इस पाप को कभी नहीं दोहराया, इस एक ही घटना ने संभवतः उसके कई बच्चों के नैतिक मूल्यों को भ्रष्ट कर दिया – अम्नोन, अबशालोम, अदोनियाह और सुलैमान।
इस नीतिवचन द्वारा व्यक्त परमेश्वर की बुद्धि परस्त्रीगमन को भयानक परिणामों वाला एक भयानक पाप के रूप में प्रकट करती है। लेकिन दुनिया इस पाप को मनोरंजन मीडिया और लोगों की नज़रों में रहने वालों की जीवनशैली के ज़रिए ग्लैमराइज़ करती है। सरकार, ऐसे अपराधों के लिए न्यायाधीश और जल्लाद बनने के बजाय, इसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर देती है। चर्च, ऐसे अपराधियों की पहचान करने और उन्हें बाहर करने के बजाय, क्षमा का दिखावा करने का उपदेश देते हैं और अपनी आँखें फेर लेते हैं।
इसलिए, इस पाप से अपनी पूरी शक्ति से घृणा करना ही बुद्धिमानी है। ऐसी किसी भी चीज़ से बचना बुद्धिमानी है जो आपको इस जघन्य अपराध को करने के लिए प्रेरित करती हो। समझदारी इसी में है कि इस दुष्ट कृत्य का आनंद लेने के लिए हॉलीवुड कभी भी उपन्यासों, साउंडट्रैक या लुभावने नाटकों के माध्यम से आपकी इस पाप के प्रति नफ़रत को कम न करने पाए। एक ऐसी सरकार को लाना ज़रूरी है जो इस पाप को बाइबल की दृष्टि से देखें और निपटे। ऐसे चर्च को ढूंढना बुद्धिमानी है जहां परस्त्रीगमन के खिलाफ प्रचार किया जाता है और अपराधियों को दंड दिया जाता है।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।