नीतिवचन 6:12
बिगड़ा हुआ व्यक्ति, और दुष्टजन, हठीली बातें बकता फिरता है। (केजेवी)
दुष्ट पुरुष या स्त्री को पहचानने का सबसे आसान तरीका क्या है? उनके पुलिस रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल करना? नशीले पदार्थ या शराब की गंध सूंघकर? उनके शरीर पर टैटू ढूढ़कर? नहीं, नहीं, नहीं। उनके मुंह से निकलनेवाली हठीली बातें सुनें। एक व्यक्ति के विषय में अन्य संकेतों की तुलना में उसके मुंह से निकलनेवाले शब्द बहुत कुछ बताते हैं। दुष्ट की पहचान उसकी दुष्ट वाणी से होती है। बिगड़े हुए लोगों का यह वर्णन सुनकर उन्हें चुप होना चाहिए जो उनके साथ ज़बान चलाना पसंद करते हैं।
यह नीतिवचन बिगड़े हुए और दुष्ट लोगों की पहचान कराता है (नीति 6:12-15)। बुद्धि में परख करने वाला गुण शामिल है। अवश्य है कि आप मूर्खों और ठट्ठा उड़ानेवाले से दूर रहे; आपको भले और बुद्धिमान लोगों की खोज करनी चाहिए (नीति 9:7-9; 13:20; 14:7)। संसार बुरे लोगों से भरा पड़ा है, और बुद्धिमान लोग उन्हें चिन्हित करेंगे और उनसे बचेंगे। यहां सबक यह है कि किसी व्यक्ति की वाणी उसके चरित्र को बहुत अच्छी तरह से इंगित करती है।
निःसंदेह, वे कहेंगे, “तू मेरे मन को नहीं जानता, सो तू मेरा न्याय कैसे कर सकता है?” वे अपने दुष्ट कार्यों को सही ठहराने और बहाने बनाने के लिए ऐसा कहते हैं। परन्तु आप उनके मनों की बातों को साफ-साफ देख सकते हैं, क्योंकि उनके मुंह के हठीले वचन उनके हठीले मनों से गन्दी नाली के समान रिसते हैं (नीति 6:14)।
यीशु मसीह ने स्पष्ट रूप से सिखाया कि एक दुष्ट मुँह एक दुष्ट मन को प्रकट करता है (लूका 6:45)। शुद्ध हृदय की पहचान मीठी वाणी से होती है (नीति 22:11)। अच्छी वाणी बुरे मन से नहीं आती और न ही बुरी वाणी अच्छे हृदय से आती है। यह बुद्धि है। इसे सीखो।
इस नीतिवचन में प्रयुक्त किए गए दो शब्द अक्सर उपयोग नहीं किए जाते हैं, इसलिए उनकी परिभाषाओं को समझना ज़रूरी है।
बिगड़ा हुआ : नैतिक दुराचार या दुष्टता से परिलक्षित; बुरा, ग़लत, निन्दनीय, अभद्र।
हठीला : उस हर बात के विपरीत जाना जो करने के लिए कही गई हो या जो विवेकपूर्ण हो; विकृत, सामना करने में कठिन, खुश करने में कठिन; दुर्दम्य, बेकाबु; बुरा, दुष्ट स्वभाव वाला, ‘शरारती’।
बिगड़े हुए और दुष्ट लोगों के मन बुरे, दुराचारी, ग़लत या खतरनाक होते हैं। वे मूर्ख, उपहास करनेवाले, या इससे भी बदतर होते हैं। क्योंकि आपको बचना आवश्यक है, अतः आपको उन्हें चिन्हित करना सीखना होगा। उनकी वाणी विपरीत, अनुचित, नकारात्मक, आलोचनात्मक, चिड़चिड़ी, अपमानजनक, अभिमानी, कटु, विद्रोही या गाली-गलोच से भरी होगी। वे इसे हमेशा छिपा नहीं सकते, क्योंकि उनके मन बुरे हैं।
मैं माता-पिताओं से कहना चाहता हूँ कि यदि आप अपने बच्चों में इस तरह की बोल-भाषा को सुनते हैं, तो उन्हें सुधारों। मूर्खता और दुष्टता को दूर किया जा सकता है, यदि आप छड़ी का उपयोग करते हैं और समय रहते डांट-फटकार लगाते हैं (नीति 22:6, 15; 23:13-14; 29:15)। खुली छुट देनेवाली या लाड़ प्यार से भरी परवरिश किसी काम की नहीं, और नतीजा यह होगा कि इससे बिगड़े हुए और दुष्ट नागरिक ही पैदा होंगे। इसके बजाय, अपने बच्चों को भक्ति और नम्रता का पाठ पढ़ाए और हमेशा अनुग्रह सहित बोलना सिखाएं।
जब आप किसी बिगड़े हुए व्यक्ति को देखें, तो उससे दूर भागे (नीति 9:7-9; 14:7; 22:10)। वह आपकी आत्मा को फँसाएगा, आपका समय बर्बाद करेगा, या विवाद तथा परेशानी ले आएगा। उस से मत डरो, क्योंकि उसके जीवन पर विपत्ति शीघ्र ही आनेवाली है। परमेश्वर उसे अचानक नाश कर देगा और बचने का कोई उपाय न रहेगा (नीति 6:15)।
पौलुस ने मूर्खों और दुष्ट जनों से छुटकारे के लिए प्रार्थना की, क्योंकि वह जानता था कि केवल सीधे मन और विश्वास रखनेवाले ही उसकी सेवकाई का लक्ष्य थे (2 थिस्स 3:1-2)। नया जन्म इस फर्क को प्रकट करता है। यह पाठ आपको आज ही ऐसा व्यक्ति बनना सिखाने पाए (फिली 2:12-13; इफि 4:24)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।