नीतिवचन 6:20

हे मेरे पुत्र, अपने पिता की आज्ञा को मान, और अपनी माता की शिक्षा को न तज।

जो माता-पिता महान होते हैं वे अपने बच्चों को एक सुरक्षित और सफल जीवन के नियम सिखाने के लिए एक साथ मिलकर मेहनत करते हैं। वैसे ही, जो बच्चे महान होते हैं वे भी अपने माता-पिता की शिक्षा को याद रखते हैं कि उन्हें क्या क्या सिखाया गया था और वे वैसा ही करते हैं। परमेश्वर ने माता-पिता को उनके बच्चों से अधिक अनुभव, बुद्धि, दूरदर्शी दृष्टिकोण, उनके लिए भरपूर प्रेम और अपने बच्चों की कमज़ोरियों का वस्तुनिष्ठ ज्ञान दिया है। सफलता और समृद्धि का पहला कदम अपने माता-पिता की शिक्षा का पालन करना है। क्या यह समझना इतना आसान है? हाँ। क्या पालन करना आसान है? नहीं।

पाठक, यदि आपने अपने माता-पिता की आज्ञा का ठीक ठीक पालन किया होता, तो आज आप न जाने कितने दर्द और परेशानी से बच सकते थे? चाहे आपके माता-पिता कितने भी मूर्ख क्यों न रहे हों, वे आपसे असीम रूप से बुद्धिमान थे जब परमेश्वर ने आपको गर्भधारण और जन्म के समय उनसे आपकी पहचान कराई थी (नीतिवचन 22:15)। हालाँकि, इस नीतिवचन का मुख्य विषय बुद्धिमान और समझदार माता-पिता है, जो बच्चों के लिए एक अद्भुत लाभ है, अगर वे विनम्रतापूर्वक उनके निर्देशों को सुनेंगे और उनका पालन करेंगे।

आजकल अधिकांश मामलों में माता-पिता की आज्ञा का पालन करना उपहास का विषय बन चूका है। माता-पिता का मज़ाक उड़ाया जाता है कि वे अज्ञानी हैं, वास्तविकता से दूर हैं, बहुत स्वार्थी या रूढ़िवादी हैं, यह नहीं समझते कि व्यवहार और आचरण कैसे बदल गए हैं, केवल बच्चों को अवसरों और सुखों से वंचित करने पर आमादा हैं, नयी सोच नहीं अपनाते, इत्यादि। इस वजह से केवल कुछ ही, वास्तव में विरले ही आज ऐसे बच्चे हैं जो अपने साथियों के दबाव में नहीं आते और न इस दुष्ट दृष्टिकोण को अपनाते हैं और बड़ी समझदारी से अपने माता-पिता के नियमों पर विचार कर सकते हैं और उनका पालन कर सकते हैं।

सुलैमान अपने पुत्र को व्यभिचारी औरतों के बारे में फिर से चेतावनी देना आरम्भ करता है (नीतिवचन 6:23-35)। यौनाचार को लेकर इन चेतावनियों की गंभीरता को गहराई से समझाने के लिए, उसने अपने बेटे को माता-पिता दोनों से मिली शिक्षाओं को सावधानीपूर्वक याद रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उसने उसे मानव जाति के लिए परमेश्वर द्वारा निर्धारित नैतिक निरपेक्षताओं की शिक्षा दीं, और साथ ही उसे उपदेश दिया कि वह उन शिक्षाओं को तजकर रखें, क्योंकि उनसे उसके सारे जीवन भर बड़ी सुरक्षा और सफ़लता मिलेगी (नीतिवचन 6:21-23)।

पुत्र, क्या तुम उतने ही बुद्धिमान हो जितना सुलैमान ने अपने बेटे से उम्मीद की थी? क्या तुम अपने पिता की आज्ञा मानते हो? क्या तुम अपनी माँ के निर्देश का पालन करते हो? माता-पिता को परमेश्वर ने बनाया है (उत्पत्ति 3:20; 4:1), और वह आपको उनकी आज्ञा मानने का आदेश देता है (निर्गमन 20:12; इफिसियों 6:1-3)। वे जीवन के बारे में आपसे हजार गुना ज़्यादा जानते हैं, जिसमें प्यार और यौन-ज्ञान भी शामिल है। उनसे बात करें। उनके सामने अपने पापों को मान लें। अपने डर और प्रलोभनों को स्वीकार करें। सलाह और मदद माँगें। उनके नियमों का पालन करें।

इष्टतम परवरिश के लिए पिता और माता दोनों की आवश्यकता होती है। पिता परिवार में आध्यात्मिक सत्य का प्राथमिक शिक्षक होता है, जैसा कि बाइबल में महान पिताओं ने साबित किया है (उत्पत्ति 18:19; यहोशू 24:15; भजन 34:11; यशायाह 38:19), और जैसा कि दोनों नियम सिखाते हैं (भजन 78:1-8; योएल 1:1-3; इफिसियों 6:4)। हालाँकि, माँ की भी अपनी भूमिका होती है, जैसा कि सुलैमान बहुत अच्छी तरह से जानता था (नीतिवचन 1:8; 31:1-2), और जैसा कि हन्ना और यूनीके जैसी माताओं ने दिखाया (1 शमूएल 1:28; 2 तीमुथियुस 1:5; 3:15)।

पालकों, क्या आपने अपने बच्चों को जीवन और परमेश्वर के सही मार्ग के बारे में सिखाया है? या क्या आप उन्हें केवल सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल भेजते हैं और रविवार को संडे स्कूल भेजते हैं? क्या आप उन्हें समाज की परिस्थितिजन्य नैतिकता के विरुद्ध बाइबल-सम्मत सख्त नैतिक परम-सत्य सिखाते हैं? क्या आपने उन्हें विशिष्ट परिस्थितियों में बाइबल-सम्मत सख्त नैतिक परम-सत्य का व्यावहारिक उपयोग करने की बुद्धि सिखाई है? क्या वे यौन के बारे में परमेश्वर की व्यवस्था को जानते हैं? बच्चों को प्रशिक्षित करना कोई विकल्प नहीं है। यह परमेश्वर की आज्ञा है (उत्पत्ति 18:19; व्यवस्थाविवरण 6:4-7; भजन 78:1-8; इफिसियों 6:4)। आज ही से अपने इस कर्तव्य पर लग जाएँ इसे (नीतिवचन 19:18; 29:15)!

नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।