नीतिवचन 6:28

क्या हो सकता है कि कोई अंगारे पर चले, और उसके पाँव न झुलसें?

यहाँ एक अद्भुत नीतिवचन है – संक्षिप्त, शक्तिशाली, बुद्धि से भरा, यादगार। सवाल सीधा है; जवाब सीधा है। नहीं! कोई अंगारे पर चले, और उसके पाँव न झुलसें यह असंभव है।

घिनौने संशयवादी लोग परमेश्वर पर अज्ञानता का आरोप लगाते हैं, लेकिन शैतान से ग्रस्त चाहे पुराने ख़यालों वालें हो या आधुनिक सोचवाले “डर के आगे जीत है” कहनेवाले हो, जो अपने पावों को नाना प्रकार के सुरक्षा उपायों से सुरक्षित रखते हैं, उन्हें यहाँ अनदेखा किया गया है। अगर ये बुतपरस्त लोग यहाँ बाइबल के खिलाफ़ चिल्लाना चाहते हैं, तो अच्छा होगा हम उनके लिए अंगारों को बिछा दें और उन्हें उनपर चलने के लिए आव्हान करें। तब वे विश्वास करेंगे। हम उन्हें शद्रक, मेशक और अबेदनगो के परमेश्वर से परिचित कराएँगे।

यहाँ संदर्भ व्यभिचार है – अपने जीवनसाथी के अलावा किसी और के साथ यौन अंतरंगता (नीतिवचन 6:20-35)। आप व्यभिचार करें और नतिजें न भुगते यह असंभव है। व्यभिचार का पाप एक जघन्य अपराध है, और इसके परिणाम भयानक और दूरगामी हैं (नीतिवचन 6:29-35)। और इन भयानक परिणामों से उतना ही बचा जाना चाहिए जितना कि आप आपके पैरों को झुलसने से बचाते हैं। पाठक, पहले से सावधान रहें।

ऐसा सबक आधुनिक ज्ञान और मनोरंजन माध्यमों के विपरीत है। मनोवैज्ञानिक आज नीरस विवाहों को पुनर्जीवित करने के लिए व्यभिचार का सुझाव देते हैं, और बॉलीवुड-हॉलीवुड व्यभिचार को जीवन में सबसे आम, स्वाभाविक और पक्के आनंद के रूप में बढ़ावा देता है। सिटकॉम, विज्ञापन, फिल्में और धारावाहिक सभी लगातार सिखाते हैं कि व्यभिचार एक अद्भुत चीज है और इसके कोई जानलेवा दुष्प्रभाव नहीं हैं। यह कैसा झूठ है! शैतान, जो बॉलीवुड-हॉलीवुड के पीछे काम करनेवाली दुरात्मा है, आपको नरक में ले जाना चाहता है।

लेकिन सृष्टिकर्ता ईश्वर ने कहा है, “विवाह सब में आदर की बात समझी जाए, और विवाह–बिछौना निष्कलंक रहे, क्योंकि परमेश्वर व्यभिचारियों, और परस्त्रीगामियों का न्याय करेगा” (इब्रानियों 13:4)। यहोवा ने यौन और उससे जुड़े सभी सुखों को बनाया, लेकिन उसने इसका अधिकतम आनंद एक पुरुष और एक स्त्री के बीच एक विवाह संबंध के लिए बनाया, जो उसकी उपस्थिति में एक-दूसरे के साथ विवाह की वाचा में बन्ध जाते है।

शिमशोन ने सोचा कि वह यौनाचार के अंगारों पर चल सकता है, लेकिन दलीला ने उसकी ताकत छीन ली और उसे अंधा और जंजीरों में जकड़ कर पीसने के लिए पलिश्तियों के हाथों में छोड़ दिया। दाऊद ने भी नहीं सोचा था कि वह झुलस जाएगा, लेकिन बतशेबा के साथ उसके एक अल्पसमय के व्यभिचार की कीमत उसे अपने पूरे जीवन भर चुकानी पड़ी। वासना में जलनेवाला अम्नोन अपनी सौतेली बहन के लिए तरसा, लेकिन इस घटना ने उसकी ज़िन्दगी तबाह कर दीं और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

इस मामलें में यूसुफ एक सच्चा नायक है, क्योंकि जब उसने अपनी मालकिन में वासना के अगरों को देखा और जलन महसूस की, तो वह जितना दूर और जितना तेज़ भाग सकता था, भाग गया। वह जानता था कि भले ही वह उसे बहुत चाहती थी, लेकिन उसे परमेश्वर और मनुष्यों से दूर नरक में जाना पड़ेगा। उसने चोरी के सुख के झूठे वादे के बजाय झूठे आरोप की निश्चितता को चुना। वह जानता था कि अगर वह रुका तो वह झुलस जाएगा, इसलिए वह उन अंगारों से भाग गया।

नियम सरल है: यदि आप आग से खेलते हैं, तो आप जल जाएँगे। मूसा ने कहा, “निश्चय जान लो कि तुम्हारा पाप तुम्हें ढूंढ़ निकालेगा” (गिनती 32:23)। अपने आप से झूठ मत बोलो। परमेश्वर ठट्ठों में नहीं उड़ाया जाता। यदि आप उसकी व्यवस्था से समझौता करते हैं, खासकर यौन पापों के मामले में, तो आपको इसके लिए बहुत पीड़ा भुगतनी होगी।

पाप में अल्पकालिक सुख मिल सकता है (इब्रानियों 11:25), लेकिन दीर्घकालिक परिणाम उस अल्पकालिक सुख को कुचल कर मिटा देते हैं। जब आपकी मूर्खता के भयानक परिणाम आग की लपटों में फूट पड़ेंगे, तो आप उस सुख को ही भूल जाएंगे। फिर पीछे मुड़ने में बहुत देर हो चुकी होगी। आप घायल हो चूके होंगे। आप अपने रिश्तों को बर्बाद कर चूके होंगे। आपकी इज्ज़त मिट्टी में मिल चुकी होगी। आप अपने दुश्मनों मौका दे चुके होंगे। अब आपके पुराने मित्र आपसे नफरत करते हैं। आपकी आत्मा कलंकित हो चुकी होगी। और चाहे आप कुछ भी करें, जिस स्त्री से आप व्यभिचार में पकड़े गएँ हैं उसके पति को आप समझा नहीं पाएंगे (नीतिवचन 6:29-35)।

प्रिय पाठक, क्या आप आग से खेल रहे हैं? पोर्नोग्राफी? रोमांस उपन्यास? कामुक विचार? वैवाहिक असंतोष? विपरीत लिंग के साथ ऐसा रिश्ता जो आपके दिल और शरीर को गर्म करता है? इनमें से प्रत्येक पाप आग से खेलना है। आप जल जाएँगे। पश्चाताप करें और भाग जाएँ।

माता-पिता बच्चों को जलने से कैसे बचा सकते हैं? वे उन्हें आग से दूर रखते हैं। और स्वर्गीय पिता भी यही करते हैं। उन्होंने कहा, ” उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़कर आगे बढ़ जा” (नीतिवचन 4:15)। सुलैमान ने आपके दिल और आपकी आँखों में छिपी वासना के खिलाफ चेतावनी दी (नीतिवचन 6:25)। अगर आप इस बड़े खतरे से डरें तो टेलीविजन, संगीत, फिल्में, किताबें, पत्रिकाएँ, टेक्स्टिंग, ट्वीटिंग या कोई भी अन्य यौन प्रलोभन आपके आस-पास नहीं होगा जो आग लगा सकता है।

माचिस खुद बहुत कम नुकसान करती है; यह वह आग है जो अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को जला सकती है, इसलिए माता-पिता बच्चों से माचिस दूर रखते हैं। पौलुस, जो कामुकता या यौन वासनाओं के जलते खतरे को जानता था (रोमियों 7:8), उसने हमें बताया कि आग लगने की संभावना से भी दूर रहो (रोमियों 13:14)। तुम ऐसा उन चीज़ों से भी दूर रहकर कर सकते हो जो आग लगा सकती हैं।

इस सरल सबक को अनदेखा करना अपने लिए ही जोखिम है। अंगारे जलाते हैं; उसकी जलन बहुत दर्दनाक होती है; वे बदसूरत और दयनीय निशान छोड़ जाते हैं। अभी दूर हो जाओ, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। अपने घर में मौजूद सभी यौन माचिस और ज्वलनशील पदार्थ फेंक दो। सभी ज्वलनशील पदार्थ बाहर निकाल दो। ऐसे किसी भी व्यक्ति से दूर रहो जो तुम्हारे दिल को लुभाता हो या ऐसी कोई चीज़ जो तुम्हें यौन पाप की ओर ले जाए।

अगर तुम अविवाहित हो, तो बुद्धिमान लोगों की सलाह से एक भक्तिमान जीवनसाथी की तलाश करें (1 कुरिन्थियों 7:2,9)। यदि आप विवाहित हैं, तो अपने वैवाहिक जीवन को रोमांस से भर दें और किसी भी असंतोष या आपसी कड़वाहट को खत्म करें (1 कुरिन्थियों 7:3-5; कुलुस्सियों 3:19; नीतिवचन 5:19)। इस पतित समाज में खतरा बहुत बड़ा है। सुनिश्चित करें कि आप इस परीक्षा और इसके परिणामों से बचने के लिए परमेश्वर के प्राथमिक साधनों का उपयोग कर रहे हैं।

और फिर धन्य और पापरहित प्रभु यीशु मसीह के उदाहरण के अनुसार प्रार्थना करें, “हमें परीक्षा में न डाल।” क्योंकि इस परीक्षा की शक्ति का कौन सामना कर सकता है? केवल पवित्र आत्मा के सामर्थ्य से ही एक ख्रिश्चन व्यक्ति प्रभु के सामने यौन निष्ठा में चलने की आशा कर सकता है।

न ही यीशु मसीह की कलीसिया बिना झुलसे अंगारों से खेल सकती हैं। खुद महान वेश्या, रोम की मातृ कलीसिया, ने 1500 वर्षों तक सांसारिक बाबेल के साथ व्यभिचार किया है। उसका धर्म आध्यात्मिक व्यभिचार और घृणा का है। आपको ऐसे धार्मिक जुड़ावों को अस्वीकार करने और अशुद्ध चीजों को न छूने का आदेश दिया गया है (2 कुरिन्थियों 6:14-17; प्रकाशित 18:4)। परमेश्वर के सच्चे चर्चों को दुनिया के आलिंगन को अस्वीकार करना चाहिए और उसकी सांसारिक सुंदरता और चापलूसी से दूर हो भागना चाहिए। परमेश्वर की ईर्ष्या और न्याय के बिना उसके झूठे सुखों का आनंद लेना असंभव है जो जल्द ही आपको जला देगा (इब्रानियों 10:30-31; 12:28-29)।

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।