नीतिवचन 6:3
इसलिये हे मेरे पुत्र, एक काम कर अर्थात् तू जो अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ चुका है, तो जा, अपने को दीन करके उसे मना ले।
यहां कर्ज़ के लिए किसी के लिए ज़मानतदार होने के विचार को खारिज कर दिया गया है (नीतिवचन 6:1-5)। ज़मानतदार बनने का अर्थ है ऋणों पर सहहस्ताक्षर करना, दायित्व ग्रहण करना, या दूसरों की यह कहकर गारंटी देना कि वे कर्ज़ चुकाएँगे। जब आप एक बार मूर्खता से, जल्दबाज़ी में या ज़रूरत से ज्यादा इस व्यवहार में पड़ जाते हैं, तो यह अविवेक से भरा पाप है। परमेश्वर चाहता है कि आप अनावश्यक जोखिमों या अनिश्चित देनदारियों से मुक्त रहें। वह चाहता है कि आप एक चिंतामुक्त जीवन जियें। बुद्धिमान लोग इस नियम पर चलकर सुखी रहते हैं।
सुलैमान ने ज़मानतदार बनने के ख़िलाफ़ बार-बार सावधानी का इशारा दिया (नीतिवचन 6:1-5; 11:15; 17:18; 20:16; 22:26-27; 27:13)। सोचकर देखो क्यों। राजाओं के पुत्रों से हर दिन मित्रों, परिचितों या चापलूसी करनेवालों के पक्ष में अपनी महान विश्वासयोग्यता, प्रतिष्ठा या अधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया जाता था। एक साधारण हाथ मिलाने, कागजों पर हस्ताक्षर करने, टेलीफोन कॉल या ईमेल के ज़रिये, ऐसे प्रतिष्ठित युवा बड़ी जल्दबाज़ी में कई संभावित दायित्वों के जाल में फंस सकते हैं जिनसे उनके संसाधनों को ऐंठा जा सकता है और रिश्तों का ग़लत फायदा उठाया जा सकता है।
विवेक बुद्धि का एक बहुत बड़ा पहलु है। विवेकी पुरुष निराशावादी, संदेहवादी होते हैं, और जोखिम और भविष्य की परेशानी से बचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं; मूर्ख मनुष्य आशावादी, अभिमानी होते हैं, और वे सुनी-सुनाई हर बात पर बड़ी आसानी से विश्वास कर लेते हैं (नीतिवचन 14:15; 22:3; 27:12)। एक बुद्धिमान व्यक्ति हमेशा भविष्य पर नजर रखता है, ताकि आज वह जो कुछ करता है उसकी उसे कल अधिक कीमत न चुकानी पड़े (नीतिवचन 23:5; 27:23-24)। बुद्धिमान व्यक्ति सतर्क, लकीर का फकीर, आलोचनात्मक, चिन्तनशील, जोखिम से बचकर रहने वाला और संयमी होता है। क्या आप में ये सद्गुण हैं?
यह नीतिवचन सुलैमान की ओर से उसके पुत्र के लिए है। वह चाहता था कि यदि उसका बेटा दोस्तों के लिए किसी भी मूर्खतापूर्ण वित्तीय दायित्व में फंसा हुआ हो तो वह उससे तुरंत बाहर निकलने के लिए अपनी शक्ति में जो बन सके वह करे (नीतिवचन 6:1-5)। किसी मित्र के साथ बंधन की अपनी स्थिति को उलटने के लिए चाहे कितना भी नम्र क्यों न होना पड़े, इसे आज और बिलकुल अभी करें। जल्दबाजी में किए गए वादे से अपने आप को मुक्त करें। इस व्यवहार से बाहर निकलो, अभी। स्वयं को ऋणदाताम के लिए देनदार बनने के अनुबंध से मुक्त करें। अपने मित्र के सामने घुटनों पर बैठ जाओ और अपनी आज़ादी के लिए गिड़गिड़ाओं।
जिस चीज़ की शुरुवात अहंकार और गर्व के साथ बड़ी अच्छी तरह से हुई थी, उसे अब विनम्रता और शर्मिंदगी के साथ दर्दनाक रूप से उलट देना होगा। पापपूर्ण फैसले नकारात्मक परिणामों को जन्म देते हैं; और उनपर आपको आश्चर्य नहीं होना चाहिए। क्या आपको अपनी ग़लती को सुधारने से पहले उस पर कुछ देर सोचना चाहिए? नहीं! अपने आप को सोने भी न दें (नीतिवचन 6:4)। क्या आप बस एक विनम्र और तर्किंक प्रयास कर सकते हैं? नहीं! आपको किसी फंसे हुए जानवर या पक्षी की तरह ऊर्जावान बनकर फडफडाना होगा और साफ़ साफ़ भागने का प्रयास करना होगा (नीतिवचन 6:5)।
इस नीतिवचन में एक व्यापक और ज्ञान से भरा सबक है: एक ऐसा सबक जिसका उपयोग आप अपने शेष जीवन में कर सकेंगे। तैयार हो जाएँ! ज़मानतदारी से तुरन्त बाहर निकलने के लिए आवश्यक तात्कालिकता और विनम्रता के पहलू अन्य मामलों पर भी लागू होते हैं। क्या आप केवल आर्थिक मामलों में विवेकशीलता से भी अधिक कुछ और बातों में समझदार बनना चाहते हैं? तैयार रहें! आप कई मौकों पर खुद को अन्य पापपूर्ण परिस्थितियों में पाएंगे, और आपको खुद को बचाने के लिए इतनी ही सूझ-बूझ का उपयोग करना होगा। अभी बाहर निकलें!
यदि कभी ऐसा हुआ भी हो कि आपने किसी व्यक्ति को ठेस पहुंचाई है, तो तुरंत जाएं, खुद को नम्र करें, और अपने भाई को पूरी तरह से वापस पा लें; नींद लेने या परमेश्वर की आराधना करने की मत सोचो, क्योंकि बाकी सब चीजों को इंतजार करना होगा (मत्ती 5:23-26)। दूसरी ओर, यदि किसी ने आपको ठेस पहुंचाई है, और आप बेमिसाल प्रेम का उदाहरण बनकर इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं (नीतिवचन 10:12; 19:11; 1 कुरिन्थ 13:4-7), तो जाएं, अपने आप को नम्र करें, और ठेस पहुंचानेवाले को नम्रतापूर्वक उसका अपराध बताएं (मत्ती 18:15-17)।
यदि आप अविवाहित हैं और किसी अविश्वासी के साथ रिश्ते में हैं, तो अभी जाएं, खुद को नम्र करें और इस पापपूर्ण जुए से बाहर निकलें (1 कुरिन्थ 7:39; 11:11; 2 कुरिन्थ 6:14; एज्रा 10:1-44)। यदि आप पर किसी भी व्यक्ति के साथ व्यभिचार करने के लिए ज़रा भी परीक्षा की घड़ी आ पड़ी है, तो अभी जाएं, अपने आप को नम्र करें, और उस व्यक्ति और परीक्षा से दूर भागने के लिए जो कुछ करना अवश्य है वह करें (नीतिवचन 4:14-15; 5:8; मत्ती 5:28-30 ).
यदि टेलीविजन आपके परिवार को नुकसान पहुंचा रहा है, तो अभी जाएं, खुद को नम्र करें और टीवी के पीछे से केबल का तार तोड़ दें (भजन 101:3)। यदि आप अपने जीवनसाथी के प्रति कड़वे हैं, तो अभी जाएं, अपने आप को नम्र करें, और मामले को शान्त करें (इफिसियों 5:33; कुलुस्सियों 3:19)। यदि आपने अपने बच्चों के आध्यात्मिक प्रशिक्षण की उपेक्षा की है, तो अभी जाएं, स्वयं को नम्र करें, और आज से ही शुरुआत करें (भजन 34:11; इफ 6:4)।
यदि आप इंटरनेट के आदी हैं और घंटो अपने फ़ोन पर बिताते हैं, तो अभी जाएं, खुद को नम्र करें, और अपने माता-पिता या जीवनसाथी से कहें कि वे आपको बचाने के लिए पासवर्ड-सुरक्षित फ़िल्टर स्थापित करें। यदि आप जानते हैं कि आप खाने-पीने के मामले में असंयमी हैं, तो अभी जाएं, अपने आप को नम्र करें, और भोजन या शराब पर परमेश्वर द्वारा नियुक्त सीमाओं में रहने के लिए करीबी गवाहों की उपस्थिति में कानून बनाएं (नीतिवचन 23:2; 1 कुरिन्थ 9:24-27)।
यदि आपने हाल ही में अपने माता-पिता के लिए कुछ नहीं किया है, तो अभी जाएं, अपने आप को नम्र करें, और उन्हें आज रात के खाने के लिए बाहर ले जाएं (इफिसियों 6:1-3; 1 तीमु 5:8)। यदि आप अपना कोई कर्ज़ चुकाने में अनियमित हैं, तो अभी जाएं, अपने आप को नम्र करें, और आज ही उस कर्ज़ को चुकाएं, या लेनदार को बताएं कि आप कब भुगतान करेंगे (नीतिवचन 3:27-28; रोम 13:8)। यदि आपने दो दिनों में किसी भाई के लिए कुछ नहीं किया है, तो अभी जाओ, अपने आप को नम्र करो, और आज किसी भाई के लिए कोई भलाई का काम करो (इब्रानियों 3:12-13; प्रेरितों 20:35)।
यदि आप अपने पापों को मानने, प्रार्थना करने, या अपनी बाइबल पढ़ने में पीछे हैं, तो अभी जाएं, अपने आप को परमेश्वर के सामने दीन करें, और पापों को मान लें, प्रार्थना करें, या बाइबल पढ़ें (भजन 32:5; 55:17; 119:72)। काम, परिवार, खेल या नींद को हस्तक्षेप न करने दें (अय्यूब 23:12; भजन 66:18)। यदि आपने हाल ही में आराधना के गीत नहीं सुने हैं, तो अब जाएं, अपने आप को नम्र करें, और परमेश्वर के लिए गीत और भजन गाएं (भजन 47:6-7)।
जब जब धन्य परमेश्वर की आज्ञा मानने की बात आती है, तो अन्य दायित्वों या अहंकार को अपने रास्ते में न आने दें। दाऊद ने कहा, ”मैं ने तेरी आज्ञाओं को मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है” (भजन 119:60)। प्रभु यीशु मसीह अपने सामर्थशाली स्वर्गदूतों के साथ शीघ्र ही आ रहे हैं; क्या वह तुम्हें विश्वास से मिलनेवाली धार्मिकता में पाएगा (1 यूहन्ना 2:28-29)? जाओ, अपने आप को नम्र करो, और अपने प्रभु को विश्वास द्वारा प्रसन्न करों!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।