नीतिवचन 5:7
इसलिये अब हे मेरे पुत्रो, मेरी सुनो, और मेरी बातों से मुँह न मोड़ो।
बच्चों को यौन-शिक्षा देना एक कर्तव्य है। सज्जन माता-पिता हिचकिचाहट या समाज के भय के कारण इसकी उपेक्षा नहीं करते। यहां उस चेतावनी के महत्वपूर्ण शब्द हैं जो एक पिता की ओर से अपने बच्चों को दी जा रही है। क्या आप उसके बच्चों के लिए उसकी चिंता और देखभाल को देख सकते हैं? क्या आप उसके इस डर को समझ सकते हैं कि वे उसकी सलाह की उपेक्षा कर सकते हैं या उसे मानने से इनकार कर सकते हैं?
यहां वह अपने बच्चों को जिस गंभीर खतरे की चेतावनी दे रहा है वह खतरा क्या है? एक प्रेमी और बुद्धिमान पिता, सुलैमान ने अपने बच्चों को व्यभिचार, या वैध ख्रिश्चन विवाह के बाहर यौन सम्बन्ध के खिलाफ चेतावनी दी (नीतिवचन 5:1-23)। यह अध्याय और अध्याय सात दोनों ही इसी विषय को सम्बोधित करते हैं।
यौनाचार की परीक्षा युवाओं के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। इस ख़तरे के दो कारण हैं- शारीरिक और सामाजिक वासनाएँ प्रबल होती हैं और इसके परिणाम भयानक होते हैं। यदि एक पिता अपने बच्चों से प्रेम करता है, तो वह उन्हें इस परीक्षा और इसके जीवन-विनाशकारी परिणामों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। जन्मजात मूर्खता के कारण अपने बच्चों को उनकी युवावस्था में ही कड़ाई से चेतावनी देनी चाहिए।
यौन पापों की परीक्षाएं बहुत शक्तिशाली होती हैं, विशेषकर युवाओं के लिए। उनके पास उच्चतम स्तर के सेक्स हार्मोन वाले जवानी के जोश से भरे शरीर होते हैं। वे मूर्ख हैं और धोखा खाने के बाद जो भयानक पीड़ा उनपर आती है उसे वे नहीं देख सकते। वे विपरीत लिंग के मित्र बनाने के लिए साथियों के दबाव से प्रेरित होते हैं, जो अक्सर यौन समझौते का कारण बनता है। उनके पास अक्सर अत्यधिक स्वतंत्रता और असंख्य शारीरिक गतिविधियाँ होती हैं जो मौजमस्ती और ऐसे पापों के लिए अवसर पैदा करती हैं।
परिणाम भयानक हैं। निःसंदेह, उचित निर्देश और चेतावनियों के बिना मूर्ख युवा व्यक्ति कभी भी खतरे को देख ही नहीं पाता। उनमें शर्म, अपराधबोध, कौमार्य की हानि, अवांछित गर्भावस्था, भावनात्मक घाव, दर्दनाक यादें, परमेश्वर के साथ संगति को खो देना, तनावपूर्ण रिश्ते, यौन बंधन, छेदा हुआ ज़मीर, यौन रोग, तरक्की करने में होने वाली कठिनाई, टूटा हुआ विश्वास, नाकारापन की भावनाएँ, क्षीण अंतरंगशारीरिक क्षमता, जैसी बातों का कोई डर नहीं होता।
आज की कुटिल और घिनौनी पीढ़ी ने इसे और भी बदतर बना दिया है। व्यभिचार, या आकस्मिक सेक्स, जैसा कि वे इसे कहते हैं, सामान्य, अद्भुत और दर्द रहित चीज बन गई है। वे कामुक गीतों, सेक्स-फिल्मों, कामुक उपन्यासों और पत्रिकाओं द्वारा इस पाप को और भी बढ़ावा देते हैं। वे इसे अंग-प्रदर्शन वाले कपड़ो और नंगे नाच-गानों द्वारा बढ़ावा देते हैं। वे पवित्रता और कौमार्य का उपहास करते हैं, उसका मज़ाक उड़ाते हैं। वे माता-पिता के उस अधिकार से घृणा करते हैं जिसके उपयोग के द्वारा वे विपरीत लिंग के साथ दोस्ती पर पाबन्दी लगाते हैं। वे विवाह की उपेक्षा करते हैं। वे आसान जन्म नियंत्रण के उपाय खोज निकालते हैं। वे अवरोधों को नष्ट करने के लिए लगातार श्रव्य और दृश्य चित्रों की बौछार से युवाओं के यौन-इंद्रियों पर प्रहार करते हैं।
बच्चों! तुम्हें अपने माता-पिता की चेतावनियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और उन्हें याद रखना चाहिए। उनकी आज्ञा का पालन करें। यह कभी मत सोचो कि तुम उनसे बेहतर जानते हो। यह मत सोचो कि तुम्हारे माता-पिता तुम्हें आनंद से वंचित कर रहे हैं। अपने आप को धोखा मत दो। तुम ऊपर सूचीबद्ध दर्दनाक परिणामों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यौन पापों का अल्पकालिक आनंद उस दीर्घकालिक दर्द और विपत्ति की कभी भी बराबरी नहीं कर सकता जो निश्चित रूप से तुम पर आती है। तुम्हारे माता-पिता और पास्टर ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो वास्तव में आपके सफल भविष्य की परवाह करते हैं। यदि तुम्हारे पास ज़रा-सी भी बुद्धि है, तो उनकी सुनो और उनकी चेतावनियों का पालन करो!
माता-पिताओं! क्या आप स्पष्ट रूप से अपने बच्चों को यौनाचार के खतरे के बारे में चेतावनी दे रहे हैं? क्या आप कम उम्र से ही अनैतिक डेटिंग के ख़िलाफ़ नियम स्थापित कर रहे हैं? क्या आपके पास संगीत, फिल्में, पढ़ने, दोस्तों और गतिविधियों के लिए सख्त नियम हैं? क्या आप स्पष्ट रूप से यौन वासनाओं की शक्ति की ओर इशारा करते हैं? क्या आप ग्राफिक रूप से उन दर्दनाक परिणामों की पहचान करते हैं? यदि आप ये चीजें खुलकर और समय समय पर नहीं कर रहे हैं, तो आप अपने बच्चों के भविष्य की बर्बादी के लिए ज़िम्मेदार होंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उनके लिए कितना रूपया कमा रहे हैं, क्योंकि सबसे बड़ी लड़ाई यही है।
पाठक! क्या आप जवानी की वासनाओं से बच चूंके हैं? बहुत बढ़िया! लेकिन आपका पिता जो स्वर्ग में है, आध्यात्मिक व्यभिचार से घृणा रखता है – धार्मिक समझौता (याकूब 4:4; 2 कुरिन्थ 6:14-18)। क्या आप खरे सिद्धांत का उपदेश खोजते और सुनते हैं (लूका 8:18; 2 तीमु 4:3-4)? क्या आप प्रेरितिक ख्रिश्चन धर्म के प्राचीन मार्गों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं (यिर्मयाह 6:16; यहूदा 1:3)? आत्मिक व्यभिचार का ख़तरा बहुत बड़ा है, विशेषकर जब आप सांसारिक लोगों के साथ रहते हैं (2 तीमु 3:1-7)। प्रभु यीशु मसीह आपके अविश्वास को बर्दाश्त नहीं करेगा (प्रकाशितवाक्य 2:20-23)। पश्चाताप करें! अपने आप को शुद्ध कुंवारी बनाएं रखें (2 कुरिन्थ 11:1-2)!
नीतिवचन और उनकी व्याख्या हर दिन मुफ़्त पाएँ। चैनल खोलें, “फ़ॉलो करें” पर टैप करें और नोटिफ़िकेशन की घंटी चालू करें।