नीतिवचन 5:8
ऐसी स्त्री से दूर ही रह, और उसकी डेवढ़ी के पास भी न जाना;
अंधेरे में आपको चट्टानों के कितने करीब जाना चाहिए? आपको अपने बच्चों को कितने समय के लिए बारिश या तपती धुप में खेलने देना चाहिए? पायलटों को आसमान में दूसरे विमानों के कितने करीब जाना चाहिए? आपको कितनी शराब पीनी चाहिए? कोई भी चीज़ जितनी ज़्यादा ख़तरनाक और जोखिम भरी होगी, बुद्धिमान लोग उससे उतना ही दूर रहेंगे। यहाँ सबक सरल है, लेकिन बहुत कम लोग इसका व्यवहारिक उपयोग करेंगे।
पराई स्त्री, वेश्या या व्यभिचारिणी, पुरुषों के लिए बहुत बड़ा ख़तरा होती है (नीतिवचन 5:1-5)। बहुत से ख्रिश्चन परिवार और पास्टर इतने शरीफ़ या पवित्र हैं कि वे इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते, और बाकी लोग इतने कामुक और सांसारिक हैं कि वे इस पर ध्यान नहीं देते या परवाह नहीं करते। लेकिन परमेश्वर की बुद्धि यही है कि आप उसे पहचाने, उसकी निंदा करें और पुरुषों को उसके विरुद्ध संयमित रहने और व्यावहारिक ज्ञान दें। कोई भी स्त्री जिससे आप विवाहित नहीं हैं, वह आपके लिए किसी भी अंतरंग सुख के लिए पराई है, और ज़रूरी है आप उस से दूर ही रहें।
इस मुद्दे पर चुप रहना नैतिक हत्या करना और परमेश्वर के वचन को मानने से इनकार करना है, क्योंकि व्यभिचार पुरुषों के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। बहुत कम पुरुष किसी आकर्षक स्त्री का जो उन्हें यौन सुख के लिए आमंत्रित करने वाली बातों और चालों का उपयोग करती है, विरोध कर पाने में सक्षम होते हैं (नीतिवचन 7:13-21)। सबसे शक्तिशाली व्यक्ति शिमशोन ने अपनी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा रहस्य एक पलिश्ती वेश्या को बता दिया, जिसके बारे में वह जानता था कि वह उसका विनाश करना चाहती थी (नीतिवचन 7:26)।
इस नीतिवचन का सबक बिलकुल साफ़ है – स्वर्ग से दिया हुआ एक अलौकिक नियम। क्या आप सच में परमेश्वर के साथ चलना चाहते हैं और सब बातों में उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं? तो फिर यहाँ बुद्धि है: उससे दूर ही रह, और उसकी डेवढ़ी के पास भी न जाना। यौन परीक्षा का समाधान उस से दूर रहने में ही है, जैसे आप अंधेरे में किसी चट्टान से दूर रहते हैं। दूर ही रहें! दूर ही रहें! आज से ही दूर रहें!
यौनाचार के आकर्षण इतने शक्तिशाली होते हैं कि आप उनके साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। आपको यौनाचार के आकर्षण के किसी भी प्रभाव से दूर भागना चाहिए, यहाँ तक कि आपको अपने मन में भी किसी पराई औरत के बारे में नहीं सोचना चाहिए। आप ऐसे किसी भी विचार को उचित नहीं ठहरा सकते। दूर ही रहें! आप इस परीक्षा के साथ कतई खिलवाड़ नहीं कर सकते। युवाओं, जवानी की वासनाओं से दूर भागो (2 तीमुथियुस 2:22)! यदि आप इस पाप को ज़रा भी जगह देते हैं, तो यह आपकी आत्मा को धोखा देगा और बहकाएगा, कि आपका बचना असम्भव हो जाएगा। यदि आप इस औरत को आपको फंसाने का मौका देते हैं, तो आप में इतनी ताकत नहीं कि आप उसके शब्दों और चालों का विरोध भी कर सकें।
यीशु ने पुरुषों से कहा कि जब वे किसी व्यभिचार की परीक्षा में पड़े, तो वे अपनी आँखें उखाड़ लें या अपने हाथ काट लें। उनके कहने का मतलब अपने शरीर को सचमुच काटना-छाटना नहीं था। उनका मतलब था कि अपने जीवन से उस हर चीज और बात को दूर कर दें, चाहे वह कितनी भी मूल्यवान या कीमती या सुखद क्यों न हो, जो आपको व्यभिचार या परस्त्रीगमन के खतरनाक और निंदनीय पाप की ओर ले जाती है (मत्ती 5:27-30)।
पौलुस ने पुरुषों से कहा कि वे शरीर की अभिलाषाओं को पूरा करने का उपाय न करें, जिसका अर्थ है कि ऐसी किसी भी चीज़ से दूर रहें जो पाप की संभावना की ओर ले जाती हो (रोमियों 13:13-14)। दूर ही रहें! दूर ही रहें! इस पाप को शुरू होने का मौका भी मत दो। इसे एक संभावना भी मत दो। भागो! अंधेरे में चट्टान के कितने करीब चलना या गाड़ी चलाना चाहिए? ऐसे खतरे से दूर ही रहें।
लेकिन लोग नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, युटुब, और अन्य OTT माध्यमों के साथ खिलवाड़ करते हैं, जहां कम कपड़ों और बिना नैतिकता वाली आकर्षक औरतें यौन विचारों को उकसाने के लिए एक शक्तिशाली और उत्तेजक जलवा दिखाती हैं। दाऊद, जो परमेश्वर के मन के अनुसार मनुष्य था, उस ने अपनी आँखों के सामने कोई बुरी बात न रखने का संकल्प किया (भजन 101:3)। पाठक, आपको रात में टीवी और अन्य OTT माध्यमों को एक हथियारबंद और खतरनाक चोर के रूप में समझना चाहिए। इससे डरें और इससे घृणा करें।
अय्यूब ने अपनी आँखों के साथ एक वाचा बाँधी कि वह अपनी पत्नी के अलावा किसी और स्त्री को न देखगा और न सोचेगा (अय्यूब 31:1)। वह जानता था कि अपने घरेलू कर्मचारियों में से नौकरानियों के बारे में यौन रूप से सोचना कितनी बड़ी परीक्षा थी। और अगर उसने ऐसा किया तो उससे प्रार्थना कीं कि परमेश्वर उसे सख्त दण्ड दे (अय्यूब 31:9-12)। आपको क्या लगता है कि यह परिपूर्ण, परमेश्वर का भय मानने वाला व्यक्ति एक सप्ताह में कितना टीवी और अन्य OTT सिरीज़ देखता होगा?
लेकिन लोग पोर्नोग्राफ़ी के साथ खिलवाड़ करते हैं, जहाँ कई तकनीकों का उपयोग करके बेहतरीन दृश्य-चित्र दिखाएं जाते हैं। चित्रों में पराई औरतें वह सब कुछ हैं जिसके बारे में सुलैमान ने चेतावनी दी है। यह तर्क देना कि पोर्नोग्राफ़ी से किसी को चोट नहीं पहुँचती, परमेश्वर, अपनी वर्तमान या भावी पत्नी, अपनी आत्मा और अपने बच्चों की उपेक्षा करना है। पोर्न आपको अंदर से बाहर तक नष्ट कर देगा।
लोग स्विमिंग पूल, स्विमिंग बीच और क्रूज शिप के साथ खिलवाड़ करते हैं, जहाँ औरतें अक्सर अंडरवियर से भी कम बिकनियाँ पहनती हैं, जोंकि अंडरवियर से कहीं ज़्यादा आकर्षक होती हैं। ऐसे मनोरंजन या छुट्टियों में क्या गलत है? नीतिवचन 5:8, यही है! प्रकार एक पुरुष अपने घर में आग लगाने और उसके बाद उस आग में सोने को उचित नहीं ठहरा सकता, ठीक वैसे ही कोई भी पुरुष अपने लिए ऐसी स्थितियों को उचित नहीं ठहरा सकता।
लेकिन लोग शॉपिंग मॉल और मशहूर रेस्तराँ के साथ खिलवाड़ करते हैं, जहाँ कम कपड़े पहनी औरतें आकर्षक पोशाक और उत्तेजक मित्रता में आपके आस-पास घूमती हैं। ये ऐसी जगहें हैं जहां शायद आपको आपकी आँखें और हाथ को अपने जीवन से उखाड़ फ़ेंक देना चाहिए! क्या आप खतरे से बचने के लिए इन चीज़ों को उखाड़ने या काटने के लिए तैयार हैं? क्या यूसुफ, अय्यूब, दाऊद या यीशु वहाँ खाना-पीना करेंगे?
पुरुष अपने ऑफिस के माहौल के साथ खिलवाड़ करते हैं, जहाँ अग्रणी सचिव और स्त्री सहकर्मी कामुक कपड़ों, इश्कबाज़ी के तरीकों और चापलूसी के साथ पुरुषों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की होड़ में लगी रहती हैं। क्या आप एक ऐसी नौकरी नहीं छोड़ सकते जहां आपको यौनाचार की परीक्षाओ का सामना करना पड़ता हो? क्या ऐसा कदम अतिशयोक्ति है? क्या आप यूसुफ से यही कहेंगे, जिसने अपनी एक अच्छी नौकरी खो दी और अपनी मालकिन से बचने के लिए जेल चला गया?
यूसुफ जानता था कि उसे क्या करना है। वह उसकी उपस्थिति से इतनी तत्परता से भाग गया कि उसने उसके हाथों में अपना एक कपड़ा छोड़ दिया। और उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने इस सही फैसले के पूरे परिणामों को जानता था (उत्पत्ति 39:7-20)। उस पर बलात्कार के प्रयास के लिए आरोप लगाया गया, दोषी ठहराया गया और जेल में डाल दिया गया, लेकिन परमेश्वर ने उसे मिस्र के सिंहासन पर बिठाया और उसकी वैध पत्नी को ऐसी आशीष दीं कि इस्राएल के बारह गोत्रों में से दो गोत्र उससे उत्पन्न हुएं।
पुरुष पड़ोसियों, चर्च की कामुक महिला सदस्यों और अन्य दोस्तों के प्रलोभनों के साथ खिलवाड़ करते हैं। विकल्प सरल है – या तो स्थिति से पूरी तरह दूर चले जाएँ या मरने के लिए तैयार हो जाएँ। आप आग से खेले और जले नहीं, यह असंभव है। आप अंधेरे में चट्टान के किनारे पर चले और गिरे नहीं, यह असंभव है। भले ही यह कृत्य कभी न हो, लेकिन यौन कल्पनाओं से आपकी आत्मा को होने वाला नुकसान गहरा और स्थायी होगा, परमेश्वर की उपचारात्मक कृपा के बिना। मूर्खता का विचार भी पाप है (नीतिवचन 24:9)।
यदि आपको पत्रिका सदस्यता रद्द करनी पड़े या इंटरनेट सेवा बंद करना आवश्यक हो तो ऐसा ही करें। यदि आपको पराई औरतो से बचने के लिए जिम बदलने की ज़रूरत पड़े, तो अपनी सदस्यता बदलें। यदि आप ऐसी कामुक औरतो के कारण समुद्र तट पर जाकर छुट्टियाँ नहीं मना सकते हैं, तो पहाड़ों से प्यार करना सीखें। यदि आपको अपने ऑफिस की कामुक औरतो से बचने ट्रांसफर करना ज़रूरी लगे, तो तुरंत इसके लिए एप्लीकेशन दें।
ख्रिश्चन पुरुषों, यदि आप उससे दूर रहते हैं, तो आप कभी उसके साथ नहीं होंगे। आसान है, है न? लेकिन शैतान और यह पीढ़ी उसे टेलीविजन, इंटरनेट, पत्रिकाओं, स्मार्ट फोन, OTT और हमारे आधुनिक समाज के अन्य मीडिया के माध्यम से आपके घर में लाने की कोशिश कर रही है। आपको इन अवसरों को खत्म करना होगा। यदि आप उन्हें नियंत्रित नहीं कर सकते हैं, तो उनसे पूरी तरह से छुटकारा पा लें।
फैसला आपको करना है। यदि आप प्रभु यीशु मसीह से प्रेम करते हैं, तो आप ऐसी किसी भी चीज़ से दूर भागेंगे जो उनके विरुद्ध पाप की ओर ले जाती है। यदि आप पवित्रता से प्रेम करते हैं, तो आप अधर्म से और उसके प्रति सबसे बड़े प्रलोभनों में से एक – पराई स्त्री से घृणा करेंगे। उससे घृणा करें! क्योंकि वह केवल दिखावटी आनंद के लिए आपकी आत्मा को शापित करेगी, और वह भी केवल कुछ सेकंड के लिए। परन्तु नरकदण्ड युगानुयुग के लिए रहेगा!
आप ही के समान, प्रभु यीशु को भी हर बात में परखा गया, फिर भी उन्होंने कभी पाप नहीं किया। वह यौन प्रलोभनों के बारे में जानते हैं, लेकिन वह उससे दूर रहने के लिए अधिकार और स्नेह के साथ पुकारते हैं। हर कोई जो मसीह का नाम लेता है, अधर्म से दूर रहे (2 तीमुथियुस 2:19)।
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।